जशपुर। माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के दो दिवसीय जिला जशपुर दौरा कार्यक्रम पंडरी पानी मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर की अगुवाई मे दानिमुण्डा के सर्वांगीण विकास के लिए श्री विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री महोदय जी के समक्ष मांग पत्र सौपा गया जिसमे प्रमुख रूप से दानिमुण्डा से खरवा टोली सहसपुर पहुंच मार्ग दुरी 3 किलोमीटर को लोक निर्माण विभाग से सड़क की स्वीकृति का मांग पत्र सौपा गया साथ मे दस से भी अधिक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क की मांग पत्र सौपा गया तथा दानिमुण्डा मे सामुदायिक भवन की स्वीकृति हेतु मांग पत्र सौपा गया तथा दानिमुण्डा के दोनों मोहल्ले मे हाई मास्क लाइट की मांग पत्र सौपा गया श्रीमती सुनीति भोय ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी कार्य की सराहना करते हुए मीडिया को बताया की उन्होंने जैसे सोचा नहीं था वैसे ही विकसित जशपुर जिला एवं विकसित छतीसगढ़ के संकल्प को पूरा कर रहे है मुख्यमंत्री महोदय जी कार्यशैली को देखकर पुरी ऊर्जा के साथ जुड़कर पार्टी हित मे विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्त्ता अभी से सक्रिय रूप से जुड़कर जनहित से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर हमेशा संघर्ष कर रहे है उन्होंने मीडिया को बताया की विकास का मॉडल ग्राम पंचायत के रूप मे ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया एवं ग्राम पंचायत जाम टोली के विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री महोदय जी की देन है इसलिए हमेशा विकास के लिए वे निरंतर मांग पत्र सोपकर क्षेत्र के लिए विकास से जुडी हुई है श्रीमती सुनीति भोय ने कहाँ की जनहित से जुड़े हुए मुद्दे के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी तथा मुख्यमंत्री महोदय जी के पंडरी पानी मे मंडल क्षेत्र मे ऐतिहासिक विकास कार्य की सौगात दिए जाने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया


