गरियाबंद 23 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन दाखिले के दूसरे दिन आज एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। राजिम विधानसभा क्षेत्र-54 से 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसी प्रकार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 से 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार अब तक कुल 10 अभ्यर्थी नामांकन पत्र खरीद चुके है और 2 अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करने की तिथि 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) सबेरे 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की संवीक्षा 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
नामांकन के दूसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल, तीन नामांकन पत्र खरीदे गये


