Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं प्रभु श्रीराम आलेख-ताराशंकर सिन्हा अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में खुशी और उमंग का वातावरण है। प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी उत्सव और आनंद का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर इस ऐतिहासिक पल की यादों को संजोने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल प्रभु श्रीराम के वनवास काल की यादें आज भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में बिखरी हुई हैं। इन स्मृतियों को संजोने का काम किया…
रायपुर। कल होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के चलते प्रदेश के मिनी आंगनबाड़ी और आंगनबाड़ी में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव : ज़िले में 22 जनवरी को आयोजित होंगे भव्य भक्तिमय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ज़िला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान में होगा आयोजित सभी ब्लॉक मुख्यालय में भी होगा मानस गान कार्यक्रम राजिम में महानदी के तट पर 1 लाख से अधिक दिए जलाए जाएंगे गरियाबंद 21 जनवरी 2024/ धार्मिक नगरी अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इसके लिए गरियाबंद जिले में भी खुशी और उत्सव का माहौल है। जिले के मंदिर देवालयों को सजाया जा रहा है। साथ ही आकर्षक पुष्प…
बलात्कार के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम का सश्रम कारावास भाटापारा । महिला के साथ उसके इच्छा के विरूद्ध तथा बिना सहमति के उसके साथ जोर जबरदस्ती करते हुये बलात्संग करने एवं उक्त घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अपर सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ ने नंदू यादव उर्फ नंदकुमार को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं आर्थिक दंण्ड से दंडित किया है। उक्त संबंध में लोक अभियोजक न्याजी खान ने बताया कि गत 17 नवंबर 2021 को दोपहर 1:30 बजे ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव मे पीड़िता जब अकेली…
बलौदाबाजार : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य बलौदाबाजार,19 जनवरी 2024 भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022-23 ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति का भुगतान पी.एफ.एम.एस के माध्यम से किया जा रहा है। इस योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के बैंक खाता क्रमांक को आधार से सीडिंग एवं एनपीसीआई मैंिपंग इनेबल होने के पश्चात् ही विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति राशि हस्तानांतरित किया जाता है। बिना बैंक खाता आधार सीडिंग के छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति राशि का भुगतान हो पाना संभव नहीं है। जिले…
रायपुर : पक्ष-विपक्ष में सामंजस्य रहना चाहिए, तभी लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा और सकारात्मक परिणाम देगा: उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति ने विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम को किया संबोधित रायपुर, 20 जनवरी 2024 भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पक्ष और विपक्ष के विधायकों में लगातार संपर्क और सामंजस्य होना चाहिए, तभी लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा और सकारात्मक परिणाम देगा। आप सदन में प्रतिद्वंदी नहीं हैं, वहां सौहार्द्रपूर्ण वातावरण होना चाहिए। आप लोग सामंजस्य बनाकर जनहित में बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने…
रायपुर : जो विधायक विधानसभा में जितना ज्यादा बैठता है अपने विचार उतने ही बेहतर तरीके से रख पाता है-लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के शुभारंभ में लोकसभा अध्यक्ष ने दी सीख आदर्श विधानसभा की परिपाटी विकसित करने के लिए करें कड़ी मेहनत सदन संविधान का मंदिर अतएव गरिमापूर्ण आचरण बेहद जरूरी रायपुर, 20 जनवरी, 2024 जो विधायक विधानसभा में जितना ज्यादा बैठता है। वो विधानसभा में अपने विचार उतने ही बेहतर तरीके से रख पाता है और इस तरह से अपने क्षेत्र का बेहतर प्रतिनिधित्व कर पाता है। यह बात…
रायपुर : आश्रम-छात्रावास के विद्यार्थियों को टेलीविजन स्क्रीन पर लाईव दिखाया जाएगा प्रभु श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में होगी शंखध्वनि और घंटानाद, मनाया जाएगा दीपोत्सव रायपुर, 20 जनवरी 2024 आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देश पर 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान प्रदेश के सभी आश्रम-छात्रावासों और कार्यालयों में शंखध्वनि और घंटानाद और आरती पूजन किया जाएगा। संध्या बेला दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर स्थित आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति…
रायपुर : आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती: ऑनलाईन आवेदन अब 6 मार्च तक 5967 पदों पर होगी भर्ती, अधिकतम आयु सीमा में पुरुष अभ्यर्थियों हेतु 5 वर्ष की छूट रायपुर, 20 जनवरी 2024 पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि को 15 फरवरी से बढ़ाकर 06 मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरूष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त 5 वर्ष की और छूट प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़…
जशपुर : जिला शिक्षाधिकारी जशपुर ने शराबी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी और स्कूल के प्रधानपाठक जीवन साय पैंकरा दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है BEO बगीचा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त मामले में कार्रवाई हुई है। डीईओ जशपुर द्वारा जारी निलंबन आदेश में लिखा गया है कि प्रधान पाठक की अनुपथिति के चलते ऐसी घटना निर्मित हुई है अतएव इस मामले में शिक्षक राजेश सूर्यवंशी के अलावे प्रधान पाठक जीवन साय पैंकरा भी दोषी है। बगीचा विकास खण्ड के शा प्राथमिक शाला बिमडा के सहायक शिक्षक राजेश सूर्यवंशी अपने एक साथी के साथ शराब के नशे…
गरियाबंद- गवर्नमेंट राजीव लोचन पीजी कॉलेज, पथरा रोड, राजिम गरियाबंद के मुख्य परिसर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड के तत्वाधान में संयुक्त रूप से निवेशक जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमिनार में गवर्नमेंट राजीव लोचन पीजी कॉलेज के सभी विद्यार्थी एवं वरिष्ठ अधिकारयों ने हिस्सा लिया। सेमिनार को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य निवेशकों के हित के लिए सेबी द्वारा उठाये गए क़दमों को बताना एवं साथ ही साथ सही वित्तीय योजना बनाते हुए प्रतिभूतियों के बारे में लोगों को अवगत कराना था । कार्यक्रम का शुभारम्भ सेबी के श्री…
रायपुर : श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें रायपुर, 20 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। श्री साय के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कर्मचारियों को लेकर एक आदेश गत दिनों दिया है जिससे लंबे समय तक किसी कर्मचारी को निलंबित रखने पर रोक लगाते हूये बहाल करने का आदेश दिया है इस आदेश से प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारियों पर लागू होगा जो किसी कारण से निलंबित चल रहे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर की एकल पीठ के न्यायाधीश श्री अरविंद सिंह चंदेल ने आदेश क्रमांक रिट याचिका 148/2024 दिनांक 11/01/24 के तहत बलौदाबाजार जिले के निलंबित जिला शिक्षा अधिकारी चैनु राम ध्रुव ने अपने निलंबन को जो 90दिवस से ज्यादा हो रही थी को चुनौती देते हुये अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के…
पेण्ड्रा/दिनांक 19 जनवरी 2024 डीईओ ने किया आदेश जारी, अनुसुचित जिला जीपीएम में एक वर्ष में मिलेगा 10 दिन का विशेष अर्जित अवकाश संयुक्त मोर्चा ने आभार जताया विशेष अर्जित अवकाश का सर्वाधिक लाभ एलबी संवर्ग के शिक्षकों को मिलेगा पेण्ड्रा / छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा की मांग पर जीपीएम जिले के डीईओ जेके शास्त्री ने अनुसूचित क्षेत्र में एक वर्ष में 10 दिन का विशेष अर्जित अवकाश का आदेश जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य एवं सभी आहरण संवितरण अधिकारी को जारी किया है। साथ ही सेवा पुस्तिका संधारण…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के तीन अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला आईएसओ सर्टिफिकेट छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य जहां कोल्ड चैन पॉइंट्स को मिला सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी बधाई रायपुर 19 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स हेतु आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर शामिल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी…
रायपुर : राज्य शासन का निर्णय: वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से 29 फरवरी तक किया जाएगा राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकेंगे रायपुर, 19 जनवरी 2024 प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 76.94 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए राज्य स्तरीय अभियान 25 जनवरी 2024 से प्रारंभ होगा। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 के दौरान किया जाएगा। इस हेतु…
रायपुर : मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश पुलिस मुख्यालय ने किया परिपत्र जारी रायपुर, 19 जनवरी 2024 पुलिस कर्मचारियों की कार्य की प्रवृत्ति एवं कार्य के दबाव को दृष्टिगत रखते हुए मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक दिवस का साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से जारी परिपत्र के अनुसार थाना एवं जिले में तैनात छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश देने की प्रक्रिया तय कर दी गई है।…
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के घोषणानुरुप 22जनवरी सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते समस्त शासकीय अर्धशासकीय कार्यालयों में काम काज आधा दिवस तक होगा। कार्यावधि 2.30 पश्चात होगा
सजाबो घर गली परछी, अवधपुरी राम आए हैं…….. स्वप्नील जायसवाल के गाए भजन ने छत्तीसगढ़ में लोकप्रियता का शिखर छुआ….. 20 घंटे में 10 लाख और 3 दिन में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा……छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल ने भी शेयर किया….. https://youtu.be/K8R8_EkTwVg?si=M4_zLvs5qMLL4iue रायपुर।अंबिकापुर (19 जनवरी 2024 अंबिकापुर सरगुजा के गायक स्वप्नील जायसवाल का छत्तीसगढ़ी में गाया हुआ कर्णप्रिय भक्तिमय राम भजन “”सजाबो घर गली परछी, अवधपुरी राम आए हैं……..”” इंटरनेट सोशल मीडिया इंटाग्राम, यू ट्यूब, व्हाट्स ऐप इत्यादि में छाया हुआ है। इस भजन ने छत्तीसगढ़ में नया…
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 के संबंध में समय-सारिणी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 11 फरवरी 2024(रविवार) को दो सत्रों में 28 जिला क्रमशः – अम्बिकापुर, बैकुण्ठपुर ( कोरिया), बिलासपुर, धमतरी,दुर्ग-भिलाई, दन्तेवाड़ा, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा जशपुर, कबीरधाम (कवर्धा) कांकेर, कोरबा,महासमुंद, रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सूरजपुर, गरियाबंद, नारायणपुर,कोण्डागांव, बीजापुर, सुकमा, बेमेतरा बालोद. गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही एवं मुंगेली (छ.ग.) के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसकी समय-सारिणी निम्नानुसार है
रायपुर : मोदी जी की गारंटी के अनुरूप वायदे किए जा रहे पूरे: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री का तुलसी माला, शस्त्र और शास्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया रायपुर, 18 जनवरी 2024 प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित किसान सम्मेलन एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहंुचने पर क्षेत्रवासियों, ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने भगवान राम के तैल चित्र…
रायपुर : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में रहेगा आधे दिन का शासकीय अवकाश मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की घोषणा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामलला के ननिहाल छत्तीसगढ़ में है भारी उत्साह रायपुर, 18 जनवरी 2024 अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को आधे दिन का शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता है। छत्तीसगढ़…
दुर्ग। दुर्ग संभागीय उपसंचालक शिक्षा कार्यालय ने दुर्ग संभाग के 316सहायक शिक्षकों को हिन्दी विषय पर उच्च श्रेणी शिक्षक के रूप में पदोन्नति देने जा रही है संभागीय शिक्षा कार्यालय द्वारा पात्र शिक्षकों की सूची जारी कर आगामी 24जनवरी को पदस्थापना हेतु काउंसिलिंग में भाग लेंगे। देखें आदेशððð लिंक को टच कर पात्र शिक्षकों की सूची downlodकरे 303
रायपुर : कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रारंभ होंगे झूलाघर महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती आबिदी ने दिए निर्देश, विभागीय कामकाज की समीक्षा रायपुर, 18 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ के चुने हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों में कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए आंगनबाड़ी कम क्रेच (झूलाघर) की स्थापना की जाएगी। राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1500 झूलाघर की स्थापना करने का लक्ष्य दिया गया है। महिला बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने महिला बाल विकास की समीक्षा करते हुए कहा कि गांव में सर्वे कर बच्चों का चिन्हाकन कर लिया जाए।…
रायपुर। पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा हाईस्कूल और हायरसेकेंडरी शालाओं में गठित शाला प्रबंध समिति(SMC) के अध्यक्ष का मनोनयन किया था जिसे नई सरकार ने समाप्त करते हुये प्राचार्यों को नये मनोनयन तक अध्यक्ष का प्रभार संभालने का आदेश जारी किया है।
बिलासपुर। पदस्थापना संशोधन मामले में निलंबित बलौदाबाजार डीईओ को निलंबित किया गया था आरोप पत्र का जवाब देने के बाद भी बिना किसी शिक्षक पदस्थापना संशोधन निरस्तीकरण मामले मे निलंबित balodabajar bhatapara के जिला शिक्षा अधिकारी सी एस धुर्वे का निलंबन समाप्त कर बहाल करने का निर्देश माननीय उच्च न्यायालय ने दिया हैं l…याचिकाकर्ता सीएस धुर्वे जिला शिक्षा अधिकारी के रूप.में पदस्थ थे l उन्हें दिनाँक 1 /8 /2023 को शिक्षकों के पदस्थापना संशोधन मामले मे गडबडी के आरोप के तहत कमेटी के सदस्य होने के कारण निलंबित किया गया था l 15/ 9/ 23 को उन्हें विभागीय जांच हेतु…
रायपुर : प्रदेश में 23 जनवरी से ग्रामसभा रायपुर, 18 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रत्येक तीन मास में कम से कम एक सम्मिलन आयोजित करने का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित तिथियों 23 जनवरी, 14 अप्रैल, 20 अगस्त एवं 02 अक्टूबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में सुविधाजनक तिथियों में प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश है। पंचायत विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं उनके आश्रित ग्रामों में ग्रामसभा…
रायपुर : प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालयों में लागू होगी एनजीडीआरएस प्रणाली शासन द्वारा मार्च 2024 के पहले तक इस प्रणाली को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश रायपुर, 18 जनवरी 2023 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में ई-पंजीयन साफ्टवेयर के स्थान पर राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली (एन.जी.डी.आर.एस.) चरणबद्ध रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत् मार्च-2024 के पहले तक सभी पंजीयन कार्यालयों में एन.जी.डी.आर.एस. साफ्टवेयर अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एन.जी.डी.आर.एस. साफ्टवेयर को तीन पंजीयन कार्यालयों अभनपुर, महासमुन्द एवं धमतरी में प्रारंभ…
नईदिल्ली। 22जनवरी को अयोध्या में होने जारहे श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार के कार्यालयों में दोपहर 2.30 बजे उपरांत अर्धदिवस का अवकाश घोषित किया है। देखें आदेश
बिलासपुर। स्कूल के उपस्थिति पंजी में एक दिन पूर्व हस्ताक्षर करने का मामला प्रकाश में आया है ज्ञात हो की सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा द्वारा आज दिनांक 16.01.2023 की दोपहर को शास प्राथ. शाला खूंटाघाट वि.सं. कोटा का अवलोकन किया जिसमें यह पाया गया कि श्रीमती अमृता वर्मा प्रधान पाठक द्वारा दि. 16.01.2024 का हस्ताक्षर किया गया व दि. 17.01.2024 का अग्रिम हस्ताक्षर कर शाला में अनुपस्थित है। उक्त मामला संज्ञान में आते ही संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर ने श्रीमती अमृता वर्मा की उपस्थिति को अमान्य करते हुये काम नहीं वेतन नहीं के आधार पर दि. 16.01.2024 को अवैतनिक किया जाता…
रायपुर: श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति पहुंची छत्तीसगढ़ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा गया पवित्र ज्योति कलश श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर ज्योति जलाने मुख्यमंत्री ने की अपील रायपुर 17 जनवरी 2022 श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां…
रायपुर। सरकार ने छत्तीसगढ़ के नये खुफिया प्रमुख के रूप में नियुक्ति की है श्री अमित कुमार ( भापुसे – 1998 ) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ करता है। श्री अमित कुमार (भापुरो- 1998 ) द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) का कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ० आनंद छाबड़ा (भापुरो – 2001 ) पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) के पद से कार्यमुक्त होगें । डॉ० आनंद छाबड़ा ( भापुसे – 2001 ) का नवीन पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किया जावेगा।
रायपुर। सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर को जिलों में नई पदस्थापना दी है ये अफसर विभिन्न विभागों मंत्रियों के साथ काम कर रहे थे।
रायपुर : पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को सप्ताहिक अवकाश के लिए किया था निर्देशित रायपुर, 17 जनवरी 2024 राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री श्री विजय शर्मा से फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर सप्ताहिक अवकाश के संबंध में जानकारी दी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा को सप्ताहिक अवकाश के लिए…
रायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षित बेेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसम्बर 2028 तक मिलेगा। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा…
बिलासपुर : डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति बिलासपुर, 17 जनवरी 2024 जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में तीन दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 3 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बसहा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत स्व. श्री संतोष कुमार श्याम के परिवार से उनके पुत्र श्री सिद्धार्थ श्याम, कोटा विकाखण्ड के संस्था ढोढ़ीनार के सहायक शिक्षक स्व. श्री लल्लू सिंह कुशराम के पुत्र श्री अमरजीत…
बीमार बच्चों का हालचाल जानने सुबह पांच बजे कलेक्टर पहुंचे जिला अस्पताल.. कलेक्टर के निर्देश पर बेहतर इलाज के लिए बच्चों को रातों रात सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया था शिफ्ट गलती से रतनजोत बीज खा लेने से बच्चे हुए थे बीमार सभी 7 बच्चों की स्थिति सामान्य, सभी खतरे से बाहर गरियाबंद 17 जनवरी 2024/गलती से रतनजोत बीज खा लेने के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चों को देखने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल आज सुबह 5 बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए। कलेक्टर की संवेदनशीलता और संजीदगी कदम से सभी 7 बच्चों का बेहतर इलाज हो रहा है। साथ…
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम 11 सूत्रीय मांग का ज्ञापन जीपीएम जिले के कलेक्टर को सौंपा पेण्ड्रा / छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम 11 सूत्रीय मांग का ज्ञापन मंगलवार को कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग किया गया कि केन्द्र के कर्मचारियों के बराबर देय तिथि से 46 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जाए। सातवें वेतनमान के अंतिम 7वें किश्त…
संयुक्त मोर्चा के 8 सूत्रीय मांग में से 3 मांगों का डीईओ ने तत्काल किया निराकरण, शेष मांगों के लिए उच्चाधिकारियों से लेंगे मार्गदर्शन, परियोजना क्षेत्र में 10 दिन के विशेष अर्जित अवकाश का आदेश जारी होगा, डीईओ द्वारा तत्काल निर्णय लिए जाने का संयुक्त मोर्चा ने किया स्वागत पेण्ड्रा / शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की 8 सूत्रीय मांग के सम्बंध जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के डीईओ जेके शास्त्री को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के जिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को ज्ञापन सौंपकर उनसे चर्चा किया। डीईओ ने 3 मांगों पर तत्काल निर्णय लेते हुए 2 दिन में आदेश जारी…
राम तो बहाना है, संविधान और गणतंत्र पर निशाना है!!(आलेख : बादल सरोज) अयोध्या में अभी तक अधबने मंदिर को लेकर देश भर में चलाई जा रही मुहिम की श्रृंखला में मध्य प्रदेश की सरकार ने बची-खुची संवैधानिक मर्यादा को भी लांघ दिया है। मध्यप्रदेश सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षरों से 12 जनवरी को समस्त कलेक्टरों के लिए एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में उन्होंने अयोध्या में निर्माणाधीन अधूरी इमारत – जिसे राम मंदिर कहा जा रहा है – के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तारतम्य में 16 से…
रायपुर : सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला ’स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट’ सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव की बेहतर प्रणाली के लिए मिला सम्मान क्रेडा द्वारा प्रदेश में 2.81 लाख से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का किया जा रहा है प्रभावी संचालन रायपुर, 16 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ ने गैरपरंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गैरपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा एक नया आयाम स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग अंतर्गत राज्य की…
रायपुर : नवनियुक्त शिक्षकों को ऐसा प्रशिक्षण दें जिससे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हो: स्कूल शिक्षा सचिव श्री परदेशी रायपुर, 16 जनवरी 2024 स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज एससीईआरटी में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि हमें नवनियुक्त शिक्षकों को ऐसा प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हो सके। यह प्रशिक्षण 5 दिन से अधिक का होना चाहिए। जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में तथा ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार करने पर जोर दिया। श्री परदेशी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति…
लिखित सहमति के बाद भू-विस्थापितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की निंदा, सीएमडी और जीएम का फूंका पुतला, किसान सभा ने कहा — रोजगार और पुनर्वास के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे कोरबा। एक ओर जब एसईसीएल प्रबंधन दीपका में सुरक्षा पखवाड़ा मना रहा था और बिलासपुर सीएमडी, डीटी, सभी क्षेत्रों के जीएम और सभी डायरेक्टर उपस्थित थे, वहीं दूसरी ओर आयोजन स्थल के बाहर खनन प्रभावित भू-विस्थापित सीएमडी और कुसमुंडा जीएम का पुतला फूंककर आंदोलनकारी नेताओं के खिलाफ कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज करने का विरोध कर रहे थे। छत्तीसगढ़ किसान सभा ने एसईसीएल प्रबंधन द्वारा भू-विस्थापितों के आंदोलनकारी…
रायपुर : नंबर वन ट्रेंड करता रहा ‘राम_दरस_बर_जाबो’ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाई छत्तीसगढ़ सरकार की “श्री रामलला दर्शन योजना’ हजारों लोगों ने साझा किए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का वीडियो संदेश रायपुर, 16 जनवरी 2024 श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में गजब का उत्साह देखने काे मिल रहा है। आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर #राम_दरस_बर_जाबो नंबर वन ट्रेंड करता रहा। छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं को अभिव्यक्त करते इस हैश टैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स अपने विचार साझा करते…
रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में राज्य शासन की ओर से पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं की हुई नियुक्ति विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी रायपुर, 16 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में पैरवी के लिए अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयर की नियुक्ति कर दी गई है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण के दिनांक से दो वर्षों के लिए होगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा 15…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: हायर सेकेण्डरी परीक्षा 9 मार्च से एवं हाई स्कूल परीक्षा 11 मार्च से रायपुर, 16 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा सत्र 2024 की समय-सारणी का निर्धारण किया गया है। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 9 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल तक और हाई स्कूल की परीक्षा 11 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रेल तक आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी…
रायपुर : 111.75 लाख मीट्रिक टन बंपर धान खरीदी के साथ अब तक के टूटे सारे रिकार्ड जबकि अभी पूरा एक पखवाड़ा भी बाकी किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का हो चुका भुगतान कस्टम मीलिंग के लिए 71.87 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के चलते धान की रिकार्ड आवक रायपुर, 16 जनवरी 2024 मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय से धान खरीदी केंद्रों में अन्नदाताओं…
रायपुर : सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन रायपुर, 16 जनवरी 2024 राज्य शासन द्वारा सहकारिता विभाग के राजपत्रित अधिकारियों के पदनामों में संशोधन किया गया है। संशोधित पदनाम ‘आयुक्त’ का उपयोग केवल प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाएगा तथा सहकारिता अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यों के लिए ‘पंजीयक’ पदनाम का ही उपयोग किया जाएगा। सहकारिता विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार संशोधित पदनाम इस प्रकार रहेंगे। पंजीयक (भा.प्र.से) का संशोधित पदनाम आयुक्त (भा.प्र.से) सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी…
रायपुर : कैबिनेट की बैठक 17 जनवरी को रायपुर, 16 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 17 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है।
मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर। कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ ने जिले में पड़रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर के चलते जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में दिनांक 14/12/2023 के द्वारा जिले अंतर्गत संचालित विद्यालयों के समय में दिनांक 15. 01.2024 तक परिवर्तन किया गया था। वर्तमान में जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में दिनांक 31.01.2024 तक के लिये जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है। देखें टाइम टेबल
शिक्षक ने स्कूल में लगा ली फांसी अभनपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव प्रायमरी स्कूल में पदस्थ एक शिक्षक अनूप कूटारे (47 वर्ष) ने हेडमास्टर के कमरे में फांसी लगाकर खदुकुशी कर ली। शाम को चार बजे के बाद स्कूल का अन्य स्टाफ वहां से निकला था। जानकारी मिली है कि पटवारी का इंतजार कर रहे होने की बात कहकर वह काम खत्म होने के बाद भी स्कूल में रूका। संभवतः अन्य स्टाफ के जाते ही हेडमास्टर के कमरे में जाकर पंखे पर रस्सी का फंदा फंसाया और फांसी पर झूल गया। शाम को पुलिस को घटना की सूचना…
दुर्ग : दुर्ग संभाग मे हिंदी विषय ई संवर्ग के 316 और टी संवर्ग के 50 पदोन्नत शिक्षकों की अब होगी पदस्थापना,शालेय शिक्षक संघ ने दी शुभकामना और बताया आज या कल मे हो सकती है काउंसलिंग तिथि की घोषणा अप्रैल 2023 मे संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा सहायक शिक्षकों की पदोन्नति संस्कृत विषय को छोड़ सभी विषयो मे दे दी गई थी,किन्तु पदस्थापना, न्यायालय विवाद के कारण हिंदी और संस्कृत विषय की नही हो पाई थी जिसके कारण हिंदी विषय के ई व टी संवर्ग शिक्षक निराश थे,और उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इस बीच शालेय शिक्षक संघ…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से दो गाँव को मिली जल संकट से मुक्ति बुझी पहाड़ी कोरवा बस्ती लोटापानी की प्यास राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत पानी आपूर्ति हुई शुरू अमडीहा मे खराब मोटर सुधार कर, फिर शुरू हुई पानी की आपूर्ति रायपुर, 15 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल के बाद दो गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गौरतलब है कि जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र लोटापानी गाँव, ग्राम पंचायत गड़ाकटा के इस आश्रित बस्ती में 80 कोरवा परिवार निवास करते है, इन कोरवाओं ने शनिवार 13…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : विद्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर 18 शिक्षकों का वेतन काटने आदेश जारी विद्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर 18 शिक्षकों का वेतन काटने आदेश जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 जनवरी 2024/ जिला शिक्षा अधिकारी ने गौरेला विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने पर 18 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा 9 जनवरी को ललाती संकुल अंतर्गत संचालित समस्त विद्यालय के बंद होने की सूचना दी गई। इस सूचना पर विकास…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत पीएम आवास योजना की पहली किश्त की जारी सड़क, बिजली, नल से जल, वन धन विकास केंद्र, आंगनबाड़ी, छात्रावास आदि परियोजना की दी स्वीकृति ग्राम पोंड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम में विधायक राजिम श्री रोहित साहू हुए शामिल विशेष पिछड़ी जनजाति आबादी तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने मोबाइल मेडिकल वैन का भी हुआ शुभारंभ गरियाबंद 15 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना अंतर्गत पीएम आवास योजना की पहली किश्त जारी की। इससे…
रायपुर : कलेक्टर और एसपी ने नागाडबरा गांव पहुंच कर आगजनी घटना स्थल का अवलोकन किया कलेक्टर के निर्देश पर पीड़ित के परिजनों को श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता राशि दी गई राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश रायपुर, 15 जनवरी 2024 कलेक्टर जनमेजय महोबे और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आज देर शाम पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर बैगा परिवार के घर हुए आगजनी की घटना स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीम और एसडीओपी को आगजनी घटना की बारीकी तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं…
रायपुर : राज्य में अब तक 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का भुगतान कस्टम मीलिंग के लिए 69.95 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव रायपुर, 15 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा…
रायपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह समारोह आयोजन की तैयारी के लिए राजभवन में हुई बैठक रायपुर, 15 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:15 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा। राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्याकाल में ‘एट होम फंक्शन‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : अनुशासनहीनता और वेतन रोकने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी अनुशासनहीनता और वेतन रोकने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 जनवरी 2024/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने लापरवाही, स्वेच्छाचारिता तथा अनुशासनहीनता पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी गौरेला और बिना किसी आधार व आदेश के शिक्षकों का वेतन रोकने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का संतोषप्रद जवाब निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी…
लखनऊ। प्रदेश में जारी शीतलहर के चलते उत्तरप्रदेश में सभी शैक्षणिक संस्थाओं में आगामी 17जनवरी तक स्कूल के बच्चों को छुट्टी दे दी गई है। वहीं कार्यरत शिक्षकों को प्रतिदिन की भांति शालाओं में नियमित उपस्थिति देनी होगी।
रायपुर : तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे मुख्यमंत्री श्री साय ने दिया वर वधू को आशीर्वाद नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार रायपुर, 14 जनवरी 2024 बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री…
रायपुर : जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए 1.14 करोड़ रूपए जारी रायपुर 14 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए राज्य के 146 विकाखण्डों में आयोजन के लिए एक करोड़ 14 लाख 25 हजार रूपए का आवंटन कलेक्टर के माध्यम से जारी किया गया है। राज्य के संस्कृति संचालनालय के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत विकासखण्ड स्तर पर मानस मंडलियों के भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राशि का आवंटन किया गया है। यह राशि कलेक्टर के माध्यम…
रायपुर : बर वन ट्रेंड करता रहा #सुशासन-का-एक-महीना सोशल मीडिया में छाया रहा छत्तीसगढ़ सरकार का उपलब्धियों भरा एक महीना रायपुर, 13 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार को आज 13 जनवरी को एक महीने पूरे हो गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देश भर से सोशल मीडिया यूजर्स छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा, सुशासन और उपलब्धियों से भरे एक महीने को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर फोटो, वीडियो, रील आदि क्रिएटिव पोस्ट के साथ इस शानदार एक महीने की चर्चा करते रहे। छत्तीसगढ़ सरकार…
रायपुर : मुख्यमंत्री ने ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ में लिया हिस्सा रायपुर, 14 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर में की साफ सफाई। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों,आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया है छत्तीसगढ़ में भी ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव‘ धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों,…
प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय बैठक मे निर्विरोध प्रांताध्यक्ष बने ..राजकिशोर तिवारी रायपुर। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की प्रांतीय बैठक मे प्रांताध्यक्ष श्री चन्द्रभानु मिश्रा जी की अध्यक्षता मे कलेक्टर गार्डन रायपुर में रविवार को महत्वपूर्ण बैठक रखा गया ,जिसमे 1998 से नियुक्त शिक्षक एल.बी.संवर्ग को पुरानी पेंशन नियुक्ति तिथि से मिलने हेतु मा.मुख्यमंत्री से लेकर कई विधायक मंत्री से मिलकर सरकार तक बात पहुंचाई गयी। लेकिन इस विषय को शासन ने नजर अंदाज किया और सभी 2004 के बाद नियुक्ति कर्मचारियों के लिए पेंशन घोषणा की लेकिन इसका लाभ एल.बी.संवर्ग को नहीं हो रहा है और 1998…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को शामिल होंगे पतंग उत्सव, छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह और तातापानी संक्रांति परब कार्यक्रम में रायपुर, 13 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित पतंग उत्सव, नगर पंचायत पथरिया में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य लोधी समाज के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम तातापानी में आयोजित ‘तातापानी संक्रांति परब’- 2024 में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 14 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित पुरखौती…
कोरिया। हाल ही में जारी हूंए छतीसगढ़ लोक सेवा आयोग के आए परिणाम में सिविल जज के लिए प्रज्ञा सिंह का चयन हुआ है। प्रज्ञा मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चैनपुर की रहने वाली है और प्राथमिक शाला डंगौरा में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। इसके पिता सेवानिवृत प्रधानपाठक है। वहीं शिक्षिका के सिविल जज बनने पर शिक्षक जगत में खुशी का माहौल है। शिक्षिका प्रज्ञा सिंह को बधाईयों का तांता लग गया है।
टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद ने नवपदस्थ कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की गरियाबंद :–छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद ने जिले में नवपदस्थ कलेक्टर दीपक अग्रवाल से सौजन्य मुलाक़ात कर बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात जिले की शैक्षणिक गतिविधियों एवं शैक्षिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर विकास हेतु शिक्षकों की महती भूमिका पर सार्थक चर्चा किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू, जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर आई टी सेल गिरीश शर्मा,प्रांतीय महिला प्रतिनिधि गीता शरणागत ,ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनवानी ,जिला सचिव सुरेश केला ,जिला उपाध्यक्ष ,सलीम मेमन जिला महामंत्री आर एस कंवर,नारायण…
गरियाबंद। जिला स्तरीय शाला प्रबंधन समिति एवँ विकास समिति के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण DEO सर श्री रमेश निषाद, DMC श्री के एस नायक, BRCCगरियाबंद श्री तेजेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर्स श्री लोकेश्वर सोनवानी श्रीमती सरिता सहारे के द्वारा बेहतरीन समस्त पहलुओं पर बारीकी से स्कूलों की योजनाओं के साथ साथ प्रबंधन समिति के समस्त अधिकारों व जिम्मेदारी पर विस्तृतचर्चा के साथ ढ़ी गई। उपरोक्तानुसार पूरी कार्यक्रम जिला मुख्यालय BRCC गरियाबंद में कियागया ।
रायपुर : केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे रायपुर, 12 जनवरी 2024 केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी को नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से राजकीय अतिथिशाला रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री श्री गिरिराज सिंह…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर भेजी चादर छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन चैन की दुआ रायपुर, 12 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में जयंती भाई पटेल और मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री मिर्जा एजाज बेग ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा हिन्दल वली अताए रसूल हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत उल्लाह अलेह के 802 उर्स मुबारक के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर चादर भेजी गई और छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन…
रायपुर : नन्ही बिटिया भूमिका की तकलीफ देख छलका मुख्यमंत्री का वात्सल्यभाव, दिया एम्स में त्वरित इलाज का निर्देश ब्रेन नर्व में दबाव की वजह से बाधित है डेढ़ वर्षीय बिटिया का विकास, शारीरिक मूवमेंट है सीमित, झटके भी आते हैं मुख्यमंत्री ने कुनकुरी के किसान रमेश मरावी के परिवार को दिया संबल रायपुर 12 जनवरी 2024 आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित…
रायपुर : किसानों की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी हमारी सरकार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दुर्ग जिले के खपरी में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर भक्तों के लिए दो ट्रकों में लगभग 20 टन हरी सब्जी अयोध्या धाम के लिए रवाना की मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित रायपुर, 12 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति…
रायपुर : बाबा गुरू घासीदास जी का संदेश एकता और शांति का मूलमंत्र-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम गिरहोला में संत समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री गिरहोला में ऑडिटोरियम के लिए 50 लाख रूपए और तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा रायपुर, 12 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के मिनी गिरौदपुरी धाम ग्राम गिरहोला में आयोजित संत समागम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि आस्था के इस केंद्र पर आयोजित संत समागम में सम्मिलित होने का…
रायपुर : दानी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को मिली बड़ी सौगात : बूढ़ा तालाब मार्ग पर बने गेट का ताला खुला शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने दी छात्राओं को युवा जयंती का उपहार मांग पूरी होने पर छात्राओं को मिली राहत, खिले चेहरे बूढ़ा तालाब सौंदर्यीकरण के चलते मार्ग पर बने गेट पर लगा था ताला रायपुर,12 जनवरी 2024 राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब परिसर से लगे जे. आर. दानी स्कूल की छात्राओं को युवा दिवस का बड़ी सौगात मिली है। पुरानी बस्ती और सुदंर नगर की ओर से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब बूढ़ा तालाब से लगे…
रायपुर : समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न रायपुर, 12 जनवरी 2024 मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत् राज्य के दूरस्थ इलाकों के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत् स्कूलों में सूचना प्रौद्योगिकी के तहत् उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद सरोवर पहुंचे रायपुर, 12 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद सरोवर टापू पर स्थित आदिशक्ति बूढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की सांसद श्री सुनील सोनी, संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, विधायक श्री मोतीलाल साहू इस अवसर पर उपस्थित हैं मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 20 युवाओं को ऑफर लेटर और पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को…
रायपुर : सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी से रायपुर, 11 जनवरी 2024 प्रदेश में नागरिकों और सड़क उपयोगकर्ताओं को सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के बारें में जागरूक करने के लिये सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, परिवहन, पुलिस विभाग, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस, स्काउट गाइड्स सहित स्वंयसेवी/समाजसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय एवं सहयोग से सड़क उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से वाहन चालकों, विद्यार्थियों का प्रशिक्षण, कार्यशाला, सेमीनार, नेत्र जांच शिविर सहित सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों से आयोजन…
लखनऊ। सम्पूर्ण प्रदेश में दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का भव्य एवं वृहद आयोजन तथा गणतन्त्र दिवस-2024 (26 जनवरी 2024 ) के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। वर्तमान परिदृश्य में दोनो अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त कमिश्नरेट/जनपदों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखना अतिआवश्यक है। अत आप सभी से अपेक्षित है कि उक्त महत्वपूर्ण आयोजन / कार्यक्रम के दृष्टिगत अपने अधीनस्थ अधिकारियों / अराजपत्रित कार्मिकों को दिनांक 26 जनवरी 2024 तक विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से ही अवकाश स्वीकृत किये जायें। साथ ही इस प्रयोजन हेतु ड्यूटी…
महासमुंद : मदिरा दुकानों के अनियमितता प्रकरणों में आबकारी विभाग महासमुन्द की कड़ी कार्रवाई मदिरा में मिलावट तथा ओवर रेट के प्रकरणों में कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज 12 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त महासमुंद, 11 जनवरी 2024 मदिरा दुकानों के सुचारू संचालन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता तथा कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा मदिरा दुकानों की सतत जांच व कड़ी निगरानी कि निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में जिले के समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। 10 जनवरी को कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान-तुमगांव…
रायपुर : विशेष लेख : 700 शवों के पोस्टमॉर्टम में सहयोग करने वाली संतोषी को मिला प्रभु श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण आमंत्रण से अभिभूत संतोषी हुईं भावुक, कहा- प्रधानमंत्री ने इस काबिल समझा, इसके लिए कोटि-कोटि साधुवाद रायपुर, 11 जनवरी 2024 ‘जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करहिं सब कोई..‘ श्रीरामचरितमानस के अरण्यकाण्ड की यह चौपाई बहुत विख्यात है। प्रभु श्रीराम के वनगमन के दौरान महर्षि अगस्त्य के आश्रम में आगमन हुआ, उसके ठीक पहले उन्होंने यह बात कही कि जिस पर प्रभु श्रीराम की कृपा होती है उस पर सम्पूर्ण जगत की कृपा…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से तीन स्कूलों में दूर हुई शिक्षकों की कमी बगीचा के रायकेरा हाईस्कूल में 6 शिक्षकों को किया गया संलग्न फोकटपारा और करडेगा प्राथमिक शाला में हुई शिक्षकों की नियुक्ति छात्रों-अभिभावकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर, 11 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर जिले के तीन स्कूलों में शिक्षकों की कमी से लंबे समय से परेशान बच्चों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले के इन तीन स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था सुचारू बनाएं रखने के लिए शिक्षकों की त्वरित…
रायपुर : देश का तीसरा स्वच्छतम राज्य होना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 11 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आज छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के तीसरे सबसे स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिलना बड़े गौरव का विषय है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य होने का पुरस्कार मिला है।…
रायपुर : 22 जनवरी को प्रदेश के स्कूल कॉलेजों में रहेगी छुट्टी: शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूम धाम से मनाने का निर्णय मकर संक्रांति पर राजधानी रायपुर में पतंग उत्सव रायपुर, 11 जनवरी 2024 धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूल, कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की। यह घोषणा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान की। श्री अग्रवाल ने पत्रकारों से…
रायपुर : ग्रामीणों की शिकायत पर औंधी के प्रभारी प्राचार्य निलंबित रायपुर, 11 जनवरी 2024 लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जिला मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी के विकासखण्ड मानपुर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी के व्याख्याता (प्रभारी प्राचार्य) कोमराज रामटेके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी निर्धारित किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय से आज जारी आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार कलेक्टर जिला मानपुर मोहला अम्बागढ़ चौकी के जनदर्शन में 9 जनवरी को विकासखण्ड मानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा…
भांचा राम के भक्तों की सेवा करने ननिहाल से मेडिकल टीम अयोध्या रवाना मंत्री द्वय श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर से मेडिकल टीम को समारोहपूर्वक किया विदा रामभक्तों की सेवा कर और रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटेगी मेडिकल टीम: श्री बृजमोहन अग्रवाल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सबसे ज्यादा गर्व हम ननिहाल वालों को: श्री श्याम बिहारी जायसवाल सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ सहित 50 लोग शामिल हैं मेडिकल टीम में पूरे 45 दिन रहेगी यह टीम, इसके बाद इतने ही सदस्यों की एक और टीम भी जाएगी रायपुर, 11 जनवरी,…
जिले की समस्त मदिरा दुकानें 22, 26 एवं 30 जनवरी को रहेगी बंद कलेक्टर श्री अग्रवाल ने शुष्क दिवस किया घोषित गरियाबंद 11 जनवरी 2024/ गरियाबंद जिले में 22, 26 एवं 30 जनवरी को मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने इन तिथियों को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेशानुसार अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2024 महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जिले की समस्त मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः…
गौरेला पेंड्रा मारवाही। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी विण्ख० – मरवाही का पत्र क्रमांक 1759 दिनांक 08.01.2024 के अनुसार- दिनांक 13.12.2023 को वि० ख० शि० अ० मरवाही द्वारा प्रा. शा. छातापटपर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कक्षा 1ली से कक्षा 5वीं तक के कोई भी छात्र / छात्रा अपना नाम अंग्रेजी में नहीं लिख पाते एवं न ही हिन्दी भाषा के पाठ्य पुस्तक को पढ पा रहे है। श्री रघुनाथ सिंह मार्को, प्र०पा० के द्वारा दैनंदनी भी नहीं लिखा जा रहा है। जिसके संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब श्री मार्को प्र०पा० के द्वारा आज…
शिक्षिका से छेड़छाड़ पर अभियुक्त को तीन वर्ष की सजा अम्बेडकरनगर। शिक्षिका के साथ छेडखानी करने के मामले में सत्र परीक्षण के दौरान विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट नेहा आनन्द ने अभियुक्त को तीन वर्ष के कारावास तथा 15 हजार रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया। मामला तीन वर्ष पूर्व अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का है। शिक्षिका का आरोप है कि उसके साथ 16 अक्टूबर 2020 को उसका पीछा करते हुए छेडखानी किया गया था। नामजद तहरीर पर माधवपुर निवासी बलवंत पुत्र त्रिभुवन के विरूद्ध छेडखानी समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ। सत्र परीक्षण के दौरान विशेष लोक अभियोजक सुदीप मिश्र ने…
विष्णु देव साय नया सरकार से पुनः आडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच थेरेपिस्ट नियमित भर्ती पद की माँग हुई तेज – रायपुर।स्पीच एंड हियरिंग एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार साहू एवं सभी सदस्यों द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी से मुलाकात कर सरकार गठन एवं नव वर्ष की बधाई दिए। साथ ही उक्त मुलाकात के दौरान माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी को स्पीच एंड हियरिंग एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के विषय में जानकारी दी गई।वर्ष 2006 से अभी तक पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में संचालित बी.ए.एस.एल.पी. ( चार वर्षीय) कोर्स से सैकड़ों ऑडिलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट…
जांजगीर कलेक्टर आकाश छीकारा ने गत दिनों हाईस्कूलसेमरा ब्लॉक नवागढ़ का निरीक्षण किया जिसमें दो व्याख्याता और दो लिपिक कार्य पर अनुपस्थित पाए गये। निरीक्षण के दौरान जिले के शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना / आवेदन के अनुपस्थित पाये गये है। जो उनके कार्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रकट करता है। उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 7 के विपरीत है। अतः संबंधितों का कॉलम नं. 05 में दर्शित अनुपस्थित दिवस का नियमानुसार वेतन की कटौती किया जाना है।
प्जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को वित्तीय प्रभार प्रदान किया जावे : अधिकारी/कर्मचारी फेडरेशन जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को वित्तीय प्रभार प्रदान किया जावे : अधिकारी/कर्मचारी फेडरेशन गरियाबंद। गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर दीपक अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर अधिकारी/ कर्मचारी फेडरेशन के सदस्यों ने जिला स्तर पर निराकरण योग्य समस्याओं को अवगत कराते हुए जल्द निराकरण की मांग की! संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर गरियाबंद को पांच बिंदुओं में ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया की विगत 5 वर्षों से जिला स्तरीय परामर्श दात्रि समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित नहीं किया गया है जिससे मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों में रोष व्याप्त…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय केबिनेट ने आज अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हूये हाईकोर्ट के सीनियर अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत को हाईकोर्ट बिलासपुर में महाधिवक्ता नियुक्त किया है। श्री प्रफुल्ल भारत हाईकोर्ट में सरकार का पक्ष रखेंगे। इससे पूर्वर्ती सरकार ने सतीश चंद्र वर्मा को महाधिवक्ता नियुक्त किया था।
रायपुर। 1. मंत्रिपरिषद की बैठक में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को दी गई गारंटियों में से एक और गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य है कि धार्मिक नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को श्री रामलला के दर्शन कराने हेतु अयोध्या ले जाने की घोषणा की गई है। जिसके परिपालन में श्री रामलला दर्शन योजना शुरू की जा रही है। इस योजना का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा तथा बजट पर्यटन विभाग द्वारा…
रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण हॉस्पिटल संचालन प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाओं हेतु एस्टीमेट तैयार करने दिए निर्देश रायपुर, 09 जनवरी, 2024 वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज रायगढ़ जिले के ग्राम परसदा स्थित 100 बिस्तर वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने हॉस्पिटल को प्रारंभ करने मूलभूत सुविधाएं का जायजा लेते हुए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) के अधिकारी को एस्टीमेट बनाने की निर्देश दिए, ताकि हॉस्पिटल संचालन का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 09 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मुंडा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को भी केन्द्रीय मंत्री श्री…
रायपुर : के हाथों में केक देखकर मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है, बच्चों का जवाब सुनकर उन्होंने खुद काटा केक जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय खुद बने बच्चे और रेडी टू ईट से बने केक को काटा रायपुर, 09 जनवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर जिले के जमदेई ग्राम में पहुंचे थे जहां उनकी नजर महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पड़ी। यहां पर कुछ बच्चे हाथों में केक लिए खड़े थे। मुख्यमंत्री ने पूछा किसका जन्मदिन है , तो बच्चों ने जो जवाब दिया उससे मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए की उन्होंने खुद ही बच्चों के…
रायपुर : प्रधानमंत्री की ‘परीक्षा पे चर्चा’ इसी माह के अंतिम सप्ताह में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक करा सकते हैं नामांकन नामांकन की अंतिम तिथि 12 जनवरी नामांकित प्रतिभागियों को प्रेषित किया जायेगा सहभागिता पत्र रायपुर, 09 जनवरी 2024 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी तनाव से दूर रखने हेतु सत्र 2023-24 हेतु लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सप्तम चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अविभावकों को ऑनलाइन नामांकन के बाद प्रधानमंत्री…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उदंती नेशनल पार्क में अवैध कब्जे के मामले में अतिक्रमणकारियों द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही बिलासपुर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ आदेश जारी करते हुए वन विभाग को उनके खिलाफ जल्द करवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट में उदंती नेशनल पार्क में अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों ने दलील दी कि, वे पिछले 30 सालों से वन भूमि में रह रहे हैं और वन हटाने के निर्देश दिये। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में 30 लोगों ने जंगल काटा और अतिक्रमण कर अपना घर बना लिया…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय श्री नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
