Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
कबीरधाम। छग सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कबीरधाम के प्रतिनिधि मंडल ने हमारे राजनांदगांव क्षेत्र के सांसद माननीय संतोष पाण्डेय के निज सहायक श्री गजराज राजपूत से मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नाम शिक्षकों के लिए TET अनिवार्यता के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए फैसले पर RTE 2010 के पहले नियुक्त शिक्षकों को छूट देने के संबंध में ज्ञापन दिया सौंपा गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष केशलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष लोकेन्द्र चन्द्रवंशी, धरमू कुर्रे, प्रांतीय सदस्य राजेन्द्र…
मोदी की गारंटी पूरा कराने केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहूको छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन! वर्तमान में केंद्र और छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की भाजपा सरकार है, पूरे शिक्षक आशा भरी नजर से सरकार को देख रहे हैं, हमें पूरा विश्वास है मोदी की गारंटी जल्दी पूरी होगी और वेतन विसंगति दूर होगी। TET की अनिवार्यता सरकार को समाप्त करना चाहिए और शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान देना चाहिए- रविंद्र राठौर भाजपा सरकार के घोषणा पत्र में दिए गए मोदी की गारंटी के अनुसार सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने की बात कही गई थी,…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का भी हुआ शुभारंभ। रायपुर, 14 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए जाने के निर्णय के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। यह पुस्तक राज्य में ग्रामीण आवास योजना के तहत प्राप्त ऐतिहासिक…
मुख्यमंत्री साय से शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात। रायपुर 14 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह 15 दिसंबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा…
बायोमेट्रिक उपस्थिति में निजी मोबाइल के उपयोग का शिक्षक संघ ने किया कड़ा विरोध। दुर्ग।छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई दुर्ग ने आज बयान जारी कर कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों से निजी मोबाइल फोन के माध्यम से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था न केवल अव्यावहारिक है बल्कि शिक्षकों की निजता, सम्मान और कार्य-परिस्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। संघ ने स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित या लागू किए जा रहे मोबाइल-आधारित उपस्थिति ऐप अत्यधिक लोकेशन, कैमरा, डेटा और अन्य निजी अनुमतियाँ मांगते हैं, जो व्यक्तिगत गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है। साथ ही इस ऐप से संबंधित…
गरियाबंद – आकाशवाणी रायपुर के प्रसारण मे तकनीकी खराबी श्रोताओं में नाराज़गी… गरियाबंद – जय मां घटारानी युवा रेडियो लिस्नर्स क्लब फुलझर के जिला गरियाबंद अध्यक्ष श्री योगेश्वर साहु ने बताया आकाशवाणी रायपुर का प्रसारण पिछले एक साल से प्रायमरी चैनल ट्रांजिस्टर पर साफ नहीं सुनाई दे रहा है जिससे श्रोतागण नाराज हैं। कुछ श्रोताओं ने बताया आकाशवाणी रायपुर का ट्रांसमीटर 35 साल पुराना है इसलिए रेडियो पर आकाशवाणी रायपुर के प्रसारण की गुणवत्ता साफ नहीं आता है बहुत से श्रोतागण ऐसे हैं रेडियो पर खराबी महसूस करते हैं लेकिन खराबी आकाशवाणी रायपुर के ट्रांसमीटर में है।आज भी पुराने रेडियो…
एसडीके एरिया कमेटी सदस्य- संतोष उर्फ लालपवन एवं सीनापाली एरिया कमेटी सदस्य- मंजू उर्फ नंदे, कुल 10 लाख ईनामी माओवादियों द्वारा गरियाबंद में आत्मसमर्पण। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत शासन के आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति तथा गरियाबंद पुलिस के समर्पण अपील से प्रभावित होकर आज प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के डीजीएन डिवीजन में सक्रिय 02 हार्डकोर 05-05 लाख ईनामी माओवादियों द्वारा हिंसा एवं विनाश के मार्ग को त्याग कर आत्मसमर्पण किया जा रहा है। आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण निम्नानुसार है-* ❇️ *(01) संतोष उर्फ लालपवन -* ग्राम-बण्डरपाली, थाना-आवापल्ली, जिला-बीजापुर का रहने वाला है। वर्ष 2005 को आवापल्ली…
मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति एवं क्रमोन्नति की मांग को लेकर विधायकों को सौंपा गया ज्ञापन बिलासपुर। प्रांतीय निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के आदरणीय प्रांताध्यक्ष श्री रविंद्र राठौर के मार्गदर्शन में सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने एवं क्रमोन्नति की मांग को लेकर 10 दिसंबर से 15 दिसंबर तक विधायकों को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक बिल्हा एवं जिला बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा आदरणीय बिल्हा विधायक, बिलासपुर विधायक एवं बेलतरा विधायक को ज्ञापन सौंपकर सहायक शिक्षकों…
आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर सूरजपुर जिला के 366 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा लाभ रायपुर, 13 दिसंबर 2025/ एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आई.सी.डी.एस) अंतर्गत आँगनवाडी केन्द्रों द्वारा दी जाने वाली छः सेवाओं में से पूरक पोषण आहार एक महत्वपूर्ण सेवा हैं । आँगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष आयु के बच्चों, 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों तथा गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार का प्रदाय किया जाता हैं । योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष आयु की शाला त्यागी…
प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से मिलेगी मुक्ति *प्रतिभागी अपने प्रश्न को 11 जनवरी तक करें अपलोड* रायपुर, 13 दिसम्बर 2025/परीक्षा पे चर्चा 2026 का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम पीएम मोदी का एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा से जुड़े तनाव, अनुभव और सकारात्मक तैयारी पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन MyGov पोर्टल (innovateindia1.mygov.in) पर शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 11 जनवरी…
पीएम सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस की दी शुभकामनाएं रायपुर, 13 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण सतत विकास, पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। ऊर्जा का विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और कुशल उपयोग न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने का भी प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। रायपुर, 13 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। नक्सलवाद के उन्मूलन के साथ-साथ बस्तर में मूलभूत सुविधाओं का विकास तेजी से किया जा रहा है और बस्तर अब विकास की दिशा में सशक्त गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय आज जगदलपुर में आयोजित बस्तर ओलम्पिक 2025 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़…
धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन *सरकार किसानों के साथ: टोकन सिस्टम में समय की बंदिश खत्म* *किसानों के लिए बड़ी सहूलियत: तूहर टोकन ऐप अब 24 घंटे उपलब्ध* *किसानों की सुविधा सर्वोपरि, टोकन व्यवस्था को बनाया गया सहज* रायपुर 13 दिसंबर 2025/ प्रदेश के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तूहर टोकन ऐप को अब 24×7 खोल दिया गया है। अब मोबाइल एप से टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं रहेगी। किसान दिन-रात किसी…
कबीरधाम में चिकित्सा सुविधाओं के एक नए युग का सूत्रपात कबीरधाम जिला आज विकास के नए युग में कर रहा प्रवेश – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय। *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मेडिकल कॉलेज निर्माण स्थल पर शिला-स्थापना कर जिले को दी ऐतिहासिक सौगात* *मुख्यमंत्री ने कवर्धा में श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव रिवर फ्रंट निर्माण और रवेली में महाविद्यालय की घोषणा की* *मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व सहायता समूहों को 7 करोड़ 78 लाख रुपये की राशि का चेक वितरण किया* रायपुर 12 दिसम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण स्थल पर…
शासन के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक – शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 12 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वर्तमान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन्स में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और उनकी गारंटियों पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ की जनता ने जो सेवा का अवसर दिया, उसे सरकार ने पूरी…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत। रायपुर 12 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरा होने पर राज्य के 21 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मिला 20.20 करोड़ रूपए का तोहफा छत्तीसगढ़ सरकार ने डीबीटी से पहुंचाई मदद रायपुर, 12 दिसम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ा तोहफा दिया है। श्रम विभाग ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 13 श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत कुल 21,209 पात्र श्रमिक हितग्राहियों को 20 करोड़ 19 लाख 98 हजार 515 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की…
सारंगढ़ DEO जे आर डहरिया जी नें आधी रात को खेल चयनित शिक्षक को NOC जारी कर बधाइयाँ दिए- कर्मचारी नेता नंदकिशोर पटेल सारंगढ़ / बरमकेला श्री जुगेंद्र प्रसाद साहू जी का आल इंडिया सर्विसेज एथलीट्स में छत्तीसगढ़ दल से पटना हेतु चयन हुआ है। इस चयन हेतु साहू जी को समूचे क्षेत्र बहुत बहुत बधाई सह अग्रिम शुभकामनाएं की अम्बार लगी है। इसी क्रम में इस प्रयोजन में आधी रात को सारंगढ़ DEO साहब नें NOC जारी कर बधाइयाँ दिए है, साथ ही साथ सम विभिन्न मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा हुआ जिसमे संयुक्त संचालक शिक्षा (बिलासपुर ) में…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन कोयला क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ पर विस्तृत चर्चा, राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के लिए ठोस कदमों पर बल रायपुर 12 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा…
आदिवासी विभाग के तुगलकी आदेश की बलिवेदी पर चढ़ा युवा अधीक्षक: तीन-तीन छात्रावासों का बोझ और अंत में सड़क पर मौत। पदोन्नति का आदेश या भ्रष्टाचार का फर्जी खेल?— छात्रावास अधीक्षक की मौत ने खोली विभाग की पोल। आदेश मानने की सजा: बिना आवास, बिना सुविधा—लंबी दूरी की मजबूरी और खतरनाक यात्रा। पढ़िए पदोन्नति का फर्जी खेल से लेकर मौत तक का सफर…? सारंगढ़ बिलाईगढ़:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के आदिवासी विकास विभाग में जारी अव्यवस्था, मनमानी और कथित भ्रष्टाचार का काला सच एक बार फिर सामने आया है। सहायक आयुक्त के तुगलकी फरमान को पूरा करने की मजबूरी या और…
जीवन की सफलता केवल डिग्री लेने में नहीं,बल्कि संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर जीवन जीने में-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा। शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) में नए भवन के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये का भूमिपूजन *विज्ञान प्रयोगात्मक सामग्री की खरीद के लिए 5 लाख रुपये और सांस्कृतिक दल के लिए 5,100 रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा* रायपुर, 11 दिसंबर 2025 / दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत शासकीय महाविद्यालय पेंड्रावान (धमधा) के नवीन भवन का भूमिपूजन आज प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। चार करोड़ पैंसठ लाख रुपये…
गायत्री मंत्र मानव जीवन को ऊर्जावान और संस्कारित बनाते हैं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 140 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद* रायपुर 11 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक…
रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सभी जिलों में होगीं कविता-कहानी प्रतियोगिताएं पुरस्कार भी मिलेंगे, जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा। *विद्यार्थियों से 30 दिसंबर तक ली जायेगी स्वरचित कहानियां और कविताएं* रायपुर, 11 दिसंबर 2025/ नवा रायपुर में अगले महीने होने वाले साहित्य उत्सव के पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए कहानी एवं कविता प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इन दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर विजेताओं को पुरस्कार भी मिलेंगे। जिले के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शामिल किया जायेगा और सर्वोत्कृष्ठ कहानी तथा कविता को…
शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान, आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय। *नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, सियान सदन और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारंभ करने की घोषणा* *101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री सोनाखान में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल* रायपुर 10 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान छत्तीसगढ़ के आत्मगौरव, संघर्ष और स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। वे आज सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में…
मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि रायपुर, 10 दिसम्बर 2025 /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि कसडोल विकासखंड के ग्राम सोनाखान पहुंचे। उन्होंने सोनाखान स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं शहीद वीर नारायण सिंह के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री केदार कश्यप, श्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम…
राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री श्री साय राजाराव पठार ग्राम कर्रेझर में शहीद वीर नारायण सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री *गौरवशाली है आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत* *तालाब निर्माण हेतु 15 लाख सहित कई घोषणाएं* *71.93 लाख रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण* रायपुर, 10 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जब-जब राष्ट्र व समाज पर…
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण शुरू, 180 नए गांव जुड़े बस सुविधा से। *ग्रामीण परिवहन को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ* *बस्तर और सरगुजा में परिवहन क्रांति, ग्रामीण बस योजना का विस्तार* रायपुर 10 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल के सुदूर वनांचलों में ग्रामीण परिवहन को नई दिशा देने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने आज एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से योजना के द्वितीय चरण का औपचारिक शुभारंभ किया तथा वर्चुअली हरी…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जयस्तंभ चौक में किया शहीद वीर नारायण सिंह के त्याग और संघर्ष का स्मरण। रायपुर 10 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जननायक अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित जयस्तंभ चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन त्याग, साहस और न्याय की अनुपम मिसाल है। अंग्रेजी शासन के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध शहीद वीर नारायण सिंह ने जिस अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया, वह…
छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप संस्कृति को नई उड़ान: टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड का सफल आयोजन, युवाओं को मिला वैश्विक मंच। रायपुर,10 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ में युवाओं के नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को मजबूत आधार देने की दिशा में धमतरी जिले ने ऐतिहासिक पहल की है। विश्वस्तरीय स्टार्टअप एक्सीलरेटर टेकस्टार्स के सहयोग से जिला प्रशासन धमतरी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 28 से 30 नवंबर 2025 तक तीन दिवसीय टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड धमतरी का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन पहली बार प्रदेश के किसी गैर-महानगरीय जिले में आयोजित हुआ, जिसने धमतरी को उभरते स्टार्टअप हब के रूप में नई पहचान…
*मंत्रिपरिषद के निर्णय* *दिनांक – 10 दिसम्बर 2025* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है। मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…
गाईडलाइन दरों को लेकर फैल रहे भ्रम पर राज्य सरकार ने दी व्यापक स्पष्टता कांकेर सहित पूरे प्रदेश में सरल, वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रणाली लागू। रायपुर, 09 दिसंबर 2025/ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा स्वीकृत नई गाईडलाइन दरों को लेकर आमजन के बीच उत्पन्न हो रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी जारी की है। शासन ने स्पष्ट किया है कि नई गाईडलाइन दरें न केवल अधिक सरल और वैज्ञानिक हैं, बल्कि इनके माध्यम से पुराने वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान भी किया गया है। सरकार…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। रायपुर 9 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचे और वहां उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी…
छत्तीसगढ़ की गौरवशाली धातुकला को राष्ट्रीय पहचान: ढोकरा–बेलमेटल शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई। रायपुर, 09 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ की पारंपरिक धातुकला को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की प्रसिद्ध ढोकरा–बेलमेटल शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का क्षण…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन। रायपुर 9 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा के ऐसे महान जननायक थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा, अन्याय के प्रतिरोध और वंचित वर्गों की सेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोनाखान के ज़मींदार परिवार में जन्म लेकर भी शहीद वीर नारायण सिंह…
नई दिल्ली: विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ की शिल्पकार श्रीमती हीराबाई झरेका बघेल को आज धातुकला में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री साय से क्रेडाई और रियल एस्टेट के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की* इंक्रीमेंटल प्रणाली की समाप्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए जताया आभार रायपुर, 08 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई,रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और आपत्तियों पर विचार करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रस्तुति का किया अवलोकन छत्तीसगढ़ में भी इस तकनीक के व्यापक उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा – मुख्यमंत्री श्री साय। रायपुर, 07 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा ने आज भोपाल में सिंचाई की नवीनतम तकनीक PIN (Pressure Irrigation Network) के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों की तुलना में यह प्रणाली कहीं अधिक कुशल, आधुनिक और जल संरक्षण के अनुरूप है। अपर मुख्य सचिव श्री…
नेचुरोपैथी भवन निर्माण के लिए दी 2 करोड़ 62 लाख रूपये की सौगात, कुनकुरी नगर को स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा तोहफ़ा। रायपुर, 8 दिसंबर 25/ कई प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, योग केंद्र और वेलनेस हब खुद को नेचुरोपैथी कहते हैं। जो प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान करता है और बापू भवन इसका ऐतिहासिक घर है, जिसे गांधीजी ने अपनाया था। खासकर छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र का उद्देश्य प्राकृतिक उपचार, योग, आहार, मिट्टी स्नान और हर्बल दवाओं के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य प्रदान करना है। जशपुर जिले के कुनकुरी नगर की स्वास्थ्य…
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत लगेगा विशेष कृषि शिविर। रबी क्षेत्र विस्तार एवं दलहन-तिलहन उत्पादकता बढ़ाने कृषि विभाग करेगा जागरूकता शिविरों का आयोजन। रायपुर, 08 दिसंबर 2025/प्रधानमंत्री धन.धान्य कृषि योजना (PMDDKY) 2025.26 से शुरू की गई एक सरकारी पहल है, जिसका लक्ष्य कम प्रदर्शन वाले कृषि जिलों में किसानों की आय और कृषि उत्पादकता बढ़ाना है, जिसके लिए 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को समन्वित किया गया है। इसमें सिंचाई, भंडारण, आसान ऋण तथा फसल विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया हैए, ताकि किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और देश को दालों सहित विभिन्न फसलों में आत्मनिर्भर बनाने…
प्रदेश में गाइडलाइन दरों एवं उपबंधों के पुनरीक्षण पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय। रायपुर, 08 दिसंबर 2025/प्रदेश में गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण करने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर गणना की वर्तमान…
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को* रायपुर 7 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान (उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम) के तहत जिला गरियाबंद अंतर्गत आयोजित महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित माओवादियों ने परीक्षा में भाग लिया। गरियाबंद – जिला गरियाबंद अंतर्गत आत्मसमर्पित माओवादियों के द्वारा छ0ग0 शासन के पुनर्वास नीतियों के विभिन्न योजनाओं से प्रभावित होकर प्रतिबंधित माओवादी संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में वापस आकर खुशहाल जीवन में सम्मिलित होकर दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को होने वाली उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम महापरीक्षा में कुल 22 आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया, और इसी तरह स्वरोजगार हेतु आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास योजना…
गरियाबंद मरार पटेल समाज जिला स्तरीय चुनाव शांति पूर्ण संपन्न, नवनिर्वाचित अध्यक्ष विष्णु पटेल बने गरियाबंद। कोसरिया मरार पटेल समाज जिला गरियाबंद का बहुप्रतीक्षित जिला स्तरीय निर्वाचन दिनांक 7 दिसंबर को मजरकट्टा में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। समाज के इस महत्वपूर्ण चुनाव में नई जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर समुदाय में उत्साह का माहौल रहा। निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी फिरंगी पटेल के मार्गदर्शन में तथा समाज के तीनों राज—राजिम राज, भाठीगढ़ राज और कांदाडोगर राज— अध्यक्ष और पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न की गई। मतदान के दौरान व्यवस्था, अनुशासन…
अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना। रायपुर 7 दिसम्बर 2025/ अरपोरा, गोवा में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदयविदारक है और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वे अपनी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दे।
छ.ग. सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई गरियाबंद द्वारा शिक्षकों की मांगों एवं पंचायत चुनाव मानदेय भुगतान को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गरियाबंद, 05 दिसम्बर 2025। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई गरियाबंद ने जिले के शिक्षकों की समस्याओं एवं लंबित मांगों के निराकरण हेतु जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्री कुमेन्द्र कश्यप के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षकों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाने हेतु कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किए गए। फेडरेशन ने मांग की कि अन्य जिलों की भांति प्राथमिक शाला…
सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन अब सहायक शिक्षको का हितैषी नही रहा _मोर्चा टीचर्स पदोन्नति संघर्ष मोर्चा कांकेर जिला संयोजक महेश्वर कोटपरिया ने फेडरेशन जिला अध्यक्ष निर्भय कोवाची के अधिकृत जारी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन कांकेर द्वारा 8 दिसंबर के प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन से दूरी बनाने और आंदोलन को “अनावश्यक” बताने संबंधी प्रेस-नोट पर टीचर्स पदोन्नति संघर्ष मोर्चा अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया जारी करता है। 1️⃣ संघर्ष का उद्देश्य बहकावा नहीं – अधिकार है फेडरेशन द्वारा यह कहना कि “अन्य संघों के बहकावे में न आएँ” अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक बहकाए नहीं जाते—…
छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है पर्यटन का नया अध्याय:मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ पर्यटकों के लिए आकर्षक टूर पैकेजों की शुरुआत। रायपुर 5 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग एवं आईआरसीटीसी मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना के तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष टूर पैकेजों की शुरुआत जल्द ही करने जा रहे हैं। यह पहल प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और प्राकृतिक विरासत के प्रसार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के अंतर्गत रायपुर से…
टीचर्स पदोन्नति संघर्ष मोर्चा को डीईओ रमेश कुमार निषाद द्वारा 26 जनवरी तक प्रधान पाठक पदोन्नति करने का ठोस भरोसा दिया गया । कांकेर। टीचर्स पदोन्नति संघर्ष मोर्चा कांकेर के सभी पदाधिकारी द्वारा बैठक सह वार्ता के दौरान पदोन्नति हेतू जिला संयोजक महेश राम कोटपरीया और संभाग संचालक उत्तम सिन्हा प्रमुखता से डी.ई.ओ कांकेर के पास रखा गया ।जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद द्वारा बैठक वार्ता द्वारा 26 जनवरी 26 तक जिला कांकेर में सहायक शिक्षक संवर्ग का 120 पदों से अधिक पदो में प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति करने हेतु सहायक शिक्षक साथी गण का पदोन्नति…
सफलता के लिए निरंतर सीखना, कौशल निखारना और आत्मविकास अनिवार्य – पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद संयम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़े युवा: राज्यपाल श्री डेका अनुशासन, नवाचार और अपनी संस्कृति से जुड़ाव – यही है सफल भविष्य की कुंजी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर, 4 दिसम्बर 2025/अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री…
ग्राफ्टेड बैंगन तकनीक से अड़जाल के किसान संतोष हुए आर्थिक रूप से सशक्त एक एकड़ की खेती से हुई 05 लाख रुपये की आय। *रायपुर, 04 दिसंबर 2025/* उद्यानिकी विभाग की ग्राफ्टेड बैंगन तकनीक ने बालोद के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम अड़जाल के किसान श्री संतोष कुमार के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव लाया है। विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्होंने ग्राफ्टेड बैंगन की आधुनिक खेती अपनाई, जिसके परिणामस्वरूप मात्र 01 एकड़ भूमि से उन्हें 05 लाख रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। पहले किसान संतोष पारंपरिक खरीफ धान की खेती करते थे, जिससे उन्हें पर्याप्त…
विशेष लेख:: पीएमजीएसवाई से बदला विकास का भूगोल एमसीबी जिले में पक्की सड़कों ने जुड़ा गांव-गांव, बढ़ी व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीणों में बड़ी नई उम्मीद रायपुर, 04 दिसंबर 2025/ पहाड़ों, वनाच्छादित और दूरस्थ भौगोलिक स्थितियों के कारण लंबे समय तक संपर्कहीनता की समस्या से जूझता रहा एमसीबी जिला। कई गांव ऐसे थे जहां पहुंचना मौसम के भरोसे होता था। बरसात में सड़कें कट जाती थीं, लोग घरों में कैद हो जाते थे और रोगी, छात्र, किसान सभी कठिनाइयों का सामना करते थे। *ग्रामीण जीवन की धड़कन बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना* पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…
प्रधानमंत्री मोदी की हर गारंटी को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार—मुख्यमंत्री श्री साय पीएम आवास के 1073 हितग्राहियों को नये आवास की चाबी सौंपी सुहेला में 195 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन सुहेला में खुलेगा शासकीय महाविद्यालय *बलौदाबाजार में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, तिल्दा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं* रायपुर 4 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित कार्यक्रम में 195.26 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 1073 हितग्राहियों को…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पर्यटन को प्रमोट करने विशेष पहल राज्य के 45 युवाओं को मिला पर्यटन प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण *बस्तर के युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर* *टूरिस्ट गाइड का गहन प्रशिक्षण लेकर लौटे छत्तीसगढ़ के युवा* *मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएँ* रायपुर, 04 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देनेे के लगातार प्रयास किए जा रहे है। छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुन्दरता और यहां के पर्यटन स्थलों को देखने के लिए देश-दुनिया के लोग छत्तीसगढ़ आये, इसे लेकर देश के विभिन्न…
माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी रायपुर 3 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएँ परिवार, समाज और राज्य…
छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ: अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल और त्वरित।’ रायपुर 3 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मंत्रालय में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले उपस्थित थीं। ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल पोर्टल के माध्यम से अब शासन के सभी विभाग तथा जिला कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश, अधिसूचनाएँ, अध्यादेश एवं अन्य प्रकाशन सामग्री…
आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री श्री साय अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने तथा ऑडिटोरियम निर्माण करने की घोषणा महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में किया अंतरण *475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण* *मुख्यमंत्री अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव समारोह में हुए शामिल* रायपुर, 03 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के…
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष : किसान हितैषी योजनाओं से किसानों का तकनीकी सशक्तिकरण और आय में उल्लेखनीय प्रगति। रायपुर, 03 दिसंबर 2025/बिलासपुर जिले में किसानों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनमें एकीकृत खेती प्रणाली, मूल्य संवर्धन, संसाधन संरक्षण, बागवानी को बढ़ावा और कृषि यांत्रिकीकरण जैसे कदम शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, फसल की पैदावार में सुधार करना और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाना है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से बिलासपुर जिले में किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं ने नए आयाम स्थापित किए हैं। वर्ष 2000 से 2025…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, लोकहित में कार्य करने की दी सीख। रायपुर, 03 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को सफलता के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी श्री छगन लाल नागवंशी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने…
*मंत्रिपरिषद के निर्णय* *दिनांक – 03 दिसम्बर 2025* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में रियायत देने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) – राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान राज्य में 01 दिसम्बर 2025 से लागू है, जिसके तहत घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट से बढ़ाकर अब 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में…
पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों के अनुभव। रायपुर, 02 दिसंबर 2025/ राजधानी नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित पाञ्चजन्य कॉनक्लेव ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक निवेश, महिला सशक्तिकरण तथा नई टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल सहित अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सवालों के सरल और स्पष्ट उत्तर देकर सरकार की योजनाओं और आगामी रोडमैप की जानकारी दी। *महिला सशक्तिकरण…
अंतरराष्ट्रीय पोलो में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई। रायपुर, 01 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।…
अगले महीने रायपुर में होगा साहित्य उत्सव, देश भर के 100 से अधिक साहित्यकार जुटेंगे मुख्यमंत्री श्री साय ने किया उत्सव के लोगो का अनावरण *“साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 02 दिसंबर 2025/नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन…
पारदर्शी व्यवस्था से खुशहाल किसान—3100 रुपये समर्थन मूल्य से नंद कुमार ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार। रायपुर,02 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही पारदर्शी और किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के चेहरे पर संतोष और भरोसे की नई चमक ला दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के दौरान नारायणपुर जिले के 17 उपार्जन केंद्रों में बारदाना, छाया, पेयजल, मेडिकल किट जैसी सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। खरीदी प्रक्रिया को ज्यादा सहज और पारदर्शी…
कांकेर। कांकेर जिला पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय को दिये अल्टीमेटम ने असर दिखाया जिले में शेष प्राथमिक प्रधानपाठक के रिक्त पद पर जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर रमेश कुमार निषाद ने पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करवाई हैं इस हेतु 1-4-25 की स्थिति में प्रवधिक अंतिम वरिष्ठता क़ा प्रकाशन कर दावा आपत्ति मंगवाई हैं। पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की माँग संभागीय पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के संयोजक उत्तम सिन्हा ने की हैं।
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत 13 नगर निगमों में आइकॉनिक कार्यों के लिए 429.45 करोड़ के 26 कार्य मंजूर। *योजना के तहत मरीन ड्राइव विस्तार, ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, हाइटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, जलापूर्ति सुदृढ़ीकरण, कॉरीडोर निर्माण, गौरव पथ, सड़क बाइपास एवं चौड़ीकरण जैसे वृहद कार्यों की स्वीकृति* *जीवंत शहरों के निर्माण और इज ऑफ लीविंग के लिए राज्य शासन ने इसी साल शुरू की है योजना, 500 करोड़ का बजट* *छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनिक, सुंदर और जीवंत बनाने की प्रभावी योजना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *योजना के तहत शहर के…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट। रायपुर, 01 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी एवं वनांचल क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। ऐसे क्षेत्रों में सेवा…
प्रधानमंत्री ने रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की प्रधानमंत्री ने पुलिस के बारे में जनता की धारणा बदलने, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने, शहरी और पर्यटन पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी, एआई और राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड एकीकरण के विस्तारित उपयोग का आह्वान किया; द्वीप सुरक्षा, तटीय पुलिस व्यवस्था और फोरेंसिक आधारित जांच में नवाचार पर जोर दिया *सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें विजन 2047 पुलिस व्यवस्था रोडमैप, आतंकवाद निरोधक रुझान, महिला सुरक्षा, भगोड़ों…
मुख्यमंत्री से अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। रायपुर 30 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री निर्मल सिन्हा, श्री…
‘बस्तर पंडुम 2026′ हेतु उच्चस्तरीय बैठक का हुआ आयोजन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल बैठक में हुए शामिल। *05 जनवरी-05 फरवरी 2026 तक ‘बस्तर पंडुम 2026’ का होगा आयोजन* *रायपुर, 30 नवंबर 2025* छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए ‘बस्तर पंडुम 2026’ के आयोजन के लिए शनिवार को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के रायपुर स्थित निवास पर उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बैठक में शामिल हुए। इस महोत्सव में…
बस्तर की धरती अब पुनः शांति, स्थिरता और विकास की ओर मजबूती से अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का लिया निर्णय रायपुर 30 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार की मानवीय, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख पुनर्वास नीति के तहत आज बस्तर में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण न केवल व्यक्तिगत पुनर्जीवन की दिशा में कदम है, बल्कि बस्तर…
वर्ष 2025-26 में 26 हजार 400 पीएम आवास निर्माण स्वीकृत 25 हजार 580 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी। *ग्राम पंचायतों में आवास चौपाल का आयोजन* रायपुर, 30 नवम्बर 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों को पक्का मकान प्रदान करने का क्रांतिकारी कदम है जो ना केवल आवास की कमी को दूर करती है बल्कि ग्रामीण जीवन को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतो में आवास चौपाल का आयोजन कराया…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 128 वीं कड़ी* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा देने, खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की प्रशंसा महिला खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का पल – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं यह देश की सामूहिक चेतना का बन गया है उत्सव –मुख्यमंत्री श्री साय नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं, खाद्यान्न उत्पादन बढ़ोत्तरी में हमारे राज्य का भी महत्वपूर्ण योगदान रायपुर, 30 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर…
जमीन रजिस्ट्री के बड़े भाव के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जमीन रजिस्ट्री में बढ़ाए गए भाव के विरोध स्वरूप शनिवार के दोपहर को तिरंगा चौक में पुतला दहन किया गया।ज्ञात हो कि जमीन रजिस्ट्री में बढ़े भाव के चलते वर्तमान समय में गरीब और मध्यमर्गी लोगो को काफी परेशानी हो रही है,इस समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश में कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का असफल कोशिश किया गया।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस सदस्यों ने जिला कांग्रेस भवन से पैदल मार्च…
एसआईआर में संदिग्ध नामों पर होगी सख्त कार्रवाई- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। *रायपुर, 29 नवम्बर 2025/* छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के संशोधन के लिए संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पाये गए संभावित फर्जी प्रविष्टियों और संदिग्ध नामों के पाए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सख्त संदेश दिया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर संदिग्ध प्रविष्टि की सख्त जांच और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि 2003 के मूल…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हॉस्पिटल पहुंचकर महिला कांन्सटेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली गुरूवार को सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में घायल हुई थी महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा। *चिकित्सकों को इलाज का बेहतर प्रबंध करने के निर्देश* रायपुर, 29 नवम्बर 2025/ सुकमा जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जिला पुलिस बल की महिला कांस्टेबल सुश्री मुचाकी दुर्गा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज यहां रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला कांस्टेबल सुश्री दुर्गा से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से…
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को* रायपुर 29 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।
नवा रायपुर मेडिसिटी: मध्य भारत में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत लिख रहा है छत्तीसगढ़ हेल्थकेयर हब बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है अटल नगर। रायपुर, 29 नवम्बर 2025/ स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान किसी भी विकसित समाज की असली नींव होते हैं। भारत जब वर्ष 2047 के विकसित राष्ट्र के संकल्प की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तब गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ हमारी प्रमुख प्राथमिकता बन चुकी हैं। इसी दृष्टि से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में विकसित की जा रही ‘मेडिसिटी’ परियोजना न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत में स्वास्थ्य सेवा के…
प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री श टंक राम वर्मा 71.12 लाख रुपये के तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण और 1.21 करोड़ रुपये के हायर सेकंडरी स्कूल भवन का हुआ शिलान्यास रायपुर, 29 नवंबर 2025/राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नगर पंचायत टुण्ड्रा में विकास का नया अध्याय लिखा। इस अवसर पीकर उन्होंने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकापर्ण और शिलान्यास किया। टुण्ड्रा के हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने 71.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित…
सख्त मॉनिटरिंग का असर—धमतरी में धान खरीदी तेज रफ्तार पर *किसानों को मिल रहा त्वरित भुगतान* रायपुर, 29 नवम्बर 2025/ धमतरी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन पूरी पारदर्शिता, सुगमता और मजबूत प्रशासनिक निगरानी के साथ सुचारू रूप से जारी है। जिले की 74 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 100 उपार्जन केन्द्रों में कुल 1,27,851 किसानों द्वारा 1,19,541.09 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत किया गया है, जिनमें 76,046 सीमांत, 49,493 लघु और 2,312 दीर्घ किसान शामिल हैं। तेज़ी से हो रही खरीदी, किसानों को हर…
चार आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त प्रधानमंत्री आवास योजना अपूर्ण मकानों को पूर्ण दर्शाने के मामले में कार्रवाई। रायपुर, 29 नवम्बर 2025/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की निर्माण की स्थिति की गलत रिपोर्टिंग के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस मामले में दोषी पाए गए 4 ग्राम पंचायतों के आवास मित्रों एवं एक ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले कड़ा रूख अपनाते हुए जनपद पंचायत के कई अन्य अधिकारियों सहित संबंधित ग्राम पंचायतों…
रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी रायपुर पहुंचे अगवानी पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन दिवसीय 60वीं DGP/IGP कॉफ्रेंस का उद्घाटन किया। *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में DGsP/IGsP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है* *अगली DGsP/IGsP कॉन्फ्रेंस से पहले देश नक्सलवाद की समस्या से पूर्णतः मुक्त हो जाएगा* *हमने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर सुरक्षा के घेरे को मजबूत बनाया है, इसी का परिणाम है कि 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या जो 126 थी, वो…
गरियाबंद।कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जिलाअध्यक्ष घोषित कर दिये हैं इस नियुक्ति को पार्टी ने संगठन सृजन क़ा नाम दिया था हर जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त हूये थे इस बीच गरियाबंद जिले में तीन दावेदारो ने अपना दावेदारी पेश किया था जिनमें पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला के सुपुत्र भवानी शंकर शुक्ला,गरियाबंद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल किशोर पांडे ,व देवभोग क्षेत्र के कांग्रेस नेता सुख चंद बेसरा शामिल तीनों का नाम पैनल में हाईकमान को गया था जिसमें दो दावेदार भवानीशंकर शुक्ला व युगल पांडे राजिम विधानसभा क्षेत्र से थे व सुखचंद बेसरा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से…
छत्तीसगढ़ में वन भैंसा संरक्षण एवं स्थानांतरण पर उच्च स्तरीय बैठक रायपुर, 27 नवम्बर 2025 / छत्तीसगढ़ वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन श्री अरुण कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित आरण्य भवन में विगत गुरुवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन भैंसा (वाइल्ड बफैलो) के संरक्षण, संख्या वृद्धि, स्थानांतरण तथा वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। *वन भैंसा संरक्षण पर विस्तृत विमर्श* बैठक में राज्य के राजकीय पशु वन भैंसा की संख्या वृद्धि एवं संरक्षण पर सर्वप्रथम विस्तृत चर्चा हुई। श्री पाण्डेय ने…
माओवाद प्रभावित क्षेत्र से निकलकर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं श्रीमती सरोज पोडियाम पीएम स्वनिधि योजना बनी आर्थिक सशक्तिकरण का आधार। रायपुर, 27 नवम्बर 2025 / सुकमा जिले की निवासी श्रीमती सरोज पोडियाम माओवाद हिंसा से प्रभावित परिवार से हैं। वर्ष 2009 में माओवादियों द्वारा उनके ससुर की हत्या किए जाने से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया था। इस कठिन परिस्थिति में शासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नवा बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें आवास प्रदान किया तथा उनके पति श्री राकेश पोडियाम को नगर सैनिक (सिपाही) के पद पर नियुक्त कर परिवार को सुरक्षा एवं आजीविका का सहारा दिया।…
पंजीयन की गलत श्रेणी में बनी रहवासी सोसायटियों पर कार्रवाई 360 रहवासी सोसायटियों को नोटिस रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स सोसायटी का पंजीयन रद्द। रहवासी सोसायटियों को कोऑपरेटिव एक्ट 1960 के तहत पंजीयन अनिवार्य रायपुर, 27 नवम्बर 2025/ रियल एस्टेट प्रोजेक्टों की रहवासी सोसायटियों द्वारा गलत अधिनियम के तहत पंजीयन कराने और उसके विपरीत जाकर कॉलोनी का रख-रखाव व शुल्क वसूली करने के मामलों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कारण रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ ने रायपुर की आनंद विहार रेसिडेंट्स विकास सोसायटी का पंजीयन रद्द कर दिया है तथा ऐसी ही गलत श्रेणी में…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत रायपुर 28 नवंबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 13 आई-ए-एस अफसरों को स्थानांतरित कर नये स्थान में पदस्थ किया हैं।। जो इस प्रकार हैं।
धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा: रामपुर के किसान कीर्तम राम पटेल ने सुचारू व्यवस्थाओं के लिए शासन को दिया धन्यवाद रायपुर, 27 नवम्बर 2025/ प्रदेशभर में जारी धान खरीदी तिहार किसानों के लिए राहत, पारदर्शिता और सुगमता का संदेश लेकर आया है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर के कृषक एवं गांव के पटेल, कीर्तम राम पटेल ने खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सरल, व्यवस्थित और किसान हित में है। कृषक श्री कीर्तम राम पटेल ने बताया कि वे इस सीजन में कुल 187…
आत्मसमर्पित एवं नक्सल पीड़ित 79 युवाओं को मिली नई राह कौशल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 10.33 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित। रायपुर, 27 नवम्बर 2025/ जिला प्रशासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए प्रयासों के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण पहल को मूर्त रूप दिया गया। नक्सलवादी आत्मसमर्पित, पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं लाइवलीहुड कॉलेज नारायणपुर द्वारा प्रशिक्षित 79 प्रशिक्षणार्थियों को कौशल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर कुल 10 लाख 33 हजार 965 रुपये की प्रोत्साहन राशि चेक के रूप में वितरित की गई। जिला…
जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुम्हारों को 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक का वितरण कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा श्री विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर 27 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के…
संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में हुए शामिल *संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक वाचन* रायपुर, 26 नवंबर 2025//मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज 75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित टाउन हॉल में आयोजित “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपस्थित जनसमूह के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन। रायपुर 26 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। डॉ. अंबेडकर के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के अटूट स्तंभ भी रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य…
*बी.एल.ओ. कार्य कर रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला, सुरक्षा की मांग को लेकर कलेक्टर से मिला छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रतिनिधि मंडल* दुर्ग। निर्वाचन आयोग के एस. आई.आर. में बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफ़िसर) के रूप में जिले के विधानसभा क्रमांक 65 भिलाई नगर भाग संख्या 117 में ड्यूटी निभा रहे शिक्षक पर ईट से जानलेवा हमले की घटना से शिक्षा जगत में आक्रोश फैल गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल आज कलेक्टर दुर्ग श्रीमान अभिजीत सिंह से निर्वाचन कार्य मे लगे समस्त बी.एल.ओ. की सुरक्षा दृष्टिकोण से…
गरियाबंद – ग्राम फुलझर में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग… पांडूका। ग्राम फुलझर के समाजिक कार्यकर्ता एवं जागरूक युवक योगेश्वर साहु ने बताया छुरा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम फुलझर में अवैध शराब बिक्री जोरों से चल रही है छत्तीसगढ़ शासन मौन है । चौक चौराहे में सुबह से ही अवैध महुआ शराब बिक्री चल रही है अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले ऊपर उचित कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हो गये है।महुआ शराब बनाने में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ भारी खिलवाड़ किया जा रहा है। कुछ…
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मैनपुर पहुंचे, विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण धवलपुर के प्राथमिक व हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई और व्यवस्थाओं की ली जानकारी गरियाबंद 25 नवम्बर 2025/ मैनपुर में आयोजित मातर महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उनका यह दौरा न केवल प्रशासनिक समीक्षा तक सीमित रहा, बल्कि उन्होंने खुद बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणजन से संवाद स्थापित कर वास्तविक स्थिति को समझने का प्रयास किया। शिक्षा मंत्री सबसे पहले प्राथमिक शाला धवलपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों…
छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ को मिले 6800 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बूस्ट दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में 3,000 से ज्यादा रोजगार का खुला रास्ता नई दिल्ली, 25 नवंबर 2025- राजधानी दिल्ली आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को अभूतपूर्व निवेश प्रस्ताव मिले। स्टील, ऊर्जा और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों ने राज्य में उद्योग स्थापित करने, क्षमता विस्तार, होटल निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रुचि दिखाई। कार्यक्रम में शामिल कंपनियों ने कुल 6321.25 करोड़ के औद्योगिक निवेश…
संविधान के 75 वर्ष : रायपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ अम्बेडकर चौक में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे *शासकीय कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का होगा वाचन* रायपुर, 25 नवंबर 2025/ भारतीय संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा भारतीय संविधान पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन एवं नगर निगम रायपुर द्वारा संयुक्त रूप से…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की सौजन्य मुलाकात छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति और प्रगतिरत परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर 25 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के विस्तार, नए प्रोजेक्ट्स की प्रगति और चल रही परियोजनाओं के शीघ्र पूर्ण करने से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि राज्य में स्वीकृत सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाया जाए, ताकि नागरिकों, उद्योगों और व्यापार जगत…
