रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जून 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय जिले में कुल 295 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 70.10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 70.10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें जल संसाधन विभाग, हसदेव नहर जांजगीर के 416.51 लाख रुपये लागत के 3 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग जांजगीर के 213.85 लाख रुपये लागत का 1 कार्य, वन मंडल जांजगीर-चांपा के 30.46 लाख रुपये लागत का 1 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर के 71.36 लाख रुपये लागत के 7 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 395.68 लाख रुपये लागत के 3 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 3,229.85 लाख रुपये लागत के 26 कार्य, सीजीएमएससी जांजगीर के 135.53 लाख रुपये लागत के 4 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग, जिला जांजगीर-चांपा के 1,771.15 लाख रुपये लागत के 22 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 746.06 लाख रुपये लागत के 92 कार्य शामिल हैं।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री श्री साय 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें जल संसाधन विभाग, हसदेव नहर जांजगीर के 2,180.03 लाख रुपये लागत के 8 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग जांजगीर के 452.13 लाख रुपये लागत के 2 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 3,367.86 लाख रुपये लागत के 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जांजगीर के 220.62 लाख रुपये लागत के 7 कार्य, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के 428.55 लाख रुपये लागत का 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 10,280.14 लाख रुपये लागत के 28 कार्य, सीजीएमएससी के 868.35 लाख रुपये लागत का 1 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, संभाग सक्ती के 1,218.19 लाख रुपये लागत के 6 कार्य, नगरीय प्रशासन विभाग, जिला जांजगीर-चांपा के 2,285.83 लाख रुपये लागत के 34 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1,188.56 लाख रुपये लागत के 86 कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय के इस प्रवास के दौरान जिले को आधारभूत संरचना, पेयजल, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण एवं नगरीय विकास से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, जिससे जिले के विकास को नई गति प्राप्त होगी।


