Advertisement Carousel

    गरियाबंद । पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई है। पूर्व जिला महामंत्री एवं कांग्रेस नेता नादिर कुरैशी ने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम जनता, किसान और वाहन चालकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं ईंधन की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    नादिर कुरैशी ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। रसोई खर्च से लेकर खेती-किसानी और परिवहन तक हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

    उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम तत्काल वापस लिए जाएं और महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही ईंधन संकट को दूर करने के लिए जल्द प्रभावी व्यवस्था करने की भी मांग की गई, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

    Share.