गरियाबंद – गरियाबंद जिला पुलिस ने 6 फर्जी नक्सली के गिरोह का खुलासा किया है। इनके द्वारा गत 22 अगस्त के मध्य रात्रि फर्जी नक्सली बनकर छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत के सरपंच से 5 लाख की उगाही की थी। बताया गया की गिरोह का मास्टर माइंड और मुखिया आत्म समर्पित नक्सली गौतम चक्रधारी हैं। जो पहले भी इस तरह की वारदात में 2019 में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने बताया कि मामला फर्जी नक्सली बंद कर ग्राम पंचायत सरपंच से 5 लाख रुपए की उगाही करने के मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपी महिला भी है। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना छुरा में प्रार्थी हेमू नागेश पिता विष्णु राम उम्र 30 साल निवासी खुड़ियाडीह थाना छुरा ने दिनाँक 25.08.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 22– 23 अगस्त के मध्यरात्रि में 04-05 नकाबपोस हथियारबन्द नक्सलियों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। उनके व परिवार वालो के साथ मारपीट की। शिकायत पर थाना छुरा में धारा 323, 458, 384, 34, 386, 387, 419, 398 भादवि दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटनास्थल नक्सल प्रभावित क्षेत्र न होने की अंदेशा पर पुलिस द्वारा संदेह हुआ की ये असली नहीं नकली नक्सली है। इसके आधार पर इस तरह के मामले के पुराने रिकॉर्ड खंगाले गए। मामले कि गंभीरता को देखते हुये स्पेशल टीम, सायबर सेल एवं थाना छुरा के टीम द्वारा सूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया था। विश्वस्त मुखबिर द्वारा दिये गए सूचना में आधार पर संदेही प्रहलाद नायक, रोहित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी एवं पायल मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर सभी 6 आरोपियों द्वारा अपना जुर्म कबूल कर घटना को अंजाम देने में उपयोग किये एयर गर्ने तथा नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा, स्पेशल टीम प्रभारी प्र०आर० अंगद राव, चूड़ामणि देवता, आरक्षक सुशील पाठक रविंद्र सिन्हा, हरीश साहू, यादराम ध्रुव, साथ ही थाना छुरा से सहायक उपनिरीक्षक सुरेश निषाद, प्र०आर०हीरालाल चंद्राकर, तुलाराम, उमेश शांडिल्य, आरक्षक माधव साहू, दयानंद गौड़, राजेंद्र गायकवाड, सूर्यकांत राय की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी 01 प्रहलाद नायक पिता विजय नायक उम्र 40 साल निवासी पिपरहट्टा थाना छुरा। 02. रोहित नागेश पिता भादुराम उम्र 30 साल निवासी कोचेंगा थाना शोभा। 03. गेमेंद्र ध्रुव पिता जागेश्वर राम उम्र 23 साल निवासी पोखरा थाना राजिम। 04. ओमप्रकाश उर्फ छोटू पिता हेमलाल निषाद उम्र 25 साल निवासी पोखरा थाना राजिम। 05. गौतम चक्रधारी पिता जनकराम उम्र 31 साल निवासी करेली थाना शोभा।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


