Author: सच

डीईओ बस्तर ने किया सर्विस बुक सत्यापन का आदेश जारी, सर्व शिक्षक फेडरेशन बस्तर के प्रतिनिधि मंडल ने कल ही किया था चर्चा जगदलपुर, छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष भूपेश पाणिग्रही ने बताया की कल एलबी संवर के समस्त शिक्षकों की सर्विस बुक सत्यापन सहित कई मांगों को लेकर हमने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से चर्चा की है जिसके फलस्वरूप तत्काल संज्ञान लेते हुए तत्काल आदेश जारी कर दिए गए साथ ही अन्य मांगों पर जल्द निराकरण करने का आश्वासन प्राप्त हुआ है जिला अध्यक्ष भूपेश ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा बताए गए…

Read More

अमरकंटक में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर 24 टन की अष्टधातु की प्रतिमा 28 टन के अष्टधातु के कमल पर विराजमान है आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में 1008 जैन श्रावक दंपत्ति इंद्र इंद्राणी बनकर पूजा में होंगे शामिल विशाल पंडाल और हजारों विश्राम कक्ष बनाए जा रहे 20 वर्ष लगे हैं मन्दिर के निर्माण में पेण्ड्रा / शताब्दी के महानतम श्रमण साधक संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 25 मार्च से 02 अप्रेल तक अमरकंटक की पावन धरा पर होने वाले भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के प्राण…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति कार्यवाही की गई परंतु मैनपुर ब्लॉक के 61शिक्षकों को जो संविदा से,ईजीएस से शिक्षाकर्मी बने थे जिनकी नियुक्ति शिक्षाकर्मी पद पर 2005में हुई थी ऐसे 61 शिक्षकों को बिना वजह फर्जी शिक्षकों के जांच के साथ संलग्न करते हुये बेवजह पदोन्नति को लंबित कर परेशान कर रखा है। जेडी रायपुर के एक पत्र का हवाला देकर इन शिक्षकों को बेवजह परिभ्रमण सूची में डाल दिया गया है वहीं पीड़ित शिक्षक आये दिन जेडी रायपुर,कलेक्टर गरियाबंद,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे है परंतु सभी जगह…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शिक्षक संघ द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन हेतु बूढ़ा तालाब रायपुर में अनुमति मांगा गया है अतः आप सभी 20 तारीख दिन सोमवार को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपनी वरिष्ठता प्राप्त करने की मांग को लेकर आंदोलनपर रहेंगे।

Read More

सर्व शिक्षक फेडरेशन जिला बस्तर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा DEO बस्तर को दिया ज्ञापन साथ ही प्राथमिक प्रधान पाठक के शेष पदों पर पदोन्नति सहित जिले के कुछ ज्वलंत मुद्दे पर हुई चर्चा। छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन जिला बस्तर की टीम आज डीईओ बस्तर से पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। मुद्दों मे निम्न बिंदु थे जो इस प्रकार है। 1. वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 1 अप्रेल 2023 की स्थिति मे। 2.परिभ्रमण मे रखे सहायक शिक्षकों का जिनके लिए कमेटी बनी है उसकी रिपोट सार्वजनिक करने। 3.जो सहायक शिक्षक hm बन गये है और जिन्होंने प्रमोसन नही…

Read More

एमआर खान सर्व सहमति से चुने गए छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की नए जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा गरियाबंद द्वारा आज प्रांत अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर तिवारी की उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री लखन लाल साहू जी को शानदार सम्मान सह विदाई दी गई साथ ही तहसील शाखा छुरा की तहसील अध्यक्ष श्री एम आर खान जी को नए जिलाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में महासमुंद जिला अध्यक्ष श्री अशोक गिरी गोस्वामी धमतरी जिला अध्यक्ष श्री चंदूलाल चंद्राकर धमतरी के पूर्व जिला…

Read More

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम मे माननीय न्यायधीश ने दिये विधिक जानकारी भाटापारा -कमलाकांत शुक्ला प्रशिक्षण संस्थान भाटापारा मे विधिक महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि विद्वान् न्यायधीश माननीय श्री राजेश रोजमीन खाखा ज़ी अध्यक्षता श्री अशोक श्रीवास्तव ज़ी PLV विशेष अतिथि श्री शत्रुहन प्रसाद साहू पत्रकार दैनिक छत्तीसगढ़ थे कार्यक्रम सर्वप्रथम माँ सरस्वती के पूजा अर्चना दीप प्रजवलित कर मुख्य अतिथियों का स्वागत गमला वृक्ष से कर पर्यावरण पर एक विशेष उदाहरण प्रस्तुत किया गया तत्पस्यात माननीय न्यायधीश श्री खाखा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन मे कहा कि महिला सशक्तीकरण क्या है महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को किया 7 करोड़ 4 लाख रूपए का भुगतान गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को अब तक 419 करोड़ 25 लाख रूपए का हुआ भुगतान *विगत माह तक गौठानों में 107.75 लाख क्विंटल गोबर की हुई खरीदी बजट में किसानों, मजदूरों, ग्रामीणों सहित सभी वर्गों के हितों का रखा गया ध्यान:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर, 15 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की माताजी की अंतिम यात्रा में हुए शामिल रायपुर, 15 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए । उन्होंने माताजी के जनाजे को कांधा भी दिया। मुख्यमंत्री ने श्री अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया । उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

Read More

रायपुर 14 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से पदोन्नति के सम्बंध में मांग / सुझाव प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ,प्रांतीय पदाधिकारी यशवंत बघे ,विनोद सिन्हा ,पुरन लाल साहू ,गिरिश शर्मा , जिला पदाधिकारी नंदकुमार रामटेके ,सुरेश केला ,जितेन्द्र सोनवानी ,हुलस साहू ,संतोष साहू ,धवलेश्वर बेहरा ,गोविंद पटेल ,आर एस कंवर ,भुवन यदु ,संजय यादव ,दिनेश निर्मलकर भूपेन्द्र गिरि गोस्वामी ,किरण साहू ,मनोज तिवारी ,सनत यादव महेंद्र प्रधान ,खेमराज यादव ,ईश्वरी सिन्हा ,प्रतिभा सकरिया ,लता ध्रुव , ने कहा…

Read More

1.60 लाख एलबी संवर्ग शिक्षकों को बड़ा झटका, 2028 से पहले रिटायर होने वालों को नहीं मिलेगा ओपीएस विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने दिया जवाब 20 साल की सेवाएं शून्य, संविलियन तिथि से 10 साल की सेवा पूर्ण करने पर ही मिलेगा ओपीएस छत्तीसगढ़ में ओपीएस लागू करने का जितना शोर है, उतना ही ढोल में पोल है पेण्ड्रा / विधानसभा में शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने बताया है कि एलबी संवर्ग शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ संविलियन तिथि से दिया जाएगा। शासन के इस जवाब से प्रदेश के 1 लाख 60 हजार एलबी संवर्ग शिक्षकों को…

Read More

रायपुर।छतीसगढ़ के परिवहन मंत्री व वनमंत्री मो.अकबर के माँ फैमूननिशाँ का गत दिनों हृदयघात से निधन हो गया वे 90वर्ष की थी उनका जनाजा आज दोपहर निकलेगा निधन की खबर मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है।

Read More

भोथिया को तहसील का दर्जा दिए जाने पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार रायपुर, 14 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सक्ती जिले अंतर्गत नवनिर्मित तहसील भोथिया के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उप तहसील भोथिया का उन्नयन करते हुए तहसील का दर्जा दिया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री को भोथिया के निवासियों ने बताया कि उप तहसील से तहसील का दर्जा दिया जाने से अब क्षेत्र के निवासियों के राजस्व सहित अन्य कार्य सुगमता से होंगे और साथ ही क्षेत्र का विकास भी…

Read More

मुख्यमंत्री 15 मार्च को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए का करेंगे भुगतान गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है 412.21 करोड़ रूपए का भुगतान गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की बढ़त बरकरार रायपुर, 14 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 15 मार्च को गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्री झूलेलाल जयंती की शोभायात्रा में शामिल होने का न्यौता रायपुर, 14 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सिंधी कॉउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इकाई द्वारा 23 मार्च 2023 को राजधानी के जयस्तंभ चौक में श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल में सिंधी कल्याण समिति के…

Read More

!राज्य सरकार का बजट गरीबों, किसानों, मजदूरों, अनुसूचित जाति, जनजाति, नौजवानों के लिए: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्य सरकार ने आवास योजना, उज्ज्वला योजना और शौचालय का सर्वे कराने का लिया है निर्णय बजट पारित होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कोटवारों, रसोईयों, पटेलों, स्वच्छता सफाईकर्मियों को मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट पर सामान्य चर्चा का दिया जवाब रायपुर, 14 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट पर सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार का बजट प्रदेश के गरीबों, किसानों,…

Read More

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 11वीं बार ऑल ओवर चैम्पियन मुख्यमंत्री श्री बघेल और वन मंत्री श्री अकबर ने दी बधाईं 164 मेडल जीतकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ा रायपुर,14 मार्च 2023/ हरियाणा राज्य के पंचकूला में आज सम्पन्न हुई 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 11वीं बार ओवर ऑल चैम्पियन बना है। छत्तीसगढ़ ने कुल 164 मेडल जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य की अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि…

Read More

मुख्यमंत्री से भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 14 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक श्री रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे प्रशिक्षण की जानकारी ली तथा उन्हें वर्तमान चुनौतियों, अपराध और साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहते हुए पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने की बात कही। इस अवसर पर भारतीय पुलिस सेवा 2021 बैच से श्री आकाश…

Read More

उतराखंड हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने राज्य के वन विभाग और शासन द्वारा डिप्टीरेंजर्स को वनक्षेत्र अधिकारी के प्रभार दिये जाने के विरुद्ध वर्ष 2017 के निर्णय का पालन नहीं करने के विरुध्द संज्ञान लेते हुये शपथपत्र दाखिल करने को कहा।मख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति आलोक कुमारवर्मा की खण्डपीठ ने मामले को गंभीरता से लिया। न्यायालय नेअ पने 23 दिसंबर 2022 के उस आदेश पर नाराजगी जताई,जिस पर राज्य सरकार और वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षकको तीन सप्ताह में अपना प्रति शपथपत्र दाखिल करना था कोर्ट के आदेश का कार्यान्वयन नहीं होने पर राज्य के मुख्यवन संरक्षक को…

Read More

तीन पीडीएस दुकान निरस्त गरियाबंद 14 मार्च 2023/ जिले के राजिम अनुविभाग अंतर्गत गनियारी, तरीघाट और खैरझिटी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान को निरस्त कर दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजिम सुश्री पूजा बंसल ने छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के कंडिका 16 (1) के तहत उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है। ज्ञात हो कि गायत्री महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान गनियारी द्वारा प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण निर्धारित समय/निर्धारित माह के 05 तारीख तक डी.डी. की राशि जमा नहीं करने पर उक्त दुकान को निलंबित…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत शान्ति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए रायपुर, 13 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल सहित अनेक मंत्रीगण, संसदीय सचिव एवं विधायक आज यहां रायपुर के शांति सरोवर में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह शामिल हुए। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर शांति सरोवर की पूर्व क्षेत्रीय निदेशक स्वर्गीय कमला दीदी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत…

Read More

तुंहर सरकार तुंहर द्वार: घर बैठे ही लोगों को मिला अब तक लगभग 18 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों को ड्राइविंग लायसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र के लिए बार-बार चक्कर लगाने से मिली मुक्ति परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी रायपुर, 14मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 17 लाख 93 हजार 435 स्मार्ट कार्ड आधारित…

Read More

अपराधों से निपटने के लिए साइबर कौशल अनिवार्य सीडैक के सहयोग से पुलिस अधिकारियों की साईबर अपराध पर 11 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ रायपुर, 14 मार्च 2023/पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में सीसीपीडब्ल्यूसी योजनान्तर्गत साइबर अपराध अनुसंधान विषय पर सेंटर फॉर डेव्हलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सीडैक) एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के तीन पुलिस रेंज क्रमशः रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर के 25 पुलिस अधिकारी शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को…

Read More

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्तर पर फिर पुरस्कृत “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम को मिला वर्ष 2022 का स्कॉच अवार्ड मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी बधाई रायपुर, 14 मार्च 2023/छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को एक बार पुनः अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार लेने का अवसर प्राप्त हुआ है। कड़ी प्रतियोगिता के बाद राज्य में समग्र शिक्षा द्वारा संचालित “अंगना म शिक्षा” कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022 में किए गए कार्य के लिए स्कॉच अवार्ड 2022 प्राप्त हुआ है। यह पूरा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की महिला शिक्षिकाओं के समूह द्वारा संचालित की जा रही है।…

Read More

छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की योजना के मापदंड 1. इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारी भत्ता के लिए पात्र शिक्षित युवा को प्रथमतः एक वर्ष के लिए बेरोजगारी भत्ता देय होगा। यदि व्यक्ति विशेष को एक वर्ष की उक्त अवधि में लाभकारी नियोजन नहीं हो पाता है तो बेरोजगारी भत्ते की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ाई जा सकेगी। किसी भी प्रकरण में यह अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होगी। 2. आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो । 3. आवेदन किये जाने वाले वित्तीय वर्ष के 01 अप्रेल को आवेदक की आयु 18 से 35…

Read More

कोरबा। कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के 11शिक्षकों के राज्यस्तरीय स्थानांतरण को निरस्त करते हुये पुनः पूर्ववत शालाओं में वापस भेजा है ज्ञात हो की राज्यस्तरीय स्थानांतरण नीति 2022 के तहत हुये तबादलों में नियमों के उलंघन का मामला संज्ञान में आने पर डीईओ कोरबा ने पूर्व में बीईओ द्वारा जारी कार्यमुक्त आदेश को निरस्त कर पुनः पूर्व शालाओं में भेजा है। देखें आदेश null

Read More

रायपुर। पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों के बीच चल रही असमंजस के बीच विधानसभा में बीजेपी सदस्य शिवरतन शर्मा के प्रश्न का जवाब देते हुये शिक्षामंत्री प्रेमसाय टेकाम ने बताया की वे शिक्षक जिनकी सेवा 10 वर्ष से कम बची है उन्हें पुरानी पेंशन की पात्रता नहीं होगी। 11. (क्र. 592 ) श्री शिवरतन शर्मा: क्या आदिम जाति विकास मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि :- (क) राज्य सरकार द्वारा लागू की गयी पुरानी पेंशन योजना में शिक्षक एल. बी. संवर्ग की सेवा गणना किस दिनांक से की जा रही है? (ख) यदि उनकी सेवा की गणना संविलियन…

Read More

रायपुर। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के 8 आईपीएस अफसरों की पदस्थापना की गई है। देखें सूची

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष श्री शर्मा ने स्वरचित माताश्रीछत्तीसगढ़वंदना की प्रति भेंट की रायपुर 12 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यालयमंडलम के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा ने मुलाकात कर माताश्रीछत्तीसगढवंदना की प्रति भेंट की। डॉ. शर्मा ने बताया की माताश्री छत्तीसगढ वंदना की रचना उन्होंने संस्कृत भाषा में की है। इसमें 5 श्लोकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी की समस्त गुणों का बखान किया गया है। मुख्यमंत्री ने डॉ. शर्मा के इस प्रयास की…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 12 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर रायपुर के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में 63 वाँ वर्सी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश की ओर से आशीर्वाद स्वरूपा भेंट किया गया। शदाणी दरबार के प्रवक्ता…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ झेरिया -गड़रिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 13 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया-गड़रिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया-धनकर-पाल समाज की वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिलन धनकर, उपाध्यक्ष डॉ. तेजराम पाल, महामंत्री श्री रामविशाल धनकर, श्री खुमान सिंह धनकर, शिवराम पाल, श्री राजू पाल एवं श्री गोपी…

Read More

खेलो इण्डिया सेंटर बहतराई के एथलीट अमित एथलेटिक्स यूथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई रायपुर 13 मार्च 2023/ गुवाहाटी आसाम में आयोजित 18वीं यूथ एथलेटिक्स चैम्पियनशीप प्रतियोगिता में छ.ग. राज्य की प्रथम खेल एकेडमी खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एथलीट मास्टर अमित कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया । वे 10 किलोमीटर पैदल चाल में यूथ एशिया चैम्पियनशिप जो इण्डोनेशिया में जुलाई में आयोजित होगी, इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल के कैम्प के लिए क्वालीफायर बेंच मार्क से पहले समय सीमा में पहुंचकर क्वालीफाई किया है। अमित कुमार में प्रतियोगिता में 10…

Read More

रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट से पदोन्नति पर लगी रोक हटते ही रायपुर जेडी नेआज बहुप्रतीक्षित यूडीटी पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है सूत्रों के मुताबिक लगभग 1700ई व टी संवर्ग के सहायक शिक्षक पदोन्नत किये गये है। पदोन्नति सूची शीघ्र प्रकाशित की जाएगी।

Read More

राज्यपाल श्री हरिचंदन से मुख्यमंत्री बघेल ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 12 मार्च 2023/ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सौजन्य भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिवादन किया। बैठक में राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी उपस्थित थे।

Read More

समाज कोई भी हो, शिक्षा सबसे जरूरी हैः मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समाज की इकाई व्यक्ति है, पिछले चार वर्षों में व्यक्ति को केंद्र में रखकर शुरू की गई हैं योजनाएः मुख्यमंत्री कलार महासभा द्वारा आयोजित कलार महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल बहादुर कलारिन की जयंती पर एच्छिक अवकाश तथा महुआ बोर्ड की स्थापना की मुख्यमंत्री ने की घोषणा रायपुर, 12 मार्च 2023/ उद्योग व्यापार में कलार समाज को कोई नकार नहीं सकता है, लेकिन बिना शिक्षा के कोई भी समाज हो आगे नहीं बढ़ सकता है। प्रत्येक समाज के लिए शिक्षा जरूरी है और जिसने भी…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के 41 सहायक शिक्षक जिनकी नियुक्ति संबंधी जांच लंबित है जिसके चलते इनकी पदोन्नति को परिभ्रमण सूची में रखा गया है। जिनकी जांच और कार्यवाही का निर्णय सीईओ जनपद पंचायत मैनपुर को करना है। जनपद पंचायत के निर्णय लेने में वर्षों लग सकते है अधिकारी इस मामले में अपनी गर्दन नहीं फंसाना चाहते जिसके चलते मामले पर शीघ्र निराकरण की आस बेमानी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये 41 शिक्षको को येनकेन तरीके से अपनी पदोन्नति लेने सौदेबाजी की खबर आ रही वहीं पूर्व में जब जब मामला उठा लोगो ने…

Read More

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 77 जवानों को मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पहली बार दो महिला कांस्टेबल को मिला ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन होली पर डीआरजी और सीएएफ के जवानों को मिला पदोन्नति का तोहफा रायपुर, 12 मार्च 2023/ होली के मौके पर बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में तैनात 77 जवानों को डीजीपी अशोक जुनेजा ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का तोहफा दिया है। इनमें बीजापुर में तैनात सबसे अधिक 21 जवानों को एवं दंतेश्वरी फाईटर से संबंधित 2 महिला कांस्टेबल रेशमा कश्यप, सुनैना ठाकुर को भी आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है, ऐसा पहली बार…

Read More

बड़ी खबर छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 से ग्रामीण परिवारों का होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तत्काल सर्वे की तैयारी तत्काल प्रारंभ कराने को कहा। सर्वे हेतु कार्ययोजना 20 मार्च 2023 तक प्रस्तुत करने के दिए निर्देश। सर्वे दलों के गठन, आवश्यक प्रशिक्षण, सर्वे में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं के नाम, सर्वे प्रपत्र का प्रारूप तथा सर्वे के दौरान प्राप्त जानकारी, फोटोग्राफ्स ऑनलाइन अपलोड करने की तैयारी के लिए कहा। पिछले 12 वर्षों की अवधि में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के…

Read More

महिला सूत सारथी समाज ने मनाया होली उत्सव रंग बरसे गीत पर जमकर थिरकी महिलाए बिलासपुर :- महिला सूत सारथी समाज बिलासपुर के द्वारा मराठी पुत्री शाला तिलक नगर में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बिलासपुर की पुलिस उप अधीक्षक मैडम मंजूलता केरकेट्टा तथा अध्यक्षता श्रीमती अनिता सोनवानी ने किया कार्यक्रम के आरम्भ में अतिथि सहित समाज के महिलाओं ने ब्रम्हर्षि सूत जी एवं सुमंत जी के चित्र में दीप प्रज्वलित करके एवं माल्यार्पण पूजा अर्चना किए उसके बात श्रीमती अनिता सोनवानी ने मुख्य अतिथि डी एस पी केरकेट्टा जी का…

Read More

प्रधानपाठक बनने पर केशव सेन को बधाई के साथ दी नागझर वालों ने बिदाई परिवर्तन जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। और यह अग्रगामी हो तो हर्ष बढ़ाता है लेकिन अपने पीछे कई स्मृतियां छोड़ जाता है। प्राथमिक शाला नागझर के शिक्षक केशव सेन 2005 से प्राथमिक शाला नागझर में पदस्थ रहे। अठारह वर्ष की लंबी सेवा अवधि के बाद कला संकाय के शिक्षक केशव सेन को प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति मिली है। एक तरफ नये पद का हर्ष तो दूसरी तरफ अपनी सेवा अवधि के दौरान मिले स्नेह प्रेम और सम्मान देने वाले से दूर होने का दुख।…

Read More

बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए एक हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति का आदेश जारी *नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रूपए, भिलाई को 60 करोड़ रूपए, बिलासपुर को 50 करोड़ रूपए की स्वीकृति* *दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ रूपए: भिलाई-चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर नगर निगमों को 20-20 करोड़ रूपए* रिसाली, राजनांदगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़ रूपए बीरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी नगर निगम को 10-10 करोड़ रूपए रायपुर और भिलाई में 10-10 करोड़ रूपए की लागत से अत्याधुनिक बीपीओ रायपुर में जी-20 समिट…

Read More

दुर्ग। आय से अधिक अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक फॉरेस्ट रेंजर को शुक्रवार को विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश आदित्य जोशी ने अपना फैसला सुनाया। विचारण पश्चात न्यायालय ने भ्रष्टाचार के आरोप में अभियुक्त रेंजर शंकर दास को दोषी मानते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (ई) तथा 13 (दो) के तहत 5 वर्ष के सश्रम कारावास व दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किए जाने का फैसला किया है। ज्ञात हो की रेंजर के ठिकानों पर नवंबर 2016 में मारे गए छापों में एसीबी को वैध कमाई से कहीं अधिक…

Read More

हाथी से मृत परिवार को नौकरी के साथ 10 लाख मुआवजा दे सरकार – विकास मरकाम लगातार हाथी से मौत से आदिवासी समाज आहत हाथी के आतंक से प्रभावित मृतक के ग्राम घीकुड़िया और साल्हेभाट के परिवारों से मिले विकास मरकाम *संवाददाता टोमन लाल सिन्हा* मगरलोड – भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम आज हाथी प्रभावित मृतकों के परिवार से मिलने घीकुड़िया और साल्हेभाट पहुंचे। मृतक के परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए मरकाम ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि कांग्रेस अपने जनघोषणा पत्र के अनुरूप हाथी प्रभावित मृतक परिवारों को 10 लाख रू.का मुआवजा…

Read More

गरियाबंद ब्रेकिंग :शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए खाद्य मंत्री अमरजीत भगत गरियाबंद 11 मार्च 2023/प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत आज देवभोग विकासखंड के ग्राम चिचिया में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने शिव प्रतिमा की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनमति यादव , श्री जनक ध्रुव, ग्राम के सरपंच श्री राजकुमार कोर्राम, यादव समाज एवं अन्य समाज…

Read More

कल प्राचीन श्री राम मंदिर कुरूद में भक्त खेलेंगे फूलो की होली कुरुद:- नगर में कल प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हृदय स्थल (पुराना बाज़ार) से जुड़ा हुआ प्राचीन श्रीराम मंदिर जो लगभग 250वर्ष पुरानी मंदिर है जहा भक्त भगवान के साथ फूलो से होली खेलेंगे साथ ही इस उत्सव में नंगाड़े की थाप पर फाग गीत गाते हुए फूलों की होली के साथ उत्सव की खुशियां बिखेरी जाएंगी। इस पावन धाम पर बसंत उत्सव मनाया जाता रहा है। जहां नगर के धर्म एवं कलाप्रेमी एकत्र होकर भगवान श्रीराम चन्द्रजी का आर्शीवाद लेकर उनके चरणों मे…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल रू बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री बाल उदय योजना होगी शुरू बाल संप्रेक्षण गृह से बाहर जाने की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष करते हुये बनाई गई पुनर्वास योजना मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग बना रहा विस्तृत कार्ययोजना छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आवास के लिए करेगी सहयोग रायपुर, 11 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं से बाहर जाने वाले बालक-बालिकाओं के पुनर्वास के लिए इस साल बजट…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस पर करेंगे ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रत्येक जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम मुख्य सचिव ने तैयारियां सुनिश्चित करने दिए निर्देश रायपुर, 11 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेशभर के हर जिले में एक-एक स्थान पर समारोह के रूप में शुभारंभ के कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पाटन और मनेन्द्रगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे रायपुर, 11 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 मार्च को दुर्ग, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 मार्च को सुबह 10.40 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान कर 11.55 बजे दुर्ग जिले के मिनी स्टेडियम पाटन पहुंचेंगे और वहां सुबह 11 बजे से स्वर्गीय भोलाराम कश्यप स्मृति सभास्थल में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के 77वें महाधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.05 बजे…

Read More

लगभग 10 लाख रूपए मूल्य की अवैध लकड़ी जब्त वन विभाग द्वारा सघन छापामार कार्रवाई जारी रायपुर 10 मार्च 2023 / वन विभाग द्वारा आज छापामार कार्रवाई के दौरान सुकमा वनमंडल अंतर्गत 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य की अवैध लकड़ी की जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण के तहत कार्रवाई जारी है। मुख्य वनसंरक्षक श्री मो.शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान सुकमा के तीन विभिन्न वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलावरम तथा आसपास के क्षेत्रों में विभागीय टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में विभाग के 30 से अधिक कर्मचारियों…

Read More

नरवा विकास योजना से उपचारित दशपुर नाला की जल भराव क्षेत्र में हुई वृद्धि सिंचाई क्षेत्र के रकबा बढ़ने से कृषक हुए खुश गरियाबंद 11मार्च 2023/ नरवा विकास योजना से उपचारित दशपुर नाला की जल भराव क्षेत्र में वृद्धि होने के साथ सिंचाई क्षेत्र के रकबा बढ़ने से क्षेत्र के कृषक रबी फसल की पैदावारी के लिए आगे आये हैं। नरवा विकास योजना राज्य शासन के एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका मूल उद्देश्य नदी नालो एवं जल स्त्रोतो को उपचारित करना, भूमिगत जल स्तर सुधार एवं मृदा क्षरण रोकना है। योजना से सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होने से…

Read More

प्रभारी मंत्री श्री भगत का ग्राम चिचिया आगमन गरियाबंद 11 मार्च 2023/प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत 11 मार्च 2023 को ग्राम चिचिया विकासखंड देवभोग आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री भगत 11 मार्च को पूर्वान्ह 10ः45 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12ः55 बजे ग्राम चिचिया विकासखंड देवभोग पहुंचेंगे। वे यहां पर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मंत्री श्री भगत हेलीकॉप्टर द्वारा ग्राम चिचिया से मनेन्द्रगढ़ जिला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

12 हजार सहायक शिक्षकों व 16 हजार शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु नई वरिष्ठता सूची से हो पदोन्नति *टीचर्स एसोसिएशन के वन टाइम रिलेक्सेशन के थीम पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिए गए निर्णय को माननीय उच्च न्यायालय ने ठहराया सही* *व्याख्याता पद पर पहले पदोन्नति करे डीपीआई* *पदोन्नति हेतु समुचित व समरूप निर्देश जारी करे डीपीआई* छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु जनवरी 2023 की स्थिति में नई वरिष्ठता सूची बनाने की मांग की है, उन्होंने कहा है कि पूर्व में अप्रैल 2022 की स्थिति में सहायक शिक्षको की…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री से की जल्द जनगणना कराने की मांग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कोल रॉयल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से की चर्चा छत्तीसगढ़ में जी-20 समूह की होने वाली बैठक की कार्ययोजना पर भी चर्चा की प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव का मुख्यमंत्री से किया जिक्र रायपुर, 10 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान श्री बघेल ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित…

Read More

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कुछ दिन पूर्व रायपुर अधिवेशन दौरान भाषण में खुद के पास रहने के लियॆ कोई मकान नहीं होने की बात पर बेमेतरा जिले के बीजेपी अजा प्रकोष्ठ के नेता ने एसडीएम बेमेतरा को ज्ञापन सौंप कर नवागढ़ नगरपंचायत क्षेत्र में स्थित शासकीय भूमि में से ढाई डिसमिल जमीन आरक्षित करने ज्ञापन सौंपा है ताकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास मिल सके। ज्ञात हो की राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि 52 साल से उनके पास अपना घर तक नहीं है. राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र…

Read More

लोक निर्माण विभाग के बजट के मुख्य आकर्षण अधोसंरचना विकास के लिए 7 हजार 651 करोड़ रूपए का प्रावधान बजट में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधोसंरचना के विकास का रखा गया है खास खयाल रायपुर, 10 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में अधोसंरचना विकास एवं पूजीगत व्यय को प्रोत्साहित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के बजट में कुल 07 हजार 651 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। लोक निर्माण के बजट में शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में अधोसंरचना के विकास का खास खयाल रखा गया है। *लोक निर्माण विभाग के बजट के खास…

Read More

पुलिस आम जनता से मित्रवत् व्यवहार करेः राज्यपाल परीवीक्षाधीन पुलिस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 10 मार्च 2023/ राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज यहां राजभवन में नेताजी सुभाषचंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी, रायपुर के निदेशक श्री रतनलाल डांगी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के सात परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंटकर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान जगन्नाथ आपको सुखी रखें। उन्होंने अधिकारियों से अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आम जनता से,…

Read More

नीता शर्मा दिखी नई भोजपुरी फिल्म गीत में पावर स्टार्ट पवन सिंह के साथ बॉलीवुड मॉडल अभिनेत्री नीता शर्मा ने होजपुरी फिल्म कैसे हो जाला प्यार में सुपर स्टार पवन सिंग के साथ आइटम सॉन्ग करती हुई नजर आई, आज यानी 9 मार्च को इसका टीजर भी आ चूका है और इस गाने को दर्शन का काफी प्यार भी मिल रहा है

Read More

गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में हुए शामिल रायपुर, 09 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करने, गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने और शंखनी-डंखनी नदी…

Read More

वन विभाग द्वारा एक वाहन सहित सागौन के अवैध चिरान जब्त रायपुर 10 मार्च 2023/ वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में विगत दिवस वन मंडल बिलासपुर के बेलगहना परिक्षेत्र अंतर्गत एक वाहन- ट्रेक्टर सहित सागौन के 18 नग सिलपट जब्त किए गए है। इसके जब्ती की कार्रवाई वन मंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा क्षेत्र में गस्त के दौरान की गई। विभााग द्वारा आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ वनोपज अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने तेन्दू से बने आइसक्रीम को चखकर स्वाद की सराहना की रायपुर, 09 मार्च 2023/ फाल्गुन मंडई कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जिला प्रशासन दंतेवाड़ा के नवाचार पहल के तहत तेंदू फल से निर्मित आइसक्रीम का भी स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उसके स्वाद की प्रशंसा करते हुए इसे एक सराहनीय पहल बताया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन, दन्तेवाड़ा के सहयोग से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र दन्तेवाड़ा द्वारा मौसमी तेंदू के फल से आइसक्रीम बनाने का कार्य किया जा रहा है। तेंदू का पेड़ लघु वनोपज के…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद मे हुआ होली मिलन कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद मे होली मिलन कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि श्री रिखीराम यादव (भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति सह व्यवस्थापक ) अध्यक्षता श्रीमती तनु साहू ( समिति सदस्य ) विशेष अतिथि- श्री सत्य प्रकाश मानिकपुरी ( उपाध्यक्ष ) कार्यक्रम शुभारंभ मां भारती छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीरिखी राम यादव ने कहा होली उत्सव बसंत उत्सव के नाम से भी जाना जाता है बुराई पर अच्छाई की जीत है. ज़ब हिरण्यकश्यप के अत्याचार सभी लोग त्रस्त हुए उनके…

Read More

कुनकुरी तपकरा सड़क के ठेकेदार की लापरवाही से हुई दुर्घटना,युवक की हालत गंभीर , द गंभीर रूप से घायल युवक को विधायक ने भिजवाया अस्पताल कुनकुरी तपकरा स्टेट हाइवे में ठेकेदार की लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटना घट गई .शाम थोड़ी देर पूर्व में रायपुर जाते वक्त संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने दुर्घटना में घायल युवक को कुनकुरी इलाज के भेजा है जहाँ युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि घायल युवक पुलिस का जवान है जो अपनी कार से वापस जशपुर की ओर लौट रहा था और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो…

Read More

बिलासपुर। शिक्षकों को पांच साल की जगह तीन साल कर नियमों में शिथिलता बरत कर पदोन्नति नियम 2019 के विरुद्ध लगी याचिका को हाईकोर्ट की डिवीजन बैंच ने खारिज कर सरकार के निर्णय को सही ठहराया है। वहीं निर्णय आने के बाद सरकार और शिक्षक पक्ष में खुशी का माहौल देखी गई।हाईकोर्ट के वरिष्ठअधिवक्ता अजय श्रीवास्तव ने दखल छतीसगढ़ को बताया की फैसला शासन के पक्ष में आया है जिसमें पदोन्नति में वर्ष सीमा को शिथिल करने के निर्णय को सही माना गया है। वहीं फैसले की विस्तृत जानकारी फैसला अपलोड होने पर किया जाएगा।अपलोड होना शेष है।

Read More

मगरलोड ब्रेकिंग विकासखंड मगरलोड के ग्राम बोरसी में फिर उतारा दतैल हाथी ने एक युवक को मौत के घाट बोरसी भट्टी के पास युवक का आधा शरीर मिला मृत युवक किशुन ध्रुव ग्राम साल्हेभाट का रहने वाला है जिसका छाती से नीचे का भाग अभी तक वन विभाग को नहीं मिला है 3 दिन पहले चारभाठा में हाथी ने किया था एक युवक की मौत सप्ताह का यह दूसरा मामला *संवाददाता टोमन लाल सिन्हा* मगरलोड – विकासखंड मगरलोड में इन दिनों दतैल हाथियों का आतंक बढ़ते जा रहा है 3 दिन पूर्व ग्राम चारभाठा में हाथी के मरने के बाद…

Read More

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षकों को one time relaxation के तहत पदोन्नति की अवधि को घटा कर तीन साल कर प्रदेश के 38हजार सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने का कार्यक्रम गत वर्ष बनाया था उक्त पदोन्नति नियम 2019 को कुछ शिक्षकों के द्वारा हाईकोर्ट की डिवीजन बैच में चुनौती दी थी जिस पर डिवीजन बैच ने याचिका कर्ताओं के पक्ष में प्रदेश में हो रही पदोन्नति पर 10 फरवरी को रोक लगाया इस प्रकरण में डिवीजन बैच अपना फैसला जो1दिसंबर को सुरक्षित रखी थी सुनाएगी। आज करीबन11बजे कोर्ट अपना फैसला देगी संभावना है की याचिका कर्ताओं की दलील निरस्त…

Read More

बिंद्रानवागढ़ में ट्रेक्टर पलटने से ट्रॉली में दबने से एक की मौत चार गंभीर गरियाबंद । गरियाबंद जिले के ग्राम बिंद्रानवागढ़ में आज दर्दनाक दुर्घटना में एक बालक की मौत हो गई वहीं चार बालक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्राम खम्हारिपरा के लड़कों का समूह होली खेलने के बाद एक ट्रेक्टर में सवार होकर ग्राम कसाबाय स्थित पैरी नदी में नहाने जा रहे थे इसी दौरान बस्ती से कुछ दूर पर ट्रेक्टर पलट गई ट्रॉली उलट जाने से ट्राली में बैठे उमेश ठाकुर पिता आनंद ठाकुर की दबने से मौत हो गई वहीं साथ बैठे पीताम्बर, लक्की, हिमांशु…

Read More

सहकारी बैंकों में एटीएम स्थापना एवं समितियों में गोदाम निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रायपुर, 08 मार्च 2023/ सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में 6 मार्च को सहकारिता विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के सभागार में आयोजित की गई। मंत्री डॉ. टेकाम ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहकारी बैंकों में एटीएम की स्थापना और समितियों में गोदाम निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में सहकारी बैंकों की…

Read More

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं की हुई समीक्षा राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की शीर्ष समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर, 08 मार्च 2023/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी में जल जीवन मिशन के तहत गठित राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न जल प्रदाय योजना की समीक्षा की गई। बैठक में जल प्रदाय योजनाओं की निविदा की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत बेहतर कार्य…

Read More

बजट: कृषि संबंधी झलकियां कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के बजट में हुई बढ़ोत्तरी 26 लाख से अधिक किसानों को 6,800 करोड़ की मिलेगी आदान सहायता स्वावलंबी गौठानों समिति के अध्यक्ष-सदस्यों को मिलेगा मानदेय छुईखदान की पान खेती को मिलेगी नयी पहचान रायपुर, 08 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य सरकार के बजट में राज्य की सबसे बड़ी आबादी किसानों और उनसे जुड़े कृषि और अन्य क्षेत्रों को अधिक मजबूत करने के ठोस कदम उठाये गए हैं। खाद-बीज की गुणवत्ता नियंत्रण के लिए विशेष पहल की गई है। किसानों को देश-दुनिया में कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे…

Read More

रायपुर( बुरा ना मानो होली है) लंबे समय से वेतन विसंगति दूर कराने के लियॆ आंदोलन रत सहायक शिक्षकों को आज होली पर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने के संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये है इस संबंध में आज केबिनेट की विशेष बैठक रखी गई है परंतु बैठक कहा होगी ये तय नहीं है सहायक शिक्षकों के आंदोलन से थर्रा गई सरकार सीएम ने फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा को रायपुर तलब किया है मिश्रा को आज विशेष वाहन बैलगाड़ी लेने अम्बागढ़ चौकी रवाना हो गई है। वहीं फेडरेशन के…

Read More

मुख्यमंत्री ने फाग गीत गाकर रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मनाई होली मुख्यमंत्री का लौकी, कटहल और बैगन की माला से किया गया स्वागत रायपुर, 08 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री सुनील सोनी, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह राज्य निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत…

Read More

कलेक्टोरेट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, अधिकारी-कर्मचारियों ने खेली होली कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिलेवासियों को होली पर्व की बधाई दी शांति और सौहार्द्र के साथ होली मनाने तथा प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की अपील की कोरबा 08 मार्च 2023/कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टोरेट में मौजूद सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने रंगो के त्यौहार होली के अवसर पर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने भी सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गौठान में स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित प्राकृतिक गुलाल लगाया। उन्होंने…

Read More

कलेक्टर, एसपी एवं निगम आयुक्त के परिजनों ने होली के अवसर पर बाल गृह, वृद्धाश्रम एवं अनाथालय पहुंचकर बांटी खुशियां मिठाई, रंग गुलाल, कपड़े आदि का किया वितरण बच्चों एवं बुजुर्गों को दी होली की शुभकामनाएं कोरबा 07 मार्च 2023/रंगों और भाई चारे के प्रतीक होली पर्व के अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों के परिजनों ने जरूरतमंदों के पास पहुंचकर खुशियां बांटी। कलेक्टर श्री संजीव झा की धर्मपत्नि श्रीमती रचना झा, पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण की धर्मपत्नी श्रीमती श्रेया, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडे की धर्मपत्नी श्रीमती अदिति पांडे एवं सीएसपी श्री विश्वदीपक त्रिपाठी की धर्मपत्नी श्रीमती आरती त्रिपाठी…

Read More

होली पूर्व छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन का पंजीयन, अब जल्द बनेगी आगे की रणनीति रायपुर, प्रदेश के समस्त एलबी संवर्ग के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना एवं सभी सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर बीते तीन महीना पहले देव उठनी एकादशी के दिन बना संगठन छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन का आज पंजीकरण हो गया है इस संबंध में प्रदेश संयोजक शिव मिश्रा ने बताया कि बीते 2 नवंबर को सरगुजा जिले के सहायक शिक्षकों की जब प्रधान पाठक की पदोन्नति आदेश जारी हुई थी तब इस आदेश पर जिले के अधिकांश सहायक…

Read More

स्कूल शिक्षा विभाग को मिला एमबिलियंथ अवार्ड ‘निकलर एप्प’ द्वारा पढ़ाई कराने के लिये नई दिल्ली में 6 मार्च को मिला पुरस्कार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दी बधाई रायपुर, 07 मार्च 2023/छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में ‘निकलर एप्प’ द्वारा पढ़ाई कराने के लिये स्कूल शिक्षा विभाग को एमबिलियंथ पुरस्कार से नवाजा गया है है। छत्तीसगढ़ को यह अवार्ड 6 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शिक्षा के क्षेत्र में इस उपलब्धि…

Read More

मगरलोड बिग ब्रेकिंग मगरलोड चारभाठा में दतैल हाथी ने फिर उतारा एक युवक को मौत के घाट वन क्षेत्र के गांव में दहशत का माहौल रात्रि 12 बजे की घटना युवक शौच के लिए निकला था बाहर संवाददाता टोमन लाल सिन्हा मगरलोड – विकास खंड मुख्यालय मगरलोड से 4 किलोमीटर दूर ग्राम चारभाठा में रात्रि लगभग 12 बजे एक दतैल हाथी ने घीकुड़िया निवासी सुखराम कमार को मौत के घाट उतारा हाथी ने सुखराम के दोनों टांगों को चीर कर अलग कर दिया जिससे गांव में दहशत का माहौल है वन विभाग को सूचना देने के बाद रात्रि में पहरा…

Read More

भरोसे के बजट से कर्मचारियों में निराशा, जनघोषणा पत्र में एलबी संवर्ग के शिक्षकों के लिए किए गए वादे नहीं हुए पूरे रायपुर, बीते विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में प्रदेश के कर्मचारियों के सबसे बड़े वर्ग एलबी संवर्ग के शिक्षकों के लिए कई वादे किए गए थे हालाकि कर्मचारी संघों द्वारा चुनाव के बाद आज तक बार बार सरकार को उन वादों को याद दिलाती रही, शासन के मंत्री विधायक और जिम्मेदार प्रतिनिधि भी समय समय पर वादे पूरा करने का आश्वासन देते रहे जिसके कारण इस बजट से प्रदेश के एलबी संवर्ग के समस्त शिक्षकों…

Read More

शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने के लिए दोरनापाल पुलिस ने दिया संदेश। रोशन चौहान दोरनापाल:–होली भारत का एक प्रसिद्ध त्योहार है जो हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार रंगों, खुशी, मिठाइयों और उत्साह का प्रतीक है। होली मनाने का प्रारंभ एक रात पहले होता है जिसे होली की छोटी होली या होलिका दहन कहा जाता है। इसके बाद लोग अपने दोस्तों, परिवार और अन्य लोगों पर रंग फेंकते हैं, गुलाल लगाते हैं, मिठाई खाते हैं और खुशी मनाते हैं। होली पर पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की…

Read More

मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं ने जताया मुख्यमंत्री का आभार भरोसे के बजट से खिल उठे महिलाओं के चेहरे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का होली पर्व का उल्लास हुआ दोगुना रायपुर 07 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित सेंट्रल हॉल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर ‘भरोसे के बजट‘ में उनका मानदेय बढ़ाये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मानदेय वृद्धि की खबर सुनकर मुख्यमंत्री का आभार जताने बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका विधानसभा पहुंची इन महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ जाहिर हो रही थी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि…

Read More

बिलासपुर। परीवीक्षा अधीन कर्मचारी को भी सुनवाई का अधिकार हाईकोर्ट ने दिया सेवा में बहाल करने का आदेश सामान्य परिस्थिति में परीवीक्षा अधीन कर्मचारी को सेवा से हटाने के पूर्व सुनवाई का अधिकार नहीं है किंतु यदि दोषारोपण के साथ परीवीक्षा अधीन कर्मचारी को सेवा से हटाया जाता है तो पहले सुनवाई का अवसर एवं विभागीय जांच करना अवश्यक है एवं उक्त आधार पर विधिवत जांच के बिना परीवीक्षा अधीन कर्मचारी याचिकाकर्ता को सेवा से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने निरस्त कर दिया है। याचिकाकर्ता अरविंद कुमार तिवारी की नियुक्ति व्याख्याता अंग्रेजी के रूप में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ का बजट भरोसे का बजट पेश किया जिसमें गरियाबंद जिले की राजिम में प्रतिवर्ष लगने वाली पुन्नीमेला के विकास हेतु बजट में 10 करोड़ 75लाख रुपये का प्रावधान कियाहै।

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षकों की पदोन्नति पर लगी रोक पर फैसला आगामी 9मार्च को आयेगा हाईकोर्ट बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश अरूपकुमार गोस्वामी की युगलपीठ इस पर अपना फैसला सुनाएगी। वहीं फैसला के बाद प्रदेश में शिक्षकों की पदोन्नति की राह खुलेगी या राजपत्र निरस्त होगा अब नौ तारीख की फैसले से पता चलेगा। इस रोक के चलते प्रदेश में पदोन्नति लगभग साल भर से लंबित हो गया था। प्रदेश के हजारों शिक्षकों को इस फैसले का बेशब्री से इंतजार है।

Read More

छ्ग बजट: शासकीय कर्मचारियों के लिए होली हुई बेरंग,केंद्र के बराबर DA, सातवें वेतनमान के अनुरूप HRA,अनुकंपा नियुक्ति,वेतन विसंगति दूर करने,क्रमोन्नत्ति देने जैसे जनघोषणा पत्र में किये वादे भी नही किये पूरे: प्रदेश के समस्त कर्मचारी निराश छ्ग शालेय शिक्षक संघ ने कहा शिक्षक एल बी संवर्ग की कोई मांग नही हुई पूरी:हमेशा छला गया यह संवर्ग,हमारी तो दिवाली होली सब फीकी छ्ग का बहुप्रतीक्षित अंतिम बजट आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रस्तुत किया। प्रदेश के कर्मचारियों को इस अंतिम बजट से बहुत उम्मीदें थी। वर्तमान सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में कर्मचारियों के लिए बहुत सारे वादे किए थे…

Read More

बजट की प्रमुख घोषणाएं 0 शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की नई योजना शुरू की जाएगी। 0 25 सौ रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दो वर्ष तक दिया जाएगा। 0 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी।10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा 0 मध्यान भोजन के अंतर्गत रसोइयों के मानदेय में की गई वृद्धि मध्यान भोजन के रसोईया का 1800 0 ग्राम पटेल को दिए जा रहे 2 हजार रुपये को 3 हजार करने की घोषणा 0 राज्य के पर्व त्योहार, आपत्ति विपत्ति में सहयोग करने वाले होम गार्ड के मानदेय में वृद्धि 0 मुख्यमंत्री कन्या विवाह की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के लियॆ आज बजट पेश करेंगे जिसे भरोसे का बजट का नाम दिया गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत दिनों बजट को लेकर प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया था जिसमें सभी वर्ग के लोगो को साथ लेकर प्रदेश आज छत्तीसगढ़ से नवा छत्तीसगढ़ बन रहा कोरोना की विभीषिका के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ रही। वहीं प्रदेश का कर्मचारियों का समूह भी बजट पर भरोसे से देख रहा डीए एचआरए,संविदाकर्मी नियमितीकरण,आंगनबाड़ीकार्यकर्ता वेतनवृद्धि,अनुकंपापीड़ित नियुक्ति सहायकशिक्षक वेतन विसंगति दूर कराने भरोसे पर है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…

Read More

डेयरी एवं पशुपालन नहीं रहा अब घाटे का सौदा: मुख्यमंत्री श्री बघेल यादव महासभा के शताब्दी समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री एथेनाल बनाने की अनुमति मिल जाये तो किसानों से और ज्यादा मात्रा में धान खरीदेगी राज्य सरकार रायपुर, 05 मार्च 2023/ डेयरी एवं पशुपालन अब घाटे का सौदा नहीं रह गया हैं। गोबर बेचकर लोग अपने बाल बच्चों की पढ़ाई एवं वर-विवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बहुत सारे लोग तो गोठान से मिली आमदनी से ही काफी जायदाद बना लिये हैं। शुरूआती आशंका के बाद हमारी गोधन न्याय योजना ने न केवल देश में बल्कि विश्व में भी…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे ‘भरोसे’ का बजट आज सभी राज्य अपना रहे है छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य-शिक्षा मॉडल छत्तीसगढ़ सबसे अच्छा आर्थिक प्रबंधन वाला प्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को किसा संबोधित रायपुर 06 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 6 मार्च को छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2023 का बजट पेश करेंगे। बजट की पूर्व संध्या पर उन्होंने प्रदेश की जनता को संदेश देते हुए विश्वास दिलाया है कि यह ‘भरोसे’ का बजट होगा। उन्होंने कहा है कि यह उस भरोसे का बजट है जिसने छत्तीसगढ़ को ‘नवा छत्तीसगढ़’ बनने का संबल दिया है। यह…

Read More

बजट में कर्मचारियों को डीए के एरियर्स, एलबी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान मिलने की उम्मीद एलबी शिक्षकों को उम्मीद कि चुनावी घोषणापत्र के अनुसार क्रमोन्नत वेतनमान का वायदा बजट में पूरा होगा पेण्ड्रा / 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। इस साल नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं इसलिए यह बजट कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। इस बजट में लोक लुभावने घोषणाओं की संभावना दिख रही है। विशेषकर कर्मचारियों को इस बजट में अपने लिए कुछ खास मिलने की संभावना है क्योंकि इस सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में…

Read More

पुनू राम बने प्रान्तीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति रायपुर के उपाध्यक्ष संगम के सदस्यों ने दी बधाई संवाददाता टोमन लाल सिन्हा मगरलोड – अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार और संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड के अध्यक्ष पुनू राम साहू’राज’ को प्रान्तीय छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति रायपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ‘सर्व सम्मति से मनोनित किया गया है। पिछले बावन वर्ष से छत्तीसगढ़ी भाषा बोली मे कविता, गीत, कहेजी, वार्ता, निबंध और नाटक आदि निरंतर लिख रहे – पुनू राम साहू ‘राज’ की अनेक रचनाएं प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं मे प्रकाशित और आकाशवाणी से भी प्रसारित हो चुके हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी मे ही…

Read More

महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा: मुख्यमंत्री श्री बघेल महिला संरक्षण अधिकारी और पर्यवेक्षक हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन रायपुर, 04 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए लोन और सब्सिडी की सुविधा देने की पहल की जाएगी, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे…

Read More

कर्तव्य पथ पर बढ़ना ही श्रेयस्कर – मंगलमूर्ति शाला परिवार सेम्हरा की ओर से पदोन्नत प्रधान पाठक का सम्मान गरियाबंद :- जन्म के बाद मनुष्य के सत्कर्म ही उसे ऊंचाईयों की ओर लेकर जाते हैं। मिली हुई जिम्मेदारियों को कर्तव्य समझते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहना ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं अतः कर्तव्य पथ पर बढ़ना ही श्रेयस्कर है। शाला परिवार सेम्हरा की ओर से आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह में उक्त उद्गार नवपदोन्नत प्रधान पाठक मंगलमूर्ति के है।विदित हो कि शासकीय हाई स्कूल सेम्हरा में पदस्थ शिक्षक मंगलमूर्ति की पदोन्नति प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डूमरडीह वि खं…

Read More

आदिवासी समाज में शोक की लहर गरियाबंद:- गरियाबंद से 8 कि.मी. दूर घुटकूनवापारा निवासी रैनसिंग ठाकुर (गुरूजी) का गत दिनों निधन हो गया,गुरूजी के निधन से ध्रुव गोंड़ समाज,सर्व आदिवासी समाज व सर्व समाज में शोक की लहर है,गुरूजी खिलेश ठाकुर,गुलशन ठाकुर के पिताजी थे, गुरुजी का शिक्षकीय कार्य अनुकरणीय रहा,उनके पढा़ये शिष्य आज उच्च पदों पर आसीन होकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहें हैं, स्व.रैनसिंग ठाकुर(गुरूजी) के दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित पन्नालाल ध्रुव आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज प्रदेश अध्यक्ष ने गुरूजी के निधन को आदिवासी समाज व क्षेत्र के लिए बहुत बडी़ क्षति होना बताया,गुरूजी का समाज को…

Read More

खराब सड़क के कारण मगरलोड शहर के चारों ओर हो रहे हैं लोग दुर्घटना का शिकार खराब सड़क के कारण किसी की मृत्यु किसी की कमर व शरीर में आ रहे हैं गंभीर चोट पीडब्ल्यूडी एडीबी एवं पीएचई के चक्कर में आम जनता व्यापारी जनप्रतिनिधि हो रहे हैं परेशान किसी की मृत्यु व दुर्घटना का कौन है जिम्मेदार विभाग के अधिकारी व ठेकेदार पर हो कार्यवाही संवाददाता टोमन लाल सिन्हा मगरलोड ब्लॉक मुख्यालय नगर पंचायत मगरलोड में पिछले 2 साल से सड़क नाली निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी एडीबी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कछुआ चाल से चल रहा…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल करेंगे उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं का सम्मान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल रायपुर, 04 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 04 मार्च को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनिला भेंड़िया करेगी। आयोजन में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सहित कई…

Read More

मुख्यमंत्री को स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण रायपुर, 03 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के नेतृत्व में नाचा उत्सव समिति दुर्ग ग्रामीण के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ग्राम निकुम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय स्वर्गीय दाऊ रामचंद देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। नाचा उत्सव कमेटी के प्रदेश संयोजक श्री नन्दकुमार साहू ने बताया कि…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत कवि श्री पवन दीवान के नाम से राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदाय करने की घोषणा की राजधानी में आयोजित संत कवि पवन दीवान श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की माटी से संत कवि पवन दीवान का था गहरा लगाव रायपुर, 03 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी स्थित विप्र भवन में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित ‘संत कवि पवन दीवान’ श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में संत कवि श्री पवन दीवान…

Read More

नेशनल हाइवे मैनपुर गरियाबंद मार्ग में मोटरसायकल सवार युवक खड़ी ट्रक में घुसा, मौके पर ही मौत मैनपुर – मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाइवे मार्ग 130 सी में आज शुक्रवार देर शाम 7ः30 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क हादसा में एक युवक की मौत हो गई तहसील मुख्यालय मैनपुर से 8 किमी दूर गरियाबंद मार्ग में चांवल से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़ा था कि धवलपुर की तरफ से तेज रफ्तार मोटरसायकल में आ रहे एक युवक अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे मोटरसायकल के साथ घुस गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आने से और सिर से भारी खून बहने…

Read More

प्राकृतिक रंगों से मनेगी इस बार की होली समूह की महिलाएं तैयार कर रहीं हर्बल गुलाल गरियाबंद 03 मार्च 2023/ होली के उल्लास भरे पर्व पर बिहान की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल की छटा बिखरेगी। जिले के गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत वंसुधरा महिला संकुल संगठन ग्राम मदनपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न प्राकृतिक रंगों से हर्बल गुलाल बना रहीं हैं। महिलाओं द्वारा चुकंदर, पालक, धनिया, लाल भाजी, फूलों जैसे- पलाश, गुलाब, गेंदा से हर्बल रंग तैयार किया जा रहा है। एक ओर जहां बाजार में रासायनिक रंग-गुलाल उपलब्ध हैं, वहीं समूह की महिलाओं द्वारा…

Read More

छ. ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर आज प्रदेशभर में चार सूत्रीय मांगों को लेकर करेगा जंगी प्रदर्शन अश्वासन नहीं समाधान आंदोलन का आज शंखनाद *छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध संगठनों की बैठक में लंबित मांगों को लेकर मार्च महीने में चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया गया था। फेडरेशन इस आंदोलन को “आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन” का नारा दिया है।* *फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की सूचना 27 फरवरी को मंत्रालय में मुख्यमंत्री सचिवालय एवं मुख्य…

Read More

छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज का वार्षिक सम्मेलन एवं सामाजिक भवन का लोकार्पण अभनपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज अभनपुर बेलर परिक्षेत्र का 28 वां वार्षिक सम्मेलन एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण कार्यक्रम दिनांक 5 मार्च 2023 दिन रविवार को सारखी रोड अभनपुर बस्ती में आयोजित किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि सम्माननीय श्री सुनील सोनी जी सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र , अध्यक्षता सम्मानीय श्री धनेंद्र साहू जी विधायक अभनपुर एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन , विशिष्ट अतिथि सम्माननीय श्री कुंदन बघेल जी अध्यक्ष नगर पंचायत अभनपुर , सम्मानीय श्री पार्थ वैष्णव जी पार्षद नगर पंचायत अभनपुर , सम्मानीय श्री झुमुक…

Read More