Author: सच

संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण, लेंगे सलामी स्कूली बच्चें प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित गरियाबंद 12 अगस्त 2023/ संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। श्री उपाध्याय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में परेड द्वारा हर्ष फायर…

Read More

Mll गरियाबंद बिग ब्रेकिंग…. दर्दनाक सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौके पर मौत…. दो गंभीर रूप से घायल….पेड़ से टकराई कार…. कार में चार लोग थे सवार…. दो घायलो का इलाज छुरा सामुदायिक केंद्र में जारी … सभी बिलासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं…. किसी काम से बागबाहरा गए थे…. वापस लौटते समय हुआ हादसे का शिकार…. छुरा थाना क्षेत्र के मोंगरा,चरोदा के पास हुआ हादसा…

Read More

*ब्रेकिंग* रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किए नियुक्ति पत्र वितरित शिक्षक भर्ती-2023 व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र दिये विशेष भर्ती अभियान चलाकर की गयी है शिक्षकों की भर्ती हायर सेकेंडरी सह आईटीआई ट्रेड प्रमाण पत्र भी वितरित किये मुख्यमंत्री के निर्देश पर हायर सेकंडरी के साथ शुरू किया गया है आईटीआई कोर्स

Read More

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ग्राम सिर्रीखुर्द में शत प्रतिशत मतदान करने एवं नशा मुक्ति का लिया संकल्प ग्राम सिर्रीखुर्द मे अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर ग्राम के सभी स्कूली बच्चे युवा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शिक्षक एवं ग्रामीणों ने अपने ग्राम के लोगों को जागरुक कर आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने एवं नशा मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया शिक्षक खोमन सिन्हा ने कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्र निर्माण में युवाओं का विशेष योगदान होता है जो कि आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस है इस अवसर पर ग्राम के लोगों ने स्वप्रेरित होकर के अपने ग्राम…

Read More

गरियाबंद। आजादी के75वीं वर्षगांठ आजादी की अमृत महोत्सव के अवसर पर आज बिंद्रानवागढ़ स्थित सीआरपीएफ कैंप के कंपनी Aबटालियन के द्वारा स्थानीय शासकीय प्राथमिक शाला बिंद्रानवागढ़ में सीआरपीएफ कंपनी कमांडर भूदेव धामनिया के नेतृत्व में ग्रामपंचायत बिंद्रानवागढ़ सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव की उपस्थिति में संस्था प्रधान पाठक इदरीश खान के साथ शाला परिसर में एक दर्जन फलदार पौधे का रोपण किया। इस दौरान शाला के छात्र छात्राओं को पौधे का नियमित देखभाल और पानी डालने प्रेरित किया गया। मौके पर सीआरपीएफ केजवान शाला स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Read More

शिक्षको की महाआक्रोश रैली कल….उमड़ेगा जनसैलाब… राजधानी पहुंचेंगे प्रदेशभर के हजारों प्रधान पाठक/यूडीटी एवं शिक्षक एलबी संवर्ग… रायपुर //- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा कल 13 अगस्त को राजधानी में महाआक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। उक्त महाआक्रोश रैली में प्रदेशभर के सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता एलबी के साथ साथ प्राथमिक प्रधान पाठक एवं यूडीटी भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक/यूडीटी मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले प्रदेशभर में विगत 10 अगस्त से शिक्षकों का आंदोलन जारी है। पहले यह आंदोलन ब्लाक और जिला मुख्यालयों में चल…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य और आईएफएस अरुणप्रसाद पी अपने दायित्वों के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगमका संचालक बनाए गये है।

Read More

रायपुर। सेवानिवृत वन सेवा अधिकारी एसएसबजाज को राज्य शासन ने नवारायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाया है वे आरपी मंडल का स्थान लेंगे।

Read More

पत्रकार नेमीचंद बंजारे हुए सम्मानित रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित मिनीमाता स्मृति दिवस एव प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज के प्रतिभावान का सम्मान किया गया वही सम्मान की कड़ी में गरियाबंद जिले के पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकार नेमीचंद बंजारे को मंत्री शिवकुमार डहरिया नगरी एवं प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन के हाथों प्रमाण पत्र साल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया जिसे सतनामी समाज के डॉ आनंद मतवाले, दूजलाल बंजारे तुलेश्वर घृतलहरे सुग्घरमल आड़े रामविसाल ओगरे,मुन्ना कुर्रे, विष्णु जांगड़े, सहदेव बंजारे,गोपचंद बनर्जी,भागचंद चतुर्वेदी, बेनीराम सोनवानी नरेश लहरे ईश्वर…

Read More

एक्सन मोड पर संभागायुक्त श्री कांवरे, संभाग के सभी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की ली बैठक, तहसील कार्यालयों में कैश बुक आधे अधुरे, कैशबुक कम्प्लीट करने के दिए निर्देश दुर्ग- दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री महादेव कांवरे ने शुक्रवार को दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा के सभाकक्ष में दुर्ग संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ की बैठक ली। संभागायुक्त श्री कांवरे ने कहा कि सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु संभाग के सभी जिलों में कारगर पहल किया जाए। इस दौरान उन्होंने इस संबंध में जिलेवार प्रस्तुत पावरपाइंट…

Read More

मुख्यमंत्री से झेरिया गड़रिया धनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 11 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए सरकार के कार्यों को सराहा। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अहिल्या बाई होलकर की चित्र भी भेंट किया। इस दौरान झेरिया गडरिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री मिलन धनकर, लक्ष्मी नारायण महतो प्रदेश अध्यक्ष सर्व गड़रिया समाज महासंघ, अजय हंसा महासचिव छत्तीसगढ़ समाज महासंघ, यशवंत…

Read More

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की दी बधाई रायपुर, 11 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि युवाओं की उपलब्धियों को बढ़ावा देने और समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की अपार क्षमता और जीवन शक्ति की याद दिलाता है। एक स्थायी और समावेशी भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव…

Read More

मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा विशेष मॉनिटरिंग जन हानि से प्रभावित परिवार को स्व-रोजगार से जोड़ने की पहल एआई आधारित ‘छत्तीसगढ़ एलीफेंट ट्रैकिंग एण्ड अलर्ट‘ एप विकसित हाथी प्रभावित क्षेत्रों में चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन रायपुर, 11 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा मानव-हाथी द्वंद पर नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता लाने सहित अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें जंगली हाथियों के समूह के आगमन की पूर्व सूचना गांव में वायरलेस, मोबाइल तथा माइक आदि के माध्यम से मुनादी कर दी जा रही…

Read More

विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है – श्री विश्वभूषण हरिचंदन आंजनेय विश्वविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर, 11 अगस्त 2023/विद्यार्थियों को कौशल, ज्ञान और बुद्धि से लैस करना समय की मांग है ताकि छत्तीसगढ़ के छात्र बाहर के बड़े शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें। हमारे छात्र उच्च अध्ययन के लिए महानगरों में न जाएं बल्कि उन्हें अपने ही राज्य में पाठ्यक्रमों के मामले मेें समान गुणवत्ता, समान बुनियादी ढांचा और समान सुविधाएं मिले यह प्रयास होना चाहिए। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज आंजनेय…

Read More

मुख्यमंत्री से पटवा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 11 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को रायपुर में आयोजित समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही भेंट-मुलाकात के दौरान बेलतरा में सामाजिक भवन के लिए जमीन आबंटित करने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रवेश पटवा, सचिव श्री राघवेन्द्र नामदेव, कोषाध्यक्ष…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 अगस्त को राजधानी रायपुर को देंगे 131.91 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे *रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकेण्डरी में अध्ययन करते हुए आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को वितरित करेंगे प्रमाण पत्र* *जय स्तंभ चौक पर करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण* *विद्युत विभाग द्वारा 109 करोड़ रूपए की लागत से कराए जाने वाले अंडरग्राउंड केबलिंग और विद्युतिकरण कार्य का होगा शिलान्यास* *12 करोड़ रूपए की लागत से 16 शहरी उद्यानों और तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण* *7.22 करोड़ रूपए की…

Read More

एसडीम ऑफिस के बाहर युवक ने पिया जहर,मचा हड़कंप गरियाबंद :- एसडीएम ऑफिस में आज उसे वक्त हड़कंप मच गया जब पीसी के लिए पहुंचे युवक ने जहर पी लिया दरअसल बीते 24 जुलाई को गरियाबंद व्यवहार न्यायालय परिसर में एक युवक नशे की हालत में अशांति फैला रहा था जिसे पुलिस ने उस वक्त जेल भेज दिया था जिसके बाद जमानत पर वह युवक बाहर था आज उसकी पेशी एसडीएम न्यायालय में थी किंतु एसडीम ऑफिस के परिसर में बाहर उसने पहले जहर पिया फिर जहर की बोतल लेकर नशे की हालत में एसडीएम कार्यालय मैं दाखिल हुआ…

Read More

“पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में पेड़ लगाबो पर्यावरण बचाबो कार्यक्रम का हुआ आयोजन” आर्यभट्ट कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कोपरा के द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भेंडरी में पेड़ लगाबो पर्यावरण बचाबो कार्यक्रम के तहत विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच मोहन लाल साहू द्वारा पर्यावरण सरंक्षण पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पेड़ से होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों से अवगत कराया,पेड़ से हमे शुद्ध हवा,फल, फूल,इमारती लकड़ी,प्राप्त होता झा अधिक वन है वहाँ पर्याप्त वर्षा भी होता है हमे अपने जीवन मे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का कार्य करना चाहिए।संकुल समन्वयक…

Read More

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2023: मुख्यमंत्री श्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक फहराएंगे तिरंगा रायपुर, 11 अगस्त 2023/ प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश…

Read More

मणिपुमणिपुर करे पुकार, बुलडोज़र लाओ सरकार! (व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा) मणिपुर वालों के साथ तो वाकई बड़ी नाइंसाफी हो रही है। बताइए, मारा-मारी चलते पूरे तीन महीने हो गए। पौने दो सौ या उससे भी ज्यादा लोगों का इस दुनिया से उस दुनिया में तबादला भी हो गया। हजार से ऊपर घायल हो गए। सत्तर-अस्सी हजार बेघर होकर कैंपों में पहुंच गए। हजारों बंदूकें लुट गयीं या लुटा दी गयीं और लाखों गोली-कारतूस। सड़कें बंद हो गयीं। इलाके बंट गए। बार्डर लग गए। मैतेई इलाके में कूकी यानी जान का खतरा। कूकी इलाके में मैतेई यानी जान का खतरा।…

Read More

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण गरियाबंद 10 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, दवाईयों की उपलब्धता, मेडिकल स्टॉफ एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया । साथ ही ऑपरेशन थिएटर, औषधि भंडार कक्ष, पंजीयन कक्ष, टीकाकरण कक्ष, एक्स-रे कक्ष, डायलिसिस यूनिट, सोनोग्राफी, पोषण पुनर्वास कक्ष, रसोई कक्ष, पुरूष व महिला वार्ड, ऑक्सीजन कक्ष, शिशु रोग कक्ष इत्यादि का भी अवलोकन किया। उन्होंने आईपीडी मरीजों के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड से ईलाज करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में ईलाज कराने के लिए भर्ती मरीजों से…

Read More

कलेक्टर श्री छिकारा ने करियर काउंसलिंग उड़ान कार्यक्रम का किया शुभारंभ स्कूली बच्चों को बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्सेस के लिए दिये टिप्स गरियाबंद 10 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोपरा में उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान के तहत करियर काउंसलिंग के लिए उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को अच्छे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए टिप्स भी दिये। उड़ान कार्यक्रम के तहत बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जायेगा।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण ठाकुर प्यारे लाल उद्यान में किया पौधरोपण ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिवारजनों से की मुलाकात रायपुर10 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सेम्हरादैहान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारे लाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान ठाकुर प्यारे लाल सिंह उद्यान में पौधरोपण किया। उन्होंने ठाकुर प्यारे लाल सिंह के परिवारजनों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला-मानपुर श्री इन्द्रशाह मंडावी, राज्य…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 10 अगस्त 2023 पूर्व सेवा गणना कर वेतन विसंगति दूर करने और पूर्ण पेंशन के लिए एलबी शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु, जन घोषणा पत्र में किए वायदे को सरकार से पूरा कराने के लिए अड़े पेण्ड्रा / पूर्व सेवा गणना कर प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन विसंगति दूर करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान और 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन देने की मांग कर रहे एलबी संवर्ग शिक्षकों ने 10 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी के…

Read More

बारनवापारा अभ्यारण्य में विश्व हाथी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता के लिए पंजीयन 11 अगस्त तक रायपुर, 10 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ के आकर्षक अभ्यारण्य में विख्यात बारनवापरा अभ्यारण्य में 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता संबंधी विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 5 बजे तक ऑनलाईन क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके लिए अपना निःशुल्क पंजीयन वेबसाईट https://forms.gle/zbPWVVVQDFmMP4ZW 6 में 11 अगस्त को शाम 5 बजे तक कर सकते है। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रधान मुख्य वन…

Read More

देश में पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ जिसने, आंगनबाड़ी एवं बालवाड़ी के लिए गतिविधि पुस्तिका का किया निर्माण…. मा. रविंद्र चौबे शिक्षामंत्री के कर कमलों से पुस्तिका का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए बालवाड़ी एवं आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए गतिविधि पुस्तिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के लिए दैनिक कार्य योजना का निर्माण किया है। पूरे देश में छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जिसने इस क्षेत्र में पुस्तिका का निर्माण किया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद SCERT के विशेषज्ञ टीम द्वारा ECCE के अनुरूप 03 से 06 वर्ष…

Read More

फर्जी पोल से दावेदारी, षड्यंत्र पर विधायक की सादगी भारी…. विधायक और कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से किसको है परेशानी?… सारंगढ़: छत्तीसगढ़ मे एक कहावत प्रशिद्ध है “घर के भेदी लंका छेदी ” अर्थात जब आपका प्रतिस्पर्धी आपसे हर विधा मे ताकतवर हो तो उनकी एकता और अखंडता को तोड़ने का एक ही उपाय है उस परिवार मे ही आपसी मतभेद उतपन्न कर दो ताकि जो काम विरोधी ना कर सकें वही काम अपनों मे कराकर अपना स्वार्थ शिद्ध हो सके। मुद्दाविहीन विरोधियों के पास अभी सिर्फ एक ही मुद्दा है सारंगढ़ एक किसी तरह कांग्रेस को कमजोर करना ,…

Read More

“शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया गया” छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार आज 10 अगस्त को शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से सुश्री प्रीति साहू सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सन्तोष वर्मा ग्रामीण स्वास्थ्य सयोंजक, मितानीन सविता ध्रुव के उपस्थिति में शाला में दर्ज 112 बच्चों में आज उपस्थित 108 बच्चों को कृमि नाशक एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया गया।इसके पूर्व संस्था के प्रधान पाठक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सम्बंध में जानकारी देकर शारीरिक व्यक्ति…

Read More

सुरक्षा और शांति बनाए रखने में पुलिस सेवा की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने माना में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का किया शुभारंभ रायपुर, दुर्ग तथा बलरामपुर में पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल भवनों का शिलान्यास रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा में रेंज स्तरीय नए साईबर पुलिस थानों का लोकार्पण रायपुर, 10 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आधुनिक कंपोजिट इंडोर फायरिंग रेंज ‘लक्ष्य’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान पुलिसिंग सेवा को और बेहतर बनाने के लिए नवीन पुलिस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना…

Read More

हर-घर फहरेगा तिरंगा, इंडिया पोस्ट के सभी डाकघरों में राष्ट्रीय ध्वज की हो रही बिक्री छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के डाकघरों में 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज विक्रय करने का लक्ष्य रायपुर, 10 अगस्त 2023/ सरकार द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वालों के योगदान को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ श्री दिनेश कुमार मिस्त्री ने सभी सचिवों को परिपत्र जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 से 15…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 10 अगस्त 2023 निर्वेद मिश्रा का चयन आईआईटी बीएचयू वाराणसी में हुआ पेण्ड्रा / निर्वेद मिश्रा का चयन आईआईटी बीएचयू वाराणसी (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में हुआ है। गौरेला निवासी निर्वेद मिश्रा पिता ऋषि कुमार मिश्रा (शिक्षक) ने डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा, गौरेला से पढ़ाई किया है। निर्वेद ने पहले ही प्रयास में जेईई मेंस 99.3 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया और उनका आल इंडिया रैंक 4161 रहा। इसलिए उनका चयन उनका आईआईटी बीएचयू वाराणसी (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) में हुआ है, जहां उनको इलेक्ट्रिकल डुअल ब्रांच मिला है, जो कि 4 वर्षीय बी टेक और एक वर्षीय एम टेक कोर्स…

Read More

प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गरियाबंद/फिंगेश्वर। गरियाबंद ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला बिंद्रानवागढ़ में छात्र छात्राओं को कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेदाजोल टेबलेट खिलाई गई संस्था के प्रभारी प्रधानपाठक इदरीश खान ने बच्चों को दवा खिलाई। शासन के मंसा अनुसार प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में उपस्थित उप स्वास्थ्य केंद्र कुंडेल के सी आर एच ओ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शत्रुघ्न लाल सेन ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू पूर्व सरपंच विजय कंडरा प्रधान पाठक जगन्नाथ ध्रुव शिक्षक खोमन सिन्हा की उपस्थिति में कृमी नाशक दवाई एल्बेंडाजोल समस्त स्कूली बच्चों 1 से…

Read More

अविश्वास प्रस्ताव : इस हार में भी जीत है! (आलेख : राजेन्द्र शर्मा) सुप्रीम कोर्ट के मानहानि के मामले में सजा पर रोक लगाने के बाद, राहुल गांधी की लोकसभा में वापसी के लिए, अविश्वास प्रस्ताव पर बहस से उपयुक्त दूसरा मौका नहीं हो सकता था। कहने की जरूरत नहीं है कि राहुल गांधी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में यानी विपक्ष की ओर से स्टार-वक्ता होंगे और पिछले सत्र में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद, अडानी-मोदी गठजोड़ पर केंद्रित राहुल गांधी के चर्चित लोकसभा भाषण को याद रखें तो, राहुल गांधी के इस बार के भाषण का भी चर्चित होना…

Read More

सक्ती। मनीष मिश्रा सहा. वि.ख. शिक्षा अधिकारी डमरा व अन्य 09 का आवेदन दिनांक 14.07.2023 को इस कार्यालय को प्राप्त हुआ है। आवेदन में कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी डभरा में कार्यालयीन कार्यों हेतु श्री अनिल बसंत सहा शिक्षक प्राथमिक शाला बरभांठा, लम्बोदरभारद्वाज सहा. शिक्षक विज्ञान शास. हाईस्कूल सुखदा को कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रभार देकर कार्य लिया जा रहा है। श्री बसंत द्वारा शिक्षकों से अवैध वसूली एवं श्री भारद्वाज द्वारा अधिकारी / कर्मचारियों से बदसलूकी की जाती है। संबंधितों की शिकायत इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। अस्तु उक्त शिक्षको को उनके मूल संस्था के लिये तत्काल कार्यमक्त करें।

Read More

राज्य के तकनीकी एवं फॉर्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीयन 11 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाईन कॉउंसिलिंग के माध्यम से रायपुर 09 अगस्त 2023/ शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए तकनीकी एवं फॉर्मेेसी संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाईन कॉउंसिलिंग के माध्यम से होगी। संचालनालय तकनीकी शिक्षा के अनुसार बैचलर ऑफ टेक्नॉलाजी के साथ इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, कास्ट्यूम डिजाइन एवं ड्रेस मेकिंग, इंटीरियन डेकोरेशन, मार्डन ऑफीस मैनेजमेंट और हॉटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग टेक्नालॉजी में डिप्लोमा कोर्सेस के लिए पहले चरण के लिए पंजीयन 11 अगस्त से 15 अगस्त तक…

Read More

मुख्यमंत्री 10 अगस्त को ठाकुर प्यारेलाल सिंह के प्रतिमा अनावरण एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में होंगे शामिल राजनांदगांव जिले में 93.61 करोड रूपए की लागत के 110 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन *538 हितग्राहियों को 1 करोड़ 16 लाख रूपए की सामग्री करेंगे वितरित* रायपुर, 09 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री ठाकुर प्यारे लाल सिंह के जन्मस्थली ग्राम सेम्हरादैहान में उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा ग्राम डुमरडीहकला में किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस की गूंज ईब से इंद्रावती तक आदिवासियों की हक औऱ न्याय के लिए छत्तीसगढ़ सरकार सदैव तैयार-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया वन अधिकार पट्टे का वितरण *बड़ी संख्या में हुआ हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण* रायपुर, 9 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सरगुजा जिले के सीतापुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस की गूंज ईब से इंद्रावती तक सुनाई दे रही है। हमने विश्व आदिवासी दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की, उसके…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में पहली बार प्रदान किए पर्यावास अधिकार मान्यता पत्र विश्व आदिवासी दिवस: छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को अधिकार संपन्न बनाने की नई पहल कमार पर्यावास अधिकार प्राप्त करने वाला पहला जनजाति समूह मगरलोड विकासखण्ड के पाली के विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह कमार को मुख्यमंत्री के हाथों मिला पर्यावास अधिकार मान्यता पत्र पर्यावास अधिकार से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के पारंपरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आजीविका, अधिकारों और रहवास का होगा संरक्षण एवं संवर्द्धन जनजाति क्षेत्रों का हो सकेगा बेहतर सशक्तिकरण रायपुर, 9 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री 10 अगस्त को रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल रायपुर, 9 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 10 अगस्त को रायपुर और राजनांदगांव जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 12 बजे पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना, रायपुर के ‘लक्ष्य’ इंडोर फायरिंग रेंज में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न भवनों का उद्घाटन तथा पुलिस वाहनों का फ्लैग ऑफ करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 1.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.40 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम डुमरडीहकला पहुंचेंगे और वहां से कार…

Read More

जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने ओ. एल. एफ. के साथ किया एम.ओ.यू. विनोबा ऐप के माध्यम से शिक्षकों को शिक्षण सामग्रियां एवं शिक्षण प्लानिंग की सुविधा मिलेगी गरियाबंद 09 अगस्त 2023/ ओपन लिंक फाउंडेशन एवं जिला प्रशासन गरियाबंद के मध्य एम ओ यू साइन किया गया। जिसके तहत जिले में विनोबा नामक कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस प्रोग्राम में ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा निर्मित एक ऐप टिकलिंक अर्थात विनोबा ऐप्प के माध्यम से शिक्षक सहायता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। यह ऐप न केवल शिक्षकों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएगी बल्कि इसके माध्यम…

Read More

आदिवासियों की संस्कृति सहेजने का काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार – विधायक श्री शुक्ल जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, सामग्री एवं ऋण का किया गया वितरण मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल हुए शामिल गरियाबंद, 09 अगस्त 2023/ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज वन विभाग के ऑक्शन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक श्री अमितेश शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अंतर्गत हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र, कृषि…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरगुजा के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को दी 334 करोड़ के 269 विकास कार्यों की सौगात सीतापुर में आदिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता हुआ मंच किया गया था तैयार रायपुर, 09 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय सीतापुर के स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 334.23 करोड़ रूपए की लागत के 269 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इन कार्यों में से 143.48 करोड़…

Read More

बिलासपुर। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इसे बढ़ावा देने वाले लोग जो जड़ हैं वह स्वयं शिक्षक हैं या शिक्षिका है जो अपने सहूलियत के लिए इन सभी बातों को बढ़ावा देते हैं आने वाला समय शिक्षा विभाग के लिए और दुर्लभ होने वाला है क्योंकि इसके कारण देने वाले भी हैं केवल लेने वाले नहीं चाहे लेनदेन का कोई भी मामला हो सत्य यही है इसलिए दोषी केवल अधिकारी हैं ऐसा नहीं है जिसके ऊपर जांच में उंगली उठाई जा रही है गलत तो वह लोग भी हैं जो इन बातों को बढ़ावा देते हैं ऐसे गलत शिक्षक…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की महत्वपूर्ण घोषणाएं :- ० बस्तर जिले के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोले जाएंगे। ० शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास का निर्माण। ० उद्यमी विकास संस्थान गीदम रोड एवं जगदलपुर में आदिवासियों के संस्कृति के प्रतीक बुढ़ादेव गुडी निर्माण एवं मूर्ति स्थापना। ० भीमराव अम्बेडकर पूर्व मा.शाला बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का हाई स्कूल में उन्नयन। ० ग्राम बोदली से कहचेनार तक 10 कि.मी. नवीन डामर सड़क निर्माण । ० मुण्डागढ़ से लूलेर दलदली मलकानगिरी…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली , माननीय श्री संतोष शर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर के निर्देश पर तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष माननीय श्री यशवंत वासनीकर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गरियाबंद तथा श्री प्रशांत कुमार देवांगन न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गरियाबंद एवं अध्यक्ष किशोर न्याय बोर्ड की उपस्थिति में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासीयों के कल्याण से संबंधित न्यायालय परिसर से वनमंडल गरियाबंद कार्यालय गरियाबंद क ऑक्सन हॉल तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड के माननीय सदस्य राम बिशाल वर्मा एवं सुश्री शीला यादव तथा…

Read More

बोलेगा बचपन प्रतियोगिता को लेकर अतरमरा संकुल में हुआ बैठक संकुल प्राचार्य बी देवांगन एवम् संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा ने ली बैठक शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यार्थियो के उत्कृष्ठ प्रदर्शन एवम् शासन की विभिन्न योजना का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुँचाने के उदेशय से जिलाधीश आकाश छिकारा के पहल पर बोलेगा बचपन अभियान की शुरुवात किया गया है।इसी उदेश्य को लेकर उत्कृष्ट गरियाबंद बोलेगा बचपन सहित विभिन्न विषयो को लेकर संकुल केन्द्र अतरमरा के समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानपाठकों की बैठक रखा गया।जिसमें विभिन्न विषियान्तर्गत आवश्यक दिशानिर्देश संकुल प्राचार्य बी.देवाँगन एवं संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा द्वारा किया गया।शैक्षणिक…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 2300 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन जगदलपुर. 9 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेवासियों को 637 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के 2300 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ 70 लाख 76 हजार रुपये लागत के 1838 कार्यों का भूमिपूजन तथा 150 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इन कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 32 करोड़…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 09 अगस्त 2023 मरवाही वन मंडल में सप्लायर ने अधिकारियों से सांठगांठ कर 3.50 करोड़ रॉयल्टी राशि का गबन किया रॉयल्टी कटौती किए बिना नियम विरूद्ध 30 करोड़ रूपये का भुगतान सप्लायर को किया गया कैंपा मद के निर्माण में पूर्व डीएफओ, कैंपा प्रभारी और सहायक व सप्लायर की सांठगांठ पेण्ड्रा / मरवाही मंडल पेण्ड्रा रोड में रॉयल्टी राशि कटौती किए बगैर लगभग 30 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया, जिससे शासन को लगभग 3.50 करोड़ रुपए की क्षति हुई है। शिकायत के बाद जीपीएम कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया मामले में जांच का आदेश जिला खनिज अधिकारी को…

Read More

सुखरंजन नंदी माकपा से निष्कासित रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की छत्तीसगढ़ राज्य समिति ने पार्टी के पूर्व राज्य समिति सदस्य सुखरंजन नंदी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी राज्य समिति के इस फैसले का अनुमोदन पार्टी की केंद्रीय समिति ने भी कर दिया है। माकपा राज्य सचिव एम के नंदी ने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि सुखरंजन नंदी पर पार्टी के अंदर गुटबाजी करने, जन संगठनों के समानांतर गतिविधियां आयोजित करने, सोशल मीडिया में पार्टी व नेतृत्व के खिलाफ दुष्प्रचार करने और संगठन का अनुशासन भंग करने का आरोप था। इन आरोपों को…

Read More

पेंशनरों को महंगाई राहत : छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय पर अमल के लिए मध्यप्रदेश की सहमति का इंतज़ार • छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश शासन को लिखा है पत्र • मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत दोनों राज्यों की सहमति जरूरी रायपुर, 08 अगस्त 2023//छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को महंगाई राहत के लिए मध्यप्रदेश की सहमति का इंतज़ार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को महंगाई राहत में 04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार घोषणा पर शीघ्र अमल के लिए छत्तीसगढ़…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के ग्रामीण अंचल में निवास रत आवासहीन लोगो का घर घर जा कर सर्वे कर आवास देने अप्रेल 2023 में आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण2023 कराया सर्वे कार्य में बड़े पैमाने पर मैदानी अमला जिनमें शिक्षक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोजगार सहायक मितानिन सक्रिय समूह की महिला कार्यकर्ताओ की ड्यूटी लगाई गई तय सीमा में बड़े लगनसे तपतीधूम में गांवगांव घूम कर सर्वेक्षण कार्य को अंजाम दिये।परंतु इसके एवज में मिलने वाला मानदेय आज तक पता नहीँ मानदेय मिलेगा भी नहीँ ये तय नहीँ हैकभी 10हजार एक मुश्त मानदेय मिलने की अफवाह उड़ी तो बाद में पता चला की प्रति…

Read More

जन-चौपाल में मिले 146 आवेदन कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश गरियाबंद 08 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज आयोजित जनचौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। जनचौपाल में 146 नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होंने जनचौपाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदकों के समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में ग्राम भसेरा के कृषकों ने कृषि कार्य के लिए नया विद्युत कनेक्शन लगाने, ग्राम पतोरा की धानबाई कंवर ने प्रधानमंत्री आवास प्रदाय करने, ग्राम पांडुका की रूपा बाई साहू ने प्रधानमंत्री किसान…

Read More

जिले से टीबी मुक्ति के लिए 15 अगस्त से शुरू होगा टीबी मुक्त गरियाबंद अभियान एक महीने तक चलेगा सघन टीबी जांच अभियान, निक्षय मित्र बनकर कर सकते है टीबी मरीजों की मदद 10 अगस्त से घर पहुंच पेंशन अभियान की होगी शुरूआत कलेक्टर श्री छिकारा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश गरियाबंद 08 अगस्त 2023/जिले से टीबी मुक्ति के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की विशेष पहल से 15 अगस्त से टीबी मुक्त गरियाबंद अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत जांच दलों द्वारा जिले में टीबी के मरीजों…

Read More

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित गरियाबंद 08 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस पर जिले के सभी देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं मद्य भाण्डागार बंद रखने के निर्देश दिये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने एवं शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाये। उन्होंने शिकायत पर जप्ती की…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अनुकम्पा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात। – उन्होंने श्री बघेल को संघ की विभिन्न मांगों से अवगत कराया जिस पर मुख्यमंत्री जी ने उन्हें उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रदेश अध्यक्ष माधुरी मृगें और संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Read More

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर, 08 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आदिवासी जनजातियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का बढ़ा मान : मेहनत का मिला वाजिब दाम ललित चतुर्वेदी, उप संचालक आनंद सोलंकी, सहायक संचालक रायपुर, 08 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ के वन और आदिवासी सदियों से राज्य की पहचान रहे हैं। प्रदेश के लगभग आधे भू-भाग पर जंगल हैं, जहां छत्तीसगढ़ की गौरवशाली आदिम संस्कृति फूलती-फलती है। आदिवासियों का पूरा जीवन वनों पर आधारित होने के बावजूद समय के साथ-साथ उनकी वनों के साथ दूरी बढ़ती गई। भारत के दूसरे आदिवासी क्षेत्रों की तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को भी जल-जंगल-जमीन पर अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी। पृथक छत्तीसगढ़…

Read More

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा के परिणाम घोषित रायपुर, 08 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं सर्टिफिकेट पूरक हायर परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षा परिणाम आज अपरान्ह 4 बजे घोषित किए गए। परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं। हाईस्कूल सर्टिफिकेट पूरक परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 31.563 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 30,664 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 16,228 बालक तथा 14,436 बालिकायें सम्मिलित हुई। इनमें से 30,649 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये। घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या…

Read More

व्याख्याता पद की द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 9 से 15 अगस्त तक रायपुर, 08 अगस्त 2023/ शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में व्याख्याता पद के लिए द्वितीय चरण अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है। इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता (गणित) अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 9586 से 1000 रैंक, व्याख्याता (भौतिक) अनुसूचित जाति श्रेणी में 162 से 163 रैंक तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 1179 से 1272 रैंक और व्याख्याता (वाणिज्य) अनुसूचित जनजाति श्रेणी…

Read More

राज्य ओपन स्कूल: हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर 2023 में प्रवेश की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी रायपुर, 08 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकण्डरी परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर 2023 में सम्मिलित होने के लिए सामान्य शुल्क के साथ 30 जून 2023 एवं विलम्ब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2023 निर्धारित की गयी थी। छात्रहित में विलम्ब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के प्रदेश में स्थित 33 जिला समन्वय केन्द्रों में छात्र आवेदन फार्म जमा कर परीक्षा…

Read More

सांसद श्री राहुल गांधी ने ‘विश्व आदिवासी दिवस‘ की दी शुभकामनाएं आदिवासियों के लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को दी बधाई रायपुर, 8 अगस्त 2023/ सांसद श्री राहुल गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों के लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व आदिवासी दिवस पर मैं हमारे आदिवासी समुदायों का सम्मान करना चाहूंगा, जो हमारी भूमि और परंपरागत ज्ञान के सच्चे संरक्षक हैं। हमारे आदिवासी समुदाय, आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत को सुरक्षित रखने में…

Read More

छत्तीसगढ़ की भावी पीढ़ी के साथ मिलकर करेंगे सेवा और गढ़ेंगे नवा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ‘संवाद सेतु 2023’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर, 08 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ हमेशा से शांति का टापू रहा है, हमारे पुरखों ने इसे सहेजा है। हम भावी पीढ़ी के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की इस धरा की सेवा करें और नवा छत्तीसगढ़ गढ़े। यह संदेश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर प्रवास के दौरान आईएनएच न्यूज के संवाद 2023 कार्यक्रम के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बच्चे सुपोषित हो, उन्हें शिक्षा और रोजगार मिले, पिछले पौने पांच सालों में हमने…

Read More

मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने महासमुंद जिला न्यायालय परिसर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश रायपुर, 8 अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा हाईकोर्ट कें मामलों की सुनवाई पश्चात् औचक निरीक्षण हेतु महासमुंद पहुंचे। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों, पार्किंग, उद्यान, अधिवक्ताओं व पक्षकारों हेतु बैठक व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया। न्यायालय की अधोसंरचना पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण में उद्यान का रख-रखाव उचित नहीं पाये जाने पर चिंता जाहिर की तथा सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महासमुंद जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री भीष्म…

Read More

मुख्यमंत्री 9 अगस्त को सरगुजा के सीतापुर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल क्षेत्रवासियों को देंगे 334.23 करोड़ के 269 विकास कार्यों की सौगात 696 हितग्राहियों को वितरित होंगे व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार पत्र *27 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को होगा आवश्यक दस्तावेज, सामग्री और सहायता राशि के चेक का होगा वितरण* *आदिवासी संस्कृति की छवि को प्रदर्शित करता मंच तैयार* *योजनाओं पर आधारित लगाए गए हैं विभागीय स्टॉल* *आदिवासी लोक कला की बिखरेगी छटा* *अनुसूचित जनजाति समुदाय की विशिष्ट प्रतिभाओं का होगा सम्मान* रायपुर, 08 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व…

Read More

गरियाबंद। सामान्य प्रशासन विभाग के मार्ग दर्शिका तथा कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त 2023 को वन विभाग के ऑक्शन हॉल गरियाबंद में विविध आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्रीअमितेश शुक्ल जी मुख्य अतिथि रहेंगें। इस अवसर पर अनुसूचित क्षेत्र हेतु शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों का लाभ दिया जायेगा। आदिवासी विकास विभाग द्वारा व्यक्तिगत, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का वितरण, ऋण पुस्तिका का वितरण, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित गरियाबंद के स्वीकृत हितग्राहियों को ऋण वितरण, कृषि विभाग द्वारा उड़द मिनीकिट वितरण, उद्यानिकी विभाग…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़-2023 अब पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अगस्त तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 19 अगस्त रायपुर, 08 अगस्त 2023/अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिये आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सहभागिता हेतु अनेक फिल्म निर्माताओं/गणमान्य नागरिको के अनुरोध पर, वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण मे होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19…

Read More

31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तहत जिला समन्वयकों एवं स्रोत शिक्षकों की राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित ”पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य एवं कल्याण‘‘ विषय पर हुई कार्यशाला रायपुर 08 अगस्त 2023/ 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तहत ”पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य एवं कल्याण” विषय पर 33 जिला समन्वयकों एवं शिक्षकों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आज रीजनल साईंस सेन्टर रायपुर में किया गया। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन जिला एवं राज्य…

Read More

कैम्पाः वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘‘देवगुड़ियों’’ का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण देवगुड़ियों के विकास से अवैध कटाई तथा अतिक्रमण पर हुआ नियंत्रण रायपुर, 8 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य के सुदूर वनांचल में वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘‘देवगुड़ियों’’ का संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य तेजी से जारी है। इस तारतम्य में जगदलपुर वनवृत के अंतर्गत बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर वनमंडल के वन क्षेत्रों में ग्रामीणों की आस्था के प्रतीक देववन, देवगुड़ी तथा देव सरना आदि…

Read More

रायपुर। राज्य शासन ने रायपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में तीन अफसरों को सहायक संचालक के रूप में पदस्थापना मिली है जिनमें अजीतसिंह जाट,अमरदास कुर्रे आलोक चांडक प्रमुख है।

Read More

राजनांदगांव जिले में भी पदोन्नति के बाद संशोधन में की गई भ्रष्टाचारी छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने मिला जिलाधीश से जांच की मांग पदोन्नति से संशोधन करने में जिला कार्यालय के लिपिकों की भूमिका संदिग्ध को जांच *विकास शिक्षा अधिकारी की भूमिका की भी हो जांच* राजनांदगांव :- अविभाजित राजनादगांव के जिले में शिक्षा विभाग व आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक शिक्षकों से प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति उपरांत संशोधन में हुई भारी गड़बड़ी की जांच की मांग छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने की है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका यादव जिला मीडिया प्रभारी…

Read More

आजादी के संघर्ष को बयां करते ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम सराहनीय: मुख्यमंत्री श्री बघेल मुख्यमंत्री श्री बघेल दास्तान-ए-आजादी कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर, 08 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री दुर्गा देवी शिक्षण समिति, पार्क फाउंडेशन एवं सन्मति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के सहयोग से किया गया। ‘दास्तान-ए-आजादी’ कार्यक्रम में श्री हिमांशु वाजपेयी, सुश्री प्रज्ञा शर्मा, श्री वेदांत भारद्वाज तथा श्री अजय टीपानिया द्वारा भारत की आजादी के इतिहास की रोचक शैली में…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद वनमंडल के नवागढ़ रेंज के कोसमी सर्किल के बीट गार्ड भूपेंद्र साहू, महेश मार्कण्डेय,धर्मेंद निराला ने सर्किल में हूये निर्माण कार्य में लाखों कागबन किया है शासकीय राशि को स्वयम् परिजन परिचितों केबैंक खातों में डाल कर आहरण कर शासन को चुना लगाया है ग्रामीणों की शिकायत पर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के महामंत्री हरीश देवांगन ने संलग्न वनकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की माँग और शासकीय राशि को अपने खातों में डालने के आरोप पर निलंबित करने और पुलिस प्रकरण दर्ज करने की माँग की। वनसंरक्षक व डीएफओ गरियाबंद मणिवासन एस नेकड़ी कार्यवाही करने आश्वासन दिया है।

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान को राज्य शासन ने बीते दिन निलंबित कर दिया तदुपरांत कार्यसंचालन के लिये कलेक्टर गरियाबंद आकाश छीकारा ने डिप्टी कलेक्टर नवीनकुमार भगत को अपने मूल कार्यों के साथ जिला शिक्षाअधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। आज ही प्रभार के संबंध में दखल छत्तीसगढ़ ने संकेत दे दियेथे नवीन कुमार भगत को डीईओ प्रभारपर कलेक्टर ने खबर पर मुहर लगा दी।

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद के प्रभारी जिला शिक्षा आधिकारी डीएस चौहान को बीते दिनों राज्य शासन ने निलंबित कर दिया गरियाबंद डीईओ के रिक्त पद पर फिलहाल कलेक्टर गरियाबंद तत्कालीन व्यवस्था के तहत किसी आधिकारी को प्रभारी डीईओ बना सकते है। जिनमें तीन नाम उभर कर सामने आ रहे 1.-नवीनभगत(डिप्टीकलेक्टर) प्रशासनिक अधिकारी 2.-आरपी दास(बीईओ)गरियाबंद 3.-श्यामचंद्राकर(व्याख्याता)खेलआधिकारी गरियाबंद इन तीन नामों में अगर कलेक्टर किसी आधिकारी को प्रभारी जिला शिक्षाअधिकारी बनाते है तो लिंक अधिकारी नवीन भगत पहले नंबर पर है जो प्रशासनिक अधिकारी है दूसरा नाम आरपी दास बीईओ गरियाबंद जो जिले के सबसे अनुभवी और लंबे समय से बीईओ के रूप…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर जिलों में होंगे कार्यक्रम, कलेक्टरों को निर्देश मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ की दूसरी किश्त होगी जारी अनुसूचित क्षेत्र की 5633 पंचायतों को मिलेंगे 2.81 करोड़ रूपए रायपुर, 07 अगस्त 2023/प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम गरिमापूर्वक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों की 5 हजार 633 पंचायतों को ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ के तहत द्वितीय…

Read More

सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने किए जायें जरूरी प्रयास मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक रायपुर, 07 अगस्त 2023/मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य की सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठित समिति की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने सड़कों पर पशुओं के आने से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों तथा एजेंडा बिंदुओं पर पशुपालन विभाग ,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा अब…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस: वन विभाग द्वारा 500 करोड़ रूपए का होगा वितरण तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक वन प्रबंधन समितियों को वितरित होंगे 44 करोड़ की लाभांश राशि रायपुर, 07 अगस्त 2023/छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को आयोजित वृहद स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 472 करोड़ 31 लाख रूपए की राशि का वितरण किया जाएगा। इनमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ रूपए से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा वन प्रबंधन समितियों को 44 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का वितरण होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा जिले को देंगे 1000 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात जगदलपुर में 674.20 करोड़ रूपए की लागत के 2580 कार्यों का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन सरगुजा जिले के सीतापुर के कार्यक्रम में 333.35 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की देंगे सौगात रायपुर, 7 अगस्त 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बस्तर और सरगुजा जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर इन दोनों आदिवासी बहुल जिलों को 1007 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत के…

Read More

30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों को एक जुलाई को एक वेतन वृद्धि देकर सेवानिवृत्त परिलाभ दिए जाने के निर्देश

Read More

मुख्यमंत्री 8 अगस्त को रायपुर और जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल रायपुर, 7 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 8 अगस्त को राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘दास्तान ए आजादी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे। श्री बघेल शाम 6:00 बजे जगदलपुर…

Read More

पेण्ड्रा/दिनांक 08 अगस्त 2023 एलबी शिक्षक का दर्द – 25 साल नौकरी कर 69436 रूपये के मासिक वेतन में रिटायर हुए, लेकिन पेंशन शून्य रूपये पुरानी पेंशन बहाली में खामी के कारण एलबी शिक्षकों को नहीं मिल रहा लाभ 20 वर्ष की सेवा शून्य करने से आई समस्या, 2028 से पहले रिटायर होने वाले पेंशन के पात्र नहीं इसलिए प्रदेश के 1.80 लाख एलबी शिक्षक 10 अगस्त से करेंगे हड़ताल पेण्ड्रा / एलबी संवर्ग का शिक्षक 1998 से शिक्षाकर्मी के रुप में नियमित भर्ती होकर 25 साल नौकरी किया। उसका मासिक वेतन 69 हजार 4 सौ 36 रूपये था। लेकिन…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के 61सहायक शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल ने गत दिनों कलेक्टर आकाश छीकारा से पदोन्नति के संबंध मेंमुलाकात कर शीघ्र पदोन्नति के लियॆ काउंसिलिंग तिथि घोषित करने की माँग की कलेक्टर ने शीघ्र ही काउंसिलिंग तिथि घोषित करने का आश्वासन दिया। वहीं डिप्टीकलेक्टर नवीन भगत ने प्रतिनिधि मंडल कोबताया की शीघ्र डीपीसी कर काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी जाएगी वहीं लेट लतीफी से शिक्षक आक्रोशित नजर आये।

Read More

विश्व आदिवासी दिवस को आक्रोश रैली के रूप में मनाने का लिया फैसला -जीवरखन लाल मरई मगरलोड मे 9 अगस्त को जुटेंगे 50 हजार सर्व आदिवासी समाज के लोग रैली एवं कार्यक्रम की तैयारी पूर्णता की ओर *संवाददाता टोमन लाल सिन्हा* मगरलोड – सर्व आदिवासी समाज धमतरी जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई ने बताया की संयुक्त राष्ट्र में देश विदेशों में भी 9 अगस्त को हम लोग त्योहार मनाते हैं धमतरी जिला में 180000 सर्व आदिवासी समाज है 42 जातियों के लोग समूह बनाए हुए हैं जो प्रत्येक जिले में एक प्रस्ताव पारित हुआ है जिसमे ब्लॉक मगरलोड मुख्यालय मे…

Read More

आदिवासी समाज लगातार हो रहे हैं प्रताड़ित – माधव सिंह ठाकुर 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज दिखाएगी ताकत मगरलोड के मंडी प्रांगण पर जुटेंगे हजारों सर्व आदिवासी समाज के लोग मगरलोड – 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मगरलोड ब्लाक के प्रमुख आदिवासी नेता माधव सिंह ठाकुर ने बताया की सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ में अपने संवैधानिक एवं नैसर्गिक अधिकारों की रक्षा तथा ज्वलंत समस्याओं को लेकर पिछले कई वर्षों से शासन-प्रशासन को निवेदन किये, कोई सकारात्मक पहल सरकार के द्वारा नहीं होने से अपनी बात रखने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से दिनों 19…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिला शिक्षा आधिकारी को राज्य शासन ने अंततः निलंबित कर दिया इनपर प्राथमि कप्रधान पाठक प्रमोशन में गड़बड़ी और9साल से ड्यूटी से बाहर रहे शिक्षक गैंदराम ध्रुव को कार्यभर ग्रहण करवाने का आरोपहै।

Read More

गिरीश शर्मा भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित इंदौर में हुआ सम्मान समारोह एयर मार्शल एयर फोर्स एवं लेफ्टिनेंट जनरल के हाथों मिला सम्मान गरियाबंद। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये गिरीश कुमार शर्मा को आज भारत ग्रो फॉउंडेशन द्वारा इंदौर में भारत श्री राष्ट्रीय सम्मान 2023 प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एयर मार्शल शशिकर चौधरी, विशेष अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल बी .एस. सिसोदिया इंडियन आर्मी, मुख्य सेलिब्रिटी बॉलीवुड स्टार मुस्ताख़ खान एवं टी वी स्टार सुनील जी थे। इंदौर में आयोजित इस सम्मान समारोह में देश भर के अनेक सम्मानीय जनों को अपने अपने…

Read More

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में सीईओ का पद कितना महत्वपूर्ण होता है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की मूलविभाग छोड़ प्रतिनियुक्ति छोड़ा नहीँ जा रहा कहानी है गरियाबंद जनपद पंचायत का जहा जनपद सीईओ के पद पर कृषि विभाग के सहायक संचालक नरसिंह ध्रुव विराजमान है गरियाबंद जनपद पंचायत सीईओ के रूप में स्थानांतरण पर दन्तेवाडा से आये प्रभारी सीईओ अहमद जाफरी शासन के आदेश पर आये थे को खो कर छुरा जनपद भेज दिया ताकि गरियाबंद सीईओ नरसिंह ध्रुव की कुर्सी यथावत रखी जा सके। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने शासन के आदेश पर फेरबदल कर…

Read More

ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र ट्रेनों के निरस्त और विलंब से चलने के कारण प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी का किया जिक्र छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों से कराया अवगत ट्रेनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेल मंत्रालय को निर्देश देने का किया आग्रह रायपुर, 07 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों के अनियमित परिचालन से राज्य के लाखों नागरिकों को हो रही समस्याओं…

Read More

मंत्रिपरिषद की बैठक *दिनांकः- 7 अगस्त 2023* मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया :- मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के शैक्षणिक संस्थाओं में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था के अन्तर्गत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा राज्य शासन की ओर से दायर एसएलपी में पारित अंतरिम आदेश दिनांक एक मई 2023 के अंतर्गत राज्य में पूर्व प्रचलित आरक्षण व्यवस्था अनुसार नियुक्ति / चयन प्रक्रियाओं को जारी रखने हेतु अंतरिम राहत प्रदान की गई है। इस…

Read More

* ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक शुरू

Read More

सुर ताल संगम का संगीतमय आयोजन सदी के तीन महानतम पार्श्व गायकों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जानी मानी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था सुर ताल संगम के सभी प्रमुख पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक अविस्मरणीय सुरमयी शाम को सदाबहार गीत संगीत से बखूबी सजा कर पार्श्व गायक मोहम्मद रफ़ी, मुकेश और किशोर कुमार को उनके ही गीतों से गुलजार किया। इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन बाराबंकी स्थित यंग स्ट्रीम इंटर कालेज के सभागार में हुआ। सुर सरताज सीज़न 3 का आयोजन विद्यालय में बतौर प्रधानाचार्य सेवारत श्री विनय प्रकाश श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व तथा सफल प्रयासों से उत्कृष्टता के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री श्री साहू को जन्मदिन की बधाई दी रायपुर 6 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज मीनाक्षी नगर बोरसी दुर्ग स्थित गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गृहमंत्री श्री साहू के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की । इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायकगण श्री अरुण वोरा एवं श्री देवेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Read More

मुख्यमंत्री की घोषणा: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के ब्लॉक, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की र्स्पधाओं के आयोजन की तिथियों में आंशिक संशोधन विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर के आयोजन 18 से 23 अगस्त तक *जिला स्तरीय आयोजन 27 अगस्त से 04 सितंबर तक* *संभाग और राज्य स्तरीय र्स्पधाओं की तिथियां यथावत* *30 लाख से अधिक खिलाडी छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लेगें भाग* रायपुर, 6 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर और जिला स्तर की खेल र्स्पधाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब विकासखण्ड, नगरीय कलस्टर स्तर…

Read More

राज्य के 13 लाख 62 हजार से अधिक किसानों को 6067 करोड़ 27 लाख का कृषि ऋण वितरित 6100 करोड़ रूपए के ऋण वितरण का लक्ष्य पूर्णता की ओर रायपुर, 06 अगस्त 2023/ राज्य में खरीफ 2023 के लिए किसानों को 5 अगस्त की स्थिति में 6067 करोड़ 27 लाख 60 हजार रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण खेती-किसानी के लिए दिया जा चुका है। राज्य शासन द्वारा बिना ब्याज के दिए जाने वाले कृषि ऋण का लाभ 13 लाख 62 हजार 42 किसानों ने उठाया है। किसानों को दी गई ऋण राशि इस साल के लिए निर्धारित 6100 करोड़ रूपए…

Read More

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 6 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 9 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित हो रहे विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों को विश्व आदिवासी दिवस की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व विधायक श्री लखेश्वर बघेल,…

Read More

जूनियर डॉक्टरों ने शिष्यवृत्ति बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार *मुख्यमंत्री श्री बघेल से जूनियर डॉक्टर्स एशोसिएशन ने की सौजन्य मुलाकात* रायपुर, 6 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जूनियर डॉक्टर्स एशोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने जूनियर डॉक्टर की शिष्यवृत्ति बढ़ाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. राकेश गुप्ता सहित जूनियर डॉक्टर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की शिष्यवृत्ति में जो बढ़ोत्तरी की है। उसके नवीन दर के अनुसार पीजी प्रथम वर्ष के लिए…

Read More

केबिनेट बैठक 7 अगस्त को रायपुर, 06 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 7 अगस्त को पूर्वान्ह 11.15 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के केबिनेट हाल में होगी।

Read More

सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक ऋषि वशिष्ठ के निर्देशन, उपनिदेशक डॉ राहुल कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय केंद्र दमोह द्वारा “विद्यालय शिक्षा में हस्तकला कौशल का समावेश” विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 10 दिन तक चलने वाली इस कार्यशाला में पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश से शिक्षक इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने दमोह पहुंचे। इस कार्यशाला में खैरागढ़ से श्रीमती विभा पाटकर एवं श्री रुपेश कुमार देशमुख भी सम्मिलित हुए, जिन्होंने अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक को राष्ट्रीय मंच पर दिखलाया और खूब वाहवाही बटोरी। बीआरसी श्री सुजीत सिंह…

Read More

डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने भाजपा नेताओं का कराया कांग्रेस प्रवेश विधायक यू.डी. मिंज की सक्रियता से प्रभावित होकर भाजपा के नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश जशपुर:- उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कुनकुरी प्रवास पर विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज की सक्रियता और कांग्रेस के नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया । कुनकुरी प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का विधायक यू. डी मिंज के समर्थकों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर राजपरिवार के करीबी मनीष यादव,भेलवातोली निवासी मनोज आपट, बसंतला निवासी,नारायणपुर क्षेत्र के…

Read More