ज्वलंत शिक्षक हितों के मुद्दे को विधानसभा में स्थान देने पर विधायक महोदया का आभार
बरमकेला। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल ने क्षेत्र की विधायक एवं विधानसभा सदस्य श्रीमती उत्तरी जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने विधानसभा के प्रश्नकाल में शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए विधायक महोदया की सराहना की।
विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के माध्यम से शिक्षकों को टीईटी (TET) परीक्षा से राहत प्रदान करने, राज्य स्तर पर नीति निर्धारण करने, शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन एवं शिक्षकों की आजीविका से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाया गया है। यह विषय लंबे समय से प्रदेश के हजारों शिक्षकों की चिंता का कारण रहा है।
नंदकिशोर पटेल ने कहा कि विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े द्वारा शिक्षकों की भावनाओं एवं समस्याओं को समझते हुए इस महत्वपूर्ण विषय को विधानसभा में उठाना अत्यंत सराहनीय एवं स्वागतयोग्य कदम है। इससे शिक्षकों को अपनी मांगों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जगी है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी तथा उचित निर्णय लेकर शिक्षकों को राहत प्रदान करेगी।
अंत में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला की ओर से विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को शिक्षकों की आवाज़ विधानसभा तक पहुंचाने एवं ज्वलंत मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
जारीकर्ता:
नंदकिशोर पटेल
ब्लॉक संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन
बरमकेला, जिला


