Advertisement Carousel

     

     

    समीक्षा, संवाद एवं संकल्प को लेकर शिक्षक फेडरेशन का महा अधिवेशन शिवरीनारायण (जांजगीर) में प्रारंभ।

    जांजगीर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का दो दिवसीय संकल्प महा अधिवेशन आज शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में प्रारंभ हुआ।

    अधिवेशन का शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर पर पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र राठौर ने किया।

    अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री राठौर ने कहा कि फेडरेशन के सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर कार्यों का संपादन किया जाए और सभी अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर रहें। उन्होंने विनम्र अपील की।

    संगठनात्मक सत्र में श्री बसंत कौशिक ने फेडरेशन को संगठनात्मक दृष्टि से सशक्त और मजबूत बनाने के आधारभूत तत्वों पर विस्तारपूर्वक विश्लेषण प्रस्तुत किया। वहीं अनुशासन के महत्व पर श्री कौशल अवस्थी ने अपने विचार रखे।

    इसी क्रम में मीडिया प्रबंधन पर श्री यशवंत दुबे एवं श्री दिलीप लहरें ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

    प्रबोधन सत्र में श्री दिनेश नायक, श्री अश्विनी कुर्रे, श्री रंजीत बनर्जी, श्री शेषनाथ पांडेय, श्री सुनील पांडेय, श्री वीरेन्द्र यादव सहित प्रांतीय महिला प्रतिनिधि श्रीमती बुधनी अजय, श्रीमती दुर्गा वर्मा, श्रीमती रीता भगत एवं नीलम उपस्थित रहीं।

    उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी है।

    Share.