शिक्षक साझा मंच के द्वारा आज नवागढ़ में न्याय पदयात्रा और रैली निकाली गई इस रैली के पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागी अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया इस ज्ञापन में सैकड़ो की संख्या में शिक्षक मौजूद थे यह ज्ञापन रैली छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल अवस्थी के नेतृत्व में निकाली गई।कौशल अवस्थी ने कहा की सेवा सुरक्षा शिक्षकों को देना अनिवार्य है एक भय मुक्त शिक्षकों के बीच वातावरण बना हुआ है जिसे दूर किया जाए। नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल गोयल ने कहा की बाद में आए हुए कानून को पूर्व से स्थापित शिक्षकों पर लागू करना नया संगत नहीं गलत है यह जो काला कानून लाया गया है इसके खिलाफ नवागढ़ के शिक्षक आकर्षित है उन्होंने अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से कौशल अवस्थी बाबूलाल गोयल, संजय जांगड़े,भंवर दास गोयल, संजय पांडे,कांमति ठाकुर, कोराम मैडम,श्रीमती संजय पांडे मैडम, मीनम गायकवाड, राजेश मीरचंदे,राजकुमार बनर्जी, राजकुमार बंजारे, संतोष पाटले, उत्तम देवांगन संजय टंडन, पवन साहू हरदयाल श्रीवास एवं अन्य शिक्षक साथी शामिल रहे
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


