Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर फाईनल करने पर हाई कोर्ट अंतरिम रोक लगाई बिलासपुर। सेवा भर्ती नियम 2019 के विपरीत शिक्षक भर्ती विज्ञापन में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक देने एवं विषय वार विज्ञापन जारी नहीं करने पर दायर याचिका सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने शासन से जवाब तलब करते हुए भर्ती प्रक्रिया फाईनल करने पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है याचिकाकर्ता वेदप्रकाश एवं अन्य ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से एक याचिका प्रस्तुत कर बताया कि छ0ग0 शासन द्वारा शिक्षक के टी- संवर्ग के 4659 पद एवं ई – संवर्ग के 1113 पदों…
छत्तीसगढ़ में सरोवरों की चमक लौटी, सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धार के चलते अब शाम गुजारने के सबसे महत्वपूर्ण हाटस्पाट हर जिले में चल रहे सरोवर जीर्णाेद्धार के कार्य, अतिक्रमण हटाये जा रहे और परिसर का हो रहा विकास पिछले महीने मुख्यमंत्री ने किया था कुम्हारी के बड़े तरिया में सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण, छुट्टियों के दिन यहां पहुंच रहे दस हजार लोग रायपुर, 26 जून, 2023/ हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में बड़े तरिया का लोकार्पण किया। 16 एकड़ में फैले इस उद्यान में दो तालाबों को जोड़ा गया है और यहां पर खूबसूरत…
चिटफण्ड कंपनियों की 127.48 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्की के लिए न्यायालय का आदेश अब तक 45 हजार 593 निवेशकों को 33 करोड़ 50 लाख रूपये की वापसी पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश के सभी जिलों के कानून व्यवस्था की समीक्षा रायपुर 26 जून 2023/ छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा…
पेयजल प्रदाय योजनाओं को जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए : मुख्य सचिव राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर, 26 जून 2023/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य की विभिन्न पेयजल प्रदाय योजनाओं हेतु जल आबंटन सर्वोच्च प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल जीवन मिशन, मिशन अमृत 2.0 सहित विभिन्न उद्योगों को जल प्रदाय की स्वीकृति हेतु विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने राज्य के विभिन्न जलाशयों और अन्य…
नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव सिर्रीखुर्द में। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शासन के आदेश अनुसार शाला प्रवेश उत्सव 26 जून 2023 दिन सोमवार को उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य अध्यक्षता सरपंच टिकेश साहू विशेष अतिथि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू विकासखंड स्रोत समन्वयक टिकेंद्र यदु पूर्व सरपंच विजय कंडरा संकुल प्राचार्य नारायण निषाद संकुल समन्वयक गिरवर लाल यादव शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तेजराम साहू प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव शिक्षक खोमन सिन्हा के द्वारा मां शारदे की पूजा…
शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम में शालाप्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया रायगढ़- रायगढ़ विकासखंड अंतर्गत किरोड़ीमलनगर संकुल के शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम में शाला प्रवेश उत्सव आज दिनांक 26 जून 2023 हर्षोल्लास के साथ साथ धूमधाम से मनाया गया। अभिभावक,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति में सर्वप्रथम नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के साथ साथ शाला में अध्ययनरत अन्य छात्र-छात्राओं का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया,इस कार्यक्रम के अवसर पर बच्चों की आरती उतारते हुए उनका मुंह मीठा कराकर गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया। शाला के प्रधान पाठक सी.पी. डनसेना के…
गरियाबंद। शैक्षिक सत्र 2023-24कें प्रथम दिवस आज प्रदेश भर में शालाप्रवेशोत्सव मनाया जा रहा इसी तारतम्य में गरियाबंद ब्लॉक कें शासकीय प्राथमिक शाला बिंद्रानवागढ़ में आज नवप्रवेशी 6 बच्चों को ग्राम की वार्ड पंच श्रीमती चमेली ध्रुव ने मिठाई खिला कर स्वागत किया नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को निःशुल्क गणवेश और पाठ्यपुस्तक वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्था कें प्रभारी प्रधानपाठक ने पालकों को प्रेरित करते हूये सभी बच्चे को शाला भेजे शाला में 6-14वर्ष कें बच्चों को निःशुल्क मध्यान भोजन पाठ्यपुस्तक गणवेश मिलता है। इस अवसर पर संकुल समन्वयक अनूप महाडिक ,पंच चमेली बाई ध्रुव,देवेशठाकुर,मोहरसींग ठाकुर, बसंत यादव,हनीफ़ मेमन…
Breaking मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालवाड़ी योजना के दूसरे चरण में 4318 बालवाड़ियों का शुभारंभ किया पहले चरण में प्रदेश में खुले थे 5173 बालवाड़ी
Breaking मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बच्चों को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर शाला प्रवेश कराया मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से स्कूली बच्चों को गणवेश वितरित किया
गरियाबंद। 26 जून आज से प्रदेश में नये शिक्षा सत्र का शुभारंभ होने जा रहा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार कृत संकल्पित है गत दिनों प्रदेश कें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने शतप्रतिशत शालाप्रवेश और कोई भी शिक्षा से वंचित ना हो शाला प्रवेश उत्सव पर प्रदेश वासियों को शुभकामाना देते हूये अपना संकल्प व्यक्त किया। वहीं प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने प्रदेश कें शिक्षकों की व्यवस्था दुरुस्त करने 28 हजार सहायक शिक्षकों को नियमों में संशोधन कर one time relaxtion देते हूये प्राथमिक प्रधान पाठक पद…
उत्कृष्ट शिक्षा के लिए पहले दिन से ही पहल करें: मुख्यमंत्री श्री बघेल मुख्यमंत्री ने दी नए शाला प्रवेशोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं इस वर्ष 4 हजार 318 खोली जा रही है बालवाड़ियां* बच्चे पढ़ेंगे स्थानीय बोलियों में प्रदेश में 20 भाषा-बोलियों में द्विभाषी पुस्तकें तैयार रायपुर, 25 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 26 जून से शुरू हो रहें नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेशोत्सव के पावन अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ, शाला प्रवेशोत्सव को सार्थक बनाते हुए नई ऊर्जा…
कोई भी बच्चा शाला त्यागी और अप्रवेशी न रहें: मंत्री डॉ. टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री ने शाला प्रवेश उत्सव की दी बधाई और शुभकामनाएं रायपुर, 25 जून 2023/स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने नए शिक्षा सत्र और शाला प्रवेश उत्सव की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए नया सत्र 16 जून से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने मंत्रीयों, संसदीय सचिवों, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि ये सभी स्कूल हम सभी के हैं और हम सबको मिलकर ही इन…
बिलासपुर कलेक्टर ने किसान की शिकायत पर दिए जांच के निर्देश एसडीएम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 145 का आदेश किया जारी रायपुर, 25 जून 2023/ बिलासपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के समक्ष बिलासपुर के मोपका निवासी उमेंद्र साहू ने 23 जून को लिखित में शिकायत दी थी कि ग्राम मोपका स्थित उसकी भूमि खसरा नंबर 1357 के मेड को तोड़ कर समीप के भू-धारक शेरू असलम और मोहसिन खान ने अपनी भूमि में मिलाकर समतल कर दिया है और उसे धमकी दे रहा है कि यह जमीन उसकी अपनी जमीन है। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीरता से लेते…
’इमर्जिंग बस्तर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा हमने नक्सल प्रभावित बस्तर के लोगों का विश्वास जीता बस्तर के लोगों को अधिकार संपन्न बनाने का काम किया विकासखण्ड से लेकर जिला स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया बस्तर के अंदरूनी इलाकों में भी तेजी से हो रहा विकास रायपुर, 25 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर की धरती शांति, भाईचारे और प्रेम की धरती है। हमने बस्तर के लोगों का विश्वास जितने, बस्तर के विकास और लोगों को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया। हमने लोगांें को अधिकार संपन्न बनाने का काम किया। मुख्यमंत्री श्री…
बस्तर का गोंचा महापर्व छत्तीसगढ़ का गौरव: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री गोंचा गुड़ी में आयोजित 56 भोग और आरती में वर्चुअल रूप से हुए शामिल, प्रदेशवासियों की समृद्धि के लिए की कामना सामाजिक भवन निर्माण हेतु 04 समाजों को दिया गया पट्टा रायपुर, 25 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित सिरहासार भवन में आयोजित ‘बस्तर गोंचा महापर्व’ और भगवान श्री जगन्नाथ की आरती एवं 56 भोग कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की और सभी…
नेशनल एडवेंचर केम्प पचमढ़ी में शामिल रहे धमतरी के स्काउट गाइड पचमढ़ी एडवेंचर केम्प में स्काउट गाइड ने किये ये साहसिक गतिविधियां धमतरी:-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के निर्देशन व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश बाजपेई के मार्गदर्शन में राज्य मुख्यालय के पत्र क्रमांक 133/ स्का. गा./ रा. सं. आ. (गा.)/ 2023 रायपुर के तहत धमतरी जिला के स्वामी आत्मानंद विद्यालय से 06 स्काउट गाइड व एक प्रभारी की टीम को जिला सचिव डी. के. साहू, स्काउट डीओसी नेमलाल गंगेले, गाइड डीओसी मंजूषा साहू, मोहित राम…
20 – 25 वर्षो से प्राचार्य पदोन्नति नहीं होने से क्षुब्ध प्रदेश के “टी” तथा “ई” संवर्ग के हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला नए शिक्षण सत्र 26 जून से अपने पदनाम के आगे लिखेंगे “वरिष्ठ व्याख्याता” एवं “वरिष्ठ प्रधान पाठक” – सतीश प्रकाश सिंह “स्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने शासन के विरुद्ध खोला मोर्चा *प्रदेश के नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों ने आवाज़ बुलंद कर शासन से की चुनाव आचार संहिता…
पेण्ड्रा/दिनांक 25 जून 2023 पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने नीट में जिले में टॉप करने वाली मुस्कान का सम्मान किया पेण्ड्रा / गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में नीट में टॉप करने वाली मुस्कान जायसवाल का सम्मान भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा किया गया। बता दें कि स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा में पेण्ड्रा निवासी मुस्कान जायसवाल पिता गोपाल जायसवाल ने 83.43 प्रतिशत 601 अंक प्राप्त कर जीपीएम जिले को गौरवान्वित किया है। अच्छे अंकों से नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के कारण जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग…
अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे पेण्ड्रा / छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बेनर तले जिला चिकित्सालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के स्वास्थ्य कर्मचारियों का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया, जिसमे सभी कैडर के कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर द्वारा प्रस्तावित 4 जुलाई से किये जाने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर शासन से बार बार पत्राचार एवं निवेदन किया गया और 1 दिवस एवं 3 दिवस का आकस्मिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करके भी अपनी 24…
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं में देविका वर्मा का चयन नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं सत्र 2023-24 के लिए देविका वर्मा का चयन हुआ। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता रवि शंकर वर्मा(शिक्षक),माता देवकी वर्मा व शाला परिवार को दिया। देविका की सफलता पर उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। सभी ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे मितान किया उनके पौत्र का आधार पंजीयन एक कॉल पर सुविधा मिलने से जताया संतोष रायपुर, 24 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खुद मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ उठाया। उन्होंने अपने पोते का आधार कार्ड बनवाने के लिए मितान के टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के घर मितान प्रतिनिधि जरूरी प्रक्रिया करने पहुंचे और पोते का आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया। मुख्यमंत्री ने सुविधा मिलने से संतोष जताया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को…
गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 15किमी दूर ग्राम दसपुर में बस्ती से लगे एप्रोच पुलियां गत दिनों हूये पहली बारि“श को ही झेल नहीं पायी और बह गयी। पीएमजीएस योजना कें तहत कुछ दिन पूर्व ही विभाग ने बस्ती से लगे नाले पर पुल बनायी थी जोपहली बारिश मेंही ढह गई। जिसके चलते ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़रहा।
संकल्प की छात्रा और आंगन बाड़ी कार्यकर्ता की बेटी पढेगी AIIMS दिल्ली में संकल्प के 7 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालीफाई की कांसाबेल के आंगन बाड़ी की पुत्री निकिता मिंज ने ऑल इंडिया रैंक 669 प्राप्त कर जिले को किया गौरवान्वित जशपुरनगर, जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर डॉ रवि मित्तल एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर के 7 छात्र-छात्राओं ने 2023 में आयोजित नीट की परीक्षा क्वालीफाई की है । इनमें छात्रा निकिता मिंज ने आल इंडिया रैंक एसटी कैटेगरी में 669 प्राप्त किया है। विगत…
उजियारा : प्रदेश के छात्र छात्राओं को रुचि अनुरूप कैरियर चुनने में मिलेगी मदद। शिक्षक करेंगे काउंसिलिंग, मास्टर ट्रेनर्स को मिला प्रशिक्षण। गरियाबंद: प्रदेश के प्रत्येक हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में एक-एक शिक्षक कॅरियर काउंसिलिंग के लिए प्रशिक्षित होंगे। जो बच्चों को रुचि के अनुसार कॅरियर चुनाव में मदद करेंगे। यूनिसेफ व समग्र शिक्षा द्वारा इसके लिए सभी 33 जिलों से 66 शिक्षकों के लिए उजियारा युवा कैरियर व परामर्श कार्यशाला रायपुर में 19 से 22 जून तक रखी गयी। समापन दिवस पर स्कूल एजुकेशन सेकेट्री डॉ.एस. भारतीदासन, समग्र शिक्षा एमडी इफ्फत आरा ने इस प्रोग्राम की लांचिंग की।…
खोमन सिन्हा का किया सम्मान धर्म जागरण समिति। गरियाबंद। धर्म जागरण समिति विधानसभा राजिम जिला गरियाबंद के तत्वाधान में सम्मान कार्यक्रम दिनांक 23 2023 को रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा थी जिन्होंने क्षेत्र के समस्त मानस परिवार सेवा समिति शिक्षक समुदाय का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें क्षेत्र के सभी सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले मानस प्रचार प्रसार में काम करने वाले एवं सेवा समिति में काम करने वाले लोगों को आमंत्रित कर सम्मान किया गया प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा ने कहा कि समाज सेवा…
अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही गरियाबंद 23 जून 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (रा) के मार्गदर्शन में तहसीदार राजिम द्वारा गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए 22 जून को 02 हाईवा ट्रक वाहनों को जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध रेत परिवहन करते हुए दो हाईवा ट्रक में अवैध रेत परिवहन करते हुए पाये जाने पर हाईवा ट्रक को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
धनंजय कुमार नेताम होंगे राजिम के एसडीएम गरियाबंद 23 जून 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सुश्री पूजा बंसल को नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार करने हेतु 20 जून 2023 को भारमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब संयुक्त कलेक्टर श्री धनंजय कुमार नेताम को राजिम के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का प्रभार सौंपा है। बता दे कि श्री नेताम राज्य प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अधिकारी है।
ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित 06 सेवाओं के लिए आरटीओ कार्यालय आने की अनिवार्यता ख़त्म आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे या परिवहन सुविधा केंद्र में करा सकेंगे समस्त कार्य आधार ऑथेंटिक कर फ़ीस पटाते ही तत्काल हो जाएगा ऑटो अप्रूवल रायपुर, 23 जून 2023/ परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग ने छत्तीसगढ़ में अब ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने, ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन कराने, ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड ख़राब हो जाने, ड्राइविंग लाइसेंस को सरेंडर करने के लिये परिवहन कार्यालय आने की अनिवार्यता ख़त्म कर दी है। तकनीकी रूप से समाधान निकालते हुए…
नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने की सौजन्य भेंट द्विपक्षीय चर्चा में नगर के विकास के लिए मिलकर काम करने दिलाया भरोसा गरियाबंद – नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने शुक्रवार को जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से सौजन्य मुलाकात की। मेमन ने गुलदस्ता भेंट कर नगर की ओर से उनका स्वागत भी किया। इस दौरान जिले के नए कलेक्टर छिकारा और पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के बीच नगर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने उन्हें नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।…
नरवा विकास कार्यक्रम: वनांचलों में बढ़ रहा सिंचाई का रकबा छोटे-बड़े 1393 नालों से किसानों को खरीफ में 2646 एकड़ में तथा रबी सीजन में 1070 एकड़ में मिल रही सिंचाई सुविधा 3097 किसान हो रहे लाभान्वित 61 स्टाप डेम और तालाबों में 526 ग्रामीण कर रहे मछलीपालन रायपुर, 22 जून 2023/ छत्तीसगढ़ के वनांचलों के नालों में कैम्पा मद से किए जा रहे भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों से नालों को पुनर्जीवित करने में अच्छी सफलता मिली है। अब नालों में वर्षभर पानी रहने से यहां के रहवासियों को सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। जिससे यहां खेती-किसानी…
जून महीने में ही व्यापमं की 40 परीक्षाएं, निःशुल्क आवेदन और जिलों में परीक्षा केंद्र आरंभ करने से बड़ी संख्या में युवा ले रहे हिस्सा हर बार आवेदन भरने में दिक्कत न हो इसलिए बनाये गये प्रोफाइल, 12 लाख प्रोफाइल तैयार किये व्यापमं ने, 18 लाख आवेदन भरे गये पिछली परीक्षाओं की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में काफी इजाफा रायपुर, 22 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने दिये गये निर्देश के पश्चात तेजी से परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। व्यापमं के जून महीने के कैलेंडर में 40 परीक्षाएं…
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मैनपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों का सघन दौरान अस्पताल, ऑगनबाड़ी, सड़क निर्माण, गौठान आदि का किया निरीक्षण गरियाबंद 22 जून 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मैनपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विकास कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने छिंदौला कुकरार मार्ग में बन रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये। इसके उपरांत उन्होंने गौरघाट के ऑगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर गर्भवती माताओं एवं बच्चों से मुलाकात कर गर्भवती माताओं को दिये जा रहे गर्म भोजन की जानकारी ली। तथा बच्चों को दुलारते…
जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधुओं को देंगे आशीर्वाद गरियाबंद 22 जून 2023/ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत शुक्रवार 23 जून 2023 को गरियाबंद आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री भगत 23 जून को हेलीकॉप्टर से दोपहर 12ः30 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद पहुंचेंगे। उसके उपरांत वे दोपहर 12ः35 बजे गरियाबंद के विश्राम गृह पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री श्री भगत दोपहर 01ः05 बजे विश्राम गृह गरियाबंद से इंडोर स्टेडियम प्रस्थान करेंगे तथा वे…
देवभोग :देवभोग क्षेत्र में आज जमकर बारिश हुई है भीषण गर्मी की दंश झेल रहे क्षेत्रवासियों को निजात मिली वहीं बारिश से किसानों कें चेहरे खिल उठे। बारिश कें चलते करचिया तेल नदी पर बने रपटा बह गया जिसके चलते नदी उस पार निष्ठगुंडा कें 2 हजार लोग प्रभावित होंगे
जिला प्रशासन लोगों की मांग एवं समस्याओं का निराकरण करने प्रतिबद्ध : कलेक्टर श्री छिकारा’ ’ग्राम जामगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन’ ’शिविर में कुल 87 आवेदन हुए प्राप्त, लोगों को शासकीय योजनाओं और उसके लाभ के बारे में किया गया जागरूक’ गरियाबंद 21 जून 2023/लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम जामगांव में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकासखंड फिंगेश्वर सहित आसपास के अन्य गांव के…
सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक (अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक ( प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (रेडियो), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर) की मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण हेतु पात्र परीक्षार्थियों की सूची के सम्बंध में eligiblep4(1) eligiblep5 5_6096175317498465010 रायपुर, 21 जून 2023/ पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर का पत्र क्र. – पुमु /प्रशासन/ ए-15 (भर्ती-नामांकन)/M.1156/2023/नवा रायपुर, दिनांक 24.04.2023 के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर व्यापम द्वारा सूबेदार/उपनिरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर पदों हेतु मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन दिनांक 26, 27 एवं 29 मई 2023 को किया गया । उक्त भर्ती परीक्षा के…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया सिर्रीखुर्द मे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला व ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी सिर्रीखुर्द की संयुक्त तत्वधान में योग कराया गया शासन की मंशा अनुरूप 21 जून दिन बुधवार को समय 7:00 बजे सिर्रीखुर्द मे योग किया गया शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हम विगत 21 जून 2015 से योग करते आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 172 देशों में आज के दिन योग कराया जाता है योग से मनुष्य रोग से दूर रहता है शरीर स्वस्थ तंदुरुस्त रहता है शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है…
नवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन -गृहमंत्री के मुख्य आतिथ्य में जनप्रतिनिधियों , अधिकारियों/कर्मचारियों और विद्याथियों ने किया योगाभ्यास* मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में हुआ जिला स्तरीय आयोजन रायपुर 21 जून /नवम अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज मिनी स्टेडियम दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योगा का शुभारंभ मुख्य अतिथि गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री अरुण वोरा, संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा अधिकारियों/कर्मचारियों ,नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। योग गुरु सुश्री कल्पना के निर्देशन में सभी ने…
नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया हुए शामिल कहा योग हमारे संस्कृति का हिस्सा योग से तन और मन रहता है स्वस्थ महासमुन्द 21 जून 2023/आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महासमुंद के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरी प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने विभिन्न योगाभ्यास किया । जिला स्तरीय योग का आयोजन शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में किया गया इस अवसर पर जिले के विभिन्न संस्थानों और स्थलों पर उत्साह एवं ऊर्जा के…
मुख्यमंत्री की 2200 से ज्यादा घोषणाएं पूर्ण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 448 आत्मानंद स्कूल बेरोजगारी भत्ता की स्वीकृति के साथ ही कौशल उन्नयन और उनके रोजगार के लिए कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव रीपा को औद्योगिक समूहों और प्राईवेट सेक्टर के साथ जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराएं जल-जनित रोगों से बचाव के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं मुख्य सचिव ने संभागायुक्त और कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बैठक रायपुर 20 जून 2023/मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य के सभी संभागायुक्त और जिले के कलेक्टरों से कहा है कि बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने किया नवपदस्थ जे डी से सौजन्य भेंट शिक्षक एल बी टी संवर्ग का मिडिल एच एम में होगा शीघ्र पदोन्नति छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू के नेतृत्व एवम प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान की विशेष उपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर डा. योगेश शिवहरे से सौजन्य भेंट किया।प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक एल बी टी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति मिडिल स्कूल हेडमास्टर के पद पर शीघ्र करने की मांग की जिस पर जे डी ने एक सप्ताह के अंदर प्रक्रिया पूर्ण करने आश्वस्त किए। सहायक शिक्षक से…
गरियाबंद। कमार विकास अभिकरण गरियाबंद कें अध्यक्ष सुकचंद नेताम अपने सदस्यों को लेकर गत दिनों गरियाबंद आदिमजाति विकास परियोजना कें प्रभारी प्रशासक और डिप्टी कलेक्टर अनुपम आशीष टोप्पो द्वारा शासन द्वारा मनोनीत अभिकरण कें पदाधिकारीयों सदस्यों और आम जनजाति कें लोगो से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुये अभिकरण केंप्रभार से तत्काल हटाने की मांग को लेकर जनजाति मंत्री प्रेमसाय टेकाम से मिला।
मुख्यमंत्री 20 जून को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 12 करोड़ 72 लाख रूपए का करेंगे भुगतान गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को हो चुका है 475.95 करोड़ का भुगतान गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठानों की बढ़ती भागीदारी रायपुर, 19 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 जून को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 12 करोड़ 72 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 1 जून से 15 जून तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों,…
फेडरेशन एवम महासंघ मिल कर फुकेंगे आंदोलन का बिगुल ,, मंत्रालय में हुई आज बैठक ,,,। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की बैठक मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत के आमंत्रण पर मंत्रालय में मैराथन बैठक संपन्न हुई, जिसमे महासंघ की ओर से संयोजक अनिल शुक्ला , ओपी शर्मा ,कारण सिंह अटेरिया सहित महासंघ के जुड़े संघों के प्रांताध्यक्षो वही फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा , बी पी शर्मा राजेश चटर्जी ,मनीष मिश्रा,अजय तिवारी ,चंद्रशेखर तिवारी सहित फेडरेशन के घटक संघों के प्रांताध्यक्ष उपस्थित रहे ,,मंत्रालय कर्मचारी संघ के अपील पर टीचर्स एसोसिएशन के संजय…
छत्तीसगढ़ में हर वर्ग के लिए किया जा रहा है काम : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नवा बिहान-नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 18 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित नवा बिहान-नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवा बिहान-नवा छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में कहा कि साढ़े चार वर्षों में हमने जो काम किया है उसकी बदौलत हम जनता के बीच जाएंगे। हमने हर वर्ग के लिए काम किया है और सभी वर्ग आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट काल में विपरीत परिस्थिति के बावजूद भी हमने…
प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त किसानों के हित को देखते हुए काम पर लौटने का लिया निर्णय सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से मुलाकात कर की हड़ताल खत्म रायपुर, 18 जून 2023/ प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने किसानों के हित को देखते हुए एक जून से जारी अपनी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की। मंत्री डॉ. टेकाम ने…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 जून को पेण्ड्रा में विभिन्न कार्यक्रमों होंगे शामिल रायपुर, 18 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 जून को पेण्ड्रा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 44 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे गौरेला विकासखण्ड के ग्राम डांइजमड़ी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से टोनीडबरी जाकर मंदिर दर्शन के उपरांत पेण्ड्रा जायेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.15 बजे पेण्ड्रा स्थित इंदिरा उद्यान में पूर्व…
हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री 152 स्नातक, 55 स्नातकोत्तर को मिली डिग्री 2 विद्यार्थियों को पीएच.डी. की डिग्री प्रदान की गई *असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 36 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदत्त* रायपुर, 18 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 6वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। ट्रिपल आईटी के ऑडिटोरियम में आयोजित इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश और एचएनएलयू के कुलाध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने की। इस मौके पर एचएनएलयू के कुलाधिपति और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य…
मन में आ रहे हैं खुदकुशी के विचार तो क्या करें? डॉ ख़ुर्शीद खान धरमजयगढ़ नगर के शासकीय चिकित्सक डॉ ख़ुर्शीद खान ने बतलाया कि लोग छोटी छोटी बातों मे तनाव और अवसाद मे आ जातेअपने आप मे हिन् भावना पैदा कर लेते है और अपने लक्ष्य मे असफल होने पर खुदकुशी कर लेते । ज्यादातर लोंगो के खुदकुशी के पीछे मानसिक विकार अवसाद यानि डिप्रेशन आदि वजह मानी जा जाती है। अगर आपके या आपके किसी जानने वाले के मन में खुदकुशी की भावना आ रही है तो इस भावना से कैसे निपटा जा सकता है, हम आपको इसी…
धमधा : – गौरतलब है की दिनांक 5/4/23 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी , दुर्ग जिला महासचिव आकाश अग्रवाल ने धमधा जनक दाऊ स्वर्गीय श्री बागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जी की प्रतिमा निर्माण से संबंधित नगर पंचायत अध्यक्ष धमधा को ज्ञापन सौंपा था। आपको बता दे की स्वर्गिय दाऊ “बागेश्वर प्रसाद अग्रवाल” जी ग्राम पंचायत धमधा के प्रथम एवम अंतिम सरपंच रहे हैं। आजीवन सरपंच के उपाधी से सम्मानित दाऊ जी के बारे में धमधा दिग- दर्शिका पुस्तक में कई लोक- कथाएं उल्लेखित है। आकाश अग्रवाल जी के दिए गए प्रकरण के विषय में संज्ञान लेते हुए पंचायत के सदस्यों की…
चुनाव के दौरान उपयोग में लाए जा सकते हैं 18 प्रकार के दस्तावेज़ नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन के लिए मतदाता पहचान पत्र के तौर पर रायपुर, 16 जून 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन 2023 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 27 जून को आठ नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के रिक्त आठ पदों के लिए मतदान होना है। मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुगम बनाने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता इनमें से किसी एक दस्तावेज़ को मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी/निमित्त प्राधिकृत मतदान…
मतदान से 48 घण्टे पूर्व से लेकर मतगणना समाप्ति तक रहेगा शुष्क दिवस सामान्य/सार्वजनिक अवकाश घोषित त्रिस्तरीय पंचायतों में 27 जून को होगा चुनाव/मतगणना रायपुर, 16 जून 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों के 198 सीटों जिसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच के लिए, आगामी 27 जून को मतदान होना है। इसके मद्देनजर राज्य शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन 2023 हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से लेकर 27 जून मतगणना समाप्ति तक शुष्क अवधि/दिवस घोषित किया है। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतगणना, मतदान…
सोशल मीडिया में वायरल वनरक्षक भर्ती हेतु रकम की मांग करने वाली महिला आरोपी श्वेता देवांगन गिरफ्तार रायपुर, 16 जून 2023/ विवरण – प्रार्थी साधेलाल बंजारे ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वन परिक्षेत्र रायपुर छ.ग. में वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में पूरे छ.ग. राज्य में वन विभाग में शासन द्वारा सीधी भर्ती के तहत वन रक्षको की भर्ती प्रकिया से सबंधित शारीरिक परीक्षण का क्रियान्वयन किया जा रहा है वन विभाग के द्वारा नियमानुसार अधिकृत तटस्थ (Neutral) एजेंसी के द्वारा वर्तमान में शारीरिक परीक्षण लिया जा रहा है। दिनांक 15.06.2023 को सोशल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल समाप्ति कें दूसरे दिन ही वेतन बढ़ोतरी का तोहफा सरकार ने दिया अब पटवारियों राजस्व पटवारी संघ द्वारा अवगत कराया गया है कि कतिपय जिलों में पटवारियों को उपरोक्तानुसार संशोधित वेतनमान का लाभ प्रदाय नहीं किया जा रहा हैं। अतः पटवारी पद का संशोधित वेतनमान 5200-20200+ ग्रेड-पे 2400 (वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अनुसार लेबल-6) के अनुरूप वेतन निर्धारित वेतनमान मिलेगा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर राज्य स्तरीय आयोजन में 21 हजार लोगों के योगाभ्यास करने का लक्ष्य छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने योग सेंटर संचालकों की ली विशेष बैठक रायपुर, 16 जून 2023/छत्तीसगढ़ में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा ने आज धरमपुरा स्थित कार्यालय में योग सेंटर संचालकों की विशेष बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया गया कि इस…
सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता भर्ती में अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक 20 जून तक प्रस्तुत करना होगा प्रमाण पत्र रायपुर, 16 जून 2023/ छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में 4 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती में राज्य शासन ने अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक दिए जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी अतिथि शिक्षकों को सूचित किया है कि वे 20 जून…
हर विकासखंड मुख्यालय में बनेगा मॉडल जैत खाम सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियांें के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की घोषणा रायपुर, 15 जून 2023/हर विकासखंड मुख्यालय में मॉडल जैत खाम स्थापित होगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित में लगातार काम कर रही है। यहां की सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा…
राज्य में खाद, बीज और पौध संरक्षण औषधियों की गुणवत्ता की जांच का अभियान जारी खाद-बीज के अमानक नमूनों के लॉट के विक्रय पर प्रतिबंध रायपुर, 15 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खरीफ सीजन के मद्देनजर किसानों को उनकी डिमांड के अनुरूप मानक स्तर के खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खरीफ सीजन की शुरूआत हो चुकी है। किसानों को बेहतर क्वालिटी का खाद और बीज समय मिले, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी तरह की कमी अथवा लापरवाही नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन…
किसानों को 2447 करोड़ रूपए से अधिक का कृषि ऋण वितरित रायपुर, 15 जून 2023/ राज्य में खरीफ सीजन 2023 के लिए 6100 करोड़ रूपए कृषि ऋण के रूप में किसानों को उपलब्ध कराए जाने का लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 2447 करोड़ 89 लाख रूप का ऋण किसानों को दिया जा चुका है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। खरीफ 2022 में राज्य के किसानों को 5563 करोड़ 60 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण बिना ब्याज के दिया गया था। गौरतलब है कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि काश्त में कमी लाने…
*प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त* *जनहित को देखते हुए काम पर लौटे पटवारी* *हड़ताल खत्म कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिलने पहुंचे पटवारी* रायपुर, 15 जून 2023/ जनहित में काम प्रभावित होने का हवाला देते हुए राजस्व पटवारी संघ 15 जून को हड़ताल समाप्त कर अपने काम पर लौट आए हैं। हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय पर मुलाकात करने आए। उल्लेखनीय है कि पटवारी संघ 15 मई से हड़ताल पर थे। पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते आम जनता के राजस्व संबंधी कार्यों को निपटाने में…
गरियाबंद। प्रदेश में एक ओर भीषण गर्मी कें मद्देनजर मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थाओं में ग्रीष्मावकाश को बढ़वा कर 25जून तक किया है वहीं गरियाबंद जिले की शालाओं को खोल कर शाला प्रबंधन समिति यानी SMC की बैठक बुलाने का फरमान जारी हुआ है शिक्षक पेशोंपेश में हैकी जब सरकार ने छुट्टी बढ़ा दी तो ये स्कूल खोल कर smc की बैठक बुलाने का मतलब समझ से परे है।
साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जप्त वन विभाग की लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन पर निरंतर कार्रवाई जारी रायपुर, 15 जून 2023/ वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जप्त किया गया है। वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति हेतु व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने के दिए निर्देश मुख्य सचिव को दिए निर्देश समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्ययोजना करे प्रस्तुत अभियान हेतु नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों और संस्थाओं से किया जाए परामर्श एन.जी.ओ., सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का प्राप्त किया जाए सक्रिय सहयोग विद्यार्थियों में जन जागरूकता के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित किए जाएं सेमीनार रायपुर, 15 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए…
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने किया छुरा तहसील का आकस्मिक निरीक्षण लंबित प्रकरणों का समय सीमा में संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के निर्देश दिये गरियाबंद 14 जून 2023 / कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने गत दिवस छुरा तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कार्यालय के ई-कोर्ट के प्रकरणों की जानकारी, ऑनलाईन अपडेशन, समय-सीमा के राजस्व प्रकरण, लोक सेवा केन्द्र में आधार अपडेशन सहित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए रिकॉर्ड का अवलोकन व निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें। कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। यह भी ध्यान रखे…
सिकासार बांध से पानी छोड़ने पर गरियाबंद, राजिम और छुरा विकासखण्ड के नागरिकों एवं मवेशियों को भीषण गर्मी से मिली राहत गरियाबंद 14 जून 2023/ जल संसाधन विभाग के संभागीय एवं उपसंभागीय कार्यालय को ग्राम पंचायत कुकदा, पोंड़ एवं कोचबाय के सरपंचों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों तथा सी.एम.ओ. राजिम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निस्तारी के लिए सिकासार जलाशय से नदी एवं नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की गई थी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. बर्मन ने बताया कि इस पर भीषण गर्मी को देखते हुए राजिम क्षेत्र एवं अन्य जगहों में निस्तार के लिए जल…
भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की सौजन्य मुलाकात रायपुर 14 जून 2023/भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के छत्तीसगढ़ राज्य को आबंटित अधिकारियों ने आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। भेंट करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के अधिकारी सुश्री नम्रता चौबे, सहायक कलेक्टर बलौदाबाजार, श्री प्रखर चंद्राकर सहायक कलेक्टर जिला कांकेर और सहायक कलेक्टर रायगढ़ श्री युवराज मरमट शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी.महावर भी मौजूद थे।
राज्य में इस साल खरीफ फसलों के रकबे में होगी एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि 48.20 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती का लक्ष्य धान की खेती को तीन लाख हेक्टेयर घटाकर दलहन-तिलहन और मिलेट को बढ़ावा इस साल 36 लाख हेक्टेयर में होगी धान की खेती रायपुर, 14 जून 2023/राज्य में खरीफ फसलों की छुट-पुट बोनी शुरू हो चुकी है। इस साल खरीफ रकबे में लगभग एक लाख हेक्टेयर की वृद्धि का लक्ष्य है। बीते खरीफ में राज्य में 47 लाख 18 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोनी की गई थी, जिसे इस साल बढ़ाकर 48 लाख…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिक परिवार के 10 मेधावी छात्रों को एक-एक लाख रूपए का चेक प्रदान किया स्कूटी खरीदने के लिए अलग से एक-एक लाख रूपए देेने की घोषणा मुख्यमंत्री ने ‘मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत चेक वितरित किया रायपुर, 14 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में टॉप-10 में जगह बनाने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को एक-एक लाख का चेक का प्रतीक स्वरूप प्रदान किया। छात्रों की खुशी उस समय दोगुनी हो गई, जब मुख्यमंत्री ने इन होनहार बच्चों की आगे की…
/पेण्ड्रा/दिनांक 14 जून 2023 संवाददाता – मुस्कान जायसवाल ने नीट की परीक्षा में 601 अंक प्राप्त कर पेण्ड्रा क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया पेण्ड्रा / स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा में पेण्ड्रा निवासी मुस्कान जायसवाल पिता गोपाल जायसवाल ने 83.43 प्रतिशत 601 अंक प्राप्त कर पेण्ड्रा क्षेत्र का सम्मान बढ़ाया है। मुस्कान पढ़ने में बहुत तेज रही है और 12 वीं बोर्ड में भी प्रदेश में मेरिट में टाप 10 में अपना स्थान बना चुकी है। नीट परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के कारण मुस्कान का चयन एमबीबीएस…
गरियाबंद। गरियाबंद ब्लॉक कें बिंद्रानवागढ़ खम्हारीपारा कें महिला कर्मशाला भवन शासकीय भूमि कें पास आज सुबह गांव कें कुछ लोगो कें शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने की सूचना पर राजस्व विभाग पर कार्यवाही कर मौके से अतिक्रमण हटा दिया गया। आज बिंद्रानावगढ़ खम्हरपारा मे अतिक्रमण की सुचना मिलने पर राजस्व अमला द्वारा मौका मे निरिक्षण किया गया जहा शासकीय आबादी भूमि मे कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण करते पाया गया राजस्व टीम द्वारा तुरंत अतिक्रमण को तोड़ा गया एवं अवैध कब्ज़ा हटाया गया कार्यवाही कलेक्टर आकाश छीकारा कें निर्देश पर एसडीएम भूपेंद्र साहू तहसील अमले ने किया।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कें द्वारा भीषण गर्मी कें चलते छात्र हित में ग्रीष्मावकाश को 25जून तक बढ़ाने कें निर्देश दिये निर्देश का त्वरित पालन करते हुये आदेश जारी कर दिया गया।
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के दिये निर्देश मुख्यमंत्री के निर्देश पर भीषण गर्मी की वजह से बंद रहेंगे सभी स्कूल सभी स्कूल 26 जून तक बंद रखने के दिये निर्देश प्रदेश में गर्मी और लू से बच्चों की सुरक्षा जरूरी : मुख्यमंत्री
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक फेडरेशन केंमांग पर भीषण गर्मी कें चलते जिले में शैक्षणिक संस्थाओं का संचालन सुबह7बजे से 11बजे तक किया जाएगा फेडरेशन जिलाअध्यक्ष रवींद्र राठौड़ की पहल पर जिला शिक्षा अधिकारी एचआरसोम ने आदेश जारी कर दिया।
लाभकारी एमएसपी के सवाल पर मोदी सरकार ने फिर दिया किसानों को धोखा, धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 27340 रुपयों का नुकसान : किसान सभा रायपुर। अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने लाभकारी समर्थन मूल्य के सवाल पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर फिर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। किसान सभा ने कहा है कि खरीफ सीजन 2023-24 के लिए मोदी सरकार ने विभिन्न फसलों के लिए जिस न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की है, वह अनुचित है, किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरती है और उनकी…
शाला प्रवेशोत्सव: अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों को ‘सुघ्घर पढ़वैय्या योजना’ के निर्धारित मानदंडो में लाया जाएगा ‘स्कूल जतन योजना’’: स्कूल आकर्षक एवं सीखने के प्रभावी केन्द्र के रूप में होंगे विकसित, *कक्षाओं में नवीन, रोचक एवं प्रभावी शिक्षण प्रक्रियाओं को लागू किया जाएगा* अधिक से अधिक गांव होंगें शून्य ड्राप आउट घोषित रायपुर, 13 जून 2023/ राज्य में इस साल शाला प्रवेशोत्सव 16 जून से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। प्रवेश उत्सव के आधार पर स्कूलों में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। इस वर्ष अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों को ‘सुघ्घर पढ़वैय्या योजना’ के निर्धारित मानदंडो में लाया जाएगा।…
हमारी सरकार हर वंचित तबके तक उनके अधिकार पहुंचाने के लिए कर रही है काम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमने उन सभी वर्गों का भी ध्यान रखा जो पात्र होने के बाद भी अपने अधिकारों से वंचित थे अंबिकापुर में विशेष पिछड़ी जनजाति एवं वन अधिकार पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के हाथों बेरोजगारी भत्ता पाने वाले युवाओं को मिला प्रशिक्षण उपरांत नियुक्ति प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री ने विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को अपने हाथों से दिया शासकीय सेवा का नियुक्ति पत्र रायपुर, 13 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारी सरकार गांवों, किसानों, आदिवासियों,…
ग्रामीणों के लिए संजीवनी बनी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘ दूरस्थ इलाकों तक एक कॉल पर पहुंच रहे हैं डॉक्टर घर पर ही निःशुल्क उपचार मिलने से ग्रामीणों में खुशी *पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जिला प्रशासन की हो रही सराहना *मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोण्डागांव में की थी ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘ अभियान की शुरूआत* रायपुर, 13 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों कोण्डागांव जिले के बेड़मा प्रवास के दौरान ‘डॉक्टर तुमचो दुआर‘ अभियान की शुरूआत की थी। अभियान अपने उद्देश्य के अनुरूप सफल हो रहा है और दुर्गम इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं एक फोन कॉल के माध्यम…
अबूझमाड़ में स्कूली बच्चों को मिला जाति प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री की मंशानुरूप शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पूर्व ही जारी हुए जाति प्रमाण पत्र रायपुर, 13 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र मिलना शुरू हो गया है। नारायणपुर जिले के सुदूर ओरछा विकासखण्ड के अबूझमाड़ के पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश पर शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही जिला प्रशासन ने जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने के कार्य को प्राथमिकता…
मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने की सौजन्य मुलाकात सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का दिया आमंत्रण रायपुर, 13 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, छत्तीसगढ़ संत संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधि मण्डल द्वारा 18 जून को रायपुर स्थित मेकाहारा के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित सद्गुरू कबीर स्मृति महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया। प्रतिनिधि मण्डल ने इस दौरान…
रायपुर। शालेय शिक्षक संघ कें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच स्कूल खुलने का फरमान अव्यवहारिक है,सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलना जहां वयस्को के लिए पीड़ादायक होता है वहाँ 16 जून से 10 से 4 स्कूल लगाकर बच्चों को स्कूल बुलाना उनके बच्चों के स्वास्थ से खेलना है। प्रदेश के हजारों स्कूल सुविधाविहीन है,बिजली,पानी,पंखे,कूलर जैसी आवश्यकताओं से वंचित है ऐसे में 16 जून से स्कूल खोलना विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ अन्याय है अव्यवहारिक है अतः 1…
5 हजार से 15 हजार रुपये प्रति माह का नुकसान झेल रहे हैं छ्ग में कर्मचारियों का परिवार,शासन ने अब तक नही दिया DA और HRA: शालेय शिक्षक संघ ने मांगा केंद्र के बराबर DA और HRA और उसका एरियर्स भीषण गर्मी और “हीट वेव” के बीच 16 जून से स्कूल खोलने का फरमान है अव्यहारिक:1 जुलाई से ही खुले स्कूल ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर न पड़े प्रतिकूल प्रभाव-वीरेंद्र दुबे छ्ग के कर्मचारियों को समय पर केंद्र के बराबर DA और HRA नही मिलने से प्रत्येक कर्मचारी को यथापदक्रम 5000 से 15000 रुपये प्रतिमाह का नुकसान हो रहा…
बीएसजी छत्तीसगढ़ हाईक की दूसरी टीम कर रहे अंडमान निकोबार का भ्रमण हाइकर्स शैक्षिक, व्यापारिक व रहन सहन के अध्ययन के साथ ऐतिहासिक जानकारी एकत्रित कर रहे *रायपुर:-* भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निर्देशानुसार एवं राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की दूसरी टीम राज्य स्तरीय हाईक के लिए अंडमान निकोबार द्वीप निकली है। वहां हाईक का आयोजन दिनांक 9 जून से 15 जून 2023 तक किया गया है जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य सचिव सोनी जी ने अपने नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हाईक की…
भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने छत्तीसगढ़ कें पंचायत शिक्षकों कें आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने कें लिये पत्र लिख कर आग्रह किया है।
नवपदस्थ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने मीडियाकर्मियों से परिचयात्मक मुलाकात की समाज के सभी वर्गो के लिए मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान कलेक्टर श्री छिकारा गरियाबंद 12 जून 2022/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्थानीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से मेल मुलाकात एवं परिचयात्मक बैठक लेकर रूबरू हुए और सभी पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिले की विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज के भले के लिए मीडिया अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। मीडिया की भूमिका यथार्थ सूचना प्रदायक एजेंसी के रूप में होनी चाहिए। मीडिया द्वारा ही समाज को…
छत्तीसगढ़ में कटंग बांस के रोपण सहित बांस उद्योग को बढ़ावा देने विशेष पहल किसानों को समृद्ध बनाने और पर्यावरण सुधार के उद्देश्य से बांस रोपण पर वन विभाग का प्रस्तुतीकरण *लगभग दो लाख एकड़ में बांस के रोपण से होगी कार्ययोजना की शुरूआत* रायपुर, 12 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कटंग बांस के रोपण सहित बांस उद्योग को बढ़ावा देने विशेष पहल हो रही है। इसके तहत वन विभाग द्वारा तैयार की जा रही कार्ययोजना अंतर्गत लगभग दो लाख एकड़ में कटंग बांस के रोपण से इसकी शुरूआत होगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की…
मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का आठवां चरण 15 जून से, राज्य स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण अभियान के लिए 23 जिलों में बनाई गई है 2854 टीमें सभी जिलों में सघन कुष्ठ खोज अभियान भी होगा संचालित रायपुर. 12 जून 2023. प्रदेश में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का आठवां चरण 15 जून से शुरू होगा। इसके लिए 23 जिलों में 2854 टीमें गठित की गई हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 15 जून से सघन कुष्ठ खोज अभियान भी संचालित किया जाएगा। राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित आज एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में…
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून से स्कूलों में मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के संदेश का होगा वाचन ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पुस्तक में लिखी कहानियों एवं चित्रों पर बच्चे करेंगे चर्चा *शाला प्रवेश उत्सव के शुरूआती 10 दिनों के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए विशेष कार्यक्रम* आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी रायपुर, 12 जून 2023/राज्य में इस साल शाला प्रवेश उत्सव 16 जून से 15 जुलाई तक मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों के प्रवेश के साथ ही विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा। एक माह तक चलने वाले शाला प्रवेश उत्सव के शुरूआती 10 दिनों के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करते…
गरियाबंद। जिले में शिक्षा विभाग का बड़ा ही बुरा हाल है यहा जिम्मेदार कौन खोजना होगा जिले में ONE TIME RELAXATION केंतहत सहायक शिक्षकों को जिनकी पात्रता थी जिसकी संख्यां 552 थी उनको 31-10 2022 को पदोन्नति दे दी गयी। देखें पदोन्नति आदेश l.b.t. इस पदोन्नति आदेश कें पश्चात इसमें संशोधन लगभग 112शिक्षकों को सूची से पृथक करते हुये नयी dpc कर 541लोगो को जिनमें 112कें आसपास जूनियर शिक्षकों को शामिल करते हुये पदोन्नति कर पदस्थापना दे दी वहीं सीनियर शिक्षकों को जो 61 शिक्षक संविदा से,ईजीएस से थे उनको फर्जी शिक्षकों कें समान अलग करते हुये पदस्थापना नहीं दी…
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘जल मितान-युवा उद्यमी‘ उद्यमिता कौशल विकास परियोजना का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पेयजल योजनाओं के स्थायी रखरखाव की अनूठी पहल ग्रामीण युवाओं को नल-पाइप फिटिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग-रिपेयरिंग, सोलर पैनल रिपेयरिंग, पम्प आपरेटर का दिया जा रहा है प्रशिक्षण मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 90 जल मितान और युवा उद्यमियों को वितरित किए निःशुल्क टूल किट प्रदेश में 58 हजार युवाओं को जल मितान-युवा उद्यमी का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रायपुर, 12 जून 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में पेयजल योजनाओं के संचालन और स्थायी रख-रखाव के लिए अपने…
कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने एफएलसी कार्यों का किया अवलोकन वेयर हाउस में की गई व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था के दिये निर्देश गरियाबंद 11 जून 2022/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए शनिवार 10 जून 2023 से ईवीएम मशीन की एफएलसी का कार्य प्रारंभ हो गया है। आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के वेयरहाउस में पहुंचकर चल रहे एफएलसी कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एफएलसी के लिए बनाये गये वेयर हाउस का अवलोकन किया और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा…
जिले के 2 टॉपर विद्यार्थियों ने हेलीकॉप्टर से की आसमान की सैर बच्चों ने कहा सफलता पर मिला सबसे खास सम्मान जिंदगी भर रहेगी याद कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दी बच्चों को शुभकामनाए ं गरियाबंद 10 जून 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर में जॉयराइड कराने का अपना वादा निभाया। 2023 की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के 2 विद्यार्थियों को आज रायपुर में हेलीकॉप्टर राइड कराई गई। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने पुलिस ग्राउंड स्थित हेलीपैड पहुंचकर…
सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न जिले में 5467 परीक्षार्थी हुए शामिल गरियाबंद 10 जून 2023/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज शनिवार 10 जून 2023 को प्रथम पाली में प्रातः 7ः30 बजे से सहायक शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) परीक्षा एवं द्वितीय पाली में दोपहर 12ः30 बजे से शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए जिले में प्रथम पाली के लिए 11 परीक्षा केन्द्र एवं द्वितीय पाली के लिए 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गये थे। उक्त परीक्षा के सफल संचालन के लिए परीक्षा केन्द्र हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया…
आगामी विधानसभा चुनाव में उपयोग होने वाले ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनों का फर्स्ट लेवल चेकिंग आज से प्रारंभ 8 इंजीनियरों द्वारा राजनीतिक दलों की उपस्थिति में किया जाएगा 3030 मशीनों का एफएलसी गरियाबंद 09 जून 2022/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज 10 जून प्रातः 9 बजे से ई.सी.आई.एल. के इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का (एफएलसी) प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ किया गया। यह कार्य जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर के वेयरहाउस में 27 जून 2023 तक चलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री टी.आर. देवांगन ने बताया कि एफ.एल.सी के तहत बीयू-1146 नग,…
व्यापम द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न शिक्षक संवर्ग में 79.79 तथा सहायक शिक्षक संवर्ग में 79.76 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल रायपुर, 10 जून 2023/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव अनुरूप शिक्षक ई एवं टी संवर्ग एवं सहायक शिक्षक ई एवं टी संवर्ग के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा आज दो पालियों मेें सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। व्यापम के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक ई एवं टी संवर्ग की परीक्षा में कुल 01 लाख 22 हजार 542 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो कुल प्राप्त आवेदनों का 79.79 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार सहायक…
पटवारी हड़ताल से जनसामान्य को आय एवं जाति प्रमाणपत्र बनाने में हो रही असुविधा को देखते हुए आय एवं जाति प्रमाणपत्र जारी करने के संबंध में अस्थाई निर्देश जारी सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया दिशानिर्देश मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दिशानिर्देशों के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश रायपुर 10 जून/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पटवारी हड़ताल से पटवारियों के वापस नहीं आने के कारण जनसामान्य को आय एवं जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त किए जाने में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए आय एवं जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के…
*ब्रेकिंग* माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्रों का हैलीकाप्टर जॉयराइड शुरू स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया हैलीकाप्टर 2023 की वार्षिक प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 78 छात्र छात्राएं कर रहे हैं हैलीकाप्टर जॉयराइड मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने टॉपर विद्यार्थियों को हैलीकाप्टर जॉयराइड कराने का किया था वादा 2022 में प्रावीण्य सूची के 125 मेधावी विद्यार्थियों को कराया गया था हैलीकाप्टर जॉयराइड
जिले के दो बच्चे करेंगे 10 जून को हेलीकॉप्टर से आसमान की सैर 10वीं और 12वीं की प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थियों को कराई जाएगी हेलीकॉप्टर जॉय राइड गरियाबंद, 09 जून 2023/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की दसवीं और बारहवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाले जिले के दो विद्यार्थी शनिवार 10 जून को हेलीकॉप्टर से जाय राइड करेंगे। उल्लेखीनीय है कि मुख्यमंत्री ने दसवीं और बारहवीं में प्रावीण्य सूची में आए विद्यार्थियों को हेलीकाप्टर में सैर कराने की घोषणा के अनुरूप बच्चों द्वारा की गई साल भर की कड़ी मेहनत…
सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा 10 जून को जिले में 14 परीक्षा केन्द्र बनाये गये गरियाबंद 09 जून 2023/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा शनिवार 10 जून 2023 को प्रथम पाली में प्रातः 7ः30 बजे से सहायक शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) परीक्षा एवं द्वितीय पाली में दोपहर 12ः30 बजे से शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) की भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए जिले में कुल 14 परीक्षा केन्द्र बनाए गये है। जिसमें 5 परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय गरियाबंद में 4-4 परीक्षा केन्द्र राजिम और फिंगेश्वर में बनाये गये है। इसी तरह एक परीक्षा केन्द्र कोपरा…
नवनियुक्त कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने संभाला पदभार गरियाबंद 09 जून 2022/गरियाबंद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर (आई.ए.एस) श्री आकाश छिकारा ने आज शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि श्री छिकारा 2017 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी है, इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत रायपुर में पदस्थ थे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, अनुविभागीय अधिकारी (रा) गरियाबंद श्री भूपेन्द्र साहू, राजिम सुश्री पूजा बंसल, देवभोग सुश्री अर्पिता पाठक, मैनपुर श्री हितेश पिस्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री अनुपम आशीष टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. देवांगन और जिला…
बिलासपुर। जहा शिक्षकों की पदोन्नति उपरांत पदस्थापना कें बाद कार्यभार ग्रहण तिथि में बढ़ोतरी कें लिये रायपुर संभाग ने 23जून कर दी वहीं बिलासपुर संभाग कें संयुक्त संचालक ने कार्यभार ग्रहण तिथि में बढ़ोतरी करते हुये 15जून कर दी हैं।
