Advertisement Carousel
    What's Hot

    गरियाबंद। गरियाबंद जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ लिपिक केसी साहू को संभागीय संयुक्त संचालक ने आज निलंबित कर बलि का बकरा बना दिया जेडी ने बड़े ही चालाकी से मामले पर पर्दा डालने बाबू को निपटा दिया है वहीं प्राथमिक शाला नवागढ़ में पदस्थ शिक्षाकर्मी गेंदराम ध्रुव जो 2014से स्वास्थ्यगत कारणों से ड्यूटी से लगभग 9साल से नदारद रहा अचानक स्वास्थ्य ठीक होते ही जिला शिक्षा कार्यालय में कार्यभार दिलाने आवेदन किया डीईओ कार्यालय ने उक्त शिक्षक को  कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया।जिसके तहत वह विगत डेढ़ माह से शाला में अध्यापन करा रहा।

     

    वहीं जेडी के कार्यवाही से लोगो में आश्चर्य व्याप्त है क्या इतने बड़े निर्णय को लेने में त्रुटि हो सकती है।

    वहीं कोई मामला बनता है तो अफसर निरीह बाबू लोगो पर सारा आरोप मढ़ देते है पूर्व में छुरा में क्रमोन्नत वेतन भुगतान मामले में बाबू को बकरा बनाया गया था।

     

    Share.