Author: सच

रायगढ़। रायगढ़ शहर के कोतरारोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापाली में एक युवती की भारी व धारदार हथियार से हत्या किए जाने की सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है। वारदात के हर पहलूओं पर पुलिस सूक्ष्मता से जांच पड़ताल में जूट गई है। जानकारी के मुताबिक रंजीता महतो पिता दीनदयाल महतो उम्र 24 आशा द हॉप पतरापाली की रहने वाली है। मृतिका सिलाई कढ़ाई का काम घर मे रहकर करती थी वही उसकी मां जिंदल अस्पताल में हाउस कीपिंग कर्मचारी है जबकि पिता मजदूर है। पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक पुलिस को आज सुबह में घटना की जानकारी मिलते ही…

Read More

रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत फिर से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक तेज रफ़्तार ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया और पलट गया। इस भीषण हादसे में वाहन सवार एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं हैं और वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेलर वाहन घरघोड़ा से आ रहा था। इस दौरान बोजिया गांव के पास वाहन बेकाबू हो गई और एक पेड़ से जा टकराया । टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रेलर वाहन दो हिस्सों में बंट गया।…

Read More

रायपुर। बिजली, पानी, सड़कों के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों ने खूब राजनीति चमकाई। कई चुनाव जीते और हारे। सड़कें बनने से लेकर फीता काटने तक यह राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनावी मुद्दा बना, लेकिन निर्माण के बाद गुणवत्ता की क्या स्थिति रही, यह झांकने कोई नहीं आया और यही परेशानी जनता के लिए बड़ा अब जनहित का मुद्दा बनते जा रहा है। प्रदेश में 35 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क है, लेकिन इन सड़कों की जमीनी हकीकत पर गौर करें तो अरबों रुपये की लागत से बनी इन सड़कों की हालत काफी खराब होने लगी है। सिर्फ रायपुर ही…

Read More

अंबिकापुर। शहर के नवापारा मोहल्ले के दो घरों में घुसे चोरों ने नकदी व जेवरात गायब कर दिए। दोनों घरों के लोग यहां नहीं थे। घरों में ताला लगा था। कुल चोरी छह लाख से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। अधिवक्ता केडी प्रजापति तथा राशन दुकान संचालक सुनील मिश्रा के घर चोरी हुई है। दोनों का अगल-बगल पक्के का मकान है। अधिवक्ता केडी प्रजापति न्यायालयीन कार्य से बीते 22 अप्रैल को प्रतापपुर चले गए थे। उनकी पत्नी पहले से ही गृहग्राम चेमी चमनपुर गई थी।…

Read More

रायपुर। नए वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला महीना पूरा होने वाला है और खाद्य सामग्रियों पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। इन दिनों बाजार में चाय की चुस्की से लेकर आटा-दाल सबकी कीमतों में तेजी आ गई है। चिल्हर अनाज बाजार में पखवाड़े भर पहले 165 रुपये किलो तक बिक रही राहर दाल इन दिनों 180 रुपये किलो पहुंच गई है। थोक में ही राहर दाल इन दिनों 13500 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 17000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। राहर दाल के साथ ही चना दाल भी इन दिनों 80 रुपये किलो पार हो गई है। कारोबारियों…

Read More

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की पूर्व विधायक चंद्रभागा किराड़े को दिलाई भाजपा की सदस्यता। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की देश में आंधी चल रही है, सभी विपक्षी दल धराशाई हो रहे हैं। कलेक्टर आफिस के बाहर बने विशाल पांडाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी ने जिस तरह की भाषा कर रहे हैं, वह अच्छा नहीं है। उन्हें अपने कथन के लिए माफी मांगनी चाहिए। वह विरासत पर कर की बात करते हैं, तो सबसे पहले विरासत पर कर नेहरू-गांधी परिवार पर लगना चाहिए था। भारत में चुनाव लड़ते हैं और…

Read More

राजनांदगांव। छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव में कलयुगी बेटे की दिल दहला देने वाली करतूत सामने आई है। यहां 32 वर्षीय बेटे टुमन साहू ने अपनी मां कांति बाई (65 वर्ष) की हत्या कर लाश को घर के कुएं में फेंक दिया था। घटना बीते 23 अप्रैल की है। यह घटना घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिजेतला की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित टुमन और उसकी मां दोनों ही घर पर थे। तभी आरोपित बेटे टुमन ने बैगा गुनिया के लिए 30 हजार रुपए मांगे, जिस पर उसकी मां ने शराब पीकर पैसे खत्म कर देने की बात कहकर बेटे को…

Read More

रायपुर। कपड़ों के क्षेत्र में रायपुर कपड़ा बाजार काफी बड़ा है और कारोबार की दृष्टि से भी इसे मध्यभारत का सबसे बड़ा कपड़ा बाजार माना जाता है। लाइफस्टाइल और कपड़ों की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां उपलब्ध है। क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि यहां कारोबार की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए निश्चित रूप से रेडिमेड कपड़ों का मैन्युफैक्चरिंग का काम भी होना चाहिए। इसके लिए सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए, साथ ही व्यापार-उद्योग की प्रगति के लिए जीएसटी के नियमों का सरलीकरण जरूरी है। ऐसी पालिसियां लाई जाए जिससे कि व्यापार उद्योग जगत के साथ ही आम उपभोक्ताओं को भी…

Read More

धमतरी। 25 अप्रैल की सुबह एक सामान से भरी चलती मेटाडोर में आग लग गई जिससे मेटाडोर धूं-धूंकर जल गया। फायरबिग्रेड द्वारा आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मेटाडोर में रखा काफी सामान जल चुका था। मिली जानकारी के अनुसार केरेगांव थाना से लगभग 200 मीटर दूर मेटाडोर आयसर वाहन एक प्रसिध्द कंपनी की बिस्कुट लेकर रायपुर से नगरी जा रहा था। सुबह लगभग आठ बजे चलती वाहन में अचानक आग लग गई। जैसे ही वाहन चालक राजेश निषाद को आग लगने की जानकारी हुई तो उन्होंने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगाव लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. सुबह 7 बजे से जिले के चारो विधान सभा राजनांदगाव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, खुज्जी,के लिए अलग अलग काउंटर की व्यवस्था की गयी थी. सामग्री वितरण केंद्र से लगभग 12 बजे चारो विधान सभा क्षेत्र के लिए राजनांदगाव के मंडी प्रांगन से पार्टी रवाना कर दी गयी है सभी पार्टी मतदान केंद्र मे पहुंच गयी है सभी मतदान केंद्र मे मुलभुत सुविधा अच्छा से उपलब्ध कराया गया है.

Read More

रायपुर। राजधानी में एक युवती से शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित आशीष सोनी के खिलाफ गंज थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आशीष से जब शादी की बात कही तो युवक साफ मुकर गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गंज थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: आरोपित आशीष सोनी भिलाई का रहने वाला है और मुंबई में एक निजी कंपनी में साइबर सिक्योरिटी कंसलटेंट के पद पर काम करता है। मेट्रोमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान रायपुर की युवती से…

Read More

इटावा । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक की सबसे बड़ी हार का इतिहास बनाने जा रही है। जसवंतनगर विधानसभा के एसएस मेमोरियल स्कूल में मैनपुरी की सांसद एवं प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला सामने आने के बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई है । पहले चरण के चुनाव के बाद भाजपा का सफ़ाया होने के संकेत मिल चुके है और आखिरी चरण के चुनाव तक भाजपा का…

Read More

लखनऊ । भतीजे तेज प्रताप यादव का नाम कन्नौज संसदीय क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर घोषित करने के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज से उतरने की संभावना यथावत बनी हुयी हैं। यादव ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में खुद के चुनाव में उतरने की अटकलों को हवा देते हुये कहा “ आप लोगों को नामांकन में कन्नौज में गठबंधन प्रत्याशी के नाम के बारे में पता चल जायेगा। हो सकता है कि इससे पहले भी पता चल जाये।

Read More

देहरादून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वर्तमान के मानव केन्द्रित विकास काल खंड में विकास के साथ, साथ विनाशकारी परिणाम सामने आए हैं। संसाधनों के असंतुलित दोहन ने मानवता को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है, जहां विकास के मानकों का पुन: मूल्यांकन करना होगा। सुश्री मुर्मू ने बुधवार को यहां इन्दिरा वन अकादमी में वर्ष 2022 बैच के परिविक्षाधीन भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज यह समझना बहुत जरूरी है कि हम पृथ्वी के संसाधनों के मालिक नहीं हैं, बल्कि ट्रस्टी हैं। हमारी प्राथमिकताएं मानव केंद्रित…

Read More

कटघोरा। धनरास राखड़ डैम के पीछे हसदेव नदी में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई। दोपहर को नाव से नदी पार करते हुए कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा और इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने अपनी टीम को भेजा। शव नदी के बीच में पानी में डूबा हुआ था। शव को पानी से बाहर निकालने के बाद शिनाख्ती की गई, तो मृत व्यक्ति की पहचान धनसिंह मंझवार, डोंगाघाट ग्राम पंचायत धनगांव 50 वर्ष के रूप में हुई। मृतक राखड़ डैम में एक कंपनी में चौकीदारी…

Read More

बिलासपुर। शिक्षा सत्र 2024-25 के शुरू होते ही स्कूल स्तर की खेल आयोजन भी शुरू होंगे। इसी को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने विभिन्न खेल संघ से संपर्क कर सभी मैदानों की जानकारी मांगने के साथ ही सरकारी स्कूल के खेल मैदानों की जानकारी मांगी गई है। ताकि यदि मैदान में कुछ कमी हो तो उन कमियों को दूर कर स्कूल खेल के अंतर्गत जिला व राज्य स्तर की खेल आयोजन किया जा सकेगा। शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही एक से डेढ़ महीने का विभिन्न खेल प्रतियोगिता का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन, मौजूदा स्थिति में अधिकतर स्कूलों…

Read More

रायपुर। आयुष्मान योजना में निजी अस्पताल प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत तीन वर्षों में मिली शिकायतों की जानकारी मांगी गई। राज्य नोडल एजेंसी की तरफ से वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में आयुष्मान योजना की कितनी शिकायतें मिलीं। इस पर राज्य नोडल एजेंसी की तरफ से 995 शिकायतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 पर निलंबन, 25 पर जुर्माना और पांच का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। 45 अस्पतालों पर कार्यवाई की गई है। विभाग को ये शिकायत टोल फ्री नंबर और अन्य माध्यमों से शिकायत…

Read More

अंबिकापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन अंबिकापुर की विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। मोदी ने कहा,मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो कांग्रेसियों का माथा गर्म हो जाता है। इसके पीछे कारण हैं। भारत शक्तिशाली,आत्मनिर्भर और विकसित होगा तो कुछ ताकतों की दुकानदारी बंद हो जाएगी। इसलिए वे कमजोर सरकार चाहते हैं,एक ऐसी सरकार जो आपस में ही लड़ती रहे,घोटाले करती रहे। उन्होंने कहा,कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश को तबाह कर दिया।देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का कारण कांग्रेस ही है। कांग्रेस के कुशासन और लापरवाही…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि भाजपा के नेता डबल इंजन की सरकार की बातें तो करते हैं, लेकिन सच यह है कि एक ओर एक इंजन लगातार महंगाई बढ़ा रहा है और दूसरा इंजन कांग्रेस सरकार की ओर से महंगाई से राहत दिलाने के लिए जो सुविधाएं मिली थीं, उसमें कटौती कर रहा है। ये डबल इंजन की डबल परेशानी वाली सरकार है। राजनांदगांव में जनसंपर्क के दौरान भूपेश बघेल भाजपा सरकार की नीतियों और वादा खिलाफियों के खिलाफ जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब, आदिवासी और…

Read More

रायपुर। आयकर के नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है। टीडीएस के नियमों (TDS Rules) के अनुसार अब नौकरीपेशा के साथ ही गृहिणी व किसानों को भी टीडीएस देना होगा। टीडीएस छिपाने पर 15 प्रतिशत ज्यादा टीडीएस देना पड़ेगा। साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। बैंक में आपने फिक्सड डिपाजिट करवाया है तो जान लीजिए एफडी का ब्याज वर्ष में 40 हजार से ज्यादा है तो 10 प्रतिशत टीडीएस काटा जाएगा। जानकारी के अनुसार अगर आप वरिष्ठ नागरिक नहीं है तो आपकी एफडी पर ब्याज 40 हजार रुपये से अधिक आता…

Read More

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने मंगल को गोरेला पेंड्रा मरवाही जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। शासकीय कालेजों में युवाओं को परीक्षा पूर्व शपथ दिलाया कि वे लोकसभा चुनाव में सबसे पहले वोटिंग करेंगे। समाज को जागरूक भी करेंगे। बेटियों भी मतदान का संकल्प लिया। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा आयोजित है। शिक्षण सत्र 2023-24 की मुख्य परीक्षा में लगभग सवा लाख परीक्षार्थी इन दिनों बिलासपुर, मुंगेली, पेंड्रारोड और कोरबा जिले के 72 परीक्षा केंद्रों में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों की परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को कुलपति वाजपेयी ने…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में हुए दो हजार करोड़ कथित शराब घोटाला मामले में बड़ी खबर आ रही है। शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को हिरासत में लिया है। खबरों के अनुसार लंच के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले सकती है। इधर, पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा को भी आज ईडी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। बतादें कि शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज दूसरे इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) में पूर्व आइएएस अनिल टुटेजा की पहली गिरफ्तारी हुई है।…

Read More

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया से लेकर नाम वापसी तक की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म के साथ जमा किए गए शपथ पत्र के अनुसार दोनों की संपत्तियों में विधानसभा चुनाव की तुलना में छह माह में ही बैंक अकाउंट से लेकर नकद राशि में अंतर देखने को मिल रहा है। प्रत्याशियों के अलावा उनके परिवारजनों की भी आय में अंतर देखने को मिल रहा है। आंकड़ों के अनुसार विधायकी छिनने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय की आय में बढ़ोतरी हुई है, जबकि भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल…

Read More

खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज खरगोन पहुंचे। वे खरगोन लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी गजेंद्र सिंह पटेल का नामांकन जमा करवाने के दौरान उपस्थित रहे। इस दौरान नामांकन रैली भी निकाली गई। इसमें भी मुख्‍यमंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस को देश के टुकड़े करवाने वाली पार्टी बताया। उन्‍होंने लोगों से कहा कि श्रीकृष्ण जैसे सुदर्शन चक्र 13 मई को घुमाना और कांग्रेस के आतंक का अंत करना।

Read More

ओढ़ और आमामोरा मतदान केन्द्र के लिए मतदान दल वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हुए रवाना दोनों मतदान केन्द्रों में 1 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान कलेक्टर ने मतदान दलों को पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं गरियाबंद 24 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान दिवस के दो दिन पूर्व संवेदनशील एवं दूरस्थ मतदान केन्द्रों के लिए दो मतदान दलों को बुधवार 24 अप्रैल को ही रवाना कर दिया गया है। जबकि शेष सभी मतदान दलों को गुरूवार 25 अप्रैल को रवाना किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक कुमार…

Read More

इंटर्नशिप राशि व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के संबंध में कार्रवाई महासमुंद 23 अप्रैल 2023/ विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खल्लारी में इंटर्नशिप राशि व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुश्री सविता चंद्राकर व्याख्याता (एल.बी.) द्वारा शामिल अतिथियों (राजनीतिक पृष्ठभूमि) के साथ मंच साझा किया गया। जिसमें अतिथियों से इंटर्नशिप राशि व प्रमाण पत्र वितरण फोटो का विभिन्न दैनिक समाचारों पत्रों में कवरेज किया गया। प्रभारी प्राचार्य सुश्री सविता चंद्राकर द्वारा व्हाट्सअप संदेश के माध्यम से अतिथियों को कार्यक्रम के लिए अवगत कराया गया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक…

Read More

कलेक्टर ने शिक्षक खोमन को किया सम्मानित गरियाबंद।स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक गतिविधियों के लिए कलेक्टर गरियाबंद सह जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने प्राथमिक पाठशाला सिर्रीखुर्द शिक्षक को 20 अप्रेल को प्रशस्ति पत्र एंव उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं जिला पंचायत गरियाबंद सीईओ रीता यादव ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता जागरुकता संबंधी पोस्टर, रंगोली, पेंटिंग, एलबम, रैली सांस्कृतिक प्रस्तुति, नवाचार मतदान एवं ईवीएम को सरलता से प्रदर्शित करने वाला डायग्राम पर आधारित जागरूकता पर उत्कृष्ट प्रचार प्रसार में सहभागिता सुनिश्चितता निभाने वाले को सम्मानित किया गया। इसी में प्राथमिक…

Read More

रायपुर। सादर नमस्कार कहते हैं विपत्ति कभी बता कर नहीं आती यह हमने पढ़ा भी है और सुना भी है ऐसे ही विपत्ति हमारे प्रांतीय पदाधिकारी और हमारे ब्लॉक के कर्मनिष्ठ प्रधान पाठक श्री संतोष चौधरी प्राथमिक शाला आमगांव के साथ हुआ दो माह पूर्व जब वे अपने रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए तब उन्हें पता चला की उनका लिवर पूरी तरह से डैमेज है और अंतिम उपाय ट्रांसप्लांट ही है ऐसी स्थिति में जब ऑपरेशन में 30 से 35 लाख रुपए तक का खर्च आ रहा है वे चिंतित थे की इतनी धन राशि कहां से जुटाएं। दुख…

Read More

अलीगढ़ । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर अखिलेश यादव ने अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के गोदाम में अपराधी और भ्रष्टाचारी भर गए हैं। बीजेपी ने किसानों और नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद किया। दिल्ली-लखनऊ वाले पश्चिम की वोटिंग से परेशान हो गए हैं। भाजपा केवल लूट और झूठ की सरकार है। अखिलेश यादव मंगलवार को अलीगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा से पहले ही पेपर लीक करने वाली…

Read More

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से उसमे सवार पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कार सवार लोग सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव महेश्वरी में वलिमे की दावत में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय रात्रि के समय यह कार कलसिया मार्ग पर गांव मांडूवाला के पास पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 25 वर्षीय नईम और नईम का आठ वर्षीय बेटा आशु…

Read More

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में मंगलवार की भोर में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (गंगानगर) अभिषेक भारती ने मंगलवार को बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए शहर से लेकर गांव तक अभियान चलाया गया है। इसी के मद्देनजर पुलिस जगह-जगह बैरीकेडिंंग लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

Read More

पिथौरागढ़ । उत्तराखंड में लिपूलेख दर्रें से इस बार भी भारत-चीन के बीच कारोबार शुरू नहीं हो पाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय कारोबार से कई स्थानीय कारोबारियों की आजीविका जुड़ी हुई है। चौथे साल भी कारोबार शुरू नहीं होने से व्यापारी निराश हैं। मुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर लिपूलेख दर्रें से भारत-चीन के बीच कारोबार प्राचीन समय से होता आ रहा है। वस्तु विनिमय आधारित इस कारोबार में समय के साथ मुद्रा का चलन प्रारंभ हुआ। इस व्यापार ने भारत और चीन दोनों देशों के सीमा के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जरूरत का सामान देने के…

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के मुस्लिमों पर संसाधनों के हक संबंधित बयान को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर दोहराया है और पार्टी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। डॉ यादव ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कांग्रेस के संपत्ति सर्वे के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के घोषणापत्र पर तंज किया। उन्होंने कहा कि हम किसी एक वर्ग के लिए नहीं हो सकते, सभी वर्गों का संसाधन पर हक होता है, केवल एक वर्ग का संसाधन पर हक होना, कौन सी बात है।

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन 22 अप्रैल को कुल 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। तीसरे चरण के कुल प्रत्याशियों में 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान सात मई को आयोजित होगा। इस लोकसभा चुनाव में हाईप्रोफाइल सीट रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल बनाम विकास…

Read More

सक्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा जांजगीर चांपा के सक्त्ती के जेठा मैदान में विजय शंखनाद सभा को संबोधित करते हुए भाई बहन दादा संगवारी को जय जोहर से भाषण प्रारंभ किया। पीएम ने कहा, कोसा कांसा और कंचन की धरती पर आज एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। कुछ महीने पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए आपसे आशीर्वाद मांगने आया था। आप सभी ने इसे स्वीकार करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दी है। फिर से आपके पास आशीर्वाद मांगने आया हूं। बहुत सारा काम अब भी बाकी है जिसे पूरा करना है। प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर आरपीएफ पोस्ट में प्रभारी की जिम्मेदारी राजेश वर्मा संभालेंगे। रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट से उनका तबादला बिलासपुर किया गया है। यहां पदस्थ भास्कर सोनी को नागपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनके अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुरक्षा बल में थोक में निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक उप निरीक्षकों के अलावा प्रधान आरक्षकों का तबादला किया गया है। यह तबादला आदेश सोमवार को जोन मुख्यालय से जारी हुआ है। कार्यकाल अवधि पूरी होने के आधार पर तबादला हुआ है। जिसके तहत रायगढ़ आरपीएफ पोस्ट में पदस्थ राजेश वर्मा को बिलासपुर पोस्ट और बिलासपुर पोस्ट में पदस्थ भास्कर सोनी…

Read More

बिलासपुर। समाजसेवी एवं फिल ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण झा ने समाजसेवा को लेकर देशभर में अनूठी मिसाल पेश किया है। 1008 भक्तों को अयाेध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराया। यात्रा में बस, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था से लेकर सारी सुविधाएं निश्शुल्क थी। दर्शनार्थियों के लिए मेडिकल सुविधा भी प्रदान किया गया था। इस पर खास बात करते हुए प्रवीण झा ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस कार्य के लिए प्रभु ने मुझे चुना। 16 अप्रैल को जिले से 1008 भक्तों को अयोध्या ले जाकर रामलला का दर्शन कराने वाले फिल ग्रुप के चेयरमैन प्रवीण झा…

Read More

रायपुर। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय में किताबें गायब होने के प्रकरण लगातार आ रहे हैं। कालेज की केंद्रीय लाइब्रेरी से गायब किताबों का अभी तक पता नहीं चला है। अब एक नया मामला सामने आया है। रसायन विभाग को दान में दी गई 33 किताबें भी गायब हो गई हैं। जिन्होंने यह बहुमूल्य किताबें रसायन विभाग को दान दी थी, उनके पुत्र ने विभाग से किताब गायब होने की शिकायत प्राचार्य डा. पीसी चौबे को पत्र लिखकर की है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त को भी पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया है। मामले…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (Vyapam) की ओर से आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अलग-अलग 11 प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी), प्री पालीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी), प्री फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी), प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी), प्री-बीएड, प्री-डीएलएड, बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, बीए.बीएड व बीएससी बीएड और एमसीए के प्रवेश परीक्षाएं शामिल हैं। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए लगभग सवा पांच लाख आवेदन मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा बीएड और डीएलएड के लिए तीन लाख 71 हजार आवेदन…

Read More

गर्मी छुट्टी का लाभ सिर्फ बच्चों को ……..शिक्षकों को करनी होगी ड्यूटी शिक्षकों में असंतोष रायपुर। सरकार ने गत दिनों प्रदेश के शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में भीषण गर्मी और लूं की गर्म हवाओं के मद्देनजर 22अप्रेल से ग्रीष्मावकाश समय से पूर्व घोषित कर दी। गौरतलब है की प्रतिवर्ष 15मई से 15जून तक ग्रीष्मावकाश रहता है परंतु भीषण गर्मी के मद्देनजर सरकार ने 22दिन पूर्व ही शैक्षणिक संस्थाओं में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दी ग्रीष्मावकाश का लाभ स्कूल के बच्चों को ही मिलेगा परंतु शिक्षकों के लियॆ अवकाश 15मई से लागू होगा। वहीं इस अवकाश को लेकर शिक्षकों में असंतोष व्याप्त…

Read More

कांग्रेस के पक्ष में प्रचार का झूठा आरोप – भागवत साहू कुछ शिक्षकों की गंदी राजनीति के शिकार हुए संकुल समन्वयक राजनांदगांव । जिले के डोंगरगांव विकासखंड के अंतर्गत बीजाभाटा संकुल समन्वयक सुदामा लाल साहू के कतिपय शिक्षकों की गंदी राजनीति के शिकार हो गए हैं। उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू ने आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके पास आवेंदक सुदामा…

Read More

नयी दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। रक्षा मंत्री ने प्रतिकूल मौसम में दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत भी की। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार और जनरल ऑफिसर कमांडिंग 14 कोर लेफ्टिनेंट जनरल रशिम बाली भी थे। क्षेत्र के हवाई सर्वेक्षण के बाद रक्षा मंत्री 15 हजार 100 फीट की ऊंचाई पर एक अग्रिम चौकी पर उतरे जहां उन्हें सियाचिन ग्लेशियर में संचालन तैयारियों और मौजूदा सुरक्षा…

Read More

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के मतदाता देश की सरकार चुनने की तुलना में प्रदेश की सरकार चुनने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए 10 बार मतदान हो चुका है। इसमें हर बार विधानसभा चुनाव में ही ज्यादा मतदान देखने को मिला। उत्तराखंड में 24 वर्षों में हुए विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अब तक सबसे अधिक वोट वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में पड़े थे। तब प्रदेश भर में 66.17 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला था। इससे ऊपर अब तक मतदान नहीं हुआ है। हर लोकसभा चुनाव में विस…

Read More

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल मध्यप्रदेश के तीन संसदीय क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनव प्रचार करेंगे। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री नड्डा कल टीकमगढ़, रीवा व सतना जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री नड्डा सुबह 11 बजे टीकमगढ़ जिले के राजेन्द्र पार्क में, दोपहर डेढ़ बजे रीवा के एस.ए.एफ ग्राउंड में एवं दोपहर तीन बजे सतना के सी.एम.ए ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Read More

शाजापुर । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 22 जनवरी को राममंदिर में श्रीराम का प्रवेश हुआ, लेकिन क्या कभी किसी ने सुना कि गांधी परिवार रामलला के दर्शन करने गया हो। मुख्यमंत्री डॉ यादव देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के नामांकन में उपस्थित रहने के बाद चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Read More

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश की संपत्ति को लूटने को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने वाली कांग्रेस की नजर अब महिलाओं के मंगलसूत्र पर है। अलीगढ़ और हाथरस लोकसभा सीटों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे श्री मोदी ने सोमवार को कहा “ कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई पर है और आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी, धन, मकान है उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं इन संपत्तियों को…

Read More

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ जैसा साथी होना उन्हें गर्व की अनुभूति देता है। मोदी ने यहां आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब हमारी बहन बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। योगी की सरकार में अपराधियों में हिम्मत नहीं है कि वो नागरिकों का अमन चैन बिगाड़ें।

Read More

कांकेर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित किया। उल्‍लेखनीय है कि दो दिनों में चार लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने के लिए प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही छत्‍तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी सभाएं रखी गई हैं। अमित शाह के संबोधन की प्रमुख बातें- राहुल गांधी के परिवार ने चार पीढ़ियों तक शासन किया। लेकिन गरीबों के लिए काम नहीं किया। आज पीएम मोदी ने 60 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का उपचार निश्‍शुल्‍क कर दिया। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना…

Read More

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ों को समझाइश देने लगे। प्रेमी जोड़े भी विधायक से बहस पर उतारू हो गए। कहा कि ओयो भी बंद करा दिया आपने, अब जाएं तो जाएं कहां। इस पर रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रलाप करने से मना किया। विधायक को गार्डन के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर इतनी अश्लील हरकतें की जाती है जिससे उनका घरों में रहना मुश्किल हो गया है। भाजपा विधायक रिकेश सेन को…

Read More

भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में विवाद सुलझाने गए आरक्षकों पर हमला कर दिया गया। इससे एक आरक्षक को चोट आई है। यही नहीं पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन का भी कांच तोड़ दिया गया। इस मामले में आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 332, 353 और 427 के तहत केस दर्ज किया है। कुम्हारी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश कुमार यादव की डायल 112 की ड्यूटी 20 अप्रैल को रात 9 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक थी। डायल 112 वाहन को चालक लाेकेश साहू चला रहा…

Read More

बिलासपुर। मानसिक रूप से परेशान युवक का उपचार कराने स्वजन अमरकंटक लेकर जा रहे थे। रास्ते में युवक ने शौच के बहाने वाहन रुकवाया। इसके बाद युवक भाग निकला। घटना के दो दिन बाद युवक की लाश खूंटाघाट के पास खारंग नदी के पुल के नीचे मिली है। शव की पहचान के बाद रतनपुर पुलिस ने युवक के स्वजन को घटना की सूचना दी है। स्वजन से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराया है। चकरभाठा के पुरानी बस्ती में रहने वाले मुकेश साहू रोजी मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। प्राथमिक…

Read More

अंबिकापुर। अंबिकापुर भीषण गर्मी के बीच उत्तरी छत्तीसगढ़ में सोमवार को मौसम खुशनुमा हो गया है। आसमान में घने बादल छाए हुए और तेज हवा चल रही है। हल्की बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले से ही इस बात की संभावना ज्यादा दी थी कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में 22 और 23 अप्रैल के आसपास मौसम खराब हो सकता है। यह संभावना सही साबित हुई और आज सुबह से सूरज आसमान में ढंका हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि…

Read More

लोरमी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने यहां चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी। जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने इंडी गठबंधन को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनके नेता या तो जेल में हैं या बेल पर हैं। नड्डा ने कांग्रेस को राम और सनातन का विरोधी बताया। सभा में डिप्टी सीएम अरुण साव भी सभा में मौजूद हैं। इस दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित हैं। बिलासपुर लोकसभा का…

Read More

कांकेर । कांकेर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों से नक्सलवाद समाप्त कर दिया गया है। वह छत्तीसगढ़ में बचे-खुचे नक्सलियों को चेतावनी देते हैं कि वे आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा उन्हें समाप्त कर दिया जाएगा। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार लाए जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि कांकेर के मतदाता फिर से मोदी सरकार लाते हैं तो छत्तीसगढ़ में दो साल में नक्सलवाद को समाप्त कर दिया जाएगा। इससे पहले उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा…

Read More

नशेड़ी ड्राइवर ने छत्तीसगढ़ शासन की उड़न दस्ता स्कार्पियो को दीवार को ठोंका , राहगीर बाल बाल बचे लैलूंगा से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है । जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम रुडूकेला अटल चौक मोड़ के पास स्कॉर्पियो उड़नदस्ता दल छत्तीसगढ़ शासन की गाड़ी CG 13 AU0440 ने दीवाल को ठोंकर मार दिया है। ग्रामीणों व प्रत्यक्ष दर्शियों के बताए अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की उड़नदस्ता लिखे हुए गाड़ी क्रमांक CG 13 AU0440 का ड्राइवर नशे में होने के कारण घटना का होना बताया जा रहा है ड्राइवर के नशे में गाड़ी चलने से बड़ी वारदात…

Read More

सवारी से भरी पिकप अनियंत्रित होकर पल्टी , मची चीख पुकार …. 20 से अधिक घायलों को हॉस्पिटल पहुँचाया , स्थानीय प्रशासन पुलिस मौके पर मौजूद , 7 को जिला अस्पताल रिफर घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है । तमनार रोड में बड़ा सड़क हादसा होने की जानकारी मिल रही है जानकारी अनुसार बहिरकेला से लगभग 30 से अधिक लोग पीकअप में सवार होकर तमनार जांजगीर छट्टी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे तभी झारियापाली देवगढ़ के बीच मे पीकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई थी सड़क…

Read More

रायपुर। भीषणगर्मी और प्रदेश में चल रहे लूं के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शासकीय अशासकीय शालाओं में ग्रीष्म अवकाश दे दी है। कल से शालाओं में गर्मी छुट्टी घोषित।

Read More

बैडमिंटन कोर्ट,कोन्हेर गार्डन और कंपनी गार्डन में शिक्षक और लाफ्टर क्लब के साथियों द्वारा शत प्रतिशत मतदान की शपथ बिलासपुर। देश में हो रहे लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन स्तर पर लगातार अभियान चलाया जा रहा कि सभी शत प्रतिशत मतदान में भाग ले और मतदाता होने का फर्ज निभाये ,इसी अभियान को देखते हुए शिक्षकों के समुह ने जो कि स्वास्थ्य के प्रति सजग है और खेल और संगीत से जुड़े हुए लोगो को जागरूक करने अभियान चलाया। बैडमिंटन कोर्ट अर्चना विहार में जाकर डॉ मुकेश पाण्डेय जी ने बैडमिंटन खिलाडियों को शपथ दिलाई गई।इसके बाद स्वस्थ…

Read More

बलरमपुर:लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 एवं 3 नियुक्त कर विकासखण्ड स्तर पर मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 18 एवं 19 अप्रैल को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विकासखण्ड राजपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंदीकला के व्याख्याता संतोष कुमार वर्मा, पीठासीन अधिकारी व शासकीय प्राथमिक शाला करंवा के प्रधान पाठक वीरेन्द्र बड़ा, मतदान अधिकारी क्रमांक 01 बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे उनके द्वारा निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरती गयी। उनके इस कृत्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रिमिजियुस एक्का के द्वारा व्याख्याता संतोष कुमार…

Read More

रीवा । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रायबरेली के सीट से इंदिरा गांधी चुनाव लड़ा करती थी। सोनिया गांधी भी इस सीट से चुनाव लड़ती थी। लेकिन भगवान रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने के बाद जो कलंक कांग्रेस के चेहरे पर लगा है। उसी के कारण सोनिया गांधी चुनावी मैदान छोड़कर भाग खड़ी हुई है। उन्होंने साफ कह दिया है कि वह राज्यसभा के जरिए संसद बनी रहेंगी उन्हें पता है की जनता के बीच अगर वह चुनाव मैदान में कई और रामलाल के अपमान का बदला…

Read More

भीलवाड़ा । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा करते हुए कहा है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की सभी 12 लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में जा रही हैं और दूसरे चरण के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बेटा भी अपने क्षेत्र से बड़े अंतर से चुनाव हारेंगे। श्री शाह ने शनिवार को भीलवाड़ा के शकरगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव का पहला चरण का चुनाव था और इस…

Read More

देहरादून । उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों की अधिकता वाली लोकसभा सीट नैनीताल और हरिद्वार में हमेशा अधिक मतदान होता आया है। यह ट्रेंड इस लोकसभा चुनावों में भी देखने को मिला। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में 35 लाख मतदाताओं ने वोट नहीं दिया। पिछली बार हरिद्वार में सर्वाधिक 69.24 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार यहां आंकड़ा 62.36 तक ही पहुंच पाया है। नैनीताल लोकसभा सीट पिछली बार 66.39 प्रतिशत मत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन इस बार नैनीताल सीट पर 61.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। टिहरी लोकसभा सीट 52.57 प्रतिशत मत के साथ इस बार भी…

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि पूरे देश में मोदी लहर प्रचंड रुप में है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की समाप्ति के बाद शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आठ सीटों समेत देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुए हैं। अब तक के रुझान इस बात को बहुत स्पष्टता के साथ प्रदर्शित करते हैं कि पूरे देश में आम जन का मत मोदी सरकार के लिए…

Read More

भागलपुर । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र में चुनाव बाद इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को समाप्त करने और देश के हर युवा को पहली नौकरी का अधिकार देने वादा किया। श्री गांधी ने शनिवार को यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने जिस तरह मनरेगा के तहत रोजगार का अधिकार दिया उसी तरह केंद्र में बनने वाली हमारी अगली सरकार देश के हर स्नातक और डिप्लोमा धारी को पहली नौकरी का अधिकार देगी…

Read More

इंदौर। नर्मदा पाइप लाइन जांचने गए सहायक यंत्री (नगर निगम) और लाइनमैन पर हमला हो गया। दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि ईंट से हमला कर घायल किया और पिस्टल अड़ा कर गोली मारने की धमकी भी दी। खजराना पुलिस ने दो आरोपितों के विरुद्ध मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में एफआइआर लिखी है। घटना काशी नगर की शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे की है। एई पंकज कुमार दहायत निवासी हैवंस होम कनाड़िया ने आरोपित रितेश करोसिया और प्रीतेश उर्फ पिंटू करोसिया के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई…

Read More

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 34वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। लखनऊ की ये चौथी जीत है, जबकि सीएसके की तीसरी हार है। LSG ने कप्तान केएल राहुल की दमदार पारी के दम पर मैच जीता। इसी के साथ मैच में कुछ रिकॉर्ड भी बने। इतना ही नहीं केएल राहुल ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 176 रन बनाए। लखनऊ ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। क्विंटन डीकॉक ने 54 और केएल राहुल…

Read More

जबलपुर। भारतीय नौसेना के प्रमुख आर. हरिकुमार की सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद 30 अप्रैल को सतना में रामपुर बाघेलान के महुराड़ में जन्‍मे दिनेश त्रिपाठी नए सीएनएस के रूप में कार्यभार संभालेंगे। दिनेश त्रिपाठी इसी साल जनवरी में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख नियुक्त किए गए। 15 मई 1964 को जन्‍मे त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा महुराड़ के सरकारी स्कूल फिर 1973 में सैनिक स्कूल रीवा में छठी कक्षा में प्रवेश लिया। 1981 में पास आउट हुए थे।

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के नयापारा सदर बाजार में स्थित 154 साल पुराने श्री बांके बिहारी मंदिर जल्द ही थ्रीडी डिजाइन में देखने को मिलेगा। ट्रस्ट के मुताबिक यह मंदिर के डिजाइन पुरातत्व कला का एक नायाब उदाहरण है। यानी पूरा मंदिर बनने के बाद यह क्षेत्रवासियों के लिए एक अद्भूत सौगात साबित होगी। मंदिर के नए डिजाइन का अनावरण रामनवमीं के अवसर पर किया गया। वहीं मंदिर एक करोड़ 51 लाख रुपये की मंदिर के निर्माण में अनुमानित लागत आने की संभावना है। बताया जाता है कि यह मंदिर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष का जहां साक्षी रहा है। वहीं…

Read More

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के अंतिम दिनों में भाजपा व कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। 21 अप्रैल को डोंगरगांव ब्लाक के सागर गांव में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की मोहड़ में बड़ी सभा होनी है। एक ही दिन में आठ किलोमीटर के दायरे में होने जा रही इन सभाओं ने दोनों दलों का टेंशन बढ़ा दिया है। दो दलों ने 20-20 हजार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तो तय किया है, लेकिन तपती गर्मी के मौसम में इतने लोगों का जुटाना संगठन के लिए बड़ी चुनौती है। तय कार्यक्रम के अनुसार डोंगरगांव…

Read More

भिलाई। नई बहू को लेकर सास शादी समारोह में गई थी। वापस लौटते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उसकी एक्टिवा को चपेट में ले लिया। सास की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घायल बहू को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसे के बाद से बहू सदमे में है। स्मृति नगर पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से लोगों में खासा आक्रोश है। पुलिस के मुताबिक मदर टेरेसा नगर कैम्प-एक निवासी गणेसिया बाई (50) अपनी बहू किरण के साथ शादी समारोह में गई थी। दोनों एक्टिवा में थे। दोपहर तकरीबन…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में अगले शिक्षा सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 लागू हो जाएगी। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। यूजी के छात्रों के लिए एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट लागू किया जाएगा, इसके सभी छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी संबंधित कालेज और विश्वविद्यालयों की होगी। इससे छात्रों को बहुत सुविधा मिलेगी। छह महीने की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय बदलना चाहते हैं तो उन्हें आसानी से दूसरी जगह प्रवेश मिल जाएगा।शैक्षणिक सत्र के बीच में कई बार छात्रों के पैरेंट्स का ट्रांसफर हो जाते…

Read More

बिलासपुर। मुंगेली जिले के पथरिया क्षेत्र स्थित ग्राम भंवर कछार में छठी कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच रहे युवकों के बीच धक्का लगने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात पर युवकों ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ की जा रही है। पथरिया क्षेत्र के ग्राम भवंर कछार में शुक्रवार को ग्रामीण के घर छठी कार्यक्रम था। उनके घर पर दिनभर रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहा। शाम को मोहल्ले के युवक…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल । संपूर्ण कार्यवाही थाना इंदागांव टीम गरियाबंद : – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना इंदागांव के अपराध क्रमांक 26/2023 धारा- 363,376(2)ढ, भा.द.वि. 06 पाक्सो एक्ट के प्रकरण मे आरोपी ओमप्रकाश सिन्हा पिता तिलचंद सिन्हा उम्र. 36 वर्ष सा. धुरवागुड़ी, थाना इंदागांव, बजे प्रकरण के पीड़िता को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था जो करीब 04 माह उड़ीसा क्षेत्र मे रखने के पश्चात पीड़िता को रायपुर मे छोड़ने पर पीड़िता को बरामद किया गया है, आरोपी द्वारा घटना दिनांक 18.11.2023 के…

Read More

पद्दोन्नति से वंचित सहायक शिक्षकों को हाई कोर्ट से राहत शिक्षक पंचायत ग्रन्थपल पर पद्दोनति का निर्देश युगल पीठ का निर्देश बिलासपुर। सहायक शिक्षक (पंचायत) को शिक्षक (पंचायत) ग्रंथपल के पद पर पद्दोनति से अपात्र करने के विरुद्ध दायर अपील को स्वीकार करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ताओं सहायक शिक्षक (पंचायत )को शिक्षक पंचायत ग्रंथ पाल के पद पर 6 सप्ताह में पदोन्नती पर विचार कर लाभ देने के निर्देश दिए उल्लेखनीय है की शाशन केवल सहायक शिक्षक (पंचायत) ग्रंथपाल को ही शिक्षक (पंचायत) ग्रंथपाल पद पर पद्दोनति के लिए पात्र मान रही थी जिससे अन्य सहायक शिक्षक (पंचायत)…

Read More

राजनांदगांव : 102 वर्षीय मनोहर पटेल ने पहली बार किया होम वोटिंग लोकसभा निर्वाचन 2024 – मतदान अधिकारियों के घर पर आने की जानकारी मिलने पर मनोहर पटेल के चेहरे पर दिखा उत्साह – पहले प्रत्येक निर्वाचनों में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी करते थे सुनिश्चित राजनांदगांव 19 अप्रैल 2024। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेन्दूनाला निवासी 102 वर्षीय श्री मनोहर पटेल ने होम वोटिंग के माध्यम से पहली बार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान कर अपना मताधिकार का उपयोग किया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की पहल सार्थक सिद्ध हो रही है, जिससे…

Read More

बरौद खदान में 2 लोगों की मौत , एसईसीएल प्रबंधन ने 1 के शव को हॉस्पिटल में छोड़ा लावारिस , परिजन एसईसीएल प्रबंधन पर मौत का आरोप लगाते हए जांच की मांग कर रहे उमाशंकर यादव पिता मनसुख राम यादव निवासी अमलीडीह एसईसीएल बरौद में मेकेनिकल हेल्पर का कार्यरत था नेहरू नाम के एसईसीएल में गार्ड का कार्य करने वाले की भी मौत होने की सूचना मिल रहा नेहरू छाल के होने की जानकारी मिल रही, नेहरू के शव को पानी मे खोजबीन की जा रही है । मृतक उमाशंकर के पिता मनसुख राम ने घटना को लेकर एसईसीएल बरौद…

Read More

मोहला मानपुर। मोहला ब्लॉक की भर्राटोला में पदस्थ ANM श्रीमती छाया उइके ने महिलाओं को महालक्ष्मी गारंटी योजना के नाम पर फार्म भरवाया और आधारकार्ड बैंक खाते की छायाप्रति प्राप्त किया उक्त की शिकायत होने पर विकासखंड स्तर पर जाँच में आरोप की पुष्टि होने के बाद सेक्टर इंचार्ज ने ANM छाया उइके की सेवा समाप्त कर दी।

Read More

रायपुर : निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नक्सली वारदात में शहीद जवान को 30 लाख रुपए और घायल जवान को 15 लाख रुपए की दी जा रही अनुग्रह राशि रायपुर. 19 अप्रैल 2024 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन कार्य में नियोजित सीआरपीएफ के शहीद आरक्षक श्री देवेन्द्र कुमार के परिजनों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 30 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। वहीं निर्वाचन ड्यूटी के दौरान घायल सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री मनु एचसी को 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि की स्वीकृति दी जा रही है।…

Read More

देहरादून । योग गुरू बाबा रामदेव ने हरिद्वार में अपना वोट डाला तथा लोगों से देश में सनातन शक्तियों को मजबूत करने वाली सरकार चुनने को कहा। रामदेव सुबह लगभग 10 बजे अपने करीबी सहयोगी और पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के साथ हरिद्वार के कनखल में दादूबाग मतदान केंद्र पहंचे और मतदान के लिए कतार में खड़े हो गए। अपनी बारी आने पर मतदान करने के बाद रामदेव ने सभी मतदाताओं से अपना वोट देने की अपील की । संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने…

Read More

कवर्धा । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक होने का पता चला है। दरअसल राज्य के राजनांदगांव लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे श्री शर्मा को शहर के पुलिस लाइन में लैंड करना था, लेकिन अचानक उनका हेलीकॉप्टर पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड कर दिया गया। जब श्री शर्मा उतरे तो पीजी ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी गायब थे।

Read More

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज राज्य में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छह संसदीय सीटों पर मतदाताओं से वोट अवश्य डालने का अनुरोध किया है। श्री यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। यह मतदान के पावन कर्तव्य का दिन है। मतदाता पहले चरण के आज के चुनाव में मतदान अवश्यक करें। उन्होंने लिखा है, “आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत और गरीब को समृद्ध बना सकता है। आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। स्वयं वोट करें और दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करें।”

Read More

अमरोहा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में नेशनल हाईवे-09 दिल्ली-लखनऊ मार्ग से सटे मैदान पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई पहचान दी है। देश से आतंकवाद और नस्लवाद को समाप्त करने का काम किया है। कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया है। ढ़ाई करोड़ घरों में मुफ़्त में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। 80 करोड़ लोगों को…

Read More

श्री रोहन चंद ठाकुर से मोबाईल नंबर +91-78470-48306 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है रायपुर । लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक क्रमांक-08, रायपुर (विधान सभा क्र.-49 रायपुर पश्चिम, 50 रायपुर उत्तर, 51 रायपुर दक्षिण, 53 अभनपुर) श्री रोहन चंद ठाकुर (आई.ए.एस.) दिनांक 18 अप्रैल 2024 को रायपुर पहुँच गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सामान्य प्रेक्षक सभा कक्ष, तृतीय तल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन्स, रायपुर (छ.ग.) पर उपलब्ध होंगे। सामान्य प्रेक्षकश् श्री रोहन चंद ठाकुर से मोबाईल नंबर +91-78470-48306 के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर प्रेक्षक से उनके उपरोक्त…

Read More

रायपुर । लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।

Read More

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज छत्‍तीसगढ़ की बस्‍तर सीट पर वोटिंग हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्‍साह है। इसी बीच बीजापुर से एक ऐसी तस्‍वीर सामने आई जो दूसरे लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं। दरअसल, मंगल परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व दूल्हा दीपक गुप्ता लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने बीजापुर के मतदान केंद्र क्रमांक 160 राउतपारा में पहुंचा और मतदान किया। दूल्हा दीपक ने लोगों को संदेश भी दिया। दीपक ने कहा, देश को मजबूत लोकतंत्र देना, हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। युवाओं को इस महापर्व में…

Read More

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की बस्‍तर सीट के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी के दौरान आइईडी ब्‍लास्‍ट हो गया। इस आइईडी विस्‍फोट में सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट घायल हो गया। इससे पहले पोलिंग बूथ से 500 मीटर दूर यूबीजीएल का सेल दुर्घटनावश ब्लास्ट हो गया। इससे ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बस्‍तर लोकसभा क्षेत्र में जारी के बीच बीजापुर के भैरमगढ़ थाना इलाके में आइईडी ब्‍लास्‍ट हो गया। इस आइईडी ब्‍लास्‍ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ…

Read More

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के भिलाई स्थित मिडिल स्कूल में धावा बोलकर चोरों ने मध्यान्ह भोजन के लिए आए छह क्विंटल चावल पार कर दिए। प्रधान अध्यापक ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मस्तूरी क्षेत्र के भिलाई स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ प्रधान अध्यापक सुनील कुमार बड़ा ने चोरी की शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे छुट्टी के बाद बच्चे और स्टाफ घर चले गए थे। स्कूल की चाबी प्रधान अध्यापक के पास थी। मंगलवार की छुट्टी के बाद बुधवार…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के चलते आग का कहर जारी है। उरला स्थित गणपति इस्पात परिसर में लगे बिजली ट्रासफार्मर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड और दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दूर-दूर तक आग की लपटें दिखाई दी। यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। उरला थाना प्रभारी बी एल चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे गणपति इस्पात में लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी वहां पहुंच गई। अंदर मजदूर काम…

Read More

जशपुर। जशपुर नगर बारातियों से भरी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए है। यह हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र के साहिडांड के पास शुक्रवार सुबह 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के दुल्दुला ब्लाक के बिपतपुर पंचायत के आश्रित गाँव कोरना से सूरजपुर जिले के भूरानीडांड गए हुए थे। विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद स्कोरपियों वाहन क्रमांक सीजी 10 एनए 8852 मे सवार हो कर वापस गांव कोरना की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान, साहीडांड के पास तड़के लगभग 5 बजे…

Read More

इंदौर। पंजाब किंग्स के आशुतोष शर्मा ने गुरुवार को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 61 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को इसके बावजूद चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आशुतोष आईपीएल 2024 में लगातार इस तरह की ताबड़तोड़ पारियां खेलकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब आशुतोष अवसाद में थे औऱ खेल छोड़ने के बारे में सोच रहे थे। आशुतोष ने इस आईपीएल 2024 में हर बार उस समय मैदान संभाला जब पंजाब किंग्स की टीम मुश्किलों में थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 217.86 के…

Read More

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति रायपुर. 19 अप्रैल 2024 लोकसभा निर्वाचन-2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान तिथि 19 अप्रैल को आम नागरिक मतदान प्रतिशत की जानकारी वोटर टर्न आउट मोबाइल एप का उपयोग कर देख सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप के माध्यम से वोटर टर्न ऑउट (मतदान प्रतिशत) की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।

Read More

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन रायपुर, 18 अप्रैल 2024 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के कारण प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी संशोधित तिथियों के अनुसार पी.ई.टी-2024, प्री.एम.सी.ए.-2024 एवं पी.पी.एच.टी.-2024 की परीक्षा 13 जून 2024 को होगी। पी.ए.टी/पी.व्ही.पी.टी., बीएससी (कृषि), बीएससी (उद्यानिकी), पशुपालन में डिप्लोमा और मत्स्यिकी विज्ञान में डिप्लोमा, प्री.बी.ए.बी.एड. और…

Read More

नई दिल्‍ली लखनऊ। यूपी की सिर्फ दो लोकसभा सीटें ऐसी रह गई हैं जिन पर बीजेपी ने अभी तक अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं। इनमें से एक कैसरगंज लोकसभा सीट से दावेदार सांसद बृजभूषण सिंह ने गुरुवार को टिकट के बारे में पूछे जाने पर श्रीरामचरित मानस की एक चौपाई दोहरा दी। बृजभूषण ने कहा, ‘होइए वही जो राम रचि राखा।’ अब बृजभूषण सिंह की इस प्रतिक्रिया के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि अभी दो दिन पहले ही बीजेपी ने देवरिया और फिरोजाबाद से अपने उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया था लेकिन कैसरगंज और रायबरेली…

Read More

गढ़वाल । उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार का बुधवार को आखिरी दिन था। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी में रोड शो कर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की। इस दौरान पशु चिकित्सालय से लेकर तिकोनिया चौराहे तक रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहे। बुधवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे मुख्यमंत्री धामी का काफिला कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के पास पहुंचा। यहां भाजपा समर्थक बड़ी संख्या में उनका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 3:08 बजे रोड शो शुरू किया। पशु चिकित्सालय से…

Read More

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले छत्‍तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस को एक ही दिन में दो बड़े झटके लगे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। खबरों के अनुसार शिशुपाल सोरी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। शिशुपाल सोरी अपने समर्थकों के साथ रायपुर में गुरुवार शाम के समय भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इधर, बिलासपुर में तीन दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फार्म खरीदने वाले प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य विष्णु यादव ने भी कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर…

Read More

रायपुर। इंजीनियरिंग और मेडिकल कालेजों में प्रवेश के लिए पीईटी और पीएमटी परीक्षा होती है। अब पीएमटी की जगह नीट होने लगी है। प्रदेश में सिर्फ रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे। हमने मांग की कि हर जिले में कलेक्टर हो सकते हैं तो हर जिले में परीक्षा केंद्र क्यों नहीं। इस मुद्दे को लेकर पहली बार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) का प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान आंदोलन कर माध्यमिक शिक्षा मंडल का घेराव किया। घेराव के दौरान छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया, तोड़फोड़ हो गई। इस जुर्म में हमें जेल भी जाना…

Read More

पोंड़ी/कवर्धा। कवर्धा जिले के ग्राम पोंडी में भयानक हादसा हो गया। दशरंगपुर रोड पर स्थित धनंजय इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया और इलेक्ट्रानिक दुकान के गोदाम में रखे कूलर, पंखा, आलमारी दीवान सहित पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। जिले में लगातार आगजनी के मामले देखने को मिल रहे हैं। अगर पिछले दो महीने की…

Read More

रायपुर। गांजा तस्करी करने वाले दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे 30 किलो गांजा और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। तस्कर गांजा ओडिशा से सूरत लेकर जा रहे थे। मंदिर हसौद थाना पुलिस और आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई की है। आरोपित संतोष उर्फ हाडू बंधु निवासी मंगलपुर जिला गंजाम ओडिशा और सागर जेना निवासी कुलासरा पाली थाना आस्का जिला गंजाम ओडिशा को गिरफ्तार कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लगातार कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों के शव कांकेर जिला मुख्यालय लाए गए। मारे गए नक्सलियों में 15 महिलाएं भी शामिल हैं। बुधवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम किया गया। मुठभेड़स्थल से देसी लांचर सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। मंगलवार को मुठभेड़ के बाद रातभर कांकेर में पुलिस और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी डेरा डाले रहे। जिला मुख्यालय कांकेर में इन हथियारों को दिखाते हुए बस्तर आइजी सुंदरराज पी, बीएसएफ के महानिरीक्षक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक मारे गए नौ हार्डकोर…

Read More

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल दो जवानों का राजधानी में इलाज जारी है। फिलहाल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। इस दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा दोनों जवानों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दोनों जवानों की स्थिति की जानकारी डाक्टरों से ली। जवानों से घटना को लेकर बात भी की। इस दौरान घायल बीएसएफ में इंस्पेक्टर रमेश चंद्र चौधरी ने अपनी मूंछों पर ताव देकर कहा था, सर हम मरने से नहीं डरते, पूरी बहादुरी से लड़े हैं। 29 को मार गिराया है। इस पर बहादुर जवानों की प्रशंसा करते हुए गृह…

Read More