*शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम, संकुल किरोड़ीमलनगर में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न*
बच्चो ने लिया न्यौता भोज का आनंद*
*रायगढ़-शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम, संकुल किरोड़ीमल नगर में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के स्वागत के इस विशेष आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।*
*कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया, जिससे वे नए सत्र की पढ़ाई उत्साहपूर्वक प्रारंभ कर सकें। नई पुस्तकें एवं गणवेश प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।*
*इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।*
*इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। शाला प्रवेशोत्सव का यह आयोजन बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय एवं आनंदमय अनुभव रहा।*
*उपरोक्त कार्यक्रम शाला के प्रधान पाठक सी पी डनसेना,शिक्षिका श्रीमती निरुपमा वैष्णव,श्रीमती अनिता पटनायक एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ-साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती राजकुमारी चौहान,सहायिका श्रीमती लक्ष्मीन सिदार एवं अभिभावकगण की गरिमामय उपस्थिति में हुआ संपन्न।*
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


