गरियाबंद 28 जून 2023/ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के अंतर्गत स्थित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रगान गाकर शासकीय कार्य की शुरुआत कर रहे हैं। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश के परिपालन में सभी अधिकारी-कर्मचारी शासकीय कार्यालय खुलने के लिए निर्धारित समय सुबह 10 बजे संयुक्त कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर राष्ट्रगान में शामिल हो रहे है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा स्वयं सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होकर सभी अधिकारी-कर्मचारियों को देशभक्ति और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पूर्व में भी संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कार्य आरंभ से पहले राष्ट्रगान गायन की शुरुआत की गई थी। कलेक्टर श्री छिकारा के निर्देशानुसार पुनः कार्य आरंभ से पूर्व राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर की पहल पर राष्ट्रगान की शुरुआत सोमवार 26 जून से हो गई है। राष्ट्रगान के अवसर पर कलेक्टर सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से शामिल हो रहे हैं।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कार्य की शुरूआत के पहले हो रहा राष्ट्रगान
कलेक्टर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी हो रहे शामिल
Previous Articleमाध्यमिक शाला कोड़ोहरदी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया


