Advertisement Carousel

गरियाबंद। शिक्षक साझा मंच के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा आज गरियाबंद में न्याय पदयात्रा और रैली निकाली गई इस रैली के पश्चात विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी की प्रतिनिधि के रूप में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया इस ज्ञापन में सैकड़ो की संख्या में शिक्षक मौजूद थे यह ज्ञापन रैली छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष लोकेश्वर सोनवानी के नेतृत्व में निकाली गई। लोकेश्वर सोनवानी ने कहा की सेवा सुरक्षा शिक्षकों को देना अनिवार्य है एक भय मुक्त शिक्षकों के बीच वातावरण बना हुआ है जिसे दूर किया जाए। गरियाबंद ब्लाक अध्यक्ष तिलक यादव ने कहा की बाद में आए हुए कानून को पूर्व से स्थापित शिक्षकों पर लागू करना नया संगत नहीं गलत है यह जो काला कानून लाया गया है इसके खिलाफ गरियाबंद के शिक्षक आकर्षित है उन्होंने अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से श्रीमती नीता सार्वा, सुश्री गोमती ध्रुव,सुश्री विद्या सेन, श्रीमती प्रमिला देवागन, श्रीमती मनिता सिन्हा, श्रीमती सरोज निर्मलकर, श्रीमती हीरा साहू, श्रीमती सीमा वैद्य, श्रीमती कल्पना वैद्य, डोमेन्द्र कँवर, संतोष खाप्रड़े, गोरखनाथ साहू, राकेश साहू, छबिश्याम साहू, चमपेश्वर साहू,फलेश्वर ध्रुव, देवेश ठाकुर, भृगुनंदन नाग, कमलेश नाग, नरोत्तम साहू, जीतेन्द्र ठाकुर, नरेंद्र बघेल, योगेश साहू, संतोष प्रधान, चुनेश्वर नागेश,सिन्हा सर, एवं अन्य शिक्षक साथी शामिल रहे।
अन्त समस्त शिक्षक साथियो को जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकेश्वर सोनवानी के द्वारा धन्यवाद आभार प्रदशित किया गया।

Share.