Advertisement Carousel

सेजस -मल्टीपरपस स्कूल ने बोर्ड परीक्षा 12वीं में 95%परिणाम के साथ लक्ष्य को हासिल किया।

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए जिसमें सेजस मल्टी परपज स्कूल दयालबंद बिलासपुर ने मिशन 90 के लक्ष्य को हासिल कर गणित संकाय एवं वाणिज्य संकाय के विघार्थियों ने सर्वाधिक अंक लेकर शालेय परिवार एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया|12वीं गणित में पायल साहू ने 95%से उर्त्तीण की है वही कामर्स विषय में विवेक तम्बोली ने 94%लेकर बाज़ी मारी कला संकाय में कुल मिलाकर 92% रहा इस सफलता पर स्कूल के प्राचार्य डॉ.चंदना पाल मैडम ने सभी मेधावी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी वही विषय शिक्षक राजेश नामदेव, महेंद्र आनंद, भास्कर पुड़के, प्रियंका साहा, अरविंद कुमार पाण्डेय, आकांक्षा शर्मा शिक्षकों को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कर्त्तव्य निष्ठ शिक्षकों की प्रसंशा एवं कार्यों को सराहा गया 10वी कक्षाओं का कुलमिलाकर 87% रिजल्ट रहा है

आज 30अप्रैल को पूरे कक्षाओं का शाला विकास समिति के सदस्य विनय मोहन शर्मा श्रीमती प्रार्थना खंडेलवाल की उपस्थिति में रिजल्ट डे मनाया गया
मंच का संचालन महेंद्र आनंद सर ने किया आभार श्रीमती भारती खुबालकर वरिष्ठ व्याख्याता द्वारा किया गया| इस अवसर पर विजय सोम, राजेंद्र साहू, श्रीमती साधना शुक्ला श्रीमती सविता शुक्ला श्रीमती सीमा यादव श्री रश्मि तिवारी श्री मिथलेश दुबे,के सी वीरेन्द्र यादव सर उपस्थित थे
उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने दी

Share.