Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
रायपुर। प्रदेश में राज्यस्तरीय FLN शिक्षक प्रशिक्षण क़ा आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को FLN पद्धति बच्चों के विभिन्न कौशल प्राप्त करने के उपाय व शिक्षा के नवाचार बताए जा रहे जिसे राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद व शिक्षा विभाग आयोजक है। उक्त चार दिवसीय प्रशिक्षण 10 जून से आयोजित है। उक्त प्रशिक्षण में यदि कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है तो कोरबा जिले में जून माह की वेतन काटने क़ा निर्देश डीईओ कोरबा ने दिये है।
रायपुर : नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ जूनियर पावर लिफ्टर्स से मुख्यमंत्री की मुलाकात रायपुर 10 जून 2024 नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने…
06 किलो ग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर चढ़ा गरियाबंद पुलिस के हत्थे। ð¥ *थाना कुन्नाड़ी जिला बुन्दी (राजस्थान) के दो आरोपी को भेजा गया जेल* । ð¥ *थाना मैनपुर पुलिस टीम की कार्यवाही* । Gariyaband :- गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के दिश-निर्देश में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी है। निर्देश के परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जितेन्द्र चन्द्राकर, एस0डी0ओ0पी0 मैनपुर के मर्गदर्शन एवं परिवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी नशे के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर सक्रिय कर दिये थे। जो आज दिनांक 09.06.2024 को जरिये मुखबीर से थाना प्रभारी…
https://www.youtube.com/live/avzufy3tPKw
शालेय शिक्षक संघ ने किया नवनियुक्त सांसद विजय बघेल से मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने दी सांसद चुने जाने पर बधाई दुर्ग। शालेय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में दुर्ग संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद मान. विजय बघेल से मुलाकात कर उन्हें उनके प्रचंड जीत पर बधाई दी एवं द्वितीय कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित किया। साथ ही शिक्षको की समस्याओं एवं राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हेतु संघ की ओर से सुझाव दिए गए समाधान हेतु निवेदन किया गया। सांसद महोदय को संकल्प पत्र में कर्मचारियों के लिए किये गए वादों…
गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप के तत्वाधान में 155 रक्तवीरों ने किया रक्तदान गरियाबंद। भीषण गर्मी के चलते गरियाबंद जिला अस्पताल एवं रायपुर मेकाहारा में खून की कमी वाले मरीजों की संख्या में बहुत अधिक वृद्धि होने के कारण पिछले एक माह से ब्लड बैंक में खून का स्टॉक लगभग शून्य हो चुका था, जिसके कारण दोनों जगह भर्ती मरीजों को समय पर खून मिलने में बहुत तकलीफ हो रही थी। पिछले कई दिनों से मरीजों की पीड़ा को देखते हुए गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप के द्वारा मात्र दो दिन के अल्प समय में प्रचार प्रसार करके 155 यूनिट रक्तदान…
गरियाबंद।गरियाबंद जिला निर्वाचन कार्यालय ने लोकसभा निर्वाचन कार्य में संलग्न रहे मतदान कर्मियों को मतदानड्यूटी का मानदेय जारी कर दिया जिनमें पीठासीन अधिकारी,मतदान अधिकारी क्रमांक 1-2-3को जारी हो गया है। जिले में दों विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़55व राजिम क्रमांक 54में हजारों कर्मचारी शामिल रहे।
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आज देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने उपरांत लागू कीं गई आदर्श आचारसंहिता की समाप्ति की घोषणा कर दी है। 1.कैबिनेट सचिव, भारत सरकार, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली। 2.सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव। 3.सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी। लोक सभा (लोकसभा) 2024 के आम चुनाव और आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम राज्यों की राज्य विधानसभाओं और कुछ उप-चुनाव-आदर्श आचार संहिता हटाने के संबंध में। मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि आदर्श आचार संहिता के प्रावधान चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तारीख…
मुश्ताक अहमद खान हज यात्रा पर हूये रवाना दी गई बिदाई गरियाबंद। गरियाबंद सुन्नी मुस्लिम जमात के सेकेट्री व रिटायर्ड सांख्यिकीय अधिकारी जनाब मुश्ताक अहमद खान आज हज पर रवाना हो गये । ह्ज्जे बैतुल्लाह पर जाने से पूर्व गरियाबंद में उनके निवास पर परिवार के सदस्यों ने हार पहना कर नारे तकबीर कीं सदा बुलंद करते हूये उन्हें रवाना किया और हज यात्रा में मदीना शरीफ में घर परिवार छतीसगढ़ और वतन में शांति तरक्की भाईचारा की दुआ की गुजारिश कीं गई। वे नागपुर एयर पोर्ट से सऊदी अरब हवाई जहाज से हज पर रवाना होंगे। जनाब मुश्ताक…
रायपुर : सुशासन के लिए होगा आईटी का इस्तेमाल पारदर्शी और जवाबदेही प्रशासन के लिए ठोस रणनीति बजट में 266 करोड़ रूपए का प्रावधान रायपुर, 06 जून 2024 छत्तीसगढ़ में विष्णु देव की सरकार सुशासन लाने के लिए आईटी का बड़े पैमाने में इस्तेमाल करेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं से मॉनिटरिंग से लेकर वित्तीय प्रबंधन करों की वसूली, भूमि संबंधी रिकार्ड के पंजीयन, संधारण और संशोधन सहित सभी जरूरी क्षेत्रों में आईटी का इस्तेमाल होगा। सरकार द्वारा लोगों तक शासकीय योजनाओं की पहुंच का दायरा बढ़ाने के साथ ही प्रशासन को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस पहल करने जा रही…
.रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, 05 जून 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सहभागिता देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, लोक सेवी संस्थाओं तथा मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।…
रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस : मुख्यमंत्री ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा रायपुर, 05 जून 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर,…
मतगणना दिवस 04 जून को भी मतगणना स्थल क्षेत्रों की सभी मदिरा दुकानें सम्पूर्ण दिवस के लिए रहेगी बंद गरियाबंद 03 जून 2024/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना तिथि 04 जून को मतगणना स्थल क्षेत्रों की समस्त मदिरा दुकानों को सम्पूर्ण दिवस के लिए पूर्णतः बंद रखने के आदेश दिए है। छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 संबंधी कार्य निर्विध्न एवं निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते…
मतगणना की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेन, गुटखा पर प्रतिबंध गरियाबंद 03 जून 2024 / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु गरियाबंद जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक की उपस्थिति तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मतगणना 04 जून 2024 को कृषि उपज मण्डी स्थित…
“लोकतंत्र बनाम माओवाद” विषय पर विचार गोष्ठी कल, मुख्य अतिथि होंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा चीन के लोकतंत्र विरोधी विभत्स चेहरा का गवाह है बीजिंग का थ्येन आनमन चौक रायपुर। उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में “लोकतंत्र बनाम माओवाद – थ्येन आनमन की विरासत का बोझ” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन सोमवार 3 जून को दोपहर 2.30 बजे से वृदांवन हॉल, छत्तीसगढ़ कॉलेज के पीछे, सिविल लाइन रायपुर में किया गया है। बस्तर शांति समिति के श्री एम.डी. ठाकुर व श्री राधेश्याम मरई के संयोजन में आयोजित इस विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध…
चिंतन शिविर में विषय विशेषज्ञों से हुआ विमर्श सरकार के काम आएगा – उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नया रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल सदस्य विद्यार्थी भाव से सम्मिलित हुए। इसमें उन्होंने “विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने में अपनी प्रादेशिक सहभागिता के साथ “विकसित छत्तीसगढ़” का विजन पूरा करने के लिए देश भर के विषय विशेषज्ञों से विमर्श किया। शिविर में प्रतिभागी उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने चिंतन शिविर के दौरान मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने हम सबसे कहा है…
रायपुर।आज दोपहर 12बजे जगदलपुर से रायपुर जा रही महेन्द्रा कंपनी कीं स्लीपर बस अभनपुर से थोड़ी दूर आगे शार्ट सर्किट से आग लग गई आग लगते ही यात्री बस के यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई पर अपने माल समान बैग नहीं बचा पाए सब जल कर खाक हो गया यात्रीयों ने जान बचने पर राहत कीं सांस ली पर समान जलगया जिसमें रुपयेपैसे सबजल गये वहीं बस्तर में पदस्थ सीआरपीएफ के जवान जो यात्री बस में सवार थे उनके बैग कागजात पैसे सबजल कर खाक हो गये। वहीं मौक़ेपर फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान आग…
नवपदोन्नत प्रधानपाठक/शिक्षको ने विभागीय समिती में मांगा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सेवा एवम भर्ती पदोन्नति नियम 2019 में संशोधन हेतु गठित विभागीय कार्यसमिति का गठन किया गया है।इस समिति का प्रधानपाठक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा स्वागत करते हुवे लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है की प्रदेश में लगभग 50 हजार की संख्या में नवपदोन्नात प्रधानपाठक प्राथमिक/माध्यमिक एवम शिक्षक कार्यरत है।परंतु खेद का विषय है की उक्त पदों मे कार्यरत किसी संगठन के प्रतिनिधि को कार्यसमिति में स्थान नही दिया गया है।जिससे भविष्य में नवपदोंनत प्रधानपाठक और शिक्षक के हितों में कुठाराघात हो…
कैशलेस चिकित्सा मांग को लेकर संघ का हुआ विस्तार _महासमुंद के जिला संयोजक बने श्री प्रेमचंद डडसेना और धीरज तिवारी बने प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी* महासमुंद। कैशलेस चिकित्सा के लिए अब कर्मचारी लामबंद हो रहे हैं छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा संघ इसके लिए लगातार प्रयासरत है। पिछले दिनो स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर कैशलेस चिकित्सा की मांग किया गया। मंत्री जी से आश्वासन प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में संघ विस्तार हेतु सभी संभाग एवं सभी जिलों में अपना संयोजक नियुक्त किया जा रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष उषा चंद्राकर द्वारा संघ का विस्तार करते हुए महासमुंद जिला में जिला संयोजक…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के बोइरबेड़ा में बीते 29मई को 10 वीं की परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने पर व्यथित होकर एक छात्रा कुमारी मालती नेताम पिता फरसु नेताम ने गांव से कुछ दूर जाकर पेड़ में फाँसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह घर से निकली थी वहीं खम्हारीपारा मार्ग पर उसकी लाश पेड़ से लटकते मिली राहगीरों ने देख कर परिजनों को इसकी सूचना दी। इस प्रकार बोइरबेड़ा में पूर्व में भी तीन-चार लड़कियों ने फाँसी लगाई है वहीं युवाओं में इस तरह आत्मघाती कदम उठाना सोचनीय है।
डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में डायलिसिस और किमोथेरेपी की सुविधा प्रारंभ गरियाबंद 30 मई 2024/कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के विशेष पहल से शासन के मंशानुरूप जिला मुख्यालय गरियाबंद में किडनी और कैंसर के मरीजों के लिये आवश्यक जांच सहित डायलिसिस और कीमोथेरेपी जैसी सुविधाएं शुरु हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी यदु पाल के मार्गदर्शन में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल गरियाबंद का उन्नयन कर किडनी मरीजों के लिए आवश्यक डायलिसिस यूनिट की स्थापना एवं संचालन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, साथ ही कैंसर मरीजों के लिए कीमोथेरेपी यूनिट भी प्रारंभ किया गया है। पूर्व में…
आज़म ख़ान को दस साल की सजा- रामपुर। सपा नेता आजम खान को मुकदमा अपराध संख्या 556/2019 अंतर्गत धारा 452, 392, 504, 506, 120 बी आईपीसी में आजम खान एवं एक अन्य को न्यायालय द्वारा दिनांक 29.05.2024 को दोषी करार कर दिया गया था,जिसमें आजम खान को न्यायालय द्वारा आज 10 वर्ष की सजा और 14 लाख रुपए के जुर्माने से दंडित किया गया है !!
बेमेतरा। भीषण गर्मी के मद्देनजर जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने कलेक्टर कीं अनुमति से जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में चल रहे समर कैंप को तत्काल स्थगित कर दिया है।
थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम जर्वे के ग्रामीण बैंक का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी करने वाला 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार सायबर टीम एवं थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपियों द्वारा योजना बनाकर बैंक का पैसा चोरी करने की नियत से रात्रि में बैंक का ताला को तोड़ा गया था आरोपियों द्वारा बैंक का कैश वाल्ट काटने की कोशिश रही नकाम आरोपियों को सीसीटीवी पूटेज के आधार पर पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता आरोपियों के कब्जे से चोरी का सेंसर मशीन एवं घटना में प्रयुक्त ताला काटने का औजार मोटर सायकिल बरामद जुमला किमती 01 लाख रूपया…
उत्तराखण्ड राज्य में चार धाम यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक श्रद्धालुजन पंजीकरण कराने के बाद ही यात्रा हेतु वहां जाएं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर उत्तराखण्ड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए अनिवार्य पंजीकरण व्यवस्था लागू की गृह विभाग, उoप्रo शासन द्वारा चार धाम यात्रा पर जा रहे अथवा जाने के इच्छुक प्रदेश के तीर्थ यात्रियों से अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराते हुए रजिस्ट्रेशन की तिथि पर ही उत्तराखण्ड जाने की अपील लखनऊ : 24 मई, 2024 उत्तराखण्ड राज्य में चार धाम यात्रा पर जाने वाले उत्तर प्रदेश के सभी इच्छुक…
रायपुर : ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 ‘डॉक्यूमेंट तैयार करने वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक “गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण” विषय पर आधारित वर्किंग समिति ने लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्य पर दिए सुझाव सबके लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल समाज की स्थापना पर दिया गया जोर रायपुर, 29 मई 2024 “अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @ 2047” डॉक्यूमेंट तैयार करने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर गठित वर्किंग समिति की बैठक राज्य नीति आयोग अटल नगर नया रायपुर के सभा कक्ष में आज आयोजित की गई। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा…
रायपुर : गुणवत्ता युक्त शिक्षा वर्किंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न रायपुर, 29 मई 2024 राज्य नीति आयोग द्वारा अमृत काल विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा विषय पर गठित वर्किंग गु्रप की प्रथम बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह की विशेष मौजूदगी में आज यहां नीति भवन नवा रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में वर्किंग गु्रप के सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। नीति आयोग के सदस्य श्री डॉ. के.सुब्रमण्यम ने राज्य नीति आयोग द्वारा अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने हेतु गठित कार्य समूहों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।…
शिक्षा विभाग की ये कैसी समिति ? जिसमे लगभग 2 लाख शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग का प्रतिनिधित्व नही!! शालेय शिक्षक संघ ने किया माँग जब होना है भर्ती पदोन्नति नियम में बदलाव तो समिति में शिक्षक एल.बी.संवर्ग के प्रतिनिधि भी करे शामिल भर्ती पदोन्नति नियम के संशोधन समिति के सारे सदस्य नियमित शिक्षकों का समूह, प्रदेश में अब सिर्फ लगभग 15000 नियमित शिक्षक ही बचे हैं, जबकि स्कूलों में लगभग 2लाख शिक्षक LB संवर्ग निभा रहे अध्यापन दायित् रायपुर। शिक्षा विभाग द्वारा आज भर्ती पदोन्नति नियम में संशोधन हेतु एक समिति का गठन कर आदेश जारी किया गया। आदेश के जारी…
रायपुर।छत्तीसगढ़ माशिमं रायपुर ने एक पत्र जारी कर सभी डीईओ को 10वीं 12वीं परीक्षा के अंक सूची पर कर 3जून से वितरित करने कहा है।
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल महिलाओं का हालचाल जाना रायपुर, 28 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रायपुर एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल भीमापुरम गांव की दोनों महिलाओं का हालचाल जाना। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक ग्रामीण के घर में आईईडी छिपाकर रख दी थी, जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों…
सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत – गौरेला 8000 रू० रिश्वत लेते गिरफ्तार गौरेला। प्रार्थी श्री रविशंकर गुप्ता, निवासी बेलगहना, जिला बिलासपुर की आवासीय जमीन नगर पंचायत, गौरेला के अन्तर्गत स्थित है । प्रार्थी उक्त भूमि पर मकान बनाना चाहता था एवं इस हेतु उसे नगर पंचायत – गौरेला, से भवन – अनुज्ञा की आवश्यकता थी । प्रार्थी ने इस हेतु आरोपी श्री अरविन्द गुप्ता, सहायक राजस्व निरीक्षक, नगर पंचायत, गौरेला, जिला जी.पी.एम. से सम्पर्क किया तो आरोपी ने भवन – अनुज्ञा जारी करने के एवज में 8,000 रू0 रिश्वत की मांग की । प्रार्थी आरोपी को रिश्वत नहीं देना चाहता…
छत्तीसगढ़ी फिल्म भुलावे झन मया ल का पोस्टर रिलीज ——————————————– कोरबा, दिनांक 26/5/24 को शाम 5 बजे कोरबा घंटाघर में स्थित साहित्य सदन में छत्तीसगढ़ी फिल्म भुलावे झन मया ल का ऑफिशियली पोस्टर रिलीज की गई समारोह में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश यादव , ख्याति प्राप्त कवि शायर मो यूनुस डेनियल पूरी, दिलीप अग्रवाल,नागेश ठाकुर साथ ही फिल्म के निर्माता पुरुषोत्तम कश्यप फिल्म के संपादक मुकेश स्वर्णकार फिल्म के कलाकार और गणमान्य नागरिक सामिल हुए । फिल्म के निर्माता पुरुषोत्तम कश्यप ने बताया की बहुत संघर्ष के साथ ये फिल्म को पूरा कर पाए फिल्म के निर्देशक क्रांति शर्मा ने…
सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलो मे सख्त कार्यवाही जारी, कुल 03 आरोपी किये गए गिरफ्तार एनसीआरबी दिल्ली से प्राप्त साइबर टीप लाईन के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही*। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम किया गया जप्त सरगुजा पुलिस द्वारा महिलाओ एवं नाबालिगो से सम्बंधित अपराधों में की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही*। सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान *”ऑपरेशन विश्वास’* के तहत चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामलों में सोशल मीडिया पर नाबालिग बच्चों की अश्लील फोटो वीडियो को अपलोड करने…
गैंगरेप के सभी आरोपियों को 02 घंटे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता, षड़यंत्र कर अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी ने प्रेमिका का कराया था दुष्कर्म, पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में ही सभी 06 आरोपियों को लिया गया अभिरक्षा में, घटना में प्रेमी सहित 03 बालिग एवं 03 नाबालिग सम्मिलित, थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एवं ग्राम की घटना, अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना दुलदुला अप.क्र. 24/2024 धारा 376, 376(डी), 323, 120(बी) भा.द.सं. तहत् अपराध पंजीबद्ध, प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये एफएसएल टीम अंबिकापुर से जाॅंच कराई जा रही है। मामले…
मालवाहक पर सवारी ढोने वाले चालक पर अपराध दर्ज, वाहन जप्त, धौराटिकरा के पास संतुलन खोकर पलटा था वाहन 03 अन्य प्रकरणों में भी हुई चालानी कार्यवाही, हफ्ते भर में कुल 08 वाहनों पर ठोका गया भारी जुर्माना रायपुर। सड़क दुर्घटनाओ की मृत्यु में कमी लाने के उद्देश्य से कोरिया पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सतत कार्यवाही की जा रही है। एसपी कोरिया ने कवर्धा की घटना के बाद आमजनों से अपील भी की थी वाहन को यातायात नियम के अनुसार चलाये एवं अपना अमूल्य मानव जीवन जोखिम में ना डालें। अपील और चालानी कार्यवाही में…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में बी. ए. एस. एल. पी. पाठ्यक्रम वर्ष 2024-25 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ *रायपुर.28 मई 2024.* पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के नाक, कान व गला रोग विभाग (ई. एन. टी.) के अंतर्गत संचालित बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (बी. ए. एस. एल. पी.) पाठ्यक्रम 2024-25 में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। बी.ए.एस.एल.पी. पाठयक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म एवं विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) बी.ए.एस.एल.पी. पाठ्यक्रम रायपुर की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट रायपुरबीएसएलपी डॉट ओआरजी ( www.raipurbaslp.org ) से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भर कर भेजना अनिवार्य है। आवेदन…
जहरीले सर्पदंश में चिकित्सकीय उपचार ही है जान बचाने का एक मात्र उपाय ,,,,, धरमजयगढ़:- एक्स चिकितसा अधिकारी सी एच सी विजय नगर धरमजयगढ़ डॉ खुर्शीद खान ने बतलाया की अकस्मात् आये मौसमी परिवर्तन के कारण भीसन गर्मी पड़ने के कारण जहरीले जीव अपने बिलो से बाहर निकल रहे है पिछले कुछ दिनों में सर्पदंश के मरीज उपचार हेतु सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में आ रहे है लोगो का वैज्ञानिक चिकित्सकीय उपचार के सकारात्मक परिणाम फलस्वरूप उपचार के प्रति विश्वास बढ़ा है जहरीले सर्प एवं अन्य विषैले जीव जन्तुओ के दंश पीड़ित मरीज जो अब तक उपचार न कराकर झाड़…
निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया की बढ़ी रिमांड. रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला घोटाले मामले में विशेष कोर्ट ने आरोपी निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया की रिमांज बढ़ा दी है। बता दें, EOW ने 4 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज सोमवार को निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। विशेष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद दोनों को 3 जून तक के लिए EOW की रिमांड में भेज दिया है। अब कोल घोटाला मामले में EOW निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से…
मतगणना कार्य 04 जून को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे, ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना की जाएगी मतगणना हाल में मोबाईल फोन ले जाने की नहीं होगी अनुमति परिचय पत्र के बिना प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित मतगणना की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक गरियाबंद 27 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतगणना मंगलवार 04 जून को सुबह 8 बजे से कृषि उपज मंडी परिसर गरियाबंद स्थित मतगणना केन्द्र में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन…
घरघोड़ा के व्यापारी से 18 लाख के फ्रॉड की कोशिश फ्रॉड की शंका होने पर दी पुलिस को सूचना लिखित शिकायत दर्ज,आरोपी से पुलिस ने की घण्टों पूछताछ जांच जारी,बड़े फ्रॉड गिरोह का हो सकता है खुलासा ? घरघोड़ा के एक युवा व्यवसायी के साथ 18 लाख रुपयों के फ्रॉड की कोशिश की सनसनीखेज खबर सामने आई है । घरघोड़ा के व्यवसायी वसीम बेग को 3 करोड़ का टेंडर दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये मांगे गए थे पर युवा व्यवसायी को शंका होने पर जागरूकता का परिचय देते हुए व्यवसायी ने पुलिस को सूचना दे दी और फ्रॉड…
लोकसभा निवार्चन-2024 डाक मतपत्रों की गणना होगी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएं रायपुर 26 मई 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग…
मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति हेतु पोर्टल पुनः प्रारंभ पात्र विद्यार्थी 04 जून तक कर सकते हैं पंजीयन कोरबा 24 मई 2024/ मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आए उत्तीर्ण अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजनांतर्गत उक्त वर्ग के विद्यार्थियों के पंजीयन व जिला स्तर से सत्यापन हेतु पोर्टल पुनः उपलब्ध कराया गया है। जो कि 04 जून 2024 शाम 05 बजे बंद कर दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोर्टल में 12वीं अनुसूचित जाति/जनजाति के विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित समयावधि में कम हुआ है।…
31 मई तक होगा रसोई गैस कनेक्शन धारियों का ई-केवाईसी जगदलपुर, 24 मई 2024/ जिले में गैस कनेक्शन धारियों का ई-केवाईसी किया जा रहा है, उक्त कार्य को आगामी 31 मई तक अनिवार्य रूप से करवाने की अपील करते हुए खाद्य अधिकारी ने जानकारी में बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ऑयल कम्पनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन ने अपने सभी एलपीजी ग्राहकों से निवेदन किया है कि वे अपने गैस कनेक्शन का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के माध्यम से 31 मई 2024 से पहले अपडेट करवा लेवें, ताकि आगे गैस रिफिल करवाने के लिए किसी प्रकार…
आरटीई अंतर्गत वर्ष 2022-23 में 134.30 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान शेष लंबित राशि 70 करोड़ रूपए के भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन रायपुर, 24 मई 2024/ लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) अंतर्गत वर्ष 2022-23 में निजी विद्यालयों को जनवरी 2024 से अप्रैल 2024 तक वर्ष 2022-23 हेतु नर्सरी से 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि 185.91 करोड़ रूपए और कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शुल्क प्रतिपूर्ति 20.71 करोड़ रूपए के विरूद्ध कुल 134 करोड़ 30 लाख 27 हजार 339 रूपए की राशि…
आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों का ड्रॉपआउट रोकने करें समुचित पहल- कलेक्टर श्री अग्रवाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का पालन करते हुए नियमानुसार दिलाये एडमिशन नये सत्र में 18 जून को मनाया जायेगा शाला प्रवेश उत्सव कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आरटीई नोडल प्राचार्यो और निजी विद्यालयों के प्राचार्यो के बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद 24 मई 2024/कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल में जिले के आरटीई नोडल प्राचार्यो और प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में जिले में संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों को दिये जाने वाले प्रवेश…
7 नक्सलियों के मुठभेड़ पर बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण हुआ यह सम्भव रायपुर, 23 मई, 2024-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण यह सम्भव हो पाया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सर्चिंग शुरू की थी और उसके अंतर्गत मुठभेड़ हुआ है,…
भैंस की पूंछ पकड़ वैतरणी पार करने के मुंगेरीलाली ख्वाब (आलेख : बादल सरोज) सिर्फ श्याम रंगीला ही परेशान नहीं है — नामी स्टैंडअप कॉमेडियन्स की टी आर पी गिरने की आशंकाएं वास्तविक संभावनाएं बनती दिख रही हैं, क्योंकि लोग मिमिक्री से ज्यादा मनोरंजन लाइव ओरिजिनल परफ़ॉर्मर में देखने लगे हैं । हास्यास्पद दावों वाले भाषणों ने कार्टूनिस्ट्स को “क्या छोड़ें, क्या दर्ज करें” के पशोपेश में डाल दिया है। यह साहित्य की व्यंग्य और हास्य दोनों विधाओं के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मतदान के पांच चरण हुए हैं, तब यह हालत है।…
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी के दोनों पुत्रों को प्रदान किया कुल 15 लाख रूपए की अनुग्रह राशि का चेक रायपुर. 23 मई 2024 मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने आज दुर्ग पहुंची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत महिलाकर्मी श्रीमती मधु बंजारे के दोनों पुत्रों को अनुग्रह प्रतिकर राशि के कुल 15 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने दुर्ग के सर्किट हाउस में आज स्वर्गीय श्रीमती मधु बंजारे के पुत्रों श्री नितिन कुमार बंजारे को साढ़े सात लाख रुपए और श्री विपिन…
रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद में मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मतगणना कक्षों का किया निरीक्षण निर्बाध और सुव्यवस्थित मतगणना के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रायपुर 23 मई 2024 छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद का दौरा कर आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों जिला मुख्यालयों में स्ट्रांग-रूम में रखे ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना…
गैंगस्टर एक्ट में सजा के खिलाफ अफजाल की अपील पर सुनवाई जारी प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर एक्ट में मिली सजा के खिलाफ सांसद अफजाल अंसारी की अपील पर बुधवार को भी सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अपील पर गुरुवार को सुनवाई जारी रहेगी। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने अभियोजन पक्ष की बहस को सुनकर दिया। गुरुवार को अभियोजन की ओर से अपर महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि अफजाल अंसारी की तरफ कृष्णानंद राय हत्याकांड में बरी किए जाने को भी इस मामले में आधार बनाया जा रहा है क्योंकि इसी हत्याकांड के आधार पर गैंगस्टर एक्ट…
ज्ञानवापी में वजूखाने के भी सर्वे पर सुनवाई जुलाई में प्रयागराज। वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर स्थित वजूखाने का भी एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग में दाखिल याचिका पर सुनवाई जुलाई माह के पहले सप्ताह में होगी। श्रृंगार गौरी मामले की याची राखी सिंह की ओर से दाखिल इस याचिका पर बुधवार को अंजुमन इंतिजामिया मसाजिद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नक़वी का वकालतनामा दाखिल किया गया। उसके बाद बेंच नामित करने के लिए कोर्ट ने मामला चीफ जस्टिस को संदर्भित कर दिया। याचिका में कहा गया है कि जिस तरह ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे किया…
डीईओ ने अनुकम्पा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति बिलासपुर, 22 मई 2024/जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं। डीईओ ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय सूरजमल उच्चतर माध्यमिक शाला बिल्हा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री चितरंजन यादव के परिवार से उनके पुत्र श्री प्रियरंजन यादव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलतरा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत स्व. श्री प्यारे लाल मरावी के…
शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा स्थगित रायपुर, 22 मई 2024/ शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परिषद्, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन की विभिन्न गति की डिप्रेशन प्रति घंटे के मान से आयोजित की जाने वाली कौशल परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में 26 मई, 02 जून, 09 जून और 16 जून 2024 को परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली थी। परिषद द्वारा परीक्षाओं के पुनः आयोजन करने संबंधित आगामी तिथि निर्धारित कर सर्वसंबंधित परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश के प्रमुख समाचार…
आरटीई के अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी देने के निर्देश रायपुर, 22 मई 2024/स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी जिला कलेक्टरों से आरटीई अंतर्गत ड्राप आउट विद्यार्थियों की जानकारी स्कूल शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराने निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधक, प्राचार्यों की बैठक 10 दिवस के भीतर बुलाकर यह समीक्षा करें कि इनके विद्यालय में कितने विद्यार्थियों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया था तथा उनमें से कितने बच्चे पढ़ाई छोड़कर ड्राप आउट हो गए हैं। यह जानकारी पत्र…
बताएं अपनी पुनर्वास नीति में वह क्या चाहते हैं – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सलियों से वार्ता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है विजय शर्मा जगदलपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास नीति सुझाव के लिये मेल आईडी, गूगल फॉर्म जारी किया जगदलपुर/रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज जगदलपुर में नक्सलियों से वार्ता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हुए पुनर्वास नीति सुझाव के लिए ईमेल आईडी और गूगल फॉर्म जारी कर माओवादियों से आग्रह किया है की वे स्वयं बताएं कि उनके पुनर्वास नीति क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहां की मैं हमेशा कहता…
इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश- सार्वजनिक रूप से की गई टिप्पणी पर ही लागू होगा एससीएसटी एक्ट प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को अपने एक आदेश में कहा कि सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के लिए की गई टिप्पणी या धमकाने पर ही एससीएसटी एक्ट कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है. अपराध यदि सार्वजनिक रूप से नहीं किया गया है, तो एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(1)(आर) के प्रावधान लागू नहीं होंगे. कोर्ट ने याची पर एससीएसटी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई को रद्द कर दिया. अदालत ने कहा है कि अन्य अपराधों में कार्रवाई जारी रहेगी. न्यायमूर्ति विक्रम डी.…
शिक्षा सचिव व संचालक से मिला शालेय शिक्षक संघ: प्राचार्य पदोन्नति : त्रुटिपूर्ण वरिष्ठता सूची से पदोन्नति में आ रही बाधा को दूर करने की मांग शालेय शिक्षक संघ : त्रुटि विहीन पदोन्नति के लिए DPI में हो सत्यापन स्वैच्छिक समर कैंप की निचले स्तर पर गलत व्याख्या पर भी जताई नाराजगी और अवकाश के दिनों में ड्यूटी के लिए सेवा पुस्तिका में EL इंद्राज करने उठाई मांग,सचिव नेकहा EL के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे शौचालयों के सत्यापन को बताया शिक्षक गरिमा के खिलाफ :आदेश जारी करने वाले अधिकारियों पर हो कड़ी कार्यवाही रायपुर। शालेय शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे…
रायपुर। शिक्षा विभाग ने आगामी नये शिक्षा सत्र 2024 शाला प्रवेशोत्सव के पूर्व सभी कलेक्टर ,जेडी डीईओ को आवश्यक तैयारियां पूरी करने दिशा निर्देश जारी किये है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राज्य में भी प्रभावी हो गई है। छत्तीसगढ़ शासन की स्पष्ट मंशा है कि छात्र – छात्राओं को स्वच्छ व सुंदर वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जावे । स्कूल शिक्षा विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन 18 जून 2024 से प्रत्येक स्तर पर किया जाना है। इस हेतु यह अत्यंत आवश्यक है कि…
बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारी अपनी उपस्थिति करें सुनिश्चित जांजगीर-चांपा 21 मई 2024/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री गजेन्द्र कुमार नागेश, भृत्य कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर-चांपा गत 06 मई 2023 से बिना सूचना अद्यतन अनुपस्थित हैं। सहायक संचालक उद्यान जांजगीर-चांपा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी को पत्र के माध्यम से कई बार पत्राचार किया गया। किंतु उनके द्वारा पत्र रिसीव नही किया जा रहा है और पत्र मुलतः कार्यालय में वापस हो रहा है। संबंधित को दूरभाष के माध्यम से भी कई बार संपर्क कर तत्काल उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया परंतु…
जिला न्यायाधीश के 37 रिक्त पदों के लिए पुनः अधिसूचना जारी बिलासपुर, 21 मई 2024/छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2023 हेतु जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के 37 रिक्त पदों से संबंधित पुनः अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जिसकी जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध है।
शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विभागीय परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त से 13 अगस्त तक दुर्ग, 21 मई 2024/ छत्तीसगढ़ शासन विभागीय परीक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए (जिनके लिए विभागों द्वारा विभागीय परीक्षा निर्धारित की गई हो) विभागीय परीक्षा का आयोजन 05 अगस्त से 13 अगस्त 2024 तक किया गया है। दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री एस. एन. राठौर ने सभी कलेक्टरों को प्रेषित पत्र में संबंधित जिले से विभागीय परीक्षा में बैठने हेतु इच्छुक अधिकारियों व कर्मचारियों (राजस्व निरीक्षक/पटवारी को छोड़कर) का आवेदन पत्र विषयवार प्राप्त कर परीक्षण उपरांत 30 जून 2024 तक अनिवार्य…
तीन नायब तहसीलदारों को कलेक्टर ने थमाई शो काज नोटिस राजस्व मामलों के निराकरण में बरत रहे थे ढिलाई 15 जून तक सीमांकन का शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने की राजस्व विभाग के काम काज की समीक्षा बिलासपुर, 21 मई 2024/ कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले की तीन नायब तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी किए हैं। राजस्व संबंधी सभी तरह के मामलों के निराकरण में उनके द्वारा शिथिलता बरतने के साथ ही शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा को लांघा जा रहा था। इनमें संकरी तहसील के नायब तहसीलदार राकेश ठाकुर, लीलाधर चंद्रा और बिल्हा की नायब तहसीलदार…
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जोराताल पहुंचकर सड़क हादसे में मृत पुलिस जवान को दी श्रद्धांजलि रायपुर/ कवर्धा, 21 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कवर्धा क्षेत्र के ग्राम जोराताल पहुंचकर दिवंगत पुलिस जवान नेतराम सिंह धुर्वे को श्रद्धांजलि अर्पित की। पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतराम सिंह धुर्वे की बीती रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जब वे ड्यूटी कर कवर्धा लौट रहे थे। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री धुर्वे के परिवार जनों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि सोमवार रात कवर्धा के पास सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस जवानों के…
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सड़क दुर्घटना में मृतकों के अंतिम संस्कार में हुए शामिल घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों को दिए निर्देश रायपुर/ कवर्धा/21, मई, 2024/ कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना में हुए सेमहरा गांव के 19 मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा। ग़ौरतलब है कि अनियंत्रित होकर गड्डे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों…
रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षक शासन कीं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सरकार से कदम से कदम मिलाकर चलते चलते हैजिसमें आर्थिक सामाजिक गणना,मतदाता खोजना बीएलओ,टीकाकरण सहित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेते है इस बार नये तरह कीं ड्यूटीलगी है जिसमें शौचालय का सत्यापन करेंगे। विकासखंड धमधा में119 शिक्षक शिक्षिकाओं कीं ड्यूटी शौचालय सत्यापन में ब्लॉक शिक्षा कार्यालय ने लगाई है।इस आदेश को देख कर शिक्षक दबी जुबान बोल पड़ेकीं अब क्या यही ड्यूटी बाकी है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई । मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को ₹50000 रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।*
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक को दी चार सप्ताह की पैरोल अंबेडकरनगर। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पूर्व विधायक पवन पांडेय को इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट ने चार सप्ताह की पैरोल प्रदान की है। उन्हें इस अवधि में किसी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहने का भी निर्देश दिया गया है। अकबरपुर कोतवाली में बीते दिनों एक महिला ने करोड़ों की भूमि को लाखों रुपये हड़पने तथा साजिश आदि रचने के आरोप में केस दर्ज कराया था। सिविल पुलिस द्वारा जांच में ढिलाई के बाद हाईकोर्ट ने मामले की विवेचना एसटीएफ लखनऊ को सौंप दी थी। एसटीएफ ने…
आरटीई के तहत लॉटरी से छात्रों के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ प्रथम चरण में 16036 विद्यार्थी निजी स्कूलों में दाखिले के लिए चयनित चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना एक जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश *प्रथम चरण की शेष बची सीटों के लिए एक जुलाई से 8 जुलाई तक पुनः आवेदन आमंत्रण की शुरू होगी प्रक्रिया* रायपुर, 20 मई 2024/ निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए निजी स्कूलों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन लॉटरी की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो गई है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी…
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दुर्घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पहुँचे पंडरिया अस्पताल घायलों से की मुलाकात डॉक्टरों और अधिकारियों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश मृतकों एवं घायलों के परिजनों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं उप-मुख्यमंत्री, हर संभव सहायता पहुंचाई जा रही रायपुर/ कवर्धा/20, मई, 2024/ कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजधानी रायपुर से तत्काल पंडरिया के लिए रवाना हुए उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वहां पहुंचकर डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। दोपहर…
शास प्राथ शा नवापारा में संकुल प्राचार्य धुरकोट की अध्यक्षता सम्पन्न हुआ : समर कैंप 2024 ——————- जिला प्रशासन जांजगीर चांपा के अभिनव पहल पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वैच्छिक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जांजगीर चांपा जिला प्रशासन और माननीय कलेक्टर महोदय आकाश छिकारा जी की ये पहल रंग भी ला रही है। शिक्षक शिक्षिकाएं स्वप्रेरित होकर समर कैंप का संचालन कर रहे हैं। कई विद्यालय पहले दिन छात्रों की रैली निकालकर समर कैंप का प्रचार कर रहे हैं और छात्रों से समर कैंप में भाग लेने बच्चों को प्रोत्साहित भी कर रहे…
रायपुर : ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. रईसी और विदेश मंत्री श्री अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित रायपुर 20 मई 2024 भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री श्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित…
कवर्धा जिले में वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जताया दुख, तत्काल घटना स्थल के लिए हुए रवाना रायपुर, 20, मई, 2024- कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया “एक्स” पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ…
संकुल केन्द्र लारीपानी, लैलूँगा मे समर कैम्प का हुआ आगाज रायगढ़। आज दिनांक 20-05-2024 से राज्य शासन व कलेक्टर महोदय रायगढ़ के निर्देशानुसार संकुल स्त्रोत केन्द्र लारीपानी विकास खण्ड लैलूँगा मे समर कैम्प की शुरूआत की गई, जो 20 मई से 30 मई 2024 तक चलेगी।कार्यक्रम के पहले दिन ग्राम के गणमान्य नागरिक व वरिष्ठ शिक्षकों के द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर धूप दीप व पूजन अर्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को योगा, व्यायाम व कसरत कराकर 1 से 20 तक की पहाड़ा को प्रार्थना की तर्ज मे करवाया गया। इसके बाद…
बड़ी घटना – कोयला लोड लेकर राजस्थान जा रही मालगाड़ी की बोगी पटरी से उतरी घरघोड़ा से राजस्थान कोयला से लोड लेकर जा रही थी ट्रेन घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है बता दे कि आज सुबह 7 :30 बजे कोयला से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई है जानकारी अनुसार मालगाड़ी कोयला लोड करके घरघोड़ा बरौद रेलवे साइडिंग से सुबह 7 बजे राजस्थान के लिए जा रही थी । निकलने के बाद साइडिंग से कुछ दूर बाद 7:30 बोगी पटरी से उतर गई । बोगी के पटरी से उतर जाने पर अफरा तफरी…
पेड़ में टकराने से बाइक सवार से 3 युवकों की मौके पर मौत लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है जहाँ पेड़ से मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई है । प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी युवक कल रात लगभग 7, बजे के आसपास अपनी बाईक CG 13 UH 6073 से शादी में शामिल होने गेरुपानी के निकले थे । रास्ते मे ग्राम कर्राहन के पास पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई । बाइक की रफ्तार तेज होने…
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौके पर मौत , आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम पुलिस मौके पर मौजूद रायगढ़ जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है, लैलूंगा के बाद अब तमनार थाना क्षेत्र से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। घटना लिबरा गांव के पास हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है,डायल 112 मौके पर मौजूद है। घटनाकरित वाहन मौके से फरार है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक…
प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे, कई घायल प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव की रैली में भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर पर पहुंच गए। इससे नाराज दोनों नेता बीच में सभा छोड़कर चले गए। प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हुआ है। जनसभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है।…
सेजेस गरियाबंद में जिला स्तरीय समर कैंप गरियाबंद, सेजेस गरियाबंद में छ.ग.शासन व कलेक्टर गरियाबंद के निर्देशन व मार्गदर्शन में जिला स्तरीय समर कैंप आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चें विभिन्न विधाओं में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षित एवं योग्य शिक्षकों द्वारा योगा,नृत्य,खेलकूद,नैतिक शिक्षा,जूम्बा डांस,अंग्रेजी स्पोकन क्लास, कर्सिव राइटिंग क्लास, ड्राइंग एंड पेंटिंग आदि सिखाया जा रहा है जो कि प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9.30 तक चलती है। इच्छुक सभी वर्ग के बच्चें इसमें शामिल हो सकते हैं।
खबर खंडन करने के नाम पर वसूले ₹30000 मुकदमा पंजीकृत अम्बेडकर नगर। जनपद के थाना मालीपुर पुष्पा वर्मा पत्नी घनश्याम वर्मा निवासी ग्राम बीबीपुर भुसौली का आरोप है कि मेरे द्वारा उमाशंकर पुत्र स्वर्गीय अद्याप्रसाद वर्मा निवासी ग्राम बीबीपुर भुसौली थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकरनगर से जमीन खरीदी गयी जिसका दिनांक 6/10/2021 था जिनकी मृत्यु 4/3/2023 को हो चुकी है जनपद के अकबरपुर के रहने वाले पवन पाण्डेय के विवाद में मुकदमा लिखने पश्चात जनपद में कई लोगो द्वारा हम जैसे गरीबो द्वारा खरीदी गयी जमीन को सरकार द्वारा जब्त करने के नाम पर परेशान किया जाने लगा जिसमे मेरे साथ…
उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले पूर्व नक्सली युवा को वीडियो कॉल कर दी बधाई उपमुख्यमंत्री शर्मा ने भटके हुए लोगों से की अपील, मुख्यधारा में लौटकर अपना जीवन संवारे रायपुर, 18 मई 2024/उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम के उस युवा लिवरु उर्फ दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था, लेकिन अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बड़ी आत्मीयता के…
उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किर्गिस्तान में रह रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों से बात की रायपुर, 18 मई 2024/ उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में हिंसा के समाचारों के बीच वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर बात की। एक छात्र ने खुद को रायपुर का होना बताया। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से उनकी कुशलता जानी और किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करने की बात कहते हुए अपना मोबाइल नंबर सेव करने के लिए कहा। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छात्रों से उनके परिवारजनों का भी फोन…
समर कैंप : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा और हुनर में आ रहा निखार
रायपुर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा और हुनर में आ रहा निखार रायपुर, 18 मई 2024 कहीं दीवारों पर तो कहीं किताबों पर नन्हे हाथों से ड्राइंग करते दिखाई दे रहे हैं बच्चे। कोई गा रहा है, कोई डांस कर रहा है और कोई अभिनय। पत्तों से कलाकारी, सब्जियों से चित्रकारी, रंगीन चावल की कला, मिट्टी से खिलौना निर्माण, धागे से डिजाइन बनाना और मुखौटा निर्माण जैसी रोचक गतिविधियों में बच्चे डूबे हुए हैं। अलग-अलग भाव के साथ बच्चों के चेहरे पर विजय मुस्कान दिखाई दे रही है। यह नजारा है छत्तीसगढ़…
गुरु-शिष्या परम्परा को शर्मशार करने वाला शिक्षक महेन्द्र सोनी भेजा गया जेल की सलाखों के पीछे…,छात्रा से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल… पेण्ड्रा।गौरेला।मरवाही (18 मई 2024) गुरु शिष्य परम्परा को शर्मशार कर छात्रा का कई सालों तक शारीरिक शोषण करने वाला सहायक शिक्षक महेन्द्र कुमार सोनी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है। अपराध दर्ज होने के बाद फरारी काट रहे शिक्षक की तलाश में जगह जगह पूछताछ कर रही पुलिस से घबराकर शिक्षक ने पेण्ड्रारोड कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उसे पेण्ड्रारोड जिला जेल भेज…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर में बीते मध्यरात्रि एकजंगली भालू शहर के गलियों में घूम रहा जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मैनपुर शहर में विचरण करता भालू के दिखने से लोगो में दहशत व्याप्त है ज्ञात हो कीं मैनपुर नगर में बीते रात्रि शहर कीं गलियों में जंगली भालू घूम रहा जिसे देख कर नगरवासियों में भय व्याप्त है। वन विभाग जंगली भालू का रेस्क्यू कर लोगो को जनहानि से बचाए।
उत्तरकाशी । चारधाम यात्रा का शुभारंभ होते ही तीर्थ यात्री भारी संख्या में धाम को दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। देश के कई राज्यों से हजारों की संख्या में यात्री उत्तराखंड चारधाम आ रहे हैं। लेकिन, इसी के बीच चिंता की बात है कि तीर्थ यात्रियों की जानें भी जा रहीं हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा के पांच दिन के अंतराल में दोनों धामों में अब तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें हार्ट अटैक और बेहोशी के कारण यात्रियों की मौत हुई है। इनमें नौ श्रद्धालुओं की मौत यमुनोत्री यात्रा पर हुई है। आपको बता…
तिरुवनंतपुरम। केरल के कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल से गड़बड़ी की एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक चार साल की बच्ची गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का शिकार हो गई। बच्ची के परिजनों के मुताबिक, उसके एक हाथ में छह उंगलियां थीं। एक एक्स्ट्रा उंगली को हटवाने के लिए परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी जीभ का ऑपरेशन कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची के एक रिश्तेदार ने कहा, “हमें बताया गया कि बच्ची की छह उंगलियों में से एक को छोटी सी सर्जरी के जरिए हटाया जा सकता है इसलिए हम…
हजारीबाग (झारखंड)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि झारखंड बहुत समृद्ध राज्य है, यहां की खनिज संपदा का सही उपयोग हो तो ये देश का नंबर एक का राज्य बन सकता है। डॉ यादव हजारीबाग के जेल मैदान, छतरो, बरही में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
नयी दिल्ली । भारत के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा करते हुए कहा कि छह जून को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ होने वाला फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच उनका आखिरी मुकाबला होगा। सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया मंच पर भावनात्मक पोस्ट में कहा, “आप जानते हैं, पिछले 19 वर्षों में मुझे जो एहसास याद है, वह कर्तव्य, दबाव और अपार खुशी का एक बहुत अच्छा संयोजन है।” उन्होंने कहा, “मैंने व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं सोचा था कि ये इतने सारे मुकाबले हैं जो मैंने…
लखनऊ । आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भविष्यवाणी करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोकसभा चुनाव जीतती है तो न सिर्फ अनुसूचित जाति.जनजाति का आरक्षण खत्म किया जायेगा बल्कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जायेगा। श्री केजरीवाल ने गुरुवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा “ भाजपा यदि चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो महीने के भीतर यूपी के सीएम पद से हटा दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल रिटायरमेंट…
रायपुर। रायपुर के भनपुरी स्थित स्पेज जिम में बुधवार को एक्सरसाइज करते समय 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत हो गई। सुबह वह रोजाना की तरह ट्रेडमिल में दौड़ रहा था। तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। खमतराई थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि सत्यम राहांगडाले (17) भनपुरी के धनलक्ष्मी नगर का रहने वाला है। वह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग ने पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के कार्यकाल में संचालित और वर्तमान में बंद योजनाओं की राशि का उपयोग किए जाने की शिकायतें मिलने पर कड़ाई दिखाई है। विभाग ने बंद योजनाओं की बची हुई राशि की जानकारी मांगते हुए उनके खर्च पर रोक लगा दी है। विभागों व संबंधित पक्षों को इस बात के कड़े निर्देश दिए हैं कि बंद योजनाओं के नाम पर बैंक खातों में उपलब्ध राशि सरकार के खाते में जमा कराई जाए। वित्त विभाग ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त राशि अभी भी बैंक…
डौंडी। बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के वनांचल ग्राम बेलोदा से होकर गुजरने वाली तांदुला नदी में अवैध रेत खनन का काम एक बार फिर से शुरू हो गया है। एक मई को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन और खनिज विभाग की दिखावे की कार्रवाई से कुछ दिनों के लिए रेत माफियाओं ने काम बंद कर दिया था, किंतु पिछले कुछ दिनों से रात के अंधेरे में पुनः रेत खनन और परिवहन का खेल शुरू कर दिया गया है जो रात ग्यारह बजे से शुरू होकर सुबह 6 बजे तक निरंतर जारी रहता है। पिछले रविवार…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स घोटाले में ईडी ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर को गिरफ़्तार किया है। इस मामले में पहले इंकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई की थी। अब ईडी की एंट्री से कई और लोगों की मुसीबत बढ़ेगी। आरोप है कि एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर ने एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर प्रति क्विंटल 20 रुपये रिश्वत वसूली है। रकम मार्कफेड के जिला अधिकारी को दी गई है। उनके माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इस दौरान 140 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूल किया गया है। इस दौरान…
बिलासपुर : शहर के निजी व सरकारी ब्लड बैंक में आवश्यकता अनुरूप ब्लड नहीं है, ऐसे में जरूरतमंद को एक-एक यूनिट ब्लड के लिए इधर-उधर चक्कर काटना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए ही जज्बा संस्था के साथ कई सामाजिक संस्था एकजुट हुए है। इसके द्वारा 19 मई को विश्व थैलेसीमिया के दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त जुटाने के साथ ही खाली पड़े ब्लड बैंक में रक्त दिया जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिल सके। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जज्बा…
बागबाहरा : सेल्समैन की हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाया, मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशान
महासमुंद। बागबाहरा ब्लाक के कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन लोंदामुड़ा खार में सैल्समैन की लाश मिली है। जानकारी के अनुसार मृतकक मनोज तिवारी (35) कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ था। गुरुवार सुबह एक पेड़ पर लटकती हुई इनकी लाश मिली है। सूचना पर कोमाखान पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। लाश को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। मृतक के चेहरे व पीठ पर चोट के निशान यह इंगित कर रह हैं कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। शव को पेड़ से उतारने के बाद पुलिस ने देखा कि मृतक के चेहरे…
जांजगीर – चांपा। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। इसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। जिले में इस वर्ष जनवरी से लेकर अप्रैल महीने के 121 दिन में 151 सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 66 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि इन हादसों में 154 लोग घायल हुए हैं। दो माह पहले हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बाद सड़क दुर्घटना रोकने लिए गए निर्णय पर अमल तो नहीं हुआ मगर इन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 28 जिला अस्पतालों और 146 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वर्ष-2026 तक हमर लैब खोला जाना है, लेकिन अब तक केवल 14 जिलों और नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही हमर लैब खुल पाया है। 14 जिलों के लाखों लोग अभी भी निजी लैबों पर निर्भर हैं। तीन मेडिकल कालेजों में भी हमर लैब खोला जाना प्रस्तावित है, लेकिन अब तक केवल सरगुजा में ही सफलता मिल पाई है। रायपुर और जगदलपुर मेडिकल कालेज में हमर लैब खुलने का इंतजार वर्ष-2018 से हो रहा है।…
रायपुर। गर्मी के बढ़ते तेवर के साथ बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में इन दिनों डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं कवर्धा में डायरिया की चपेट में आने से एक की मौत हो गई है। जबकि दुर्ग जिले में 40 लोग बीमार हैं। दो जिलों में डायरिया के प्रकोप से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। खबरों के अनुसार कवर्धा जिले के कोयलारी गांव में डायरिया से एक मरीज की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पति-पत्नी को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में…
DPI से जारी व्याख्याता वरिष्ठता सूची मे गम्भीर त्रुटियों को देखकर शालेय शिक्षक संघ ने पूछा पदोन्नति की मंशा है या नही..! शिक्षाविभाग की लापरवाही और लालफीताशाही पर उठ रहे सवाल, कई त्रुटियां पिछले पांच साल से यथावत जबकि प्रभावित शिक्षक लगातार कर रहे दावा आपत्ति रायपुर। प्रदेश से मिल रही सैकडों शिकायत, संघ ने जारी किया मोबाइल नम्बर,प्रभावित व्याख्याता LB संवर्ग सूची में व्याप्त गड़बड़ियों को करे उजागर,शालेय शिक्षक संघ उनको एकजाई कर शिक्षा सचिव के समक्ष समाधान हेतु रखेगा उक्त शिकायत शालेय शिक्षक संघ ने DPI द्वारा जारी वरिष्ठता सूची की त्रुटियों को लेकर नाराज़गी जताई है,क्योंकि उक्त…
बीजापुर में 30 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा समाज की मुख्यधारा में स्वागत है रायपुर, 14 मई, 2024- राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद नक्सल मोर्चे में बिल्कुल सकारात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा के कमान संभालने के बाद कई रणनीतिक बैठको के परिणामस्वरूप ही नक्सल मोर्चे में अब सफल हुई है। आज सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर बीजापुर जिले के 30 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर लिखा है-बंदूक की नली से विकास का…
