Advertisement Carousel

 

*छत्तीसगढ़ में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

*नवा रायपुर, 21 सितंबर।* छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दीर्घकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। मंत्रालय, महानदी भवन से आज 21 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश क्रमांक GENCOR-35010/2449/2026-SCHOOL EDUCATION SECTION के अनुसार सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं और डी.एड., बी.एड., एम.एड. कॉलेजों में अवकाश इस प्रकार रहेगा –

*1. दशहरा अवकाश – 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक (05 दिन)*
*2. दीपावली अवकाश – 06 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक (05 दिन)*
*3. शीतकालीन अवकाश – 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक (05 दिन)*

कुल 15 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। यह आदेश उप सचिव रामेश्वर प्रसाद वर्मा के हस्ताक्षर से राज्यपाल के नाम से जारी हुआ है।

Share.