Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
रायगढ़। प्रदेश में होने वाले तीसरे चरण के मतदान के पहले रायगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला कछार जहा दो मतदान केंद्र स्थित है वहा 7मई को होने वाले तीसरे चरण केचुनाव में दो मतदान दल चुनाव कराने आयेंगे इनके भोजन से लेकर रुकने तक की सारी व्यवस्था इस स्कूल के शिक्षकों ने पहल कर व्यवस्था बनाई है ताकि मतदान दल को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। स्वयम पहल कर बेहतरीन तरीके से की गई व्यवस्था की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। *शासकीय प्राथमिक शाला कछार रायगढ़* अपने विद्यालय में 02 पोलिंग बूथ है मैंने (भुवनेश्वर पटेल प्रधान…
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देशभर में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के पसंदीदा युवा नेताओं की सूची में शुमार हैं। वे विभिन्न राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका में जनसभाएं कर रहे हैं। इस क्रम में धामी बुधवार को दिल्ली और गुरुवार को अयोध्या और झारखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो, नारी शक्ति वंदन, कार्यकर्ता मिलन और प्रबुद्धजन सम्मेलन आदि कार्यक्रम किए। उत्तराखंड में नामांकन पत्रों की वापसी के बाद उन्होंने राज्यभर में ताबड़तोड़ 38 रोड शो और सभाएं…
रायपुर। कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा मुद्दाविहीन हो गया है। श्री खेड़ा ने यहां स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में इस आशय का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। श्री खेड़ा ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम, मंगलसूत्र, मंदिर के नाम पर लड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। चुनाव आयोग की ओर…
बदायूं । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि अगले एक दशक में कांग्रेस का अस्तित्व डायनासोर की तरह समाप्त हो जायेगा। आंवला लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा दातागंज में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप एवं बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शौक के समर्थन में संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि समाजवाद पार्टी (सपा) अब समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है जबकि भ्रष्टाचार को प्रोत्साहन देने वाली कांग्रेस भी दस सालों में लुप्तप्राय: हो जायेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार में उनके प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया था कि हम गरीबों को एक…
रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला अनवरत चल रहा है आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार होकर लोग असमय काल के आगोश में समा रहे है।जिसमें रक्षित निरीक्षक केंद्र पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस जवान की रात्रि में रोज गार्डन के पास सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थापित राहुल कुजूर पिता स्व सिलबिरयूस कुजूर उम्र लगभग 23 साल उर्दना बटालियन में निवासरत है। राहुल को उसके पिता की मौत के बाद रायगढ़ जिला पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली है। जिसमे उसकी पदस्थापना…
कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कटघोरा में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंंने कांग्रेस को नक्सलवाद सहित कई मुद्दों पर घेरा। कटघोरा की संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चैतुरगढ़ की आदिशक्ति महिषासुर मर्दिनी को नमन करते हुए कहा कि थोड़ा विलंब हो गया, गर्मी भी हो गई है। धूप में लोग खड़े हैं. सभी लोगों को प्रणाम कर विलंब होने की क्षमा चाहता हूं। अमित शाह ने सभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था कि नहीं, लेकिन मंदिर के मसले को कांग्रेस लटकाए रही। शाह ने कहा…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सली उन्मूलन के तहत चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर 16 लाख के पांच इनामी सहित 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। उक्त अभियान में डीआरजी, बस्तर फाईटर, एसटीएफ एवं कोबरा 202, 210 केरिपु 222वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से छग शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर 16 नक्सलियों ने 30 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 222वी बटालियन केरिपु विनोद मोहरिल, कमांडेंट कोबरा 202 अमित कुमार, कमांडेंट कोबरा 210 अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सात लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के मतदान के लिए डाक मत पत्रों से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्वाचन ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही 85 वर्ष से अधिक व डाक मत पत्रों से प्राप्त कुल मतपत्रों की संख्या पर गौर करें तो अब तक डाक मतपत्रों की संख्या 18,311 पहुंच चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक तीसरे चरण के लिए सरगुजा, रायगढ़ में चुनाव के लिए ईवीएम व वीवीपैट की कमिशनिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहीं जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग में कमीशनिंग का कार्य जारी है। निर्वाचन कार्यालय के…
रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से रोजाना ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब एप से ई-टिकट खरीदने के लिए स्टेशन में 20 किलोमीटर दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रेलवे ने अब अनारक्षित ई-टिकट खरीदने के नियमों में बदलाव कर तत्काल प्रभाव से जियो फेसिंग लिमिट को खत्म कर दिया है। मतलब अब यात्रियों को टिकट बुकिंग करते समय प्लेटफार्म से दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे कहीं भी अनारक्षित कोच के लिए टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक कर पाएंगे। गौरतलब है कि रायपुर रेलवे स्टेशन में रोजाना 10 हजार से अधिक यात्री यूटीएस एप के जरिए ई-टिकट…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के चमाररायटोला गांव में शादी समारोह में ड्राइ आइस खाने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। चमारराय टोलागांव निवासी तीन वर्षीय खुशांश साहू पड़ोस में शादी समारोह में शामिल होने अपने माता-पिता के साथ गया था। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन का स्वागत मटका में ड्राइ आइस को डालकर किया गया। स्वागत के बाद सभी समारोह स्थल में चले गए। वहीं मटका में रखे ड्राइस आइस को लेकर बच्चे खेलने लगे। इसी बीच तीन वर्षीय खुशांश साहू ने मटका में रखे ड्राइस आइस को खा लिया। ड्राइ आइस को खाने के बाद घर चले गया।…
रायगढ़। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने की दर्दनाक हृदयविदारक घटना सामने आया है। जिसमें घरघोड़ा में टिल्लू पंप लैलूंगा में कूलर, तथा खरसिया में, सबमर्सिबल पंप के करेंट गिरफ्त में आने से दो बच्चे व एक व्यक्ति की असमय मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नवागढ़ निवासी प्रमोद खडिय़ा के दो वर्षीय पुत्र टिकेश खडिय़ा बीते दिन दोपहर तीन बजे घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह खेलते-खेलते बाड़ी के पास बने कुंआ पर चला गया, जहां टूलू पंप लगा हुआ था। इस बीच धारा प्रवाहित…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के परिवारवाद पर बड़ा हमला बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खरगे जी आप एक परिवार के भाई बहन के लिए झूठ क्यों बोल रहे हैं। चार जून को आपकी पार्टी के हारने के बाद हार का ठीकरा आप पर ही फूटेगा। इससे पहले भी कांग्रेस में ऐसा ही हुआ है। आप की बलि चढ़ा दी जाएगी। कोरबा संसदीय क्षेत्र के कटघोरा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस की नीति…
सागर। सागर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डा. लता वानखेड़े के पक्ष में चुनाव प्रचार करने मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को जिले के बीना कस्बे में आयोजित चुनावी सभा में पहुंचे। कार्यक्रम के मंच पर सीएम डा. यादव के साथ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद हैं। सीएम डा. यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य देवता और जनता में होड़ लगी है। तापमान के साथ भीड़ भी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा और बोले कि कल एमपी की धरती पर पप्पू आए। वह झूठ की मशीन…
नयी दिल्ली । उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार ने एक हलफनामा दाखिल कर शीर्ष अदालत के समक्ष कहा है कि उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 15 अप्रैल को निलंबन संबंधी आदेश जारी किया। यह हलफनामा प्राधिकरण की ओर से इसके संयुक्त निदेशक मिथिलेश कुमार ने दायर किया है।
बहरामपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर सीमा पार से बड़े पैमाने पर घुसपैठ को बढ़ावा देकर राज्य की जनसांख्यिकी को बदलने तथा हिंदुओं का धर्मांतरण कर उन्हें अल्पसंख्यक बनाने की ‘साजिश’ रचने का आरोप लगाया। योगी ने बंगाल के सीमावर्ती मुर्शिदाबाद जिले में यहां भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा,“मैं राज्य के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि सरकार ने राज्य में बैसाखी समारोह और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला करने…
भोपाल । भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ एवं 1990 बैच की अधिकारी श्रीमती अनुराधा शंकर को आज विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गयी। इस संबंध में गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए। अब तक पुलिस मुख्यालय भोपाल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर पदस्थ श्रीमती अनुराधा शंकर को विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पुलिस मुख्यालय भोपाल के रूप में पदोन्न्त कर पदस्थ किया गया है।
लखनऊ । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सासंद पीएल पुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की दशा में आरक्षण पर आक्रमण तय है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुये श्री पुनिया ने कहा कि भाजपा की सरकार ने कदम रखते ही दलितों, वंचितों, शोषितों का शोषण प्रारंभ कर दिया था, जो इस बात का संकेत था कि भविष्य के भारत में भाजपा अपने प्रचंण्ड बहुमत का दुरूपयोग कर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेड़कर द्वारा रचित संविधान पर आक्रमण करेगी और वह आज होते हुए दिखाई भी दे…
नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिक्षा को बदलाव का साधन करार देते हुए कहा है कि हर बच्चे को अपनी रुचि के अनुसार अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर मिलना चाहिए। श्री धनखड़ ने मंगलवार को राजस्थान के जयपुर में राजस्थान पत्रिका के संस्थापक स्वर्गीय कर्पूर चन्द कुलिश की स्मृति में स्थापित “द कुलिश स्कूल” का उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा समाज को सबसे बड़ा दान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। हर क्षेत्र में वही लोग नेतृत्व कर रहे हैं जिन्होंने शिक्षा में भी अपना स्थान बनाया। उपराष्ट्रपति ने जोर…
बाबा रामदेव के खिलाफ अदालती कार्यवाही पर आईएमए अध्यक्ष के मीडिया में दिए बयान से सुप्रीम कोर्ट नाराज
नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनियों के भ्रामक विज्ञापनों से उत्पन्न अदालती कार्यवाही के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन की टिप्पणियों को गंभीरता से लिया और मंगलवार को उसके अधिवक्ता से कहा कि आप यह कैसे तय करेंगे कि हमें अपनी कार्यवाही किस तरह से करनी चाहिए। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने मौखिक रूप से यह टिप्पणी करते हुए बाबा रामदेव की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी को इस मामले में वर्तमान आईएमए अध्यक्ष डॉ अशोकन द्वारा मीडिया के समक्ष दिए…
जांजगीर- चांपा। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जांजगीर-चांपा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों की सभा अलग-अलग जगह होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा – 30 अप्रैल को चांपा के भालेराय मैदान में दोपहर 2:30 बजे होगी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शिवरीनारायण मेला मैदान में दोपहर 1:50 बजे होगी। जांजगीर चांपा लोकसभा में 7 मई को मतदान होना है। यहां भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के प्रचार में तेजी आई है। भाजपा ने लोकसभा के सक्ती विधानसभा में 23…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से स्टेट लेवल में सीनियर टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बिलासपुर क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व बिलासपुर व बिलासपुर ब्लू की टीमे कर रही है। जो इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वही बिलासपुर अपना तीसरा मुकाबला 30 अप्रैल को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय मैदान में बीएसपी से और और बिलासपुर ब्लू भी अपना तीसरा मुकाबला रायपुर ब्लू से भिलाई में खेलेगी। मालूम हो कि यह प्रतियोगिता बेहद खास है, क्योंकि इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से प्रदेश…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के आइपीएस जीपी सिंह (GP Singh) को बड़ी राहत मिली है। कैट (केंद्रीय प्रशासनिक न्याधिकरण) ने आइपीएस जीपी सिंह से जुड़े सभी मामले को निराकृत कर बहाल करने के आदेश दिए हैं। बतादें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के आइपीएस जीपी सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ सरकार की सिफारिश के लगभग 10 महीने बाद यानि जुलाई 2023 में गृह मंत्रालय ने बर्खास्तगी पर मुहर लगा दी थी। राज्य सरकार के खिलाफ षड्यंत्र और आपराधिक मामलों को आधार मानते हुए कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार को यह प्रस्ताव भेजा था कि दागी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है। कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी की एफआइआर में मनोज सोनी का नाम आरोपितों सूची में नाम दर्ज है। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने विजय सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईओडब्ल्यू के नोटिस पर मंगलवार को खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव मनोज सोनी ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंचे। ईओडब्ल्यू के डीएसपी स्तर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ को मध्य भारत का धान का कटोरा कहा जाता है। यहां का मुख्य फसल धान है। इसके अतिरिक्त मक्का, कोदो-कुटकी, बाजरा, तुअर, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी समेत अन्य उपज के उत्पादन में वृद्धि भी हो रही है। सिंचाई और बिजली की सुविधा के कृषि क्षेत्र को विस्तार दिया है, लेकिन किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए बहुवैकल्पिक फसलों के साथ नियमित आमदनी के स्रोत से जोड़ने की दिशा में काम करने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें परंपरागत कृषि के साथ उद्यानिकी और पशुपालन से जोड़ना होगा। प्रदेश में न तो खाद्य प्रसंस्करण की सुविधा का विस्तार…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सल मोर्चे से बड़ी मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बार फिर नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में तीन महिला समेत नौ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्च के दौरान एक एके-47 सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। नारायणपुर नक्सली मुठभेड़ की जानकारी देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, कल रात से सर्चिंग आपरेशन शुरू किया…
बेटियां फिर अव्वल, परिणाम में पिछड़े बेटे गरियाबंद: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरछेड़ी, विकासखंड व जिला गरियाबंद में 29/04/24 सोमवार को 9वीं एवम् 11वी कक्षा के सभी संकायों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। ओवरऑल परिणाम में कु. गूंजा प्रथम (77.40 प्रतिशत), साइंस संकाय के कु . खुमेश्वरी कोमार्रा, द्वितीय (68.40 प्रतिशत) और राज्य स्तरीय खिलाड़ी कु. लक्ष्मी यादव तृतीय स्थान (62.80 प्रतिशत) हासिल किया। परीक्षा परिणाम 75.76 फीसदी रहा जो पिछले साल की तुलना में 4.64 फीसदी अधिक है। वही कक्षा 9वी में भी बेटियों ने बाजी मारी है, 79.50 प्रतिशत के साथ कुमारी प्रेरणा ने प्रथम स्थान…
गरियाबंद। बीते दिन ग्राम तंवरबहरा निवासी बंसीराम ध्रुव जोकी अपनी पत्नी संतोषी ध्रुव को खाना नहीं देने की बात को लेकर विवाद कर रहा था इसी दौरान उसका साला पंडरीपानी निवासी सनत कुमार जो अपनेजीजा बंसीलाल के घर रह कर रोजी मजदूरी करता था जब जीजा ने उसकी दीदी संतोषी को विवाद कर शराब के नशे में मारपीट कर रहा था जो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने बीच बचाव के लिये सामने आया जिससे गुस्सा होकर उसके जीजा बंसीलाल ने घर में रखे टंगिया से अपने साला सनत कुमार कुमार को चेहरे पर वार किया जिससे उसकी मौत हो…
रायपुर । दिनांक 29/04/2024 सोशल मीडिया में सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. द्वारा हस्ताक्षरित पत्र क्रमांक/स्था1/शि.वि. / 2024 / 85, अटल नगर, दिनांक 29.04.2024 वायरल हुआ है। इस पत्र में माननीय उच्चतम न्यायालय (नई दिल्ली) के आदेश के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुये सीधी भर्ती 2019 एवं 2024 में नियुक्त ऐसे सहायक शिक्षक जिनकी व्यावसायिक योग्यता केवल बी. एड. है, उन शिक्षकों को छः माह का प्रशिक्षण कराकर उनकी योग्यता डी.एल.एड. के समकक्ष करने हेतु निर्देशित किया गया लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा उपरोक्त आशय का कोई पत्र जारी नहीं किया गया…
रायपुर । शांतिकुंज गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एक बड़े युग प्रवर्तक थे। जिन्होंने सनातन को जागृत करने का कार्य किया है। मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार भी उनके बताए रास्ते पर चलते हुए कार्य कर रही है। यह बात रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजभान अग्रवाल ने रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर गायत्री परिवार द्वारा बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , श्रीराम शर्मा आचार्य एक बहुत बड़े युग प्रवर्तक थे। जिन्होंने सनातन की…
कांग्रेस का घोषणा पत्र,धोखा पत्र,तुष्टिकरण पत्र,अपराधियों को संरक्षण देने वाला :शिवरतन शर्मा कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकारी ठेको में अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता देने की बात पर बोले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ‘कांग्रेस आदिवासियों, ओबीसी और अनुसूचित जाति सहित सामान्य वर्ग के सभी हक छीन लेना चाहती है’*सरकारी ठेकों तक में अल्पसंख्यकों को धर्म के आधार पर शेयर देने की बात से कांग्रेस का आदिवासी, ओबीसी विरोधी चेहरा उजागर : शिवरतन शर्मा रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व चुनाव प्रबंधन समिति प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकारी…
रायपुर। महादेव एप पर एक फिल्म अभिनेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा। भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती। छिटपुट कार्यवाहियाँ कर के भाजपा के नेता बयानबाजी करते है हकीकत यह है कि आज भी महादेव एप चालू है। उसको केन्द्र, राज्य का संरक्षण मिला हुआ है। केन्द्र के संरक्षण से महादेव सट्टा एप चल रहा है। प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार है। सरकार…
छत्तीसगढ़ में भी वंचित वर्ग का आरक्षण भाजपा ने रोका है रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेताओं और नरेंद्र मोदी के करीबियों के बयानों से अब साफ हो गया है कि उनका उद्देश्य है – संविधान बदल कर देश का लोकतंत्र तबाह कर देना। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण छीन कर देश चलाने में उनकी भागीदारी खत्म करना। लेकिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए कांग्रेस चट्टान की तरह भाजपा की राह में खड़ी है। जब तक कांग्रेस है – वंचितों से उनका आरक्षण दुनिया की कोई ताकत नहीं छीन सकती। केन्द्र में कांग्रेस…
कांग्रेस के बनाये लोकतंत्र के चलते ही बाजपेयी मोदी प्रधानमंत्री बने भाजपा अब उसी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में घोषित आपातकाल चल रहा सरकार पर कोई उंगली नहीं उठा सकता रायपुर/ भाजपा के प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार लोकतंत्र की स्थापना नहीं करती तो भाजपा का नामोनिशान नहीं होता. कांग्रेस के द्वारा स्थापित लोकतंत्र के कारण ही वाजपेयी और मोदी प्रधानमंत्री बन सके हैं. आज भाजपा की सरकार ही लोकतंत्र को खत्म करके…
नयी दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने संदेशखाली में कथित तौर पर महिलाओं के सामूहिक यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के खिलाफ दायर पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सोमवार को उसी से सवाल पूछा कि आखिर वह आरोपी शेख शाहजहां और अन्य का बचाव क्यों कर रही है। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता से मौखिक रूप से यह सवाल पूछा। पीठ ने हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश…
बागलकोट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां एक रैली में कांग्रेस के प्रमुख नेता राहुल गांधी पर परोक्ष हमला बोला और पार्टी पर ‘वसूली’ गिरोह’ चलाने का आरोप लगाया। श्री मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान परोक्ष रूप से श्री गांधी की हालिया अवकाश गतिविधियों का संदर्भ देते हुए कहा कि जो लोग छुट्टियां लेते रहते हैं, वे भारत की प्रगति में योगदान नहीं दे सकते। उन्होंने 2047 तक भारत को बदलने की अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए विकासात्मक पहलों को चलाने में समर्पण और दूरदर्शिता के महत्व पर जोर दिया है। श्री…
देहरादून । लोकसभा के बाद निकाय चुनाव पर चढ़ा सियासी पारा, प्रत्याशी चयन को BJP की यह रणनीति लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हर निकाय में प्रत्याशी चयन को प्रभारी नियुक्त कर दो से तीन नामों का पैनल बनाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि हर निकाय में प्रत्याशियों का पैनल बनाने को जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जो जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद दो से…
भोपाल । मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नाम वापस लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य पूरा मोदीमय है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के गृहनगर के प्रत्याशी के इस प्रकार टिकट लौटा देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि मध्यप्रदेश पूरा मोदीमय हुआ है। वर्तमान में पूरे देश में प्रचंड आंधी चल रही है, खासकर मध्यप्रदेश में। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राज्य की 29 सीटों पर समझौता किया था, 28 सीट…
लखनऊ । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश में प्रमुख राजनीतिक दलों के करोड़पति उम्मीदवार गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर आम जनता का दिल जीतने के लिये भीषण गर्मी में पसीना बहा रहे हैं। गरीबी,बेरोजगारी,महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर एक दूसरे पर तीखे शब्द वाणों से प्रहार कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा),समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जैसे दलों ने अपने उम्मीदवारों के चयन में करोड़पतियों को ही तरजीह दी है, तभी तो तीसरे चरण में इन दलों के शत प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं।
अमेठी । केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। यह लगातार तीसरा मौका है जब श्रीमती ईरानी ने अमेठी से अपना पर्चा दाखिल किया है। नामांकन से पूर्व विशाल रोड शो निकाला गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि जिस प्रकार अमेठी के लोगों ने 2019 में उनको जीत दिला कर इतिहास रचा था, उसी प्रकार इस बार भी इतिहास दोहराया जाएगा। श्रीमती ईरानी ने दोपहर एक बजे के…
बिलासपुर। गर्मी का असर प्रतिदिन बढ़ने लगा है। गर्मी बढ़ते ही मिट्टी के बर्तनों की मांग भी बढ़ने लगी है। इससे शहर में जगह जगह बाजारों में मिट्टी के बर्तने बेची जाने लगी हैं। सेहत के हिसाब से भी मिट्टी के बर्तन काफी लाभदायक रहते हैं। इससे शरीर पर किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। शहरवासियों के सुख-सुविधाएं और रहन-सहन में दृढ़ संकल्पों का विकल्प बन जाए और साधन-संसाधनों की वजह से लम्बे-चौड़े बदलाव हो गया हो, लेकिन देशी मटकों का विकल्प बनने में अभी और लम्बे समय लगेगा। यही वजह है कि मार्च में मौसम में बदलाव यानी…
बिलासपुर। रविवार की सुबह शहर के प्रमुख मार्गों का नजारा ही कुछ अलग था। जिले के कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह के साथ तमाम आला अधिकारियों ने मतदाता जागरूकता संदेश देने साइकिल चलाई। स्वीप साइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के लिए लोगों को जागरूक किया। इस स्वीप साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से आइडीबीआइ बैंक द्वारा किया गया। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टाकीज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, आंबेडकर…
कोरबा। कोरबा में CBI का डर दिखाकर अज्ञात व्यक्ति ने महिला डॉक्टर को सीबीआई का डर दिखा कर से 5.47 लाख की ठगी कर ली। महिला डॉक्टर ने सिविल लाइन थाना रामपुर में मामले की शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खरमोरा क्षेत्र का है। यहां निवासरत छाया गौतम मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि किसी पार्सल को मलेशिया ब्राउन शुगर भेजने के नाम से अज्ञात व्यक्ति ने डॉक्टर गौतम को फोन किया। उसमें कई तरह की बातें करने के साथ धमकी दी, फिर दिल्ली आने को कहा गया। पुलिस…
सुकमा। जिले के सलातोंग इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली मारा गया। नक्सली का शव बरामद होने की सूचना मिली है। इस दौरान कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की जानकारी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीआरजी के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उनकी जवानों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। मौके से नक्सली का शव मिलने की खबर भी है। पता चला है कि लगातार…
रायपुर, बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें प्रारंभिक तौर पर 9 लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। बताया जाता है कि दो वाहनों की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ।
अंबिकापुर । सरगुजा संसदीय सीट के लिए तीसरे चरण में सात मई को मतदान होना है। मतदान से पहले राजनीतिक दलों की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे-वैसे प्रचार अभियान जोर पकड़ता जा रहा है। सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला मुख्यालय बलरामपुर से लगे दहेजवार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार को ही कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अंबिकापुर आने वाले थे कार्यक्रम में हुआ बदलाव। हो सकता है कल मंगलवार को सचिन पायलट नगर निगम अंबिकापुर क्षेत्र में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करने के साथ…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वीडियो से छेड़छाड़ कर आरक्षण खत्म करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस द्वारा ऐसे दुष्प्रचार पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि ऐसी हरकतें बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर लिखा है कि अपनी बुरी हार सामने देख कर कांग्रेस अब कोई भी स्तरहीन हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आ रही है। दशकों तक आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगती रहने वाली, वंचित समूहों का शोषण करने वाली कांग्रेस अब फिर…
रायगढ़ । जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तराईमाल नलवा स्टील के सामने एक तेजरफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में सवार होकर नंदकिशोर राठिया और उसके नाना हर्राडीह गांव जा रहे थे। तराईमाल स्थित…
रायपुर। धरसीवा ब्लॉक में दिनॉक 26.04.2024 को संकुल समन्वयक एवं नोडल प्राचार्य द्वारा शास. पूर्व.मा. शा. धनेली माना बुथ कं. 258 का आकस्मिक निरीक्षण उपरांत कार्यालय में प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार शाला के प्रधानपाठक श्रीमती राजकुमारी ठाकुर (प्रधान पाठक)श्रीमती अमिता यादव (शि. एल. बी. ) श्रीमती शकुन्तला कवंर (शि.एल.बी.) श्रीमती क्षमा शुक्ला (शि.एल.बी.) श्रीमती ममता तिवारी (शि.एल.बी.) श्री डोमेन्द्र नायक (शि.एल.बी.) शास. पूर्व.मा.शा.धनेली माना द्वारा विद्यालय में बिना कोई पूर्व सूचना के विद्यालयीन समय में अनुपस्थित पाये गये। वहीं निर्वाचन दौरान बिना अवकाश के शाला से नदारद होने पर बीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हूये उक्त शिक्षकों से…
गरियाबंद। गत 26अप्रेल को लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान संपन्न हुआ जिसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के गरियाबंद जिले के गुजरा मतदान केंद्र में लगे सुरक्षा कर्मी कोटवार कृष्ण कुमार चंदेल ने मतदान कार्य संपन्न करा कर मतदानदल के साथ मतदान सामग्री जमा कर वापस रात्रि 11बजे अपने घर लौटा वापस लौटने पर घर पहुंचा जैसे ही वो घर पहुंचा सीने में दर्द शुरू हुआ और उसकी हृदयाघात से मृत्यु हो गयी। कोटवार के मौत के बाद परिजनों ने शासन से सामान्य मृत्यु की स्थिति में मिलने वाली बीमा राशि 15लाख देने की मांग व उसके नाबालिग़ पुत्र को…
आज बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दल को दिया गया अंतिम प्रशिक्षण प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी 29 को होगा वि.स. क्षेत्र नवागढ़ के मतदान दल का प्रशिक्षण *बेमेतरा 28 अप्रैल 2024:-* लोकसभा निर्वाचन- 2024 संसदीय क्षेत्र-7 दुर्ग अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम कन्या विद्यालय और पी.जी कॉलेज रूसा भवन में दिया जा रहा है | इसी क्रम में आज दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के निर्वाचन ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारी सहित मतदान दल क्रमांक 1,2 और 3 …
महासमुंद। बागबहरा ब्लॉक के प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक संतोष कुमार चौधरी जिनका गंभीर लीवर संक्रमण के चलते लीवर खराब हो चुका है जो बालाजी हॉस्पिटल रायपुर मेंभर्ती है जिनका लीवर ट्रांसप्लांट किया जाना है इसके लियॆ लगभग 35लाख रुपये खर्च आना है जो एक शिक्षक के लिये बड़ी रकम होती हैइनके उपचार के लियॆ प्रदेश भर के शिक्षकों से मदद की गुहार लगाई गई है शिक्षक अपने साथी चौधरी केलियॆ यथा संभव मदद कर रहे और पूरे प्रदेश के शिक्षक समाज से आर्थिक सहयोग की अपील की गई है इस विकट स्थिति मेंश्री संतोष चौधरी की धर्मं पत्नी…
जिले में कुल 81.19 प्रतिशत हुआ मतदान कलेक्टर के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न हुआ संपन्न मतदान की प्रकिया पूरी कर मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी आमामोरा और ओढ़ से भी मतदान दल आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से लौट आए मतगणना 4 जून 2024 को होगी गरियाबंद 27 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत महासमुंद लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत गरियाबंद जिले में शुक्रवार को हुए मतदान के लिए मतदाताओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। इसके परिणाम स्वरूप जिले में कुल 81.19 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ के मतदान केंद्रों में सर्वाधिक 81.19 प्रतिशत मतदान…
हल्द्वानी । उत्तराखंड में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगल जल रहे हैं। चिंता की बात है कि जंगलों की आग से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। जंगलों की आग से धुंआ भी फैल रहा है, जिससे लोगों की काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों की आग बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर ने काम शुरू कर दिया है। उधर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आग बुझाने को जुटे हुए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी वन विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर प्रभावी ढंग से जंगलों की आग पर नियंत्रण करने को सख्त…
बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कहा कि राज्य में पांच साल सत्ता में रही कांग्रेस ने कोई वादा पूरा नहीं किया और इन वर्षोँ में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। श्री साय ने आज यहां बिलासपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार तोखन साहू के समर्थन में शहर से लगे चिल्हाटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है इसलिए जनता को अलग-अलग मुद्दों पर भरमाने के साथ ही तरह-तरह के षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा , “ मैं आप…
पन्ना । मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विरासत टैक्स और ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर आज जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के इन खतरनाक इरादों और देश की जनता के बीच मोदी सरकार एक दीवार बनकर खड़ी है। श्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान खजुराहो-पन्ना लोकसभा क्षेत्र की जनता का मतदान के लिए आभार जताया।
फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फिरोजाबाद में एक चुनावी सभा में कहा कि भारत के भविष्य को सुरक्षित करने और विकसित करने के लिए तीसरी बार भी मोदी सरकार जरूरी है। यहां तिलक इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर प्रहार किया और कहा कि विपक्ष को गरीबों से नहीं माफियाओं से और आतंकवादियों से हमदर्दी है। यह लोकसभा का चुनाव देश के भविष्य को बनाने वाला चुनाव है ,अभी तक के दो चरणों के मतदान के रुझान से लोगों में काफी…
तखतपुर : बाराती बस के पलटने से लगभग 15 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत बेहतर है। जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोरापारा में बिलासपुर से बेमेतरा के पास नवागढ़ जा रही बाराती बस देर रात को पलट गई। इससे लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। इसी दौरान तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह तखतपुर नगर से एक शादी कार्यक्रम से वापस बिलासपुर लौट रहे थे तभी उन्होंने रास्ते में बस गाड़ी क्रमांक सीजी 28 जी 0103 को पलटी हुई देखा। इसके बाद विधायक सिंह ने तत्काल…
जांजगीर चांपा। ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दंपती, उसके बेटे और पौत्री की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के आरसमेटा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। बाइक में 4 लोग सवार थे। जिसमे पिता पुत्र और पौत्री की मौके पर ही मौत हो गई वही पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम…
खोंगसरा : ग्राम पंचायत आमागोहन निवासी शिक्षक रामबिलास कहार का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे वह विभागीय कार्य से चुनाव प्रशिक्षण बिलासपुर में शामिल होने के बाद वापस अपने घर खोंगसरा लौट रहे थे। इस दौरान बाइक से उनकी बाइक की डाड़बछाली के पास जोरदार टक्कर हो गई। ग्रामीणों के सूचना के बाद उन्हें नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमागोहन ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें बिलासपुर के लिए शिफ्ट किया जहां केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी उनके स्वजन को दे दी गई।
जगदलपुरl अयोध्याश्री में प्रभु रामलला विराजमान हो चुके हैं तो रामाणयकाल के दंडक वन क्षेत्र के बस्तर में गिद्धराज ‘जटायु’ भी अब दोबारा से ऊंची उड़ान भरने लगे हैं। इंद्रावती टाइगर रिजर्व (आइटीआर) क्षेत्र में भारतीय वन्य जीव संस्थान व केंद्रीय पर्यावरण व जलवायु मंत्रालय की ओर से गिद्धों के संरक्षण के लिए शुरू किए गए योजना का प्रतिफल दिखने लगा है। तीन वर्ष में गिद्धों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। आइटीआर क्षेत्र में पहले गंभीर रूप से संकटग्रस्त गिद्धों की प्रजाति व्हाइट रम्पड वल्चर (जीप्स बेंगालेंसिस) व इंडियन वल्चर (जीप्स इंडीसियस) ही मिलते थे, अब पर्यावास…
बालोद । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सहित राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हुआ। तीनों सीटों में सर्वाधिक राजनांदगांव में 77.42% प्रतिशत, कांकेर में 76.24% और महासमुंद लोकसभा सीट पर 75.02% मतदान हुआ। वहीं कांकेर लोकसभा अंतर्गत सर्वाधिक मतदान सिहावा विधानसभा में 79.93% हुआ, और सबसे कम मतदान गुंडरदेही विधानसभा में 74.40% हुआ है। बालोद जिले के तीनों विधानसभा संजारी बालोद, डौंडीलोहारा और गुंडरदेही में सर्वाधिक मतदान संजारी बालोद विधानसभा में 75.88 प्रतिशत हुआ है, डौंडीलोहारा (अजजा) में 74.93% तो वही गुंडरदेही में 74.40 प्रतिशत मतदान हुआ। बालोद जिले के…
गरियाबंद।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट पर मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्वक समाप्त हो गए। वहीं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के गरियाबंद जिले के नौ संवेदनशील क्षेत्र में से दो मतदान केंद्र आमामोरा और ओड़ से मतदान कराकर 16 सदस्यीय दल 96 घंटे बाद हेलीकाप्टर से सकुशल लौट आए हैं।
रायपुर। बीरनपुर और पीएससी मामले की सीबीआई जांच पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को अपने पुलिस पर भरोसा नहीं है या अपने शासन प्रणाली पर भरोसा नहीं है जो सीबीआई जांच करवा रहे है। क्या पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम नहीं है या साय सरकार का शासन तंत्र कमजोर है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब सीबीआई जांच कराने की बात हो ही रही है। भाजपा में साहस हो तो वह झीरम मामले की सीबीआई जांच करवाये। एनआईए…
रायपुर। दिल्ली, पुरी, मध्य प्रदेश और बिहार रूट पर पांच समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। यह गाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों से शुरू होकर रायपुर के रास्ते जाएंगी। दरअसल, गर्मी के मौसम में एक्सप्रेस ट्रेनों में भारी भीड़ होने के कारण यात्रियों को कंफर्म बर्थ के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। एक-एक महीने पहले से अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग के हालात है। रेलवे प्रशासन ने पीक सीजन में यात्रियों की दिक्कतों को ध्यान में रखकर पांच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें दिल्ली, पुरी, मप्र और बिहार जाएंगी। इससे काफी हद तक यात्रियों को राहत मिलेगी। समर…
बिलासपुर। गर्मी का असर बढ़ने के साथ बाजार में डेयरी उत्पादों की मांग अत्याधिक बढ़ गई है। ऐसे में दुग्ध संघ से लेकर विभिन्न कंपनियों के छाछ, लस्सी और श्रीखंड के साथ अन्य उत्पाद की सबसे ज्यादा मांग की जा रही है। शहर के जगह-जगह बनाए गए मिल्क पार्लर में सबसे ज्यादा मांग छाछ और लस्सी की है। आलम यह है कि इन मिल्क पार्लर में रोजाना छाछ खत्म हो जा रहे हैं। मांग के अनुरूप छाछ उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं दूसरे दूध उत्पाद में लस्सी आनडिमांड बनी हुई है। इसके साथ अन्य कंपनियों के उत्पादों की…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साथ बैठकर जाम छलकाया, इस दौरान पैसे को लेकर विवाद हुआ। एक युवक को तीन युवकों ने बेदम पीटा। इससे युवक की मौत हो गई। इसके बाद लाश को सुलभ में छुपा दिया। खुद डायल 108 को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि सूचना देने वाले ही कातिल हैं। मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के गैंदी डबरी का है। दरअसल, 22 अप्रैल को तितुरडीह निवासी बंटी की सुलभ में लाश मिली थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा…
रायगढ़। रायगढ़ बिलासपुर ओड़िसा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 49 खरसिया थाना क्षेत्र के बोराई नाले के पास यात्री बस और पिकअप आमने सामने भिडंत हो गई। हादसे से पिकअप के सामने भाग के परखच्चे उड़ते ही चालक की दर्दनाक मौत हो गई तो उसके परिचालक की हालत गंभीर है। खरसिया थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप ने बताया कि नेशनल हाइवे 49 खरसिया से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम बरगढ़ के बोराई नाले के पास बीती रात 1 से 2 बजे के बीच बस तथा सफेद रंग की पिकअप क्रमांक – सीजी 13 एएच 0224 में आमने-सामने भिड़ंत…
रायपुर। रायुपर लोकसभा का अपना एक अलग ही इतिहास है। यहां पिछले 28 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। चाहे विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, लेकिन लोकसभा चुनाव का नतीजा भाजपा के ही पक्ष में जाता रहा है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार- इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एंटी इंकंबेंसी से बचने के लिए रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया। पिछले 28 वर्षों में रायपुर के संसदीय क्षेत्र में विस्तार और विकास तो बहुत हुआ, लेकिन एक समय के बाद जनता का मूड न बदल जाए, इसे देखते हुए बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि…
बिलासपुर। बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन ने शुक्रवार को बिलासपुर, बेलतरा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। चुनाव आयोग की चेकलिस्ट के अनुरूप जायज़ा लेकर तमाम सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने शुक्रवार को बिलासपुर शहर के कुदुदंड प्राथमिक व हायर सेकंडरी स्कूल, जेपी वर्मा कॉलेज और नूतन कालोनी कन्या उमावि में संचालित मतदान केन्द्रों को देखा। बेलतरा विधानसभा अंतर्गत साइंस कालेज चांटीडीह व शबरी नवीन कन्या महाविद्यालय चांटीडीह का अवलोकन किया। वहीं मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत सेजेज पंधी, हाई स्कूल जांजी, दर्राभाठा, शास. प्राथमिक शाला नवाडीह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मांग पर सीबीआइ (CBI) ने बिरनपुर सांप्रदायिक दंगे में 12 अरोपितों के विरुद्ध नए सिरे से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में सभी आरोपित न्यायिक अदालत में है। भाजपा विधायक ईश्वर साहू के पुत्र भुवनेश्वर साहू की पिछले वर्ष आठ अप्रैल को उक्त दंगे में हत्या कर दी गई थी। सीबीआइ की एफआइआर में नवाब खान, जलील खान, बशीर खान, मुख्तार मोहम्मद, शफीक मोहम्मद, अब्दुल खान, अकबर खान, मोहम्मद जनाब, अयुब खान, निजामुददीन, राशिद खान, कल्लू खान के नाम हैं। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में कबाड़ी के उकसावे पर 8 अप्रैल…
बालोद। 26अप्रेल को चुनाव ड्यूटी से वापस जा रहे शिक्षक खेलन सिंह पटेल शिक्षक मा शाला तरौद जिनकी ड्यूटी दिव्यांग मतदान दल में लगी थी। सामग्री जमा कर घर वापसी जाते वक्त सुबह 4.30बजे दल्ली चौक बालोद में एक्सीडेंट में मौत होगई। वहीं बिलासपुर शास बालक प्राथ शाला आमागोहन के प्रधान पाठक श्री रामविलास कहार जी हमारे बीच नहीं रहे। निर्वाचन प्रशिक्षण से वापस घर आते समय सड़क हदसे का शिकार हो गये। ईलाज के दौरान बिलासपुर मे उनका असमयिक निधन हो गया। इस तरह दो शिक्षको की चुनाव के दौरान दुर्घटना में आकस्मिक मौत हो गयी।
देहरादून । मौसम विभाग ने इस साल उत्तराखंड मानसून 2024 के दौरान सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए राज्य के सभी विभागों को अलर्ट रहने के साथ ही तैयारी पूरी करने को कहा गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को देहरादून में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि इस साल राज्य में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना 60 फीसदी है। इसलिए सभी विभागों को इसे ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर देनी चाहिएं। निदेशक ने कहा…
जौनपुर । उत्तर प्रदेश में गर्मी के तेवर दिन पर दिन तल्ख होते जा रहे हैं जिसका प्रतिकूल प्रभाव आम जनजीवन पर दिखायी देने लगा है। लखनऊ,कानपुर,वाराणसी, जौनपुर,प्रयागराज समेत मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पारा 38 से 43 डिग्री के बीच पहुंचने से सड़क और बाजार मेंं सन्नाटा पसरने लगा है। सुबह दस बजे के बाद तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है जबकि दोपहर में गर्म हवायें लू में तब्दील होती दिखायी दे रही है।
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के खाने की छूट देने की घोषणा कर कांग्रेस गोकशी की छूट देने की तरफ इशारा कर रही है। संभल लोकसभा सीट के लिए बिलारी में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ ये बेशर्म लोग हमारी गाय को खाने की छूट देंगे, जबकि हमारा शास्त्र गाय को विश्व माता कहता है, उस गाय को ये कसाइयों के हाथों देंगे, क्या हिन्दुस्तान कभी इसे स्वीकार करेगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशवासियों और महिलाओं की संपत्तियों को…
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का जताया आभार राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में कांग्रेस के पक्ष में लहर दिखी पहले और दूसरे चरण की चारों सीटें कांग्रेस जीत रही – दीपक बैज अब कांग्रेस का फोकस तीसरे चरण की 7 सीटों पर रायपुर। दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों में मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भीषण गर्मी में लोगों ने लाईन लगाकर मतदान किया, यह लोकतंत्र के प्रति देश और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की आस्था को बताता है। पहले चरण और दूसरे चरण के मतदान के बाद मतदान केंद्रों…
डॉ. अरुणा पलटा एवं शिल्पी गोयल मुख्य अतिथि रहे रायपुर । महिला चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि महिला चेंबर एवं न्यूट्रीशिप के संयुक्त तत्वाधान में डॉ. अरुणा पलटा एवं शिल्पी गोयल के मुख्य आतिथ्य में आज गुरूवार, दिनांक 25 अप्रेल 2024 को चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट, रायपुर में हेल्दी लाइफस्टाइल, बॉडी मास चेकअप एवं हेल्दी सलाद पर कार्यशाला रखी गई जहां बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं का बॉडी मास चेकअप किया गया तथा हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी सलाद पर आवश्यक जानकारी दी गई। महिला चेंबर अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि आज…
मोदी सरकार ने बुजुर्गों को मिलने वाली सारी सुविधाओं को खत्म किया रायपुर । प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की भाजपा को चुनाव में हार नजर आ रही है इसलिए अब उन्हें बुजुर्गों की याद आ रही हैं अब बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधा देने का दावा कर फॉर्म भरवा रही हैं। देश के करोड़ों बुजुर्ग भाजपा के इस चरित्र को देख चुके हैं। अब बुजुर्ग भी भाजपा के खिलाफ मतदान करेंगे और उनके साथ हुए अन्याय धोखा का बदला लेंगे। भाजपा को बताना चाहिए कि मोदी सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु क़े बुजुर्गों…
राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर में जनता कांग्रेस के पक्ष मतदान करेगी मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश रायपुर। दूसरे चरण के मतदान के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले चरण के ही समान दूसरे चरण के तीनों लोकसभा क्षेत्रों में जनता, कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी। राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और बीरेश ठाकुर को पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भरपूर जनसमर्थन मिला है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश है देश की जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और…
साय सरकार के पिछले तीन चार महीनों में 300 करोड़ के वैक्सीन और टेस्ट किट बर्बाद’ आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज अघोषित रूप से बंद, ओपीडी से लौटाए जा रहे हैं मरीज़’ रायपुर । छत्तीसगढ़ में चरमराती स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के द्वारा आम जनता के लिए जो स्वस्थ्य सुविधा छत्तीसगढ़ में विकसित की गई थी वह अब भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में दम तोड़ रही है। हमर अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक,…
रायपुर। एआईसीसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये कहा की मोदी जी बौखला गए हैं, जुबान लड़खड़ा रही है। घबराहट में बहुत उत्तेजित हो रहे हैं।बात-बात पर उत्तेजित हो रहे हैं। यह हाल अमित शाह साहब का भी है, नड्डाजी का भी है। बाड़मेर हो, राजस्थान में अन्य जगह हो, छत्तीसगढ़ हो, मध्यप्रदेश हो, हरियाणा हो, अलग अलग प्रदेशों में कर्नाटक हो जिस तरीके से जनसैलाब कांग्रेस की रैली में आ रहा है खड़गे जी, राहुल गाँधी जी, प्रियंका गाँधी जी की रैली में आ रहा है, उससे उनकी…
रायपुर। आज दिनांक 26/04/2024 के प्रातः क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा जी के सुरक्षा में लगे हुए vip सुरक्षा कंपनी के Apc राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल से गोली चली जिससे APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिससे प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल में मृत्यु हो गई है एवं APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक बिजुरी के…
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार शाम पांच बजे रायपुर पहुंचे। शाह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के बेमेतरा के बेसिक स्कूल में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। तय कार्यक्रम के तहत अमित शाह दोपहर तीन बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर से हेलीकाप्टर से बेमेतरा जाएंगे। बेमेतरा में चुनावी सभा लेने के बाद शाम पांच बजे तक रायपुर पहुंचेंगे और रायपुर में शाम का भोजन लेने…
कोरबा : जिले में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटना में मामा- भांजा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आगे कार्रवाई कर रही है। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर कटघोरा- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पहली घटना हुई। पड़ोसी जिला सूरजपुर के प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर निवासी श्यामकुमार पिता बुद्धमान सिंह 35 वर्ष व अपने भांजा कोटलाल उर्फ भोला पिता रायसिंह 22 वर्ष के साथ मोपेड क्रमांक सीजी 29 एसी 3111 में सवार होकर कोरबा जिले के सरहदी गांव मोरगा के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था। खरीदारी कर…
कांकेर। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। छत्तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटाें पर मतदाता उत्साह के साथ वोट का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बीच कांकेर लोकसभा क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। ग्राम कोकानपुर में धनकर परिवार के साथ दादी की मौत और दो दूल्हे की बरात यह सब कुछ एक ही दिन घटित हुआ। धनकर परिवार ने भी जागरूकता का परिचय देते हुए पहले मतदान को जरूरी समझा। धनकर के दोनों बेटों उमाशंकर और शेष कुमार की ग्राम कोकानपुर से आज ही बरात निकलनी थी। इसी दौरान दूल्हे के दादी का…
बिलासपुर। गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। सुबह से सूरज की तीखे किरणें पड़ रही हैं, जो दो मिनट में ही चेहरे की रंगत उड़ा देती है। धूप में रहने का सबसे से खराब असर चेहरे पर पड़ता है। सूरज की हानिकारक किरणें चेहरे को काला करने के साथ ही रंगत भी उड़ा देती है। ऐसे में धूप में निकलने के समय इससे बचने के लिए कई तरह के तरकीब युवा अपनाते हैं। इसमे चेहरे को ढंकने के लिए युवक-युवतियां स्कार्फ आदि का सहारा लेती हैं। अब चेहरे ढंकने के लिए भी स्टाइलिश स्कार्फ और मास्क बाजार में आ गया…
रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस चरण में छत्तीसगढ़ की कुल तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण की जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर की लोसभा सीट है। छत्तीसगढ़ में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। तीनों लोकसभा सभा सीटों पर वोटिंग के दौरान कुछ रोचक तस्वीरें सामने आईं है जो चर्चा का विषय बनी हुई है। छत्तीसगढ़ के निर्वाचन कार्यालय भी ऐसे मतदाताओं की फोटो को अपने एक्स हैंडल पर साझा कर रही है, जिन्होंने अपने अन्य कामों को छोड़कर मतदान को…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा के संसदीय क्षेत्र धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा अंतर्गत ग्राम कुम्हड़ा के मतदान केन्द्र में अन्य मतदान केन्द्रों से हटकर नजारा सामने आया। यहां मतदान करने के लिए आश्रित ग्राम ब्राम्हणबाहरा और खड़ादाह के ग्रामीण मतदाता ट्रेक्टर-ट्राली व पिकअप में सवार होकर सुबह मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के लिए धूप से बचने दौड़ते हुए मतदान केन्द्र तक पहुंचते रहे। मतदाता अघनूराम, प्रसादीराम नेताम, कृपाराम मरकाम, अशोक मंडावी, फूलचंद नेताम और मालती नेताम, तीजो बाई, चैती बाई तथा सुदाबाई यादव ने कहा कि मतदान केन्द्र की दूरी गांव से करीब पांच किलोमीटर है, ऐसे में…
बुजुर्ग दंपत्ति हुए कांकेर लोकसभा के मगरलोड बुथ क्रमांक 63 से मतदान करने से वंचित जीवित व्यक्तियों का मतदाता सूची से कर दिए गए डिलीट लोकसभा के इस महापर्व में मतदान नहीं करने से बुजुर्ग दंपत्ति में हुई निराशा नगर पंचायत मगरलोड के बुथ क्रमांक 63 का मामला एक-एक वोट से भी जीत हार का भी हो सकता है फैसला टोमन लाल सिन्हा धमतरी/मगरलोड – भारत देश में इन दिनों सात चरणों में लोकसभा का निर्वाचन कर लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है और इस लोकसभा में एक-एक वोट से भी जीत हार का फैसला हो सकता है लेकिन…
अंबिकापुर। प्रशासनिक समझाइश व सख्ती के बीच सूरजपुर जिले के भैयाथान क्षेत्र में 15 वर्ष की नाबालिग का विवाह कर दिया गया। वर व वधु पक्ष को इस बात की जानकारी थी कि कन्या की आयु विवाह के अनुरूप नहीं है। इसलिए निर्धारित तिथि से एक दिन पहले ही बारात बुला ली गई। बालिका के वधु बनने की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। जांच में बाल विवाह की पुष्टि पर वधु के माता-पिता , वर के पिता के अलावा विवाह संपन्न कराने वाले पंडित तथा नाई के विरुद्ध प्राथमिकी करा दी गई है। बाल विवाह प्रतिषेध…
बिलासपुर। कोनी पुलिस ने गतौरी में कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को चोरी का सामान और धारदार हथियार मिले हैं। पुलिस ने कबाड़ जब्त कर आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि गतौरी में कबाड़ी के ठिकाने पर चोरी के सामान होने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी अधिकारियों को देकर कबाड़ी के ठिकाने पर दबिश दी गई। इस दौरान कबाड़ी के ठिकाने पर करीब एक लाख का कबाड़ मिला। इसी दौरान कबाड़ी के ठिकाने पर धारदार हथियार मिला। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया।…
राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच राजनांदगांव से बड़ी खबर आ रही है। यहां ग्राम टेडेसरा मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहुंचने पर भी धक्का-मुक्की हुई। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांव के सरपंच पति व कांग्रेस नेता देवलाल साहू के बेटे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को छाते से मारने की शिकायत की है। विवाद बढ़ता…
गरियाबंद। दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर जारी मतदान के बीच गरियाबंद से बड़ी खबर आ रही है। यहां चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। हालांकि जवान ने आत्महत्या क्योंकि इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की है। खबरों के अनुसार प्राथमिक स्कूल भवन में जवान रुका था। जवान जियालाल पंवार 34वीं बटालियन की ए कंपनी पदस्थ था और मध्यप्रदेश के राजपुर का रहने वाला है। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़…
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग ने देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। मामले को लेकर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427(34) के तहत सालिगिराम गर्ग सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पहले भी गांव के दलित परिवार की बेटी की शादी में फायरिंग करने का केस दर्ज हुआ था। उल्लेखनीय है कि पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के भाई मारपीट सहित अन्य विवादों में रह चुके हैं। गांव के ही एक व्यक्ति का जातीय अपमान व मारपीट की थी। उस मामले में भी…
देहरादून। पुष्कर सिंह धामी सरकार का अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर ऐक्शन हुआ है। सरकारी जमीन पर बने 15 मकानों को तोड़ा गया। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने सख्ती दिखाई है। चेताया कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। देहरादून में सहस्रधारा रोड से लगते ग्राम चक नागल हटनाला में जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। यहां करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सरकारी जमीन पर बन रहे पंद्रह मकान तोड़े गए। प्लॉटिंग के लिए बनाई गई बीस बाउंड्री वॉल को…
लखनऊ । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उत्तर प्रदेश में नौ जिलों की आठ लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि चुनाव के दूसरे चरण में आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमरोहा,गाजियाबाद, मेरठ ,बागपत,अलीगढ़, मथुरा,बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत 40 विधानसभा आती है, जो कि अमरोहा, हापुड़, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ एवं मथुरा जिलों में स्थित है। वहां मतदान सुबह सात बजे शुरु होकर शाम छह बजे तक चलेगा जबकि मतगणना का काम चार जून को होगा।
आगरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्षो में दुनिया में भारत के सम्मान में इजाफा हुआ है और देश दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकत के तौर पर तेजी से उभर रहा है। श्री योगी ने गुरुवार को यहां एक जनसभा में कहा कि दुनिया में भारत की लगातार बेहतर हो रही छवि कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही है और वे फिर से षडयंत्र करने आपके बीच आए हैं। कोठी मीना बाजार में भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल व फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राजकुमार चाहर को विजयी बनाने की अपील करते हुये उन्होने कहा कि…
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 22.04.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल फोन…
रायपुर। दिनांक 25.04.2024 को थाना देवेंद्र नगर पुलिस की टीम द्वारा थाना देवेंद्र नगर क्षेत्रांतर्गत कपड़ा मार्केट पंडरी दुल्हन साड़ी के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगो को आतंकित करते आरोपी अश्वनी भाटी पिता प्रसाद भाटी उम्र 32 साल निवासी गंगानगर पुनीत होटल के पीछे देवेंद्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 175/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
यह चुनाव संविधान बचाने, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है जब वोट लेना हो तो मोदी खुद को पिछड़ा बताते है, पिछड़ो के हक की बात हो तो कहते है देश में कोई जाति नहीं रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को चेतावनी दे रहा हूं कि संविधान जिंदाबाद था, संविधान जिंदाबाद है, और संविधान जिंदाबाद रहेगा। 2024 का लोकसभा चुनाव सिर्फ सत्ता का परिवर्तन का चुनाव नहीं है, दो विचारधारा का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है और…
बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में रहने वाली महिला शादी में गई थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर और बर्तन पार कर दिया। महिला ने शादी से लौटकर घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। अकलतरी में रहने वाली मीना देवार गृहणी हैं। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को वे परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए सक्ती गई थी। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके सूने मकान के दरवाजे को…
