Advertisement Carousel

 

U-DISE पोर्टल में लापरवाही पर DPI सख्त, 30 सितंबर तक 100% एंट्री नहीं तो होगी कार्रवाई – जारी हुआ अंतिम अल्टीमेटम

*नवा रायपुर, 23 सितंबर।* लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने U-DISE पोर्टल में विद्यार्थी प्रोफाइल एंट्री में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। संचालनालय ने आज दिनांक 23.09.2026 को *अंतिम स्मरण पत्र* जारी किया है।

पत्र क्रमांक *MIS/N-123/476* समस्त संभागीय संयुक्त संचालक और समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है।

संचालक, लोक शिक्षण ने पत्र में लिखा है कि इस संबंध में पूर्व में *03.08.2026 और 09.09.2026* को भी निर्देश जारी किए गए थे कि U-DISE पोर्टल में विद्यार्थी प्रोफाइल की प्रविष्टि कर कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र भेजें, लेकिन आज पर्यंत तक न तो प्रमाण पत्र भेजा गया और न ही कार्य पूर्ण होने की सूचना दी गई।

*अब अंतिम निर्देश -*
अपने संभाग/जिले अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं में लंबित प्रविष्टियों को प्राथमिकता के आधार पर *30.09.2026 तक* पूर्ण करावें तथा शत-प्रतिशत प्रविष्टि उपरांत पूर्णता प्रमाण पत्र संचालनालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके बाद कार्रवाई हो सकती है।

Share.