Notice: Undefined index: mode in /home/dakhalchhattisga/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर श्री साय ने किया उनका आत्मीय स्वागत
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय ने डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत किया और शाल एवं बस्तर आर्ट की कलाकृति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, सांसद सुनील सोनी, संजय श्रीवास्तव और राहुल कोठरी मौजूद थे। डॉ. मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। वे यहां राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत राशि वितरण तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
There is no ads to display, Please add some
![alternatetext](https://dakhalchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2023/02/new-ads.jpg)
![](https://dakhalchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsAppImage2022-03-12at12.30.01.jpeg)
![](https://dakhalchhattisgarh.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230111-WA0637.jpg)