Advertisement Carousel

राजनांदगांव – जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ में समाजसेवी श्री नवीन साहू को सहसचिव पद पर नियुक्त किया गया है।*

छुरिया =जिला साहू संघ के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार
श्री नवीन साहू को युवा प्रकोष्ठ में सहसचिव का दायित्व सौंपा गया है।
नवीन साहू विगत कई वर्षों से समाज सेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
युवाओं को संगठन से जोड़ने में उनकी विशेष भूमिका रही है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नोबल साहू ,संयोजक जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ मनीष साहू एवं समस्त पदाधिकारियों ने
नवीन साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि
उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ समाज हित में महत्वपूर्ण कार्य करेगा
और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
नवीन साहू ने दायित्व मिलने पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ समाज सेवा करेंगे
और युवा साथियों को साथ लेकर साहू समाज को आगे बढ़ाएंगे।
नियुक्ति पर अध्यक्ष परिक्षेत्रीय साहू समाज कुमर्दा फ़क़ीर साहू ,तहसील साहू संघ कुमर्दा कोषाध्यक्ष डुमेश्वर साहू , परिक्षेत्रीय साहू समाज सचिव मेघनाथ साहू ,राजनीति प्रकोष्ठ सह संयोजक लक्ष्मी नारायण साहू , रघुबीर साहू ,हिमांचल साहू ,ललित साहू ,ग्रामीण अध्यक्ष कुमर्दा,प्रदीप साहू ,सचिव ग्रामीण साहू समाज कुमर्दा एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी नवीन साहू को
बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

नवीन साहू की नियुक्ति से साहू समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है और समाजजनों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Share.