गरियाबंद 18 अक्टूबर 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में आबकारी नियंत्रण कक्ष के टीम द्वारा ग्राम खम्हारीपारा में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें संतराम यादव के रिहायशी मकान एवं बाड़ी की तलाशी ली जाने पर एक 15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक डिब्बा में भरी हुई 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं दो बोरीयो में 100 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)च, धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में 31 अक्टूबर 2022 तक जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री दरसराम सोनी के टीम प्रधान आरक्षक श्री शंकरलाल ध्रुव, आरक्षक श्री रविन्द्र चौधरी, अनिल कौशिक, सैनिक पद्मन साहू, मिथलेश कुमार सिन्हा, महिला सैनिक हेमबाई साहू वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
आबकारी विभाग की कार्यवाही
10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 100 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त


