Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंग गैन्दु ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूध्द चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 15 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर बागियों को कड़ा संदेश दिया है।
मरवाही/पेण्ड्रा/गौरेला/दिनांक 10 नवंबर 2023 जोगी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे गुलाब राज सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस से निष्कासित ब्लाक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पति, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष को निष्कासित किया गया जोगी कांग्रेस का प्रचार कर रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बोले क्या उन्हें पार्टी से वेतन भत्ता मिलता है जो वो कार्यवाही से डरेंगे मरवाही/पेण्ड्रा/गौरेला/ मरवाही विधानसभा क्षेत्र से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी के प्रत्याशी गुलाब राज सहित 6 दिग्गज आदिवासी नेताओं को जिला कांग्रेस के महामंत्री पुष्पराज सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया…
निगरानी दलों ने 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त कीं रायपुर. 9 नवम्बर 2023. राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 8 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 33 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 8 नवम्बर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक…
कोटेया में 1000 से अधिक दीपदान कर मतदान करने किया आह्वान मतदाताओं ने स्वीकारा आमंत्रण दीप, मतदान करने दिया वचन *सूरजपुर/ प्रेमनगर:-* स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय अग्रवाल के आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल जी के निर्देशानुसार प्रेमनगर के शा. उ. मा. विद्यालय कोटेया के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने घर घर जाकर 1000 से अधिक दीपक का दान कर शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया । यह कार्यक्रम कोटेया प्राचार्य लीनु मिंज के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण कुमार…
अनुपपुर। विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान संपन्न कराने जाने वाले मतदान दल की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लियॆ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अनूपपुर आशीष वशिष्ठ (एमपी) ने ऐसी व्यवस्था के निर्देश दिये जिससे मतदान दल खुश है इस निर्देश के तहत कलेक्टर ने मतदानदल के लिये दरी चादर रजाई गद्दा साबुनतेल चाय नाश्ता भोजन सभी मूलभूत जरूरतें शामिल है जो व्यक्ति की जरूरत होती है इस निर्देश के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग कलेक्टर साहब की पहल का स्वागत कर रहे औरइसी तरह की व्यवस्था अन्य चुनावी राज्यों के कर्मचारी कर रहे वहीं आदर्श व्यवस्था को…
निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत एवं घायल कर्मचारियों को दी जा रही है अनुग्रह राशि रायपुर. 8 नवम्बर 2023/भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाबलों आदि के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु/घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति की गई है। विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन के दौरान जिला कांकेर में केन्द्रीय सुरक्षा बल के एक कर्मी की नक्सल हिंसा में मृत्यु होने के कारण 30 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की जा रही हैं। दन्तेवाड़ा जिला में केन्द्रीय सुरक्षाबल…
प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान रायपुर, 08 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में 78 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभावार मतदान प्रतिशत के अंतिम आंकड़े इस प्रकार है- पंडरिया-75.27 प्रतिशत, कवर्धा-81.24, खैरागढ़-82.67, डोंगरगढ़-81.93, राजनांदगांव-79.12, डोगरगांव-84.1, खुज्जी-82.43, मोहला-मानपुर-79.38, अंतागढ़-79.79, भानुप्रतापपुर-81, कांकेर-81.14, केशकाल-81.89, कोण्डगांव-82.37, नारायणपुर-75.06, बस्तर-84.67, जगदलपुर-78.47, चित्रकोट-81.76, दंतेवाड़ा-69.88, बीजापुर-48.37, कोंटा-63.14 प्रतिशत।
72 साल के डॉ पाणिग्राही ने मतदाता जागरूकता का उठाया बीड़ा स्कूटी से प्रतिदिन सुबह 5:00 बजे से पहुँच जाते हैं मतदाताओं के बीच अपने पहनावा और स्कूटी को ही बनाया प्रचार का माध्यम *समाज के हर वर्ग के बीच जाकर करते हैं वोट देने की अपील* महासमुन्द 08 अक्टूबर 2023// 72 साल का एक शख्स प्रतिदन सुबह 5:00 बजे से तैयार होकर गांव और शहर की गलियों में निकल जाते हैं ,जहां उन्हें 18 वर्ष से ऊपर के नागरिक दिखते हैं वहां उनकी स्कूटी रुक जाती है और मतदान की अपील करने लगते हैं। इनका प्रचार का तरीका…
गरियाबंद। छुरा ब्लॉक के कनसिंघी में पदस्थ व्यायाम शिक्षक को जेडी रायपुर ने निलंबित कर दिया जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद के प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद का पत्र क्र./7664/शिका./निलं. / जि.शि.अ./ 2023-24, गरियाबंद, दिनांक 06.11.2023 के अनुसार मोहम्मद वसीम कुरैशी पिता जब्बार मोहम्मद कुरैशी, व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनसिंघी विकासखण्ड छुरा, जिला गरियाबंद के विरूद्ध थाना छुरा में अप.क्र. 220/2023 धारा 363, 366, 354, 354(घ) भा.द.वि. पास्को एक्ट 3 (2) (v) एस.सी./एस.टी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने एवं वर्तमान में संबंधित को जेल में दाखिल हुये 48 घंटा से अधिक समय होने की सूचना दी गई है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20विधानसभा क्षेत्र में आज मतदान हुआ जिसमें बस्तर की 12सीट और राजनांदगांव कवर्धा खैरागढ़ मानपुर मोहला की 8सीटों में शांति पूर्ण मतदान संपन्न हो गया। प्रथम चरण में 70.87%मतदान संपन्न हुआ वहीं विधानसभा वार मतदान का प्रतिशत इस प्रकार है।
*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023* वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति रायपुर 7 नवंबर /छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में आम नागरिक मतदान की विधानसभावार जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर आज मतदान के दिन 7 नवंबर को पल-प्रतिपल देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के प्रथम चरण में विधानसभावार वोटर टर्न ऑउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से बंद रहेगी मदिरा दुकानें 15 नवंबर को शाम 5 बजे से 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक बंद रहेगी मदिरा दुकानें मतगणना दिवस 3 दिसंबर को भी मतगणना स्थल क्षेत्रों की सभी मदिरा दुकानें सम्पूर्ण दिवस के लिए रहेगी बंद गरियाबंद 6 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आकाश छिकारा ने विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे मतदान कार्य के मद्देनजर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 15 नवंबर को सायं पांच बजे से 17 नवंबर को मतदान समाप्ति तक शुष्क दिवस घोषित करते हुए…
सामाग्री वापसी के समय मतदान कर्मचारियों के सुविधाओ का रखा जाए पूरा ख्याल…. सामाग्री जमा सेंटर में हो रात के लिए गर्म भोजन, नास्ता, चाय व पानी की व्यवस्था….. मतदान कर्मियों का मानदेय बढाए भारत निर्वाचन आयोग – कर्मचारी मोर्चा रायपुर //- विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में आज प्रदेश के 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे मतदान सम्पन्न होने के बाद पोलिंग बुथों से मतदान दलों की वापसी शुरू हो जाएगी। सभी मतदान कर्मियों द्वारा चुनाव सम्पन्न करके सामाग्री जमा सेंटरों में आज रातभर सामाग्री जमा की जाएगी। “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त कर्मचारी मोर्चा” ने…
पेण्ड्रा/दिनांक 06 नवंबर 2023 4 हजार रूपये क्विंटल धान खरीदेंगे और 10 हजार रूपये प्रति एकड़ सहायता राशि देंगे – अमित जोगी हमारी सरकार बनते गरीबी हटाने के लिए 10 कदम चलेंगे और छत्तीसगढ़ की गरीबी दूर करेंगे – अमित जोगी मरवाही से राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता, लोगों के दिलों में जीवित हैं अजीत जोगी – अमित जोगी जेसीसी जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की आमसभा पेण्ड्रा / मरवाही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निमधा में भीड़ भरी सभा को संबोधित करते हुए जोगी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम गरीबी हटाने के…
कलेक्टर ने मतदान कार्य दौरान नशे के हालत में पाए जाने पर प्रधानपाठक की दो वेतनवृद्धि रोकने के की सजा
प्रधान पाठक बेनी माधव सिदार का दो वार्षिक वेतनवृद्धि रोके जाने का कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जारी किया आदेश रायगढ़। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने शासकीय माध्यमिक शाला बोकरामुड़ा विकासखण्ड, रायगढ़ के प्रधान पाठक श्री बेनी माधव सिदार पर लगाये गये आरोप को प्रमाणित पाये जाने पर दो वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोके जाने का दण्डादेश पारित करने हेतु आदेश जारी किया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में वेतन को छोड़कर अन्य समस्त प्रयोजन हेतु कर्तव्य अवधि मान्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधान पाठक बेनी माधव सिदार के द्वारा बीते लोकसभा निर्वाचन-2019 के…
मतदान दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित कोरबा 03 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राज्य शासन द्वारा प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सहायक श्रम आयुक्त कोरबा ने बताया कि मतदान में कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान स्थापना अधिनियम 1958 के अंतर्गत आने वाले कारखानों/संस्थानों में कार्य करने वाले श्रमिको एवं कर्मचारियों के लिए मतदान के प्रथम चरण 07 नवंबर 2023 एवं द्वितीय चरण 17 नवंबर 2023 को सवेतन अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के सातों दिवस कार्य करने वाले कारखानों में प्रथम एवं द्वितीय पाली के श्रमिकों को…
रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बहूप्रतीक्षित घोषणा पत्र बीते दिनों जारी कर बीजेपी के मोदी की गारंटी वाली घोषणा पत्र की धार को कमजोर कर दिया कांग्रेस ने 20वादे कर मतदाताओ को अपने ओर आकर्षित करने के लियॆ सबसे बड़ा वादा सरकार बनते ही पिछले टाइम जैसे कर्ज माफी का ऐलान कर ट्रंपकार्ड खेल दिया है जो मोदी की गारंटी पर भारी कांग्रेस की प्रमुख घोषणाएं घोषणा पत्र में 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने, किसानों का कर्जमाफ करने, केजी टू पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है. इसके अलावा कांग्रेस ने साढ़े 17.5 लाख गरीब…
मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान रायपुर, 5 नवम्बर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूध्द बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 6नेताओं को अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये 6साल के लियॆ निष्कासित कर दिया है जिसमें उत्तर रायपुर से अजीत कुकरेजा,रायगढ़ से शंकरअग्रवाल,कसडोल से गोरेलालसाहु,जशपुर से प्रदीप खेस,बालोद से मीना साहु ,मुंगेली से रूपलाल कोसरे शामिल है।
रायपुर/दुर्ग-भिलाई-आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे ने आज दिनांक 4 नवंबर 2023 को ज़िला दुर्ग में स्थित आसवनी छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड कुम्हारी का आकस्मिक दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम, स्टॉक रूम, बॉटलिंग प्लांट को देखा, प्लांट में पदस्थ अधिकारियों से उन्होंने मदिरा विनिर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया से लेकर मदिरा की बॉटलिंग, लोडिंग, स्कैनर के माध्यम से मदिरा का डिस्पैच से संबंधित समस्त प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को समस्त रजिस्टर को नियमानुसार संघारित कर अपडेट रखने…
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु गरियाबंद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक आरोपी को भेजा जेल संपूर्ण कार्यवाही सिटी कोतवाली गरियाबंद गरियाबंद – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने एवं अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आर्म्स एक्ट तहत कार्यवाही करने हेतु उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया…
कोटेया में निकाली मशाल रैली, शत प्रतिशत मतदान करने किया आह्वान मशाल की रोशनी से फैला मतदाता जागरूकता का संदेश:- रामललित पटेल *सूरजपुर/प्रेमनगर:-* छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान कराने मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल जी के पत्रानुसार, बीईओ आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में स्वीप के तहत मशाल रैली का आयोजन किया जाना था इसी तारतम्य में प्राचार्य लीनु मिंज के सहयोग से व्याख्याता कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया, प्रेमनगर में मशाल रैली…
प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे सुरक्षित शनिवार पर राऊत नाचा एवं सुवा नृत्य आयोजित शासन के निर्देशानुसार बस्ता मुक्त शनिवार अर्थात सुरक्षित शनिवार पर बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से रचनात्मक गतिविधियां करना सुनिश्चित किया गया है जिसके तारतम्य में प्रति शनिवार प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें इस सप्ताह प्रमुख रूप से सुवा नृत्य ,राऊत नाचा, दिया निर्माण एवं शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार अंधविश्वास के प्रति जागरूकता के संबंध में सभी बच्चों एवं पालक गण को जानकारियां बताया गया कार्यक्रम में उपस्थित पालक रामेश्वर साहू ने कहा कि हमारे प्राथमिक शाला में…
रायपुर। 2018से अपने बहूप्रतीक्षित माँग वेतन विसंगति दूर करने को लेकर आंदोलित रहे छत्तीसगढ़ के 78हजार सहायक शिक्षकों की माँग पर चुनावी घोषणा पत्र में वेतन विसंगति की माँग को तरजीह दी है जिससे प्रदेश का 78हजार सहायक शिक्षकों में उम्मीद की किरण जगी है वहीं बीजेपी के अपने घोषणा पत्र में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने के साथ प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को क्रमोन्नति देने का जो वादा किया है वो चुनाव में कर्मचारियों को अपने पक्ष में करने का प्रयास है। वहीं पांच सालसे अपनी मांगों पर आंदोलित रहे सहायक शिक्षकों ने घोषणापत्र में अपनी माँग…
80 साल से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग के लिए मतदान दलों और पीठासीन अधिकारियों का हुआ रेंडमाइजेशन 13 टीम करायेंगे मतदान कोरबा 3 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत जिले में दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को घर जाकर मतदान में सहयोग के लिए आज पीठासीन अधिकारियों और मतदान दलों का रेंडमाइजेशन प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल, कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की उपस्थिति में किया गया। बताया गया कि प्रारूप 12 (घ) में आवेदन करने वाले अनुपस्थित श्रेणी के अंतर्गत कोरबा जिले में कुल 250 मतदाताओं ने सहमति दी है। जिसमें…
आबकारी आयुक्त श्री कांवरे के निर्देश पर कोरबा रेलवे स्टेशन मे आबकारी विभाग व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दी दबिश, 30 लीटर महुआ शराब किया गया जब्त रायपुर -आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आबकारी आयुक्त आईएएस महादेव कांवरे के निर्देश पर पुरे छत्तीसगढ़ में लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज दिनांक 03/11/2023 को आबकारी विभाग और रेलवे सुरक्षा बल की सयुक्त टीम द्वारा कोरबा रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेनों की जांच की।अवैध मदिरा के परिवहन रोकने स्टेशन में यात्रियों के सामानों की तथा स्टेशन आए वाहनों की सघन जांच की गई। जांच…
जिला स्तरीय समिति द्वारा की जाती है एफएसटी एवं एसएसटी द्वारा जब्त की गई दस लाख रुपए से कम की राशि की वापसी की कार्यवाही जब्त राशि दस लाख रुपए से ज्यादा होने पर आयकर विभाग द्वारा की जाती है नियमानुसार कार्यवाही रायपुर. 3 नवम्बर 2023. विधानसभा आम निर्वाचन के लिए राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान उड़नदस्ता दलों (FST – Flying Squad Team) और स्थैतिक निगरानी दलों (SST – Static Surveillance Team) द्वारा जब्त की गई दस लाख रुपए से कम की राशि की वापसी की कार्यवाही जिला स्तर पर गठित टीम के द्वारा की जाती…
मतदान दिवस पर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित औद्योगिक तथा व्यावसायिक संस्थानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवैतनिक अवकाश *पड़ोसी राज्यों में मतदान के लिए प्रदेश में कार्यरत निजी क्षेत्र के कर्मियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश* रायपुर. 3 नवम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 के लिए हो रहे दो चरणों में मतदान के लिए मतदान दिवसों पर संबंधित क्षेत्रों में सामान्य अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर 2023 को संबंधित 20 विधानसभा क्षेत्रों में तथा 17 नवंबर…
ओपन स्कूल: हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम घोषित हाई स्कूल का परीक्षाफल 24.47 और हायर सेकेण्डरी का 32.52 प्रतिशत रायपुर, 03 नवम्बर 2023/छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा सितम्बर-अक्टूबर 2023 का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। हाई स्कूल का परीक्षाफल 24.47 प्रतिशत और हायर सेकेण्डरी का परीक्षाफल 32.52 प्रतिशत रहा है। हाई स्कूल की परीक्षा में कुल 16,923 छात्रों का पंजीयन हुआ, जिसमें 15,587 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सात परीक्षार्थियों का परीक्षाफल विभिन्न कारणों से रोका गया है। 15,580 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। कुल…
व्यय प्रेक्षक श्री एस. ईश्वर ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की ली बैठक चुनाव अवधि में प्रत्याशियों द्वारा किये जाने वाले खर्च का नियमित लेखा संधारण करने की दी जानकारी चुनाव प्रचार – प्रसार में प्रत्याशी 40 लाख रूपये तक कर सकेंगे खर्च गरियाबंद 03 नवम्बर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री एस. ईश्वर ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 54 राजिम एवं 55 बिन्द्रानवागढ़ के राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक ली। व्यय लेखा टीम द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव अवधि में चुनाव प्रचार…
कर्मचारियों के डीए के एरियर्स का मामला – कर्मचारी आशंकित कि डीए का उनका लाखों रुपए एरियर्स कहीं डूब तो नहीं जायेगा कर्मचारियों को थी उम्मीद कि चुनावी समय में सरकार एरियर्स दे देगी, परंतु नहीं दी, जबकि दीवाली का त्यौहार भी है एरियर्स राशि भुगतान के संबंध में कर्मचारी संगठनों को शासन से कोई आश्वासन नहीं मिला राजस्थान में चुनाव आयोग से अनुमति लेकर कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 42% से 46% किया गया रायपुर। राजस्थान में चुनाव आयोग से अनुमति लेकर राज्य के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर 42% से 46% कर दिया गया है। छत्तीसगढ़…
धान खरीदी के पहले दिन 742 किसानों ने 20 हजार क्विंटल से अधिक धान बेचा गरियाबंद 02 नवम्बर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गरियाबंद जिले की सभी 90 उपार्जन केन्द्रों की धान खरीदी की तैयारी पूर्ण है। गरियाबंद जिले में धान खरीदी के प्रथम दिवस 01 नवंबर को जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक हुई। जिसमें कुल 742 कृषकों ने 20 हजार 178 क्विंटल धान अपने-अपने उपार्जन केन्द्रों में बेचा। जो कि प्रथम दिवस की खरीदी में अब तक का सर्वाधिक है। जिला विपणन अधिकारी श्री अमित चन्द्राकर ने बताया कि नई टोकन व्यवस्था के अंतर्गत समिति…
पांच अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस – विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिलेे के चारों विधानसभा से कुल पांच अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापिस लिया। इनमें विधानसभा क्षेत्र रामपुर से श्रीमती सुनीता देवी कंवर-निर्दलीय, कोरबा से श्री सेवक राम अंचल (अंचल भैया)-निर्दलीय, श्री रज्जाक अली-निर्दलीय, श्री शेरे हक़-निर्दलीय और कटघोरा सेे श्री रवि कुमार रजक-निर्दलीय शामिल हैं।
मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से बंद रहेगी मदिरा दुकाने कोरबा 02 नवंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री सौरभ कुमार ने विधानसभा चुनाव 2023 के तहत आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे मतदान कार्य के मद्देनजर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 15 नवंबर को सायं पांच बजे से 17 नवंबर (सम्पूर्ण दिवस) तक शुष्क दिवस घोषित करते हुए उक्त समयावधि में सभी प्रकार की मदिरा दुकाने आदि बंद रखने के आदेश दिए है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 संबंधी कार्य निर्विध्न एवं निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. के निर्देश…
भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त किए तीन विशेष प्रेक्षक रायपुर. 2 नवम्बर 2023. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए तीन विशेष प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के बिहार कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार को छत्तीसगढ़ के लिए विशेष सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। आयोग ने भारतीय पुलिस सेवा के 1984 बैच के पंजाब कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री अनिल कुमार शर्मा को राज्य के लिए विशेष पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया है। भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 1987 बैच के…
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर* रखी जा रही नजर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही खाद्य पदार्थो की औचक जांच रायपुर, 2 नवम्बर 2023/ त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए छत्तीसगढ़ के समस्त जिलो में संचालित खाद्य परिसरों में निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विभिन्न जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल बनाकर औचक जांच कराई जा रही है। उत्पादन इकाइयों पर नजर रखी जा रही है, जिससे कि आम जन को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन…
निर्वाचन प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर सहायक प्राध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी गरियाबंद 2 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर सहायक प्राध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर पर समस्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्र. 01, मतदान अधिकारी क्र. 2, मतदान अधिकारी क्र. 03 का द्वितीय प्रशिक्षण जिला मुख्यालय में 02 एवं 03 नवंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से विभिन्न महाविद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। 02…
विधानसभा निर्वाचन: जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 17 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव राजिम से 11 और बिन्द्रानवागढ़ से 6 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का किया गया आबंटन 17 नवम्बर को होगा मतदान गरियाबंद, 02 नवम्बर 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत अभ्यर्थिताएं वापस लेने के अंतिम दिवस के पश्चात चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 17 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे। इनमें विधानसभा क्षेत्र-54 राजिम से 11 और विधानसभा क्षेत्र-55 बिन्द्रानवागढ़ से 06 अभ्यर्थियों के बीच चुनाव होगी। रिटर्निंग अधिकारियों ने बताया कि नाम वापसी की निर्धारित…
रायपुर/मुंगेली-आगामी विधान सभा निर्वाचन -2023 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा आज दिनांक 1 नवम्बर 2023 को ज़िला मूँगेली में आसवनी भाटिया वाईन्स एवं बिलासपुर मे वेलकम डिस्टलरी का आकस्मिक दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम, स्टॉक रूम, बॉटलिंग प्लांट को देखा, समस्त रजिस्टर को नियमानुसार संघारित कर अपडेट रखने सभी सीसीटीवी कैमरा द्वारा प्लांट की 24/7 निगरानी करने, कैमरों का 15 दिन तक बैकअप रखने,बूम बैरियर ऑथोराइज्ड पर्सन द्वारा ही खोले जाने हेतु निर्देशित किया। प्लांट में अग्नि शमन यंत्र की वैलिडिटी चेक…
पेण्ड्रा/दिनांक 01 नवम्बर 2023 राज्य स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के कार्यों को याद किया गया, नई राजधानी की नींव स्व अजीत जोगी ने रखी थी जो आज राजधानी के रूप में विकसित हो रही है – सुनील गुप्ता, स्व अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के विकास में नींव के पत्थर हैं – रामनिवास तिवारी पेण्ड्रा / 1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाने के लिए जोगी बंगले पेण्ड्रारोड में जोगी जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए…
*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023* राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान 18-19 आयु वर्ग के सवा सात लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान प्रदेश के रायपुर शहर उत्तर में हैं सबसे अधिक तृतीय लिंग के मतदाता *80 वर्ष से अधिक तथा दिव्यांग 6447 मतदाताओं ने दिखाई डाक मतपत्र में रूचि* रायपुर 1 नवम्बर 2023/ राज्य में दो चरणों में हो रहे विधानसभा निर्वाचन 2023 में प्रदेश के 2 करोड़ 3 लाख 93 हजार 160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दोनों ही चरणों में पुरूष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हैं। पुरुष तथा महिला मतदाताओं के…
संशोधित शिक्षकों को विभाग करें वेतन भुगतान रायपुर। वर्तमान में संशोधन निरस्तीकरण से प्रभावित शिक्षकों का आदेश सम्बन्धित डी डी ओ द्वारा *सितंबर 2023* से वेतन भुगतान रोक दिया गया है जबकि उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए status quo के आदेश में ऐसा कोई उल्लेख नहीं है। वेतन नहीं मिलने के कारण संशोधित शिक्षक अपने परिजनों के गंभीर बीमारियों का उपचार भी नहीं करा पा रहे हैं। साथ ही बैंक ऋण का emi भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। *अब दीपावली महापर्व भी है जिसको मनाने के लिए भी पैसों की आवश्यकता स्वाभाविक भी है* ऐसे शिक्षक उपस्थिति सुनिश्चित…
छ्ग के कर्मचारियों को भी है 4%DA का इंतजार, राजस्थान की तर्ज पर हो,छ्ग में भी आदेश केंद्र के 48% DA के मुकाबले राज्य कर्मचारी अब हैं 4% पीछे,बराबरी की है मांग- वीरेंद्र दुबे केंद्र सरकार द्वारा 48% DA की घोषणा पश्चात राजस्थान सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों को केंद्र के बराबर DA देने के आदेश निर्वाचन आयोग की अनुमति से जारी हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों को भी दीपावली के पूर्व केंद्र के बराबर देय तिथि से 48% DA मिले इसकी मांग छ्ग शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने छ्ग शासन से की है।…
रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कल शासकीय अवकाश रहेंगे इस कारण शासकीय कार्यालय व समस्त शासकीय संस्थाएं बंद रहेगी। 01 November Leave 2023-Final
राज्य सूचना आयोग में ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ रायपुर/31 अक्टूबर 2023- छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आज 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली गई। राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने आयोग कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल और राज्य सूचना आयोग के सचिव श्री जी. आर. चुरेन्द्र सहित आयोग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ…
राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर के अवसर पर मुख्य शासकीय भवनों पर की जाएगी रोशनी रायपुर, 31 अक्टूबर 2023/ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2023 की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों एवं राजधानी रायपुर, नया रायपुर अटल नगर में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस सम्बंध में शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल, बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, समस्त कलेक्टर तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देश जारी किए गए हैं।
नगर पंचायत अर्जुदा में आम आदमी पार्टी की विशाल रैली, प्रदेश प्रभारी संजीव झा जी हुए शामिल आप प्रत्यासी जसवंत सिन्हा ने जनता से इस बार आम आदमी पार्टी को वोट डालने की अपील बालोद(गुंडरदही) – गुंडरदही विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है,भाजपा कांग्रेस को बराबरी का टक्कर देते हुए अब आम आदमी पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही है,आप प्रत्याशी जसवंत सिन्हा की बढ़ती लोकप्रियता और जमीनी संघर्ष क्षेत्र में पूर्णतः बदलाव की लहर लाते नजर आ रहा है,विधानसभा में अपना जनसैलाब दिखाने व कार्यकर्ताओ की ताकत प्रदर्शित करते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा गुंडरदही विधानसभा के…
70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1219 अभ्यर्थियों ने भरे 1985 नामांकन पत्र *31 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जाँच* द्वितीय चरण के लिए अंतिम दिन 1245 नामांकन पत्र हुए दाखिल रायपुर, 30 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लिए कुल 1219 अभ्यर्थियों ने 1985 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। द्वितीय चरण के लिए आज नामांकन के अंतिम दिन कुल 1245 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। द्वितीय…
*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023* आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त 10 करोड़ रुपए से अधिक की नगद राशि और 90 लाख रुपए से अधिक की शराब की जब्ती रायपुर, 30 अक्टूबर 2023. राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 29 अक्टूबर तक की स्थिति में 38 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें दस करोड़ 11 लाख रुपए की नगद राशि भी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय…
मतदानकर्मियों को पूर्ण सुरक्षा, एक करोड़ का बीमा एवं पर्याप्त सुविधा मिले…. बीमार, दिव्यांग एवं बुजुर्ग कर्मियों को चुनाव कार्य से मुक्त रखा जाए – कर्मचारी मोर्चा रायपुर //- आगामी विधानसभा चुनाव में ड्यूटी कर रहे समस्त कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बीमा एवं समस्त सुविधाएं देने की मांग “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त कर्मचारी मोर्चा” ने की है। साथ ही दिव्यांग, बीमार एवं बुजुर्ग कर्मचारियों को चुनाव कार्यो से मुक्त रखने की भी मांग संगठन ने भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन आयोग से की है। “कर्मचारी मोर्चा” के राज्य संयोजक एवं प्रधान पाठक मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू ने…
छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र संगवारी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान, सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी महिलाएं *महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए चुनावों को और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने किए जा रहे हैं विशेष प्रयास* रायपुर, 28 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निर्वाचन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश के सभी विधानसभा…
वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपने मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र और निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारियां वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप डाउनलोड कर मतदाता जान सकते हैं अपने उम्मीदवारों के बारे में रायपुर, 28 अक्टूबर 2023/छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। दो चरणों में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। ऐसे में मतदाता यह जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि मतदान के लिए उनका कौन सा केन्द्र है, उनका नाम किस भाग संख्या अथवा क्रमांक पर है। ऐसी प्राथमिक जानकारी सहित कई अन्य…
पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान जी का 30 अक्टूबर को गुंडरदेही विधानसभा के न.प. अर्जुदा में रोड शो आम आदमी पार्टी गुंडरदेही विधानसभा के अधिकृत प्रत्यासी जसवंत सिन्हा के समर्थन में करेंगे प्रचार बालोद (गुंडरदेही) – गुंडरदेही विधानसभा में चुनावी सर्गगर्मियों बढ़ते जा रही है,भाजपा कांग्रेस के मुकाबले अब आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प बनने जगह जगह डोर टू डोर कैंपेन चलाते हुए युवा,किसान,महिला शक्ति,मजदूर वर्ग सहित सभी वर्गो से संपर्क साध रही है,वहीं भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है,और अब आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक पंजाब के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भगवंत मान जी का…
स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने खोजा नया एस्ट्रायड – नासा से होंगे सम्मानित डॉ. धनंजय पाण्डेय एवं उनके विद्यर्थियों की पूरी टीम को बधाई इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल सर्च कॉलेबोरेशन (नासा पार्टनर) के व्दारा स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर के व्दारा खोजे गये 2 एस्ट्रायड को प्रारंभिक तौर पर नई खोज माना गया है. सप्तर्षि इंडिया एस्टेरॉयड सर्च कैंपेन ९ अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था तथा ३ नवंबर को समाप्त होगा. इस सर्च कैंपेन में विश्व के कई केन्द्रों से छुद्रग्रह (एस्टेरॉयड) सर्च कैंपेन जारी है. स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…
पेण्ड्रा/दिनांक 28 अक्टूबर 2023 भालु के हमले से एक आंख गवां चुकी आदिवासी छात्रा की आर्थिक मदद के लिए बड़ी संख्या में सहयोगी सामने आए जीपीएम जिले के अलावा अन्य जिले से भी मिल रही आर्थिक मदद छात्रा गंभीर हालत में रायपुर में भर्ती है पेण्ड्रा / भालु के हमले से एक आंख गवां चुकी आदिवासी छात्रा के ईलाज के लिए शिक्षक, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, अधिकारी, पुलिस कर्मी सहित बड़ी संख्या में लोग आर्थिक सहयोग करने सामने आए हैं। जीपीएम जिले के अलावा अन्य जिले से भी ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से आर्थिक मदद की जा रही है। छात्रा…
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने किया शिक्षक श्री हेमंत प्रधान को निलंबित आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात राजनीतिक कार्यक्रम में किया मंच संचालन महासमुन्द, 28/10/2023/विधानसभा निर्वाचन वर्ष 2023 अंतर्गत श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला सूखीपाली, विकासखण्ड – पिथौरा को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने निलंबित कर दिया है। श्री प्रधान की ड्यूटी मतदान दल में मतदान दल अधिकारी क्रमांक-1 के रूप में लगाई गई है। श्री हेमंत प्रधान, शिक्षक द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत प्रभावी आदर्श आचरण संहिता के दौरान ग्राम रामपुर में भाजपा प्रत्याशी श्री सम्पत अग्रवाल…
29 अक्टूबर का दिन है खास,लॉन्च होने जा रहा है पढ़ो बढ़ो गुरुकुल। छात्रों युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने की पहल नई दिल्ली/लखनऊ । एजुकेशन सेक्टर में काम कर रही स्टार्टअप कंपनी पढ़ो बढ़ो भारतीय छात्रों एवम युवाओं के लिए एक अनोखा कांसेप्ट लेकर आ रही है। इस कॉन्सेप्ट को कंपनी ने पढ़ो बढ़ो गुरुकुल नाम दिया है। पढ़ो बढ़ो गुरुकुल की खास बात यह है की इसमें प्रधानमंत्री बाल शक्ति 2022 के विजेता अवि शर्मा साथ जुड़कर भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। यहां आपको बताना चाहेंगे की प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरुस्कार भारत में…
छत्तीसगढ़ व्यापम की भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में होगी परीक्षा एडमिट कार्ड व्यापम की वेबसाइट से किया जा सकेगा अपलोड रायपुर, 27 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 29 अक्टूबर रविवार को आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षाएं राज्य के 31 जिला मुख्यालयों में दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षार्थी व्यापम की वेबसाइट लिंक Vyapamonline.cgstate.gov.in/online से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीएएस 23 भर्ती परीक्षा जिसका आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाना था, उसे स्थगित करने…
द्वितीय चरण के लिए आज पांचवे दिन 372 नामांकन पत्र हुए दाखिल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 474 अभ्यर्थियों ने भरे 740 नामांकन पत्र दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल रायपुर, 27 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज पांचवे दिन कुल 372 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा…
अवैध शराब की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाकर कार्यवाही कर रहा है आबकारी विभाग अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में 31 चेकपोस्ट के माध्यम से वाहनों की हो रही नियमित जांच आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से कुल 1.97 करोड़ रूपए कीमत की मदिरा, वाहन, गांजा एवं महुआ लाहन जब्त टोल-फ्री नंबर 14405 पर अवैध मदिरा व मदिरा दुकानों से संबंधित कर सकते हैं शिकायत रायपुर. 27 अक्टूबर 2023. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए 9 अक्टूबर 2023 से लागू की गई आदर्श आचार संहिता के परिप्रेक्ष्य में तथा आयोग द्वारा विगत अगस्त माह में…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में वर्षों से पदस्थ अधिकारी जो शासकीय नियम के विपरीत तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थ है कई तो दशकों से जिले में काम कर रहे जुगाड़ लगा कर राजनैतिक लोगो से मेल जोल कर पदस्थ है जिन्हें आयोग स्वतः संज्ञान लेते हूये तत्काल हटाए जाये संलग्न लोगो की संलग्नीकरण समाप्त हो और प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल पदस्थापना में भेजे जाये। मतदान दिवस के पूर्व इन्हें हटाए ज्यादातर वन विभाग के द्वितीय श्रेणी अफसर है जिसमें कुछ एसडीओ ,रेंजर शामिल है वहीं जिले में प्रभार वाद के नाम पर बड़े बड़े विभाग…
भालु के हमले से घायल आदिवासी छात्रा की शिक्षक-कर्मचारी-अधिकारी व लोग कर रहे आर्थिक मदद भालू के हमले से एक आंख गवां चुकी छात्रा गंभीर हालत में एम्स रायपुर में भर्ती है घर से लगे बाड़ी के अरहर की झाड़ियों में छिपे भालू ने किया हमला डीएफओ के निर्देश पर वनकर्मी भी पहुंचे एम्स पेण्ड्रा / बाड़ी में अरहर की झाड़ियों में छिपे भालु ने हमला कर छात्रा का एक आंख और नाक नोंचकर शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट पहुंचाया था। छात्रा गंभीर हालत में एम्स रायपुर में भर्ती है। भालु के हमले से घायल आदिवासी छात्रा…
द्वितीय चरण के लिए आज चौथे दिन 203 नामांकन पत्र हुए दाखिल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 246 अभ्यर्थियों ने भरे 367 नामांकन पत्र *दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल* रायपुर, 26 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज चौथे दिन कुल 203 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 9 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन-2023 के द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के…
*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023* निगरानी दलों ने 32 करोड़ 75 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त रायपुर 26 अक्टूबर 2023/ राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 32 करोड़ 75 लाख रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 54 लाख रूपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 25 अक्टूबर तक की स्थिति में 25 हजार 101 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 76 लाख…
राज्य में हरित पटाखों का ही होगा विक्रय एवं उपयोग, दीवाली में 2 घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे दीपावली, छठ पूजा, गुरु पर्व तथा नया वर्ष/क्रिसमस के लिए उच्चतम न्यायालय तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश *रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, रायगढ़ तथा कोरबा के नगरीय क्षेत्रों में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक की अवधि में पटाखों का जलाना होगा प्रतिबंधित* रायपुर, 26 अक्टूबर, 2023। राज्य में केवल हरित पटाखों का उपयोग एवं विक्रय ही हो सकेगा। साथ ही दीपावली, छठ, गुरू पर्व, नया वर्ष/ क्रिसमस के अवसर पर पटाखों को फोड़ने के लिए दो घंटे की अवधि निर्धारित की गई…
पंद्रह वर्षो से रायगढ़ मुख्यालय मे पदस्थ प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी को निर्वाचन पदाधिकारी ने थमाई नोटिस मांगा तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण जिला आयुर्वेद अधिकारी के खिलाफ कई गंभीर शिकायत निर्वाचन आयोग से तुरंत तबादले की उठी मांग रायगढ़/ सदैव सुर्खियों मे रहने वाली विवादितएवं विगत पंद्रह वर्षो से जिला मुख्यालय मे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी पर पदस्थ प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ़ डॉ मीरा भगत की जिले से बाहर स्थानांतरित करने की लिखित शिकायत पत्र रजिस्टर्ड डाक के माधयम से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीनई दिल्ली भारत शासन,राज्य निर्वाचन पदाधिकारी राज्य शासन रायपुर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ को पूर्व पार्षद…
पेण्ड्रा/दिनांक 26 अक्टूबर 2023 भालु ने हमला कर छात्रा का एक आंख और नाक नोंचा, गंभीर हालत में छात्रा एम्स रायपुर में भर्ती घर से लगे बाड़ी के अरहर की झाड़ियों में छिपे भालू ने किया हमला डीएफओ ने कहा नेत्र प्रत्यर्पण का खर्च उठाएगा वन विभाग फारेस्ट गार्ड ने अपने भाई के माध्यम से बिलासपुर में आर्थिक सहायता दिलवाया पेण्ड्रा / बाड़ी में अरहर की झाड़ियों में छिपे भालु ने हमला कर छात्रा का एक आंख और नाक नोंच लिया। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट पहुंचाया है। गंभीर हालत में छात्रा को सीएचसी मरवाही से जिला…
मतदान दल गठन में की गई विसंगति को दूर करने अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कलेक्टर ने विसंगति दूर करने का दिया निर्देश पेण्ड्रा / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान दलों के विसंगति पूर्ण गठन को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा फेडरेशन गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिले की कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया को ज्ञापन सौंपकर मतदान दलों के गठन में हुई विसंगति को दूर करने का आग्रह किया। संयुक्त मोर्चा द्वारा दिए गए ज्ञापन के बाद कलेक्टर द्वारा चुनाव ड्यूटी में हुई विसंगति को तत्काल संज्ञान लिया गया…
धरमजयगढ विधानसभा से हमर राज पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र सिदार पहुंचे नामांकन फार्म लेने..प्रदेश में सबसे युवा उम्मीदवार हो सकते है..!! रायगढ़ (25/10/2023) – चुनाव आयोग के द्वारा दूसरे चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दिया गया है। जिसके बाद से शनिवार को नामांकन पत्र देने व जमा करने का कार्य शुरू हो गया है। रायगढ़ जिले में रायगढ़ , खरसिया धरमजयगढ, लैलूंगा विधानसभा इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन फार्म देने कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन फार्म जमा नहीं किया। नामांकन फार्म के लिए उम्मीदवार महेंद्र…
पेडन्यूज को किया गया चिन्हित, परीक्षण कर नोटिस जारी करने के निर्देश आदर्श आचार संहिता के अनुरूप ही जारी हो सकेंगे विज्ञापन मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति की बैठक आयोजित कोरबा 24 अक्टूबर 23/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग द्वारा सौंपे गए दायित्वों के बारे में बताया और उनका पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमसीएमसी के गठन की जरूरत और इसके कामकाज के बारे में विस्तार से बताया। समिति की बैठक में बताया…
रायपुर। बीजेपी केंद्रीय समिति ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लियॆ बचे चार सीट अंबिकापुर,बेमेतरा,कसडोल और बेलतरा के लियॆ उम्मीदवार आज घोषित हुये। अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल,कसडोल से धनीराम धीवर ,बेलतरा से सुशांत शुक्ला,बेमेतरा से दीपेश साहु है वहीं बीजेपी ने बेलतरा के विधायक रजनीश सिंह का टिकट काट दिया है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण रायपुर 24 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग के सी-विजिल एप (सिटिजन विजिल एप) पर लोगों से प्राप्त हो रही शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है। सी विजिल के माध्यम से 23 अक्टूबर तक की स्थिति में प्राप्त कुल 771 शिकायतों में से 761 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी- विजिल के माध्यम से मिल…
निगरानी दलों ने 30 करोड़ 52 लाख रूपए की नगदी और वस्तुएं की जब्त रायपुर, 24 अक्टूबर 2023/ राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर 23 अक्टूबर तक की स्थिति में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई है, जिसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार…
पेण्ड्रा/दिनांक 24 अक्टूबर 2023 दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकालकर सोन नदी में विसर्जन किया गया पेण्ड्रा / मां का नौ दिनों तक आराधना के पश्चात दशमीं के दिन मनोकामना ज्योति कलश की भव्य यात्रा श्रीदुर्गा मंदिर से निकाली गई। इसमें 600 महिलाएं जवारा कलश उठाकर यात्रा में शामिल हुईं। जनजातीय लोक परम्परा के निर्वहन करने वाले लोक कलाकार मां की भक्ति गीत गाते हुए इसमें शामिल होकर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए नगर भ्रमण किए। नगर वासियों ने जगह जगह पर शोभा यात्रा की स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद जवारा कलश का सोन नदी में पूजन विधि विधान…
विजयादशमी पर पेण्ड्रा के पूर्व जमींदार परिवार में परंपरागत तरीके से शस्त्रों का पूजा अर्चना किया गया
पेण्ड्रा/दिनांक 24 अक्टूबर 2023 विजयादशमी पर पेण्ड्रा के पूर्व जमींदार परिवार में परंपरागत तरीके से शस्त्रों का पूजा अर्चना किया गया पेण्ड्रा / विजयादशमी के अवसर पर पेण्ड्रा के पूर्व जमींदार परिवार के सदस्य राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने राजमहल में परंपरागत तरीके से शस्त्रों का पूजा अर्चना किया। राजा उपेंद्र सिंह ने बताया कि विजयादशमी पर्व भगवान श्रीराम के विजय का प्रतीक है इसलिए इस दिन शक्ति की उपासना के रुप में शस्त्रों की पूजा अर्चना करने की परंपरा पूर्वजों ने शुरु की थी। उनके द्वारा भी उसी परम्परा का निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चुनावी…
नामांकन के दूसरे दिन एक नामांकन पत्र दाखिल, तीन नामांकन पत्र खरीदे गये गरियाबंद 23 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन दाखिले के दूसरे दिन आज एक अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। राजिम विधानसभा क्षेत्र-54 से 3 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसी प्रकार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-55 से 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार अब तक कुल 10 अभ्यर्थी नामांकन पत्र खरीद चुके है और 2 अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल…
दुर्गा पंडाल में भारती ने कराया स्वीप सुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम तिल्दा | दिनांक 23 अक्टूबर 2023 | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला रायपुर के नगर पालिका तिल्दा अंतर्गत कोहका कालोनी में सक्रिय व नवाचारी शिक्षिका भारती वर्मा के द्वारा हमारा परिवार धार्मिक उत्सव समिति के पंडाल में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए स्वीप सुआ व मतदान हेतु शपथ दिलाया गया | जिसमें कालोनी के सभी नागरिक गण शामिल हुए | शिक्षिका भारती वर्मा…
आप प्रत्याशी जसवंत सिन्हा का धुंआधार जनसंपर्क क्षेत्र की जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन *गुंडरदही विधानसभा इस बार नए युवा शिक्षित युवा को मौका देने अग्रसर* बालोद(गुंडरदही) – चुनावी दंगल में आप प्रत्याशी जसवंत सिन्हा का क्षेत्र में जनसभा,जनसंपर्क और डोर टू डोर कैंपेन जोरो शोरो पर है,क्षेत्र के हजारों लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ चुके है ऐसे में आम आदमी पार्टी के लिए बढ़ते रुझान से भाजपा और कांग्रेस में खलबली मच गई है,वहीं गुंडरदही विधानसभा में नए चेहरे को क्षेत्र की जनता मौका हमेशा ही दी है,इस बार भाजपा और कांग्रेस ने पहले भी रह…
गरियाबंद। बिंद्रानवागढ़ 55विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अपना उमीदवार घोषित किया है टिकट वितरण पूर्व बीजेपी में दावेदारी करने वाले और टिकट नहीँ मिलने पर आम आदमी पार्टी में शामिल हूये भागीरथी मांझी को उम्मीदवार बनाया गया है देवभोग क्षेत्र में लोकप्रिय नेता भागीरथी माँझी के उम्मीदवार बनने से वोटों का विभाजन तय है जिससे मत विभाजित होंगे जिसका लाभ सीधे कांग्रेस पार्टी को मिलेगा बीजेपी के कद्दावर नेता रहे भागीरथी माँझी अब आप में शामिल होकर चुनाव लड़ेंगे जिससे बीजेपी को सीधा नुकसान उठाना पड़ेगा। अब देखना होगा की भागीरथी माँझी कितना नुकसान पहुंचा सकते है वहीं…
रायपुर। कांग्रेस की तीसरी और अंतिम सूची गत दिनों जारी हुई जिसमें 7उम्मीदवार घोषित किये गये घोषित उम्मीदवार की सूची में सरायपाली से श्रीमती चातुरी डिग्रीलाल नंद को उम्मीदवार बनाया गया है जो की चौहान समाज कीचौहान सेना की प्रमुख है मूलतः ये व्याख्याता है जो भुकेल स्कूल में पदस्थ है वर्तमान विधायक किस्मतलाल नंद की टिकट काट कर चातुरी नंद को टिकट दिया गया है चातुरीनंद सामाजिक कार्यों में अग्रणी रह कर काम कर रहीं है इसका लाभ पार्टी को मिलेगा जिसकी प्रबल संभावना है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान रायपुर, 23 अक्टूबर 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि…
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 द्वितीय चरण के लिए आज दूसरे दिन 59 नामांकन पत्र हुए दाखिल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक 43 अभ्यर्थियों ने भरे 64 नामांकन पत्र दूसरे चरण के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल रायपुर, 23 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज दूसरे दिन कुल 59 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सबसे अधिक अहिवारा और सक्ती विधानसभा क्षेत्रों में 4-4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चन्द्रपुर, जैजैपुर, रायपुर ग्रामीण, डौण्डीलोहारा…
दिवंगत शिक्षक स्व श्री मदन सिंह ध्रुव के परिवार को मिला शिक्षक सहयोग निधि समिति से सहयोग राशि पलारी। आज दिनाँक 23.10.2023 को पलारी विकासखंड जिला बलौदाबाज़ार मे पदस्थ श्री मदन सिंह ध्रुव, प्रधानपाठक, शास.प्राथ.शाला टेमरी के विगत दिनों आकश्मिक स्वर्गवास हो गया था। पलारी विकासखंड के शिक्षकों द्वारा आपसी सहयोग से मृत्यु उपरांत कार्यक्रम् के सहयोग के लिए शिक्षक सहयोग निधि संचालित किया जाता है। ध्रुव सर के निधन उपरांत समिति के पदाधिकारियों द्वारा आज उनके गृहग्राम खैरवारडीह (टेमरी) जाकर उनके परिवार से पत्नी इंद्रौतिन बाई व पुत्र जितेन्द्र ध्रुव को शिक्षक सहयोग निधि पलारी द्वारा सहयोग राशि 50000=00…
फिलिस्तीन : संघ, भाजपा और मोदी ; हिटलर के साथ नाज़ी, इजरायल के संग यहूदीवादी (आलेख : बादल सरोज) और अंतत नरेंद्र मोदी दुनिया के ऐसे प्रधानमंत्री भी बन गए, जिनकी विदेश नीति, वे जिस देश के प्रधानमंत्री हैं, खुद उस देश की विदेश नीति से सिर्फ अलहदा ही नहीं है, उसके विपरीत भी है। दक्षिण इजरायल पर 7 अक्टूबर को हुए हमास के अचानक हमले ने इस दुष्ट देश की अपराजेयता का आभासीय तिलिस्म जब चूर-चूर करके रख दिया, तब इजरायल के दत्तक अभिभावक अमरीका के साथ सबसे पहले उचक कर नरेंद्र मोदी चहके – ट्विटराये -…
धरमजयगढ़ विधानसभा के लिए हमर राज पार्टी ने महेन्द्र सिदार को बनाया उम्मीदवार….जाने कौन है सिदार… धरमजयगढ – रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्रों में हलचल मची हुई है। वैसे धरमजयगढ विधानसभा में लगातार कांग्रेस कांग्रेस का बोलबाला है। लेकिन इस बार कई नये पार्टी अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं । इसी क्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर (सर्व आदिवासी समाज) के प्रस्तावित हमर राज पार्टी (बाल्टी छाप) भी दांव लगा रही है। और विधानसभा प्रत्याशी सूची जारी की है धरमजयगढ़ से महेन्द्र सिदार, लैलूंगा से अजय कुमार…
रायपुर। कांग्रेस की तीसरी व अंतिम सूची अंततः जारी हो गया है जिसमें चार विधायकों के टिकट कटे है जिसमें सरायपाली से किस्मतलाल नंद की जगह चातुरीनंद ,सिहावा से लक्ष्मीध्रुव कसडोल से शकुंतला साहु की टिकट कटी है सिहावा से लक्ष्मी ध्रुव की जगह पूर्व विधायक अंबिका मरकाम,उत्तर रायपुर से कुलदीप जुनेजा,कसडोल से संदीप साहु धमतरी से ओमकार साहु उम्मीदवार घोषित हूये है चार विधायक किस्मतलाल नंद सरायपाली,विनोद चंद्राकर महासमुंद,शकुंतला साहु कसडोल,सिहावा से लक्ष्मीध्रुव के टिकिट काट कर नये लोगो को मौका मिला जबकि उत्तर रायपुर से कुलदीप जुनेजा और बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव की टिकट बरकरार रखी गई है
विधानसभावार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों की हुई तैनाती कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश कोरबा 21 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय परिसर में आबंटित विधानसभा वार रिटर्निंग ऑफिसर कक्षों एवं जिला कार्यालय के 100 मीटर परिसर के अंदर सुरक्षा हेतु तहसीलदार श्री के. के. लहरे एवं अतिरिक्त तहसीलदार कोरबा श्री अमित केरकेट्टा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर हेतु नायब तहसीलदार श्री चन्द्र भूषण चन्द्रा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा हेतु नायब तहसीलदार सुश्री सविता सिदार, विधानसभा क्षेत्र…
*छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन -2023* द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु आज 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी द्वितीय चरण की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल आज पहले दिन 5 अभ्यर्थियों ने भरे नामांकन पत्र रायपुर 21 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन के पहले दिन 5 अभ्यर्थियों ने कुल 5 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मुख्य…
व्याख्याता के पद मे पदोन्नति पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रोक, शिक्षक एलबी के पद से व्याख्याता के पद मे प्रमोशन पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगा दिया गया है एवं विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक पर भी रोक लगा दी गई है संक्षिप्त में मामला यह है कि *मोहनलाल पटेल एवं हरीश लाल टांडे* एवं अन्य के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष एक याचिका प्रस्तुत कर यह प्रार्थना/ मांग किया गया है कि शिक्षक एल बी के पद से व्याख्याता के पद में प्रमोशन हेतु वरिष्ठता सूची *01.04.2022* की स्थिति में बनाई जा रही है वह…
प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में बच्चों मे पोषण संबंधी जानकारी के साथ गरबा नृत्य आयोजित गरियाबंद। शासन के निर्देश अनुसार बस्ता मुक्त शनिवार पर प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे नवरात्र के सप्तम दिवस पर मां कालरात्रि के कथा का श्रवण पान, गरबा नृत्य, बच्चों में पोषण कैसे विस्तार पूर्वक जानकारी बताया गया शिक्षक खोमन सिन्हा ने आगे कहा कि कुपोषण क्यों होता है हम अपने शरीर के अनुसार आहार नहीं ले पाते इसी कारण से कुपोषित हो जाते हैं संतुलित भोजन प्रतिदिन के हिसाब से विटामिन प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में लेना होता है। स्वस्थ तन स्वस्थ मन का कहावत तभी सच…
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन -2023 दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर मान्यता प्राप्त दलों को निःशुल्क प्रसारण के लिए मिलेगा समय रायपुर, 21 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रीय दलों और संबद्ध राज्य के मान्यता प्राप्त राज्यीय राजनीतिक दल को दूरदर्शन और आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के लिए समय उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दूरदर्शन एवं आकाशवाणी पर निःशुल्क प्रसारण के माध्यम से मतदाताओं को अपनी नीतियों और कार्यक्रमों, घोषणा पत्रों और प्रमुख मुद्दों के संबंध में अपने विचारों के बारे में जानकारी देने का अवसर प्राप्त होता है। निर्वाचकों के लिए…
जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 26 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र नामांकन पत्र प्राप्त करने का पहला दिन कोरबा 21 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के संदर्भ में कोरबा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज नामांकन की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। आज कुल 26 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर के लिए 06, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा के लिए 10, क्रमांक-22 कटघोरा के लिए 09 तथा विधानसभा क्रमांक-23 पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के लिए 01 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री…
रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023दौरान संलग्न कर्मचारियों को चुनाव आयोग के निर्देश पर अस्वस्थ होने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी जिसके लियॆ छत्तीसगढ़ के चार व देश के अन्य राज्यों के दो अस्पताल को चिन्हांकित किया गया है ज्ञात हो की ड्यूटीरत कर्मचारियों को आपात स्थिति में इन अस्पताल में लाभ लें सकेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से विभिन्न स्तर अधिकारी / कर्मचारियों की ड्यटी निर्वाचन कार्य सम्पन्न करने के लिये लगाई गई है। इस संबंध में लेख है कि चुनाव आदेशित अधिकारी / कर्मचारी के स्वास्थ्य में किसी प्रकार के स्वास्थ्य सुविधा हेतु राज्य के समस्त शासकीय…
विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व शुष्क दिवस घोषित, मतगणना की अवधि में संपूर्ण दिवस आबकारी केन्द्र बंद रखने के लिये वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा कलेक्टरों को निर्देश जारी भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 दौरान शराब की बिक्री पर प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही करने, मतदान तिथि दिनांक 07-11-2023 व 17-11-2023 को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक की अवधि तथा मतगणना तिथि दिनांक 03-12-2023 को संपूर्ण दिन के लिये शुष्क दिवस घोषित करने के संबंध…
*विधानसभा निर्वाचन -2023* पहले चरण के निर्वाचन के लिए 294 अभ्यर्थियों ने भरे 455 नामांकन पत्र नामांकन के अंतिम दिन 254 नामांकन पत्र दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 अक्टूबर को रायपुर, 20 अक्टूबर 2023/ छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन जमा करने के अंतिम दिन 254 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार पहले चरण में निर्वाचन के लिए कुल 294 अभ्यर्थियों ने 455 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और अभ्यर्थी 23 अक्टूबर को अपना नाम वापस ले सकेंगे। मुख्य…
विधानसभा निर्वाचन -2023 द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु 21 अक्टूबर को होगी अधिसूचना जारी 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर तक अभ्यर्थी कर सकेंगे नामांकन दाखिल रायपुर 20 अक्टूबर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इस चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा सरगुजा संभाग की कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। प्रदेश में द्वितीय चरण में हो रहे निर्वाचन के लिए प्रत्याशी 30 अक्टूबर 2023 तक अपना नामांकन पत्र…
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोशियेसन के जिलाअध्य़क्ष MCB के द्वारा अपने फेसबुक वाल पर एक कार्यक्रम को इंगित करते हूये पोस्टडाला “ठीक साल भर पहले ये कार्यक्रम मनेन्द्रगढ़ में आहूत किया गया था” • उक्त खबर को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी की नजर पर जो आचार संहिता के उलंघन के दायरे में आता है जिस पर संज्ञान लेते हूये जिलानिर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी ने उदय प्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा है व लिखा है आपका कृत्य सिविल सेवा आचरणअधिनियम के विपरीत है संतोष जनक जवाब…
संपन्नों के मुकाबले एक गरीब भूविस्थापित को मैदान में उतारा माकपा ने, जवाहर सिंह कंवर होंगे कटघोरा से माकपा प्रत्याशी कोरबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से जवाहर सिंह कंवर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एक उत्साह भरे वातावरण में पार्टी के जिला कार्यालय बांकी मोंगरा में पार्टी समर्थकों की एक बैठक में पार्टी के जिला सचिव प्रशांत झा ने उनके नाम की घोषणा की। बैठक में पार्टी और सीटू के नेता वीएम मनोहर और एसएन बेनर्जी, नंदलाल कंवर, दीपक साहू, देवकुंवर कंवर तथा माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर भी उपस्थित थे। बैठक में कुसमुंडा, गेवरा तथा दीपका…
रायपुर। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने आज प्रदेश के मुख्यसचिव को ज्ञापन सौप कर दीपावली महापर्व के पूर्व प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारियों एवं पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के एरियर्स की अंतिम भुगतान की माँग की उन्होंने बताया की दीपावली राष्ट्रीय त्यौहार होने के कारण उक्त पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए अन्य माह की भांति कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक व्यय का सामना करना पड़ता है। यह पर्व नवंबर माह के मध्य सप्ताह में होने के कारण कर्मचारियों एवं पेशनरों को दिवाली के पूर्व वेतन के अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी,…
चुनाव की तारीख बदलने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र….. दीपावली त्योहार की व्यस्तता के चलते 20 नवम्बर के बाद चुनाव कराने की मांग…. रायपुर //- 7 एवं 17 नवम्बर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव है। “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच एवं शिक्षक एलबी संवर्ग” ने उक्त तिथियों में अविलम्ब बदलाव करने की मांग को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। संगठन के प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी 14 नवम्बर को पूरे भारतवर्ष में हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में 7 एवं 17 नवम्बर को विधानसभा चुनाव है। चूंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश…
