—
*गरियाबंद।जिला मुख्यालय , के गांधी मैदान कें बरगद के पेड़ के नीचे खुले आसमान में रहने वाले दिव्यांग अनिल यादव पिता स्व. शशि यादव का संघर्ष जारी है। वास्तविक सेवा संकल्प के दावों के बीच अनिल छत, भूख और सहारे की लड़ाई लड़ रहा है।
अनिल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर गरियाबंद को प्रेषित आवेदन (जनदर्शन टोकन नं. 2190126001861, दिनांक 22/09/2026) में स्पष्ट लिखा है कि वह बरगद पेड़ के नीचे जीवन-यापन कर रहा है। उसकी 4 मुख्य मांगें हैं – *1. पक्का आवास, 2. वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी की लंबित मजदूरी का भुगतान एवं रोजगार, 3. निःशुल्क इलाज, 4. एक ट्राइसाइकिल।* मांग पूरी न होने पर उसने आमरण अनशन और इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी थी।
*RFO ने की मुलाकात, कहा – 2017 तक पूरा भुगतान*
आज गरियाबंद वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रांजली मिश्रा ने आंदोलन स्थल पर अनिल यादव से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि कार्यालय में किसी भी प्रकार की मजदूरी लंबित नहीं है, 2017 तक का समस्त भुगतान कर दिया गया है।
जबकि दिव्यांग अनिल का कहना है कि *2018 में की गई मजदूरी का भुगतान आज भी लंबित है*, उसे आज तक नहीं मिला।
*कांग्रेस ने दिया समर्थन, प्रशासन मौन*
आंदोलन को आज कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया, जिसमें पार्षद छगन यादव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव जुनेद खान, नादिर कुरैशी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके बावजूद जिला प्रशासन और नपा की ओर से कोई ठोस पहल न होने से प्रशासनिक उदासीनता साफ झलक रही है।


