Author: सच

मंडी बोर्ड की भूमि का होगा व्यावसायिक दृष्टि से विकास हर विकासखण्ड के एक गौठान में लगेगी गोबर पेंट की इकाई मुख्य सचिव द्वारा कृषि एवं सामान्य प्रशासन विभाग के कार्याें की समीक्षा रायपुर, 03 अप्रैल 2023/ मंडी बोर्ड की भूमि का व्यावसायिक दृष्टि से विकास किया जाएगा। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मंडी बोर्ड की अनुपयोगी भूमि का व्यावसायिक विकास कर किसान मॉल और किसान सेंटर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। श्री जैन आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा…

Read More

अब केरल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी होगी रबर की खेती रबर अनुसंधान संस्थान प्रायोगिक तौर पर बस्तर में करेगा रबर के पौधों का रोपण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा रबर रिसर्च इंस्टिट्यूट के मध्य हुआ अनुबंध रायपुर, 03 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ में भी अब ज्यादा मुनाफा देने वाले रबर के पेड़ों की खेती की जा सकेगी। रबर अनुसंधान संस्थान, कोट्टायाम बस्तर क्षेत्र में रबर की खेती की संभावनाएं तलाशने के लिए कृषि अनुसंधान केन्द्र बस्तर में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबर की प्रायोगिक खेती करने जा रहा है। इस संबंध में आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के…

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का बढ़ा दायरा ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ यह योजना नगर पंचायतों तथा अनुसूचित क्षेत्र की नगर पालिकाओं में लागू राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नवीन आवेदन प्राप्त करने की जारी की समय-सारणी नवीन आवेदन प्राप्त करने की तिथि 15 अप्रैल निर्धारित रायपुर, 03 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की बजट भाषण में की गई घोषणा के अनुसार ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना‘ का विस्तार ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ-साथ नगर पंचायतों एवं अनुसूचित क्षेत्र की नगर पालिकाओं में किया गया है। राजस्व आपदा प्रबंधन…

Read More

रायपुर। संयुक्तसंचालक रायपुर संभाग ने संभाग के गरियाबंद धमतरी जिले के टी संवर्ग के 176सहायक शिक्षकों कॊ विषयवार पदोन्नति देते हुये उच्च क्षेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नति आदेश जारी किया है जिसमें अंग्रेजी विषय 34,कला के 13,विज्ञान के 60 गणित के69 पदों पर पदोन्नति दी गई वहीं मैनपुर ब्लॉक के 2005बैच के 51शिक्षकों के पदोन्नति कॊ जांच के नाम फिलहाल लंबित रखा है। पीडीएफसूची विषयवार???????????? science T kala T English Tmath T

Read More

रायपुर।जेडी रायपुर ने आज बहुप्रतीक्षित शिक्षक विषयवार पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है इस पदोन्नति में गणित ,विज्ञान,अंग्रेजी विषयकी योग्यताधारी ई संवर्ग के कुल 813सहायक शिक्षक पदोन्नत हुये है। देखें आदेश pramotion English pramotion maths (E)

Read More

अमरकंटक में भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा के महामस्तकाभिषेक के साथ सम्पन्न हुआ पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव वैदिक संस्कृति और जैन संस्कृति का मिलन ही भारतीय संस्कृति है – मुनिश्री प्रसाद सागर भगवान आदिनाथ का जिनालय युगों युगों तक सत्य अहिंसा और शांति का संदेश देता रहेगा – मुनिश्री प्रसाद सागर पेण्ड्रा / अमरकंटक की पावन धरा पर सोल्लास संपन्न श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब प्रतिष्ठा पंचकल्याणक महोत्सव व विश्वशांति महायज्ञ होने के उपरांत सर्वोदय के बड़े बाबा भगवान आदिनाथ की संसार में कीर्तिमान धारी प्रतिमा का प्रथम महामस्तकाभिषेक कर श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव सोल्लास भक्ति और श्रद्धा के साथ अमरकंटक की…

Read More

मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस श्री टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त किया रायपुर, 03 अप्रैल/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस श्री टी. बी. राधाकृष्णन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री बघेल ने कहा है कि जस्टिस श्री राधाकृष्णन को उनकी उच्च गुणवत्तापूर्ण न्यायिक सेवाओं के लिए हमेशा याद किया जाएगा। श्री बघेल ने उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More

जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाकर भाजपा का पर्दाफाश कर रही कांग्रेस। रोशन चौहान सुकमा दोरनापाल:–प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जय भारत सत्याग्रह अंतर्गत केबिनेट मंत्री कवासी लखमा एवं सुकमा जिला कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देशानुसार दोरनापाल ब्लाक स्तर पर मुख्य प्रवक्ता के रूप में सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू प्रभारी के रूप में रविवार को सुबह 11 बजे दोरनापाल रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता लिया गया जिसमें राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता खत्म करने के मामले को लेकर कांग्रेस अक्रामक हो गई है, जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन के बाद, अब सभी ब्लाक मुख्यालय में भी प्रदर्शन कर जन-जन तक इस मुद्दे…

Read More

नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के लिये नया कॉलेज रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किए जाने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा अंजोरा (ख) में खुलेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और पुरई में होगी खेल अकादमी (तैराकी एवं खो-खो सहित) की स्थापना पुरेना एवं कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा भेंट-मुलाकात : दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, ग्राम पुरई रायपुर, 02 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग जिले के ग्राम पुरई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल से दुर्ग में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात प्रतिनिधिमंडल द्वारा योजनाओं की सराहना रायपुर, 02 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम भेंट-मुुलाकात अभियान के तहत दुर्ग के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसी कड़ी में यादव समाज ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना की सराहना करते हुए गोबर खरीदी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोधी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिल कर जमीन आवंटन और भवन की मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जमीन आबंटित करवा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के जनता को दी अनेक विकास कार्याे की सौगात लगभग 11 करोड़ की राशि के 24 विकास कार्याे का लोकार्पण तथा 37 करोड़ रूपए की राशि के 44 विकास कार्याे का भूमिपूजन रायपुर, 2 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 78 करोड़ 27 लाख से अधिक के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 10 करोड़ 71 लाख 11 हजार रूपए के 24…

Read More

बैगा समुदाय की महिलाओं ने देखा दिल्ली का अमृत उद्यान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से महिला समूह ने की मुलाकात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने कहा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया रायपुर 02 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान में कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की महिलाओं ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें बिरन माला भेंट की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया सम्बोधित कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। गौरतलब है कि कबीरधाम जिले के बैगा समुदाय की महिलाओं का स्व-सहायता समूह अमृत उद्यान के भ्रमण के लिए इन दिनो नई दिल्ली…

Read More

जोगी कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आने वाला विधानसभा चुनाव पूरे दम खम से लड़ेंगे अमित जोगी के ट्वीट पर राजनीतिक मायने ना निकालते हुए पुत्र की भावना को समझने की है जरूरत – भगवानू पेण्ड्रा / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के द्वारा किए गए ट्वीट राजनीति जीवन से कभी बड़ी नहीं हो सकती पर पार्टी की ओर से वक्तव्य देते हुए मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने कहा हमारे पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी के पुत्र भावना का हम सम्मान करते हैं। हमारी पार्टी की सुप्रीमों डॉ रेणु जोगी इस समय अस्वस्थ्य है, ऐसे समय…

Read More

नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम निकुम में आयोजित नाचा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है मुख्यमंत्री ने “चेत करो तन के” पुस्तक का किया विमोचन रायपुर, 02 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर ग्राम निकुम पहुंचे। श्री बघेल यहां स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल हुए। तीन दिवसीय नाचा महोत्सव का आज अंतिम दिन था।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक रिटायर्ड श्री डीएम अवस्थी को राज्य सरकार ने संविदा पर गृह विभाग में नियुक्ति दे दी है उनको गृह विभाग में नया पद सृजन कर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया है जो की एक साल के लियॆ होगी। देखें आदेश

Read More

हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः श्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तिरगा ग्राम में महात्मा गांधी और दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण मुख्यमंत्री ने किया तिरगा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा मुख्यमंत्री ने दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के जीवन पर आधारित फोल्डर का किया विमोचन रायपुर,02 अप्रेल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का…

Read More

पहाड़ी कोरवा परिवार ने की सामूहिक आत्महत्या: जशपुर में दो बच्चों को फांसी से लटकाकर पति-पत्नी भी फंदे से लटके बगीचा थाना क्षेत्र में पहाड़ी कोरवा परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। परिवार के चार लोगों के शव रविवार सुबह पेड़ से लटके हुए मिले हैं। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है। आशंका है कि बच्चों को फांसी से लटकाने के बाद पति-पत्नी ने भी फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। ग्रामीणाों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पहाड़ी कोरवा, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाली…

Read More

वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध अरण्य भवन रायपुर में कंट्रोल रूम: टॉल फ्री नम्बर 18002337000 स्थापित रायपुर, 02 अप्रैल 2023/वनों का अग्नि से बचाव अत्यंत आवश्यक है। इसके मद्देनजर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसके तहत आगामी 15 जून 2023 तक वनों को अग्नि से बचाव वन विभाग की प्राथमिकता में है। वन विभाग द्वारा इसके अंतर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय अरण्य भवन रायपुर में कन्ट्रोल रूम में *टॉल फ्री नम्बर 18002337000* स्थापित…

Read More

बिल्हा बीईओ रघुवीर सिंह राठौड़ का नया कारनामा , जिन्हें एरियर्स की पात्रता नहीं उन्हें कर दिया भुगतान…. जिनका न्यायालय, जिला पंचायत और डीईओ से भुगतान का आदेश वह दर दर भटकने को हुए मजबूर ???? पंचायत की एरियर्स राशि भुगतान के लिए नियमित कर्मचारियों के हेड का हुआ प्रयोग* ???? पात्रता का परीक्षण करवाए बिना आंख मूंदकर कर दिया राशि का भुगतान ???? जिनके पास न्यायालय और जिला पंचायत सीईओ तथा डीईओ का आदेश , उन्हें आज तक नही किया गया भुगतान* ???? ट्रेजरी की भी मामले में पूरी साठगांठ , गलत भुगतान के आ चुके हैं पहले भी…

Read More

संगम की मासिक बैठक और बौद्धिक संगोष्ठी २ अप्रेल को मगरलोड में *संवाददाता टोमन लाल सिन्हा* मगरलोड – संगम साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति मगरलोड की मासिक बैठक और बौद्धिक संगोष्ठी रविवार 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से समिति कार्यालय संगम सदन मे आयोजित की गई है। प्रथम सत्र मे मासिक बैठक की चर्चा क्रम मे प्रकाशनाधीन ‘अभिनंदन ग्रंथ’ की रूप रेखा पर अंतिम निर्णय और विमोचन समारोह की तैयारी पर विचार विमर्श होगा। तत्पश्चात छत्तीसगढ़ की संस्कृति, साहित्य, सभ्यता, परम्परा आदि विषय पर केन्द्रीत काव्य गोष्ठी होगी। जिसमे प्रतिभागी रचनाकार कवि सदस्य उपरोक्त विषयों पर अपनी स्वरचित रचनाओं का…

Read More

ब्रेकिंग बेरोजगारी भत्ता योजना के प्रति युवाओं में उत्साह पहले 12 घंटे में ही किया 6000 से अधिक आवेदको ने ऑनलाइन आवेदन रायपुर जिला से सर्वाधिक 560 ने किया आवेदन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना का किया प्रदेशव्यापी शुभारंभ योजना को लेकर युवा उत्साहित: सपने पूरे करने में योजना होगी मददगार पहले दिन शाम 5 बजे तक बेरोजगारी भत्ता पोर्टल पर 4269 युवाओं ने कराया पंजीयन रायपुर, 01 अप्रैल 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज 01 अप्रैल से प्रारंभ की गई बेरोजगारी भत्ता योजना को लेकर प्रदेश के बेरोजगार युवा काफी उत्साहित हैं। इन युवाओं का कहना…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम देवारीभाठ में स्वर्गीय श्री प्रवीण वर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 1 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज खैरागढ-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम देवारीभाठ पहुँचे। मुख्यमंत्री वहां विद्यायक श्रीमती यशोदा वर्मा के सुपत्र स्वर्गीय श्री प्रवीण वर्मा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुऐ, उन्होंने स्वर्गीय श्री प्रवीण वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। साथ ही परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री कुँवर सिंह निषाद, अनुसूचित जाति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर बघेल, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश…

Read More

मुख्यमंत्री 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का करेंगे अनावर ग्राम निकुम में ‘स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव‘ में होंगे शामिल रायपुर, 02अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 2 अप्रैल को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में भेंट-मुलाकात सहित जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के ग्राम निकुम पहुंचेंगे और…

Read More

गरियाबंद ब्रेकिंग : भीषण गर्मी गरियाबंद जिले में परीक्षा समय सारिणी और शाला संचालन परिवर्तन करने की मांग गरियाबंद। गरियाबंद जिले में भीषण गर्मी को देखते हुये शाला संचालन प्रातः कालीन करने की मांग जोर पकड़ लिया है टीचर्स एसोसियेशन ने पिछले सप्ताह ही स्कूल टाइम परिवर्तन की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। वहीं जिले में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी नहीं घोषित हुई है शिक्षक जिसके चलते पेशोपश में है वहीं शिक्षकों को आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण में ड्यूटी लगी है शिक्षक पढ़ायें परीक्षा ले नतीजे बनाये या सर्वेक्षण करें…

Read More

गरियाबंद कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन समारोह में आत्मीयता से मिले विधायक अमितेश,बोले कार्यकर्ता हमारी ताकत इन्हीं के बदौलत हम जिंदा है। राजिम विधायक एंव प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने आज गरियाबंद रेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह रख नगर के प्रत्येक वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ जम कर होली खेली। इस मिलन समारोह में राजनीतिक जगत के लोगों के अलावा, एल्डरमैन, पार्षद अधिकारी, पत्रकार, कर्मचारी, उद्योगपति, व्यापारी यहां तक कि कुली, ऑटो चालक, होटल व्यवसायी और अलग-अलग कॉलोनियों में रहने वाले महिला पुरुष सब अपने विधायक के साथ होली खेलने पहुंचे। खास बात यह रही कि अमितेश शुक्ला…

Read More

एनएसयूआई ने किया मोदी का पुतला दहन छुरा – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड के सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी सिलसिले में छुरा के एनएसयूआई नेता विकास दुबे के नेतृत्व में एनएसयूआई ने मोदी का पुतला दहन कर के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। इस अवसर पर एनएसयूआई छात्र नेता विकास दुबे ने कहा कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे थे उनकी आवाज दबाने के लिए उनकी संसद से सदस्यता समाप्त कर दी गई। भाजपा सरकार अपना…

Read More

हाई कोर्ट निर्देश के बाद व्याख्याता को आठ लाख एरियर्स एवं 10 प्रतिशत ब्याज का भुगतान कर दिया गया। बिलासपुर। सचिव पंचायत, संचालक पंचायत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी होने के बाद व्याख्याता याचिकाकर्ता को दिनांक 25.03.2023 को 8,57.097/- का एरियर्स एवं 10प्रतिशत बयाज 85.797 /- का भुगतान पंचायत विभाग द्वारा कर दिया गया।याचिकाकर्ता तिरथ लाल सारथी व्याख्याता (पंचायत) के पद पर नियुक्त हुए एवं RMSA ( सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत) स्कूल में कार्यरत थे और 8 वर्ष पूर्ण होने पर उनका पद व्याख्याता एल०बी० के रूप में संविलियन हुआ । 8 वर्ष पूर्ण होने…

Read More

Breaking मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ चार युवाओं को मुख्यमंत्री ने सौंपा बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश प्रदेश के बेरोजगारों को मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 18 से 35 वर्ष उम्र के बेरोजगार युवा होंगे बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र 01 अप्रैल से लागू होगी बेरोजगारी भत्ता योजना बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन करने गाइडलाइन जारी वेब पोर्टल के माध्यम से होगा ऑनलाइन आवेदन गरियाबंद 29 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना लागू हो रही है। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को हर माह…

Read More

Breaking मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक चलेगा सर्वेक्षण मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना घर घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से होगा सर्वे

Read More

जीव के जन्ममरण का क्रम अनादि काल से चल रहा है और अनंतकाल तक चलता रहेगा – मुनिश्री प्रसाद सागर जो भक्ति में लीन, उसे भूमि पर बिखरे बहुमूल्य रत्न भी माटी ही दिखाई देते हैं – मुनिश्री प्रसाद सागर बुधवार को तपकल्याणक का पर्व मनाया गया पेण्ड्रा / अमरकंटक में जैन धर्म का धार्मिक पंचकल्याणक पर्व विश्व कल्याण की भावना से श्रद्धा और भक्ति के साथ आचार्य विद्यासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रांतों से हजारों श्रद्धालुओं के आवागमन का क्रम अनवरत चल रहा है। इसी श्रृंखला में बुधवार को भगवान आदिनाथ का…

Read More

मुख्यमंत्री एक अप्रैल को अनेक कार्यक्रम में रायपुर 31 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एक अप्रैल को अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 11.30 बजे राजधानी रायपुर के चौबे कालोनी में महाराष्ट्र मण्डल रायपुर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे पुलिस लाईन रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.05 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की खैरागढ़ तहसील स्थित नवागांव कला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More

आरडीए में संपत्तियों के विक्रय के लिए कोई एजेन्ट या दलाल नहीं – श्री सुभाष धुप्पड़ गड़बड़ी मिले तो कार्यालय तो सूचित करें, कार्रवाई होगी संपत्ति लेने मार्केटिंग शाखा में पूरी जानकारी लें रायपुर, 31 मार्च 2023/ रायपुर विकास प्राधिकरण प्रशासन ने कहा है कि फ्लैट्स, प्लॉट, दुकानों व अन्य सभी विक्रय की जा रही संपत्तियों के लिए कोई भी एजेन्ट, दलाल या ब्रोकर की नियुक्ति नहीं की गई। यदि कोई एजेन्ट किसी भी व्यक्ति को यह कहता है कि व उसकी इच्छा के अनुसार जिस मंजिल में वह जो फ्लैट चाहता है वह उसे दिला देगा तो यह…

Read More

तीन वर्षो से अधिक समय से अनुपस्थित 11 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त दो चिकित्सा अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने का आखिरी अवसर रायपुर. 31 मार्च 2023. स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन वर्षो से अधिक समय से अनुपस्थित 11 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है। वहीं दो चिकित्सा अधिकारियों को 15 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने का आखिरी अवसर प्रदान किया गया है। संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कुल 24 चिकित्सा अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित किए जाने के प्रस्ताव पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पांच चिकित्सा अधिकारियों की…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ की पर्वतारोही सुश्री याशी जैन ने की सौजन्य मुलाकात माउंट एवरेस्ट फतह करने के इरादे से अभियान पर जा रही टीम में शामिल हैं छत्तीसगढ़ की सुश्री याशी जैन मुख्यमंत्री ने सुश्री याशी जैन को दी शुभकामनाएं प्रोत्साहन राशि के तौर पर 5 लाख रुपए देने की घोषणा की रायपुर 31 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की प्रसिद्ध पर्वतारोही सुश्री याशी जैन ने सौजन्य मुलाकात की। सुश्री याशी ने मख्यमंत्री को बताया की वे माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जाने वाली…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति रायपुर के अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 31 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री मनोज कोठारी ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रायपुर के दादाबाड़ी में 4 अप्रैल को आयोजित किए जा रहे भगवान महावीर के 2622 जन्म कल्याणक महोत्सव के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह महोत्सव 15 मार्च से चल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।…

Read More

मुख्य सचिव ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की रायपुर, 31 मार्च 2023/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की, इस कड़ी में मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग और खनिज विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान वर्तमान में स्वीकृत खदानों से अधिकतम उत्पादन के जरिए खनिज राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश…

Read More

राज्य में एक अप्रैल से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रगणक दलों को हरी झण्डी दिखाकर सर्वे के लिए करेंगे रवाना रायपुर, 31 मार्च 2023/छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदेश व्यापी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य शनिवार एक अप्रैल से शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में एक अप्रैल आयोजित कार्यक्रम में हरी झण्डी दिखाकर प्रगणक दलों को सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के लिए रवाना करेंगे। छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 को लेकर राज्य शासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शासन द्वारा इस कार्य के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल…

Read More

मानसून आगमन तक सम्पूर्ण जिला जलाभाव क्षेत्र घोषित नलकूप खनन हेतु प्राधिकृत अधिकारी से विधिवत अनुमति जरूरी गरियाबंद 31 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिले में आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक-3) 1987 की धारा 03 के अन्तर्गत पदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण गरियाबंद जिले को 01 अप्रैल 2023 से मानसून आगमन तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में उक्त अवधि में अधिनियम की धारा-06 के अन्तर्गत सक्षम अधिकारी के पूर्वानुमति बिना कोई नया नलकूप पेयजल अथवा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का पहला छत्तीसगढ़ी डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी हमर भाखा हमर गीत पर आधारित है ‘रेडियो संगवारी‘ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार रायपुर, 31 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी’ को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर रेडियो संगवारी के संस्थापक तथा संचालक सहित पूरी टीम को छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बेहतर प्रयास बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि…

Read More

“स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा आवाज़ बुलंद कर शासन से की गई नये शिक्षा सत्र 16 जून से पहले आदेश जारी करने की माँग”* .. .. .. बिलासपुर / छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने शासन से पुरजोर माँग की गई हैं। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत “टी” संवर्ग में वर्ष 2013 से तथा “ई” संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा…

Read More

2 अप्रैल को हजारों की संख्या में प्रदेशभर से पूर्ण OPS के लिए जुटेंगे शिक्षक एलबी संवर्ग रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधे से अधिक शासकीय कर्मचारी (शिक्षक एलबी संवर्ग) को पूर्ण OPS के लाभ से वंचित रखकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में OPS का ढिंढोरा पीटना बेमानी है।* OPS के पूर्ण लाभ से वंचित होने के कारण शिक्षक एलबी संवर्ग के सभी संगठन के हजारों स्व प्रेरित साथी 2 अप्रैल दिन रविवार को डा. अंबेडकर भवन, देवेंद्र नगर, रायपुर में एकत्रित होकर विस्तृत चर्चा परिचर्चा कर एक टीम बनाकर मुख्यमंत्री महोदय एवं कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर अपनी मांग रखने…

Read More

कवर्धा। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव व कवर्धा विधानसभा प्रभारी प्रतीक यदु व साथी युवा कांग्रेस के कार्यक्रम व विवाह समारोह मे सम्मिलित होने कवर्धा दौरे मे थे। रात्रि कवर्धा से रायपुर वापसी के समय पिपरिया थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरमपुरा के पास मुख्य मार्ग मे अज्ञात बाइक सवार ने एक बुजुर्ग महिला को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिस दौरान प्रतीक यदु व उनके साथियों ने बुजुर्ग महिला को पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा कवर्धा जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। साथियो मे दानेश्वर यदु, भूपेंद्र देवांगन, देवेंद्र साहू, राजनल धुर्वे उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल 31 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल रायपुर, 30 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 31 मार्च को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12.00 बजे से 12.40 बजे तक दुर्ग जिले के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इसी प्रकार वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दोपहर 12.40 बजे से 12.50 बजे के बीच डिजिटल रेडियो स्टेशन ’रेडियो संगवारी’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश…

Read More

भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं श्री हनुमानः मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 30 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम यहां राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह रायपुर द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा ‘सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़’ विषय पर व्याख्यान का श्रवण किया। इस अवसर…

Read More

अवैध क्रेशर गिट्टी खनन की शिकायत करने पहुंची मोहला के शेरपार की सरपंच खिलेश्वरी गुनेंद्र ने जोगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ खनिज अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन खनिज का दोहन लगातार जारी,शासन प्रशासन मलाई खाने में व्यस्थ – शमशुल आलम मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला के ग्राम शेरपार में पिछले 2 सालों से खनन किया जा रहा है समझाइश के फलस्वरूप नहीं रुके खनन माफिया तब तब शेरपार की सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी गुणेंद्र ने जोगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष शमसुल आलम से शिकायत तथा उनके साथ राजनांदगांव खनिज विभाग आकर खनिज अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। सरपंच ने बताया…

Read More

2अप्रैल को शिक्षक एलबी संवर्ग का महापंचायत 2 अप्रैल को हजारों की संख्या में प्रदेशभर से पूर्ण OPS के लिए जुटेंगे शिक्षक एलबी संवर्ग रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधे से अधिक शासकीय कर्मचारी (शिक्षक एलबी संवर्ग) को पूर्ण OPS का लाभ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा 2018 से गणना करने के कारण पूर्ण पेंशन योजना का लाभ किसी भी शिक्षक एलबी संवर्ग को नही मिल पा रहा है। 10से20 साल की सेवा अवधि शून्य होने पर किसी भी शिक्षक एलबी को छत्तीसगढ़ द्वारा लागू पेंशन का लाभ, नही मिल रहा है या आंशिक रूप ही मिलेगा । पेंशन से वंचित रखकर…

Read More

रायपुर, 30 मार्च 2023/ नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने आज अपने भिलाई निवास में कन्या पूजन किया।

Read More

सफलता की कहानी नरवा विकास योजना के तहत बासीखाई नाला के सिंचाई क्षेत्र में हुई वृद्धि गरियाबंद 30मार्च 2023/ नदी नालों एवं जल स्त्रोतों को उपचारित कर भूमिगत जल स्तर में सुधार एवं मृदा क्षरण को रोकने के उद्देश्य से नरवा विकास योजना के तहत उपचारित बासीखाई नाला के सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होने से अब क्षेत्र के किसान भी रबी फसल लेने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। वनमण्डलाधिकारी श्री मणिवासगन एस के अनुसार गरियाबंद वनमंडल के वन परिक्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत बासीखाई नाला को उक्त योजना अंतर्गत उपचारित किया गया है। नाले की कुल लंबाई 8.500 कि.मी. है एवं…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में पदस्थापना को लेकर संयुक्त संचालक कार्यालयों को स्पष्ट दिशा निर्देश के अभाव में पदोन्नति प्रक्रिया में रोक सी लग गईथी वहीं मनमाना पदस्थापना की आशंका को देखते हुये महासमुंद जिले के सक्रिय शिक्षक नेता साजिद कुरैशी जितेंद्र चंद्राकर कई दिनों से मंत्रालय और डीपीआई के चक्कर काट रहे थे उन्होंने बीते कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रविघोष से मिल शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करवाने की मांग की जिस पर पीसीसी महामंत्री रवि घोष ने शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम को चिट्ठी लिखी चिट्ठी पर त्वरित कार्यवाही करते हुये शिक्षा मंत्री ने विभागीय…

Read More

कड़ाई से लागू किए जाएंगे तम्बाकू नियंत्रण कानून तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक सभी शैक्षणिक संस्थाओं को किया जाएगा तम्बाकू मुक्त रायपुर. 29 मार्च 2023. राज्य में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण के लिए इससे जुड़े कानूनों को कड़ाई से लागू किया जाएगा। सभी शैक्षणिक संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने बैठक में तंबाकू नियंत्रण से जुड़े कानूनों को…

Read More

नगरी दुबराज को मिला जी.आई. टैग मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं* देश के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ेगी मांग रायपुर, 29 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ में सुगंधित चावल की विशेष किस्म ‘नगरी दुबराज‘ को जीआई टैग मिल गया है, इससे इस किस्म को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए प्रदेश के किसानों, नगरी के ‘‘माँ दुर्गा स्वयं सहायता समूह’’ और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा को आज राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण करने के बाद पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दीं।

Read More

राजमार्गों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 और 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन परिवहन सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय राजमार्गों में दुर्घटना रोकने ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्यों मेें लाएं तेजी रायपुर, 29 मार्च 2023/ राजमार्गों में ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्यों, राजमार्गों में लगे कैमरे और टोल प्लाजा के डेटा के इंटीग्रेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में राजमार्गो में घायलों के त्वरित उपचार हेतु एम्बुलेंस…

Read More

मनरेगा में मजदूरी दर में 17 रुपए की बढ़ोतरी, अब 221 रूपए मिलेंगे नई दर 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी होंगी रायपुर. 29 मार्च 2023. छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2023 से प्रतिदिन 221 रूपए की मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 221 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल…

Read More

स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य पद पर शीघ्र पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा आवाज़ बुलंद कर शासन से की गई नये शिक्षा सत्र 16 जून से पहले आदेश जारी करने की माँग” रायपुर।.. .. छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश में वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जल्द से जल्द जारी करवाने शासन से पुरजोर माँग की गई हैं। राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत “टी” संवर्ग में वर्ष 2013 से तथा “ई” संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अग्रणी महाविद्यालय, शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जो कि सेवा कार्य में हमेशा निरत रहता है, इसी कड़ी मेंनेत्रहीन छात्र-छात्राओं को भी शिक्षा से दूरी न हो इसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य,डॉ. आर. के. तलवरे जी नेत्रहीन छात्र – छात्राओं की पूरी मदद कर रहे है । बता दें कि कु. खीरमोतिन यादव जो कि ग्राम गोडलबाय, जिला- गरियाबंद से परीक्षा देने के लिए विकलांग आश्रम ग्राम कोकड़ी में रहकर परीक्षा देने नियमित आती है। उसके आने जाने का प्रबंध डॉ. आर. के. तलवरे सर एवं डॉ. नीलाम्बर पटेल सर के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के…

Read More

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन स्व सहायता समूह की महिलाओं ने निकाली गई स्वच्छता मशाल रैली गरियाबंद – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) अंतर्गत बनाए गए महिला स्व-सहायता समूहों तथा संगठनों शहर को कचरा मुक्त बनाने अब शहर के समस्त वार्डों में डोर टू डोर पहुंच नागरिकों को स्वच्छता सम्बन्धी सन्देश देते हुए शहर की स्वच्छता में भागीदारी निभाने अपील भी करेंगी। अभियान के पहले बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में पालिका की टीम ने महिला स्व-सहायता समूहों के नगर में स्वच्छता मसाल रैली निकाली। स्वच्छता के प्रति लोगों को…

Read More

रायपुर। प्रदेश मे होने वाली शिक्षक पदोन्नति मे पदस्थापना अब काउंसिलिंग के तहत होगी तत्संबंधी एक पत्र शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय टेकाम ने कुछ दिन पूर्व प्रमुख सचिव शिक्षा कॊ काउंसिलिंग की अनुशंसा करते हुये लिखी थी मंत्री के पत्र के बाद आज शिक्षा विभाग ने सभी जेडी और जिला शिक्षा अधिकारियों कॊ एक निर्देश जारी कर बिंदुवार निर्देश का पालन कर कौंसिलिंग से पदोन्नति करने कॊ कहा है। f उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र द्वारा पदोन्नति पश्चात् पदांकन के संबंध में निर्देश जारी किये गये थे। पदोन्नति के संबंध में माननीय न्यायालय में दायर याचिकाओं पर दिनांक 09.03.2023 को माननीय…

Read More

हड़ताल : नवरात्र दुर्गा अष्टमी के दिन छतीसगढ़ सरकार के सदबुद्धि के लिए पंचायत सचिव संघ ने किया पूजा अर्चना एवं हवन जशपुर :- छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के द्वारा आज चैत्र नवरात्र के दुर्गाअष्ठमी के दिन सरकार की सदबुद्धि के लिए धरना स्थल पर ही पूजा अर्चना एवं हवन किया. ज्ञात हो कि एक सूत्रीय मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण को लेकर जिला सहित सभी ब्लॉक मुख्यालय के समक्ष पंचायत सचिव हड़ताल पर पंचायतों में काम बंद कलम बन्द कर हड़ताल पर बैठे हैं । जिला सचिव संघ अध्यक्ष जशपुर विनोद मिंज के साथ सभी पंचायत सचिव हड़ताल…

Read More

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से लागू होगी बेरोजगारी भत्ता योजना, पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेंगे 2500 रूपये ऑनलाइन होगी आवेदन करने की प्रक्रिया, बैंक खाते में मिलेगा भत्ता कौशल विकास प्रशिक्षण के साथ रोजगार-स्वरोजगार स्थापित करने का मिलेगा अवसर रायपुर, 29 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना लागू हो रही है। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगारों को हर माह 2500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। बेरोजगारों को साथ ही कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में…

Read More

तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार है संवेदनशील मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 29 मार्च 2023 को आयोजित होगी राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक तंबाकु नियंत्रण की दिशा में लिए जायेंगे महत्वपूर्ण निर्णय रायपुर 28 मार्च 2023/राज्य में तंबाकु उपयोग करने वालों का प्रतिशत 39.1 है। साथ ही 13 से 15 वर्ष के 8 प्रतिशत शाला प्रवेशी बच्चे भी तंबाकु की चपेट में आ चूके हैं। यह चिंता का विषय है। आम लोगों में तम्बाकू एवं तम्बाकू से बने उत्पाद के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर…

Read More

एक हजार से अधिक इंद इंद्राणियों द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया भगवान आदिनाथ का जन्म उत्सव पाषाण से भगवान बनाने की प्रक्रिया में पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान आदिनाथ का जन्म पेण्ड्रा / पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया में अमरकंटक के पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान आदिनाथ का जन्म उत्सव पूर्वक धार्मिक रीति रिवाज से मनाया गया। सुंदर सज्जित विशाल सभागार में एक हजार से अधिक इंद इंद्राणियों सहित विशेष पात्रों द्वारा यह विधि संपन्न हुई। बाल ब्रम्ह्यचारी प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया के निर्देशन में सभी क्रियायें पूरी की गई। अमरकंटक में जैन धर्मावलंबियों के पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान आदिनाथ…

Read More

वन मंत्री श्री अकबर वनांचल के बैगा बाहुल्य ग्राम झलमला में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेला में हुए शामिल जलग्रहण परियोजना अंतर्गत 28 जलग्रहण निर्माण की सौगात दी 8 जल ग्रहण समितियों में 8 सचिव को संविदा पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान और स्व सहायता समूह को किया सम्मानित कृषि मेला में 65 किसानों को पंप का वितरण किया छत्तीसगढ़ में देश के सर्वाधिक लघु वनोपज की खरीदी रायपुर, 28 मार्च 2023/वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के अंतिम छोर में बसे सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र बोड़ला विकासखंड…

Read More

मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लीनिक : 1.52 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ निःशुल्क इलाज रायपुर, 28 फरवरी 2023/ मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक करीब 2036 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। दाई-दीदी क्लीनिक के माध्यम से रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 52 हजार 361 महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही दाई-दीदी क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित की जा रही है। योजना के…

Read More

फर्जीवाडा करने के आरोपी को अमलिपदर पुलिस द्वारा गिरफ्तार करते हुए भेजा गया जेल गरियाबंद।जुगाड़ थाने के धारा 420 के आरोपी को गिरफ्तार करते हाउस जेल दाख़िल किया गया।घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जुगाड़ थाने के ग्राम नागेश निवासी 35 वर्षीय ईश्वर नागेश पिता शैलुराम नागेश को माह नवम्बर 2021 में विजय यादव ने ग्राम नागेश थाना जुगाड़ में आकर प्रार्थी के घर मे सोलर प्लेट 1.5 किलो वाट का पुरा सेट और हालर मशीन (छोटा राईश मील) लगा दूंगा कहकर झासा देकर रूपये (दो लाख साठ हजार रूपये) मांगा ।जिससे ईश्वर नागेश के पास उतना…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा: बिजली की दर में वृद्धि नहीं होना उपभोक्ताओं, किसानों सहित प्रदेशवासियों के हित में महत्वपूर्ण राज्य विद्युत नियामक आयोग की सराहना की रायपुर, 28 मार्च 2023/ श्री भूपेश बघेल आज पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस वर्ष बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा किसानों सहित पूरे प्रदेशवासियों के हित में बहुत ही महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह भी बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा बिजली की दरों में ही…

Read More

तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम से चतुर्थ तक निविदा में 92 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 6375 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 984 करोड़ रूपए में प्रथम निविदा में देश भर के 117 निविदाकारों ने लिया हिस्सा पंचम चक्र की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई 14 से 17 मार्च 2023 तक रायपुर, 28 मार्च 2023/राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा से चतुर्थ तक निविदा में अधिसूचित मात्रा की 92 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 6 हजार 375 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 984 करोड़ रूपए में किया गया। अवशेष लाटों की अधिसूचित मात्रा…

Read More

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा पहुंचे राजधानी रायपुर 29 मार्च को राजभवन में लेंगे शपथ रायपुर, 29 मार्च 2023/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा आज राजधानी रायपुर के विमानतल माना पहुंचे। विमानतल पर बिलासपुर हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री संजय के अग्रवाल ,श्री पी सेम कोसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संतोष शर्मा, कलेक्टर श्री सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण…

Read More

श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित रायपुर, 28 मार्च 2023/श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिको के लिए एक अप्रैल 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक के लिए न्यूनतम वेतन दरें निर्धारित की गई है। यह दरें 45 अनुसूचित, सामान्य नियोजन के लिए प्रतिदिन 20 रूपए और प्रतिमाह 260 रूपए की वृद्धि की गई है। कृषि नियोजन में कार्य श्रमिको के लिए 225 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इसी तरह से अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकांे के लिए प्रति एक हजार अगरबत्ती…

Read More

सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा मिंज निलंबित कोरबा 28 मार्च 2023/कक्षा चौथी की छात्रा की पिटाई करने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा श्रीमती अनुपमा मिंज, सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला गोढ़ी, विकासखण्ड कोरबा को बीईओं कोरबा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 तथा नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोरबा निर्धारित करने के साथ नियमानुसार जीवन निर्वाह की पात्रता प्रदान की गई है।

Read More

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा 29 मार्च को लेंगे शपथ रायपुर, 28 मार्च 2023/राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन कल 29 मार्च 2023 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।

Read More

जिले में 01 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ होगा अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी अधिकारी विभागीय समन्वय के साथ बेहतर कार्य करें-कलेक्टर गरियाबंद 28 मार्च 2023/ जिले में 01 अप्रैल से सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ होगा। इस हेतु विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी सुपरवाईजर एवं प्रगणक के रूप में लगाई गई है। इसके लिए टीमें घर-घर जाकर सर्वे का काम करेगी और डाटा एकत्र करेगी। उक्त सर्वेक्षण मूल रूप से एप्प बेस्ड होगा तथा समानांतर रूप से प्रपत्र में सर्वेक्षित परिवार की जानकारी भरकर हार्डकापी के रूप में सुरक्षित रखा जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत…

Read More

जनचौपाल में मिले 45 आवेदन कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं गरियाबंद 28 मार्च 2023/जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 45 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों से इसके निराकरण के संबंध में विभाग द्वारा की गई पहल की जानकारी ली। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम चैतरा के छत्तर टंडन ने बकरी पालन हेतु…

Read More

सक्ती। सक्ती जिला शिक्षाअधिकारी कार्यालय ने आज जिले के शेष बचे 108 प्राथमिक प्रधानपाठकों के पद पर काउंसिलिंग कर पदस्थापना कार्यवाही पूरी हुई। सक्ती जिला में प्रधान पाठक के 108 पदों पर पनोन्नति के लिए आज हुए काउंसिलिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष परस राम निषाद सहित संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद… सक्ती .. प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त 108 पदों के लिए जिला मुख्यालय सक्ती में पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग सम्पन्न हुआ । काउंसिलिंग के दौरान छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष परस राम निषाद , रविंद्र मिश्रा , ब्लॉक अध्यक्ष डभरा अर्जुन खूंटे , कमलेश पटेल , अनिल खूंटे…

Read More

डॉ. लेरिनोआ ने छत्तीसगढ़ सरकार की लघु वनोपज खरीदी और सामुदायिक वन अधिकार दिए जाने की पहल को सराहा मंत्री डॉ. टेकाम से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में आदिवासी कल्याण और विकास के कार्यों की प्रशंसा की मंत्री डॉ. टेकाम और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल को संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व खाद्य और कृषि संगठन के मुख्यालय आने का आमंत्रण रायपुर, 27 मार्च 2023/ संयुक्त राष्ट्र संघ कृषि संगठन के आदिवासी विभाग के प्रमुख डॉ. योन फर्नेडेस लेरिनोआ ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आदिवासी कल्याण और विकास के लिये किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा…

Read More

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक ली रायपुर, 28 मार्च 2023/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह की आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च 2023 को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में…

Read More

शाला प्रवेशोत्सव के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ राज्य समग्र शिक्षा हेतु 2023-24 की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट प्रस्ताव का अनुमोदन रायपुर, 27 मार्च 2023/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा है कि आगामी शिक्षण सत्र में शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश और सायकल वितरण के लिए भी सभी जरूरी तैयारी कर ली जाए। वे आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में समग्र शिक्षा की कार्यकारिणी समिति की बैठक में समग्र शिक्षा कार्यक्रम की समीक्षा कर…

Read More

पदोन्नति हेतु मांग-पत्र सौपा छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ बिलासपुर।आज दिनांक 27/03/2023 को प्रायमरी प्रधानपाठक पदोन्नति पश्चात रिक्त बचे प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के पदो पर पदोन्नति करने सर्व शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा माननीय विधायक महोदय बिलासपुर श्री शैलेष पांडे जी,जिला शिक्षाधिकारी बिलासपुर श्री डी. के. कौशिक एवं संयुक्त कलेक्टर श्री खलखो जी को मांग-पत्र सौपा गया प्रस्तुत मांग पत्र के संबंध मे जिला शिक्षाधिकारी महोदय द्वारा अप्रैल माह मे सम्पूर्ण कार्यवाही किये जाने की जानकारी दी गई इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह बनाफर, प्रदेश सचिव श्री जे. पी. त्रिपाठी, प्रदेश…

Read More

गरियाबंद:-कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की सांसद सदस्यता निरस्त कर दिए जाने के विरोध में देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं,इसी तारतम्य में गरियाबंद के कांग्रेसियों के द्वारा भी राहुल गांधी पर हुए कार्यवाही के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर के नेतृत्व में भाजपा नेता एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला नगर में अलग अलग जगहों पर फूंका गया। राहुल गांधी पर हुए कार्यवाही से गुस्साए नगर के कांग्रेसियों ने तिरंगा चौंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाजार चौंक में राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बस स्टैण्ड…

Read More

तम्बाकू नियंत्रण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित कोटपा 2003, कोटपा छत्तीसगढ़ (संशोधन) एक्ट 2021 एवं पेका- 2019 की दी गई जानकारी स्वास्थ्य, आबकारी, पुलिस एवं उच्च शिक्षा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण रायपुर, 27 मार्च 2023/ छतीसगढ़ में तम्बाकू नियंत्रण की नीतियों और कार्यक्रमों के प्रभावी तरीके से लागू करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य…

Read More

डॉ जानकी दादी की स्मृति दिवस:वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस गरियाबंद प्रेम, दया, ज्ञान और विनम्रता की प्रतिमूर्ति थी दादी जानकी। जिन्होंने विश्व भर में महिला सशक्तिकरण, आत्म संयम व आध्यात्मिक मूल्यों का पाठ पढ़ा लाखों लोगों का मनोबल बढ़ा सशक्त किया। ये उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय छत्तीसगढ राज्य की गरियाबंद शाखा में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ दादी जानकी जी की तृतीय पुण्य स्मृति दिवस पर सेवा केंद्र प्रमुख ब्रह्माकुमारी बिंदु बहन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा दादी जी आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रुप में ईश्वरीय ज्ञान और राजयोग को को विश्व के अनेक देशों में फैलाने…

Read More

शिव सेना पार्टी के नितिन भांडेकर ने कांग्रेस विधायक के पुत्र के निधन पर शोक जताया। खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में शिवसेना से समर्थन प्राप्त प्रत्यासी नितिन कुमार भांडेकर ने खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा के निधन पर फेसबुक पर शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री भांडेकर ने कहा कि खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा के सुपुत्र प्रवीण वर्मा के निधन का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की क्षमता दें। नवीन जिला खैरागढ़ -छुईखदान – गंडई के खैरागढ़ विधानसभा के विधायक श्रीमती…

Read More

पीड़ित महिला व परिजनों को तत्काल योग्यतानुसार अनुकम्पा नियुक्ति देंवे संगठन की पहल पर पीड़ितों के लिए दंतेवाड़ा जिले के शिक्षकों ने जुटाए 140924.00₹ प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा हर स्तर पर करेंगे सहयोग रायपुर/दंतेवाड़ा :- अनुकम्पा नियुक्ति की मांगों को लेकर जांरी आंदोलन के 165 वे दिवस पर आज छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला इकाई दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों ने रायपुर पहुँच अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के धरना स्थल में समर्थन दिया, दंतेवाड़ा जिले से आये प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद भदौरिया, सूर्यकान्त सिन्हा, कमल रावत, जिला अध्यक्ष उदयप्रकाश शुक्ला, जिला सचिव नोहर साहू, जिला उपसचिव पोरस बिंझेकर, विजय साहू,भवानी कौशिक,…

Read More

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति है – कांग्रेस पीएम मोदी और अदानी के रिश्ते को लेकर सवाल पूछने का खामियाजा राहुल गांधी को भुगतना पड़ा – कांग्रेस कांग्रेस नेताओं ने एक दिवसीय धरना देकर सत्याग्रह किया पेण्ड्रा / राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करना सिर्फ एक कानूनी मामला नहीं है, बल्कि ये एक बहुत गंभीर राजनीतिक मामला है, जो हमारे लोकतंत्र के भविष्य से जुड़ा हुआ है। ये मोदी सरकार की प्रतिशोध की राजनीति, धमकी की राजनीति, डराने की राजनीति और उत्पीड़न की राजनीति की एक बड़ी मिसाल है। उपरोक्त आरोप…

Read More

मुख्यमंत्री ने छुरिया में पंचायत कैफे का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन फरा तथा रागी के हलवा का लिया स्वाद छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यजंनों को मिलेगा बढ़ावा रायपुर, 26 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया में पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर फरा तथा मिलेट्स व्यंजन रागी के हलवा का स्वाद लिया। उन्होंने इस मौके पर बिहान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का कैफे के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना हो रहा पूरा: मुख्यमंत्री श्री बघेल अंडा में स्वामी आत्मानंद स्कूल और सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री रायपुर, 26 मार्च 2023/ छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश हैं। 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय से भी किसानों में गहरी खुशी हैं। दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की जयंती पर दुर्ग जिले के ग्राम अंडा में…

Read More

खेल अकादमी बिलासपुर की बालिका नेजीता गोल्ड मेडल रायपुर में आयोजित दस का दम तीरंदाजी प्रतियोगिता खेल अकादमी के खिलाड़ी जीत चुके है राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक रायपुर, 26 मार्च 2023/ राज्य में स्थापित विभिन्न खेल अकादमी मंे खिलाड़ियों को मुहैया कराए जा रहे सुविधाओं का असर अब दिखने लगा है, इसी का परिणाम है कि, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं प्रदेश आरचरी एसोसिएशन द्वारा जिला रायपुर में महिलाओं के लिए आयोजित दस का दम तीरंदाजी प्रतियोगिता में खेल अकादमी बिलासपुर की तुलेश्वरी खुसरो ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि…

Read More

अन्नदाताओं की खुशहाली और समृद्धि के लिए किए जा रहे लगातार कार्य: मुख्यमंत्री श्री बघेल न्याय योजनाओं के जरिए किसान, पशुपालक एवं मजदूरों की जेब में जा रहा पैसा मुख्यमंत्री कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन में हुए शामिल 105 करोड़ रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कुमर्दा एवं कल्लूबंजारी में सहकारी बैंक खोलने की घोषणा जैतगुड़ा में गोड़ समाज के भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति रायपुर, 26 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्नदाता किसान संपन्न एवं खुशहाल रहें, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। न्याय योजनाओं के…

Read More

राजनांदगांव जिले को मिली 105 करोड़ 71 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री श्री बघेल छुरिया में कंवर महोत्सव एवं किसान सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर, 26 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया के हाईस्कूल मैदान में कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के…

Read More

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा रायपुर, 26 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ जिला अंतर्गत सारंगढ़ तहसील के ग्राम बटाउपाली (ब) में हुई सड़क दुर्घटना में दो बालिकाओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बालिकाओं के त्वरित उपचार के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दुर्घटना में मृत बालिकाओं के परिवारजनों को 25-25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई…

Read More

छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति के कारण कोरोना काल में भी स्टील उद्योग ने किया बेहतर प्रदर्शन- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ सरकार तत्पर – मुख्यमंत्री ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर 26 मार्च 2023 । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आये स्टील उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तत्त्पर है । स्टील उद्योग छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों…

Read More

महिला दिवस पर दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव यू.डी. मिंज राज्य सरकार के योजनाओं से महिलाऐं हो रहीं है आत्मनिर्भर और सशक्त :-यू.डी. मिंज जशपुर दुलदूला ब्लॉक में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने महिलाओं की उत्साह वर्धन करने के लिए भाग लिया. ब्लॉक के सभी महिलाओं ने विधायक यू. डी. मिंज का आत्मीय स्वागत किया. महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आज विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति महिलाओं के द्वारा दी गईं आज के कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को लेकर जोर दिया गया महिलाओं के…

Read More

बेलौदी में स्मार्ट संकुल स्मार्ट स्कूल का शुभारंभ नार्थ अमेरिका साहू संगठन के सदस्यो व तुमनचन्द साहू एवं श्रीमती रंजीता साहू शिक्षिका विशेष योगदान शिक्षकों एवं बालकों को भी चंदन वृक्ष का पौधा भेंट किया संवाददाता टोमन लाल सिन्हा मगरलोड – विकासखंड मगरलोड के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बेलौदी में संकुल केंद्र बेलौदी के समस्त शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्मार्ट संकुल – स्मार्ट स्कूल का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें(नासा )नार्थ अमेरिका साहू संगठन के सदस्यो व तुमनचन्द साहू एवं श्रीमती रंजीता साहू शिक्षिका तथा सामुदायिक सहभागिता द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला हरदी शासकीय माध्यमिक शाला हरदी शासकीय…

Read More

अमरकंटक के जिनालय की ध्वजा अनंतकाल तक दिशाबोध कराती रहेगी – मुनि प्रसाद सागर ध्वजा ने ऊपर उठते ही पूर्व दिशा का संकेत किया, निश्चित ही ये पंचकल्याणक अभूतपूर्व होगा – मुनि प्रसाद सागर पंचकल्याणक महोत्सव पाषाण से भगवान बनाने का अनुष्ठान है अमरकंटक में पंचकल्याणक महोत्सव की हुई शुरूआत 2 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम पेण्ड्रा / अमरकंटक के भगवान आदिनाथ मंदिर में ध्वजारोहण के साथ ही जैन धर्मावलंबियों के पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ हो गया। ऊपर पहुंचते ही ध्वजा ने पूरब दिशा का संकेत दिखाया। इसके पूर्व पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगलकलश रख कर…

Read More

अग्रवाल सभा पेण्ड्रा के अध्यक्ष बने मामनचंद गोयल अग्रवाल सभा पेण्ड्रा के सचिव सीताराम महलवाला एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ मनोनयन पेण्ड्रा / अग्रवाल सभा पेण्ड्रा के पद पर अध्यक्ष मामन चंद गोयल को चुना गया है। अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा पेण्ड्रा की बैठक में वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के लिये रिक्त पदों के लिए मनोनयन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से मामन चंद गोयल को अध्यक्ष चुना गया। समाज के वरिष्ठ जनों एवं पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में रिक्त पदों पर मनोनयन संपन्न हुआ। जिसमें मामन चंद गोयल को अध्यक्ष, दिलीप महलवाला एवं ओमप्रकाश अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज 26 मार्च को रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल छुरिया में कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन को करेंगे सम्बोधित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर की जयंती समारोह में होंगे शामिल रायपुर, 25 मार्च 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रविवार 26 मार्च को रायपुर, राजनांदगांव और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल दोपहर 12.00 बजे नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव – विजन 2030 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1.00 बजे…

Read More

भरोसे के सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त पाकर खुश हैं किसान मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए किसानों को ताकत देने वाली योजना बताया खेती-किसानी में इस राशि से मिलेगी मदद रायपुर, 25 मार्च 2023/मुंगेली जिले के सरगांव में आज आयोजित भरोसे के सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए इस योजना को किसानों को ताकत देने वाली योजना बताया। किसान श्री संतोष धृतलहरे, श्री दादूराम साहू सहित अन्य किसानों ने एक स्वर में कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की…

Read More

मुंगेली के दूरस्थ अंचल बैगा बहुल ग्राम छपरवा में खोला गया नया उपार्जन केंद्र, आसपास के 16 से अधिक गावों के किसान हुए लाभांवित मुख्यमंत्री को तेंदू-तिखुर एवं शहद भेंट देकर जताया आभार रायपुर, 25 मार्च 2023/अचनाकमार टाईगर रिजर्व के अंतर्गत मुंगेली के दूरस्थ अंचल बैगा बहुल ग्राम छपरवा में इस वर्ष नया धान खरीदी उपार्जन केंद्र खोला गया है। जिससे आसपास के 16 से अधिक गावों के किसान लगभग 250 सौ से अधिक पंजीकृत किसान को सीधा लाभ मिला है। आज ग्राम छपरवा से आये ग्रामीण, किसानों ने भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को तेंदू-तिखुर एवं…

Read More

भरोसे का सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप लॉन्च किया ’महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) योजना ’ के वेब पोर्टल का भी हुआ शुभारंभ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के लिए बनाये गये सॉफ्टवेयर से केन्द्रीकृत डाटाबेस का होगा निर्माण योजना में डोर-टू-डोर होगा सर्वे 200 से अधिक मास्टर ट्रेनर्स को चिप्स द्वारा 26 से 29 मार्च तक दिया जाएगा प्रशिक्षण रायपुर 25 मार्च 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के सरगांव स्थित खेल मैदान में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में चिप्स द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ समाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण हेतु मोबाईल एप का शुभारंभ किया ।…

Read More

विपरीत परिस्थितियों में भी हमने छत्तीसगढ़ वासियों का भरोसा रखा कायम : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुंगेली जिले के सरगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री तीन न्याय योजनाओं के हितग्राहियों को 1949 करोड़ 26 लाख रूपए की राशि का अंतरण मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का किया शुभारंभ बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए वेबपोर्टल भी किया लोकार्पित मुख्यमंत्री ने राज्य में नवनिर्मित 278 मल्टीएक्टिविटी सेन्टर का किया लोकार्पण राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को चौथी किस्त, 23.23 लाख किसानों के खाते में अंतरित हुए 1793 करोड़ रूपए राजीव गांधी ग्रामीण…

Read More