*शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन: सेवा सुरक्षा है प्राथमिक मांग
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत प्राथमिक व मिडिल स्कूल के शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, पदोन्नति विसंगतियों और लंबित स्थानीय समस्याओं को लेकर शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चे ने जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, नवीन शिक्षक संघ और सर्व शिक्षक संघ के पदाधिकारी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने शासन और प्रशासन से शिक्षकों के हित में त्वरित निर्णय लेने की मांग की।

*प्रमुख मांगें एवं मुद्दे:*
वर्ष में दो बार TET का आयोजन: सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु NCTE के समन्वय से प्रतिवर्ष कम से कम दो बार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित की जाए।
2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत: RTE लागू होने से पूर्व (2011 से पहले) भर्ती नियमों के तहत नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से पूर्णतः मुक्त रखा जाए
पदोन्नति और समयसीमा: वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को पदोन्नत करते हुए TET उत्तीर्ण करने हेतु 1 सितंबर 2028 तक का पर्याप्त समय दिया जाए।
पदोन्नति काउंसलिंग विसंगति: मार्च 2026 में पदोन्नति सूची जारी होने के बाद 11 अगस्त 2026 के आदेश द्वारा काउंसलिंग के लिए अचानक TET की जानकारी मांगने पर शिक्षकों ने कड़ा विरोध जताया और इसे संशोधित करने की मांग की।
*लंबित स्थानीय समस्याओं पर ध्यानाकर्षण:*
सत्र 2025-2026 के लिए जिले के पात्र शिक्षकों को अब तक मुख्यमंत्री शिक्षक अलंकरण पुरस्कार प्रदान नहीं किया गया है।
सत्र 2025-2026 के बालवाड़ी केंद्रों का मानदेय तत्काल जारी किया जाए।
विभागीय सूचनाओं के समय पर संप्रेषण हेतु सूचना तंत्र को दुरुस्त किया जाए, ताकि शिक्षक समयसीमा में जानकारी जमा कर सकें।
शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि इन जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो शिक्षक संवर्ग आगे की रणनीति बनाने को बाध्य होगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि शिक्षा सचिव (नवा रायपुर) और कलेक्टर बेमेतरा को भी प्रेषित की गई है।
आज के रैली धरना प्रदर्शन में रविन्द्र राठौर प्रान्त अध्य्क्ष,मनीष मिश्रा प्रान्तीय सयोजक, विकास राजपूत प्रान्त अध्य्क्ष नवीन शिक्षक संघ, मोहम्मद यासीर इरफ़ान प्रान्तीय प्रवक्ता,सर्व शिक्षक संघ, देवेंद्र हरमुख उपा अध्य्क्ष छतीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन , बसन्त कौशिक कार्यकारी प्रान्त अध्य्क्ष , अश्वनी कुर्रे कार्यकारी प्रान्त अध्य्क्ष, सिराज बख्स कार्यकारी प्रान्त अध्य्क्ष ,आदित्य गौरव प्रदेश महासचिव ,प्रेम नारायण शर्मा जिला अध्य्क्ष कवर्धा ,अशोक कुमार धुर्वे प्रान्तीय मीडिया प्रभारी ,पोखन साहू जिला अध्य्क्ष बेमेतरा ,चन्द्र शेखर पटेल,अजय यादव,गंगाधर दुबे,बाबूलाल गोयल,चन्द्रशेखर पटेल, गेंदराम वर्मा,ओम नारायण साहू,राजा वर्मा,दीपक राजपूत, पुरनेन्द्र तिवारी,मनीष पाटील सुनील साहू श्रीमती सुकन्या राजपूत,सुनीता साहू, नुतेश्वर चंद्राकर आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित हुए।


