Advertisement Carousel

*विषयवार शिक्षक भर्ती आने पर विषय बाध्यता मंच ने दी प्रदेशभर के अभ्यर्थियों को बधाई ऋषि राजपूत बोले यह शिक्षागुणवत्ता हेतु सरकार की संवेदनशीलता ।

रायपुर। ज्ञात हो प्रदेश मे अभ्यर्थियों की बहुप्रतिक्षित शिक्षक भर्ती प्रारंभ हो गयी है,छत्तीसगढ विषय बाध्यता मंच के प्रांतीय संयोजक एवं पदाधिकारीयों ऋषि राजपूत, आनंद साहू, नीलम मेश्राम,अमित ठाकुर, ललित साहू, चेतन परिहार वसीम खान रूद्र देव, लालमन पटेल मुकेश ध्रुव महेश ध्रुव वीना गुप्ता एकलव्य साहू रूपेंद्र साहू, सत्येंद्र कुमार साहू चुम्मेश्वर काशी संतोष कश्यप, अंशुमान पांडे ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं ,मंच ने बताया विषयबाध्यता ढाई साल की अथक प्रयासों का परिणाम है जब राजपत्र मे इसे लाने की हमारी मांग पूर्ण हुई 13/02/26 को इसे लागू कर सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति अपनी संवेदनशील निर्णय लिया ।फार्म भरे जा रहे,इस भर्ती का प्रदेश भर के अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार था अब जहां विभिन्न विषय स्नातकों को बेरोजगारों को सरकारी शिक्षक की नौकरी मे भविष्य बनाने का अवसर प्राप्त होगा वहीं प्रदेश भर के स्कूलों को जल्द विशेषज्ञ शिक्षक प्राप्त होंगे इससे प्रदेश की शिक्षागुणवत्ता मे सुधार होगा,इसे मुख्यमंत्री शिक्षागुणवत्ता अभियान के सुदृढीकरण मे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा सकता है,वहीं विषयवार भर्ती से जहां विद्यार्थीगण को योग्य शिक्षक मिडिल स्कूलों मे मिलेंगे, बेस सुधरने से हाई स्कूल के रिजल्ट मे भी सुधार होगा ,वही अभ्यर्थियों को अपने स्नातक विषय मे भर्ती प्राप्त हो सकेगी ।

Share.