Advertisement Carousel

 

*रायपुर में दीप-उत्सव की तैयारी शुरू, 790 शिक्षकों की लगी ड्यूटी

 

*रायपुर, 16 सितंबर 2026।* राजधानी रायपुर में आगामी दीप-उत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर द्वारा आज आदेश क्रमांक /स्था./दीप-उत्सव/2026/13294 जारी किया गया है।

इस आदेश के तहत जिले के समस्त सीएसी एवं सेक्टर, सब-सेक्टर प्रभारियों सहित कुल *790 शिक्षकों और कर्मचारियों* की ड्यूटी लगाई गई है।

आदेश में सभी 790 कर्मचारियों को आज दोपहर 3:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्याम नगर, रायपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यहीं से दीप-उत्सव हेतु आवश्यक दिए एवं अन्य सामग्री का वितरण किया जाएगा।

सामग्री प्राप्त करने के उपरांत सभी कर्मचारियों को प्रशासन द्वारा निर्धारित मुख्य स्थल *कटोरा तालाब चौपाटी* पर पहुंचकर आवंटित सेक्टर्स में सजावट एवं व्यवस्था का कार्य करना होगा।

*सीधे कलेक्ट्रेट से होगी मॉनिटरिंग*

जिला प्रशासन ने इस बार मॉनिटरिंग को सख्त रखा है। सभी कर्मचारियों को अपने-अपने सेक्टर में उपस्थिति का फोटोग्राफ जनसंपर्क विभाग, रायपुर को भेजना अनिवार्य होगा। साथ ही प्रत्येक सेक्टर का डिजिटल रिकॉर्ड संधारित करने और तय समय पर दियों के प्रज्वलन की पूरी जवाबदेही संबंधित प्रभारी की होगी।

इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर रायपुर, सीईओ जिला पंचायत सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित की गई है।

Share.