रायपुर।छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद केंद्र सरकार ने नवीन अंशदायी योजना के तहत एनएसडीएल को अंतरित 17240 करोड़ रुपए की राशि लौटाने से इनकार कर दिया है कांकेर प्रवास से लौटने के बाद गुरुवार को राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह राशि छत्तीसगढ़ सरकार को वापस करने के लिए पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण को निर्देशित करने का अनुरोध किया था। ताकि शासकीय कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन किया जा सके। इस पर केंद्र सरकार की ओर से जवाब आ गया है,जिसमें केंद्र ने कहा है कि वे राशि नहीं लौटाएंगे। इसका कारण भी नहीं बताया है एनएसडीएल को 11,850 करोड़ अंतरित राज्य सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एनएसडीएल को 1 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 तक कुल 11,850 करोड़ (कर्मचारी एवं नियोक्ता अंशदान) अंतरित किए गए हैं एनएसडीएल के अनुसार वर्तमान में इस जमा राशि का बाजार मूल्य लगभग 17,240 करोड़ रुपए है। राज्य सरकार द्वारा इन सभी तथ्यों से पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण को अवगत कराते हुए इस जमा राशि को राज्य शासन को वापस करने का अनुरोध किया गया था।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


