Advertisement Carousel
    What's Hot

    भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 बैच के अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर 14 जून 2023/भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के छत्तीसगढ़ राज्य को आबंटित अधिकारियों ने आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। भेंट करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के अधिकारी सुश्री नम्रता चौबे, सहायक कलेक्टर बलौदाबाजार, श्री प्रखर चंद्राकर सहायक कलेक्टर जिला कांकेर और सहायक कलेक्टर रायगढ़ श्री युवराज मरमट शामिल थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी.महावर भी मौजूद थे।

    Share.