Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
मनेन्द्रगढ़ । जिला शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने शराब पीकर बीच सड़क में उधम मचाने वाले सहायक शिक्षक अरविन्द कुमार एक्का सहा. शि. एल.बी. प्राथमिक शाला चनवारीडांड संकुल केन्द्र डिहुली विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के सोशल मिडिया वायरल विडियो एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन आधार पर वायरल विडियो की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है। श्री अरविन्द कुमार एक्का सहा. शि. एल.बी. प्राथमिक शाला चनवारीडांड विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ का शराब के नशे में धुत होना सत्य पाया गया है। इनका यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 नियम 23 एवं 3 के सर्वथा विपरीत होने के कारण छ.ग. सिविल…
दिसंबर माह में होगी मिडिल एच.एम. पदोन्नति-चन्द्रशेखर तिवारी शालेय शिक्षक संघ के प्रयास से दुर्ग सम्भाग के रिक्त पर पदोन्नति प्रक्रिया बढ़ी आगे : संयुक्त संचालक ने मांगी संभाग के जिलों से आवश्यक जानकारी संभाग के सभी जिले से संघ के जिला प्रमुख सोमवार को लेंगे जानकारी,ताकि प्रक्रिया में न हो कोई रुकावट दुर्ग। दुर्ग सम्भाग के मिडिल स्कूलों में प्रधान पाठक के बहुत सारे पद वर्तमान में रिक्त हैं, इस पद पर 2022 में एक बार पदोन्नति हुई थी जिसके बाद से दुबारा पदोन्नति नही हो पाई है जबकि प्राथमिक प्रधान पाठक पर लगातार प्रमोशन किये जा रहे हैं।…
थामेश्वर राठिया ने वानंचल क्षेत्र का नाम रौशन किया , नायब तहसीलदार के पद पर हुआ चयन स्टेट जीएसटी विभाग में निरीक्षक पद में पदस्थ राज्य निरीक्षक का 2023 परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद में चयन लैलूंगा / वानंचल क्षेत्र लैलूंगा विकास खंड के बेटे ने अपने माता पिता गुरुजनो के साथ क्षेत्र का नाम रौशन किया है थामेश्वर राठिया वर्तमान में राज्य जीएसटी में कर निरीक्षक के रूप में कोरबा में पदस्थ है इन्होंने ने बचपन से ही पढ़ाई को अपना जुनून बना लिया था और अपने माता पिता का नाम रोशन करने के साथ अपने लिए एक…
जीवन का आधा समय बच्चों को समर्पित कर हुई विदा प्रधान अध्यापिका चंद्रमणी रंगारी बस्तर- जिले के बस्तर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक शाला बड़ेपारा की प्रधान अध्यापिका श्रीमती चंद्रमणी रंगारी को संकुल परिवार फरसागुड़ा की ओर से सेवानिवृत्त के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदाई दिए। मैडम का जन्म 20 नवम्बर 1962 को एक मध्यम परिवार में धनोरा बीजापुर में हुई। पढ़ाई में रुचि होने के कारण अपनी काबलियत के बल पर मैडम ने प्राथमिक शिक्षा गांव में प्राप्त करके उच्च शिक्षा के लिए जगदलपुर तक का सफर तय की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र में फूल अर्पित कर हुई।…
पेड़ से टकरा कर बाईक सवार युवक की हुई मौत लैलूंगा थाना से बड़ी घटना निकलकर सामने आई है जिसमे बाईक सवार युवक की मौत हो गई है जानकारी अनुसार नोहर साय पिता रोहित उम्र 21 निवासी तिलाईदरहा अपने बाईक से गहिरा रोड में जा रहा था लगभग 2 बजे के आसपास नोहर साय की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। चोट ज्यादा लगने के कारण नोहर की मौके पर मौत हो गई थी। लोगों ने घटना की सुचना 112 को दी गई जिस पर 112 टीम ने नोहर साय को हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने नोहर साय…
सड़क पर तहसीलदार की पिटाई, व्यापारी गिरफ्तार मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान आज एक व्यापारी ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया. तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त मौहारपारा इलाके में गोपाल शीत गृह के पास अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे. इस दौरान अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उनकी एक युवा व्यापारी से बहस हो गई, जिससे आवेश में आकर व्यवसायी नितिन अग्रवाल ने उन्हें थप्पड़ मार दी. घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से राजस्व, नगरपालिका, और पुलिस अमले के साथ शहर में अतिक्रमण हटाने…
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 10 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा नियुक्ति आदेश जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश, ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जिला अस्पतालों को मिले नए चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक रायपुर 29 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने व स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी हेतु पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों व चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी…
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही धान की खरीदी छत्तीसगढ़ में अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी धान खरीदी के एवज में 3.85 लाख किसानों को 3706.69 करोड़ रूपए का भुगतान 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से हो रही है धान की खरीदी रायपुर, 29 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में धान 14 नवम्बर सें शुरू हुए धान खरीदी का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 18.09 लाख…
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का कड़ाई से हो पालन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यातायात नियमों के पालन के लिए जनजागरूकता अभियान का प्रभावी ढंग से हो क्रियान्वयन सड़कों पर ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्य में तेजी लाएं निर्माणाधीन ट्रामा स्टेब्लाईजेशन यूनिट्स का कार्य जल्द पूर्ण करें मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए निर्देश रायपुर, 29 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में प्रदेश के सड़क सुरक्षा परिदृश्य, सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के उपायों की…
मुख्यमंत्री से केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 29 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम उनके निवास में छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री सोमन्ना का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री सोमन्ना से राज्य में रेल परियोजनाओं के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय श्री पी.…
छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ’बस संगवारी एप’ लॉन्च किया * बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा एप का उपयोग एप में 5 हजार से अधिक बसों की मिलेगी जानकारी रायपुर 29 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को अब बस की समय-सारणी और बस रूट की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में सुशासन की अवधारणा पर अमल करते हुए यात्रियों…
सूरजपुर।लाल साय सिंह सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला अखोराकला ( प्रभारी संकुल समन्वयक संकुल केन्द्र अखोराकला) के द्वारा श्री अशोक कुमार गुप्ता शिक्षक एल.बी. शास. पूर्व माध्यमिक शाला घाघीटिकरा अखोराकला को अश्लील गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं प्रताड़ित करने की शिकायत की पुष्टि कॉल डिटेल एवं कॉल रिकार्डिंग से होती है। श्री लाल साय सिंह को शिक्षकीय गरिमा के विपरित कार्य करने तथा अनुशासनहीनता का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के कारण श्री लाल साय सिंह सहायक शिक्षक शास० प्रा०शा० अखोराकला विकासखण्ड…
गरियाबंद।बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरणदेव सिंह आज गरियाबंद प्रवास पर आ रहे जहा वे ग्राम पारागांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
नौ दिन चले अढ़ाई कोस : DPI का कारनामा : व्याख्याता वरिष्ठता अंतिम सूची में अब भी है कई गम्भीर त्रुटियां-शालेय शिक्षक संघ* पदोन्नति की मंशा पर उठने लगे सवाल : mp से ट्रांसफर होने व नियोक्ता परिवर्तन पर भी दी प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता : शिक्षा सचिव के संज्ञान में लायेगा संगठन और न्याय की करेगा मांग संगठन की अपील- सभी शिक्षक साथी वरिष्ठता सूची का अवलोकन जरूर करे,निरीक्षण उपरांत उसमे व्याप्त त्रुटियों को उजागर करे तथा सक्षम अधिकारियों के पास साक्ष्य सहित प्रस्तुत करे। रायपुर। छग शालेय शिक्षक संघ ने DPI द्वारा जारी व्याख्याता वरिष्टता अंतिम सूची में…
घरघोड़ा : एसडीएम की नाफरमानी पर शासन की सख्ती का इंतजार… फरवरी 2024 के स्थानांतरण आदेश की अनदेखी, सुशासन के साय सरकार के नए सर्कुलर से आमजन में जागी कार्रवाई की उम्मीद… रायगढ़। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अनुशासन पर सवाल खड़ा करते हुए घरघोड़ा एसडीएम का स्थानांतरण आदेश की अवहेलना का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। फरवरी 2024 में घरघोड़ा से छुई खदान स्थानांतरित किए गए एसडीएम ने न तो स्थानांतरित स्थान पर कार्यभार ग्रहण किया और न ही घरघोड़ा एसडीएम का पद छोड़ा। इस खुलेआम अवहेलना को लेकर स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में असंतोष व्याप्त होने की बातें भी आम…
मुख्यमंत्री ने राज्य सेवा परीक्षा-2023 में चयनित युवाओं को दी बधाई और शुभकामनाएं DETAILED MERIT LIST – STATE SERVICE EXAMINATION-2023 (28-11-2024) https://www.psc.cg.gov.in/pdf/result/ML_SSE_2023_28112024.PDF रायपुर, 28 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए…
जांजगीर। जांजगीर के कचहरी और नेताजी चौक पर आज़ शाम 8बजे के आसपास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मारी जिससे शिक्षक की कुचल कर मौत हों गई। शिक्षक की बॉडी बुरी तरह कुचल गयी इस भयानक हादसे में शिक्षक लक्ष्मीकश्यप विकासखंड नवागढ़ में पदस्थ थे। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक फरार हों गया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पर पहुंच कर जाँच में जुट गयी है।
शिक्षा को बर्बादी से बचाने विषय विधायकों से मिले शिक्षक विषय बाध्यता की समाप्ति को बताया प्रदेश के बच्चों के साथ अन्याय रायपुर। ज्ञात हो प्रदेश के सरकारी मिडिल स्कूलों से पिछली सरकार ने विषय की बाध्यता को सीधी भर्ती और पदोन्नति मे समाप्त कर दिया था, जबकी प्रदेश मे विषय विशेषज्ञ स्नातकों और सहायक शिक्षकों की कमी नही है ,,यह नियम सरकारी मिडिल स्कूलों मे से हटाया गया है जहां गरीब ,पिछडे,किसान आदिवासी परिवार के बच्चे पढते हैं जिनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है ,जबकी देश भर और प्रदेश के प्राईवेट ,आत्मानंद और एकलव्य स्कूल आदि मे…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राज्य स्तरीय भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता के लिए मिला न्योता खाद्य मंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सतनामी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात *नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक होगी भव्य पंथी नृत्य प्रतियोगिता* *देश के विभिन्न राज्यों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा* रायपुर, 27 नवंबर 2024/ राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के पंथी नर्तक दल हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में…
छत्तीसगढ़ में युवाओं को लगातार मिल रहे हैं शासकीय नौकरियों के अवसर मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनआरडीए में 96, एफएसएल में 28 और विद्युत निरीक्षक कार्यालय में 27 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ राज्य में अब तक विभिन्न विभागों में 8900 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू रायपुर 27 नम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में युवाओं की भर्ती का सिलसिला वृहद पैमाने पर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर अब तक लगभग 19 विभागों में 8971 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री श्री…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगी एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय क्रीडा प्रतियोगिता 25 राज्यों के करीब 6 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक रायपुर, 27 नवंबर 2024/ राजधानी रायपुर में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताएं 15 से 19 दिसंबर तक होंगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी इस बार छत्तीसगढ़ को मिली है। इन खेलों के सफल आयोजन के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता…
तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी रेस्क्यू किए गए बाघ की दहाड़ बारनवापारा वनक्षेत्र से रेस्क्यू बाघ को आज वन विभाग ने तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में छोड़ा रायपुर, 27 नवंबर 2024/ कसडोल नगर के पारस नगर सेक्टर से रेस्क्यू किए गए नर बाघ की दहाड़ अब गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व में गूंजेगी। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा रेस्क्यू बाघ किए गए इस बाघ को आज सुरक्षित तरीके से गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में छोड़ दिया गया। गुरू घासीदास तमोर पिंगला छत्तीसगढ़ का नया टायगर रिजर्व है। उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार वनमंडल के कसडोल तहसील में…
हाईकोर्ट के द्वारा कड़ी टिप्पणी के बावजूद व्याख्याता बनाए जा रहे बीईओ ,सरकार के अफसर कानून को टांग रहे खूंटी में रायपुर। शिक्षा विभाग अब मनमाने पर उतारू है जिसका ताजा उदाहरण गत दिनों देखने को मिला जब हाईकोर्ट में एक व्याख्याता ने बी ई ओ पद का प्रभार दिलाने याचिका दाखिल की जिस पर माननीय हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे ने व्याख्याता फिरोज खान की याचिका खारिज कर शासन को नियम विरुद्ध अपात्र व्याख्याता को बी ई ओ का प्रभार मांगने की याचिका खारिज कर 75%प्राचार्य और 25%सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी से बीईओ पद की पूर्ति करने…
गरियाबंद ब्लाक के जोन प्रभारी प्राचार्य एवं जोन के व्याख्याता की हुई बैठक जिला शिक्षा अधिकारी ने विषय शिक्षकों को दिये आवश्यक निर्देश गरियाबंद 27 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के सारस्वत, जिला नोडल अधिकारी श्री श्याम चंद्राकर, श्री मनोज केला, बीईओ श्री गजेंद्र ध्रुव, बीआरसीसी श्री तेजेश शर्मा ने आज गरियाबंद ब्लाक के कक्षा 10 वी एवं 12 वी के विषय शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक गरियाबंद में लिया गया। जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु एवं राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षा विभाग गरियाबंद हमेशा तत्पर हैं। बैठक…
गरियाबंद पुलिस कप्तान गरियाबंद जिले के विभिन्न अंचल से सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटुन कमाण्डर/एसबी के पद पर चयनित पुलिस जवानों से हुए रूबरू। पुलिस कप्तान द्वारा नव चयनित पुलिस जवानों के उज्जवल भविष्य का कामना करते हुए दिये बधाई एवं शुभकामनाएं। गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के द्वारा गरियाबंद जिले के विभिन्न अंचल से कुल- 13 सूबेदार/उपनिरीक्षक/प्लाटुन कमाण्डर/उप निरीक्षक(एसबी )के पदों पर नव चयनित पुलिस अधिकारियों से रूबरू हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नव चयनित पुलिस अधिकारियों से बारी-बारी से परिचय लेते हुए उनके चयनित कर्तव्य को बताते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी बनकर अपने जिले एवं छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम…
नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें : अरुण साव उप मुख्यमंत्री संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, ‘सीजी लर्न’ का लोगो किया लॉन्च रायपुर. 27 नवम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री श्री अरुण साव संविधान दिवस पर नवा रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के संविधान में प्रत्येक नागरिक को बराबर अधिकार दिए गए हैं। हमारा संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं है। यह हमारा सर्वोच्च ग्रंथ…
आजादी के बाद पहली बार जिला नारायणपुर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ओरछा में क्रेडा द्वारा स्थापित सोलर हाई मास्ट से पहुंची रौशनी अंधकार में रह रहे ग्रामीण, रौशनी मिलने से हुए खुशहाल… • ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री जी, सी.ई.ओ. क्रेडा व टीम के प्रति प्रकट किया आभार… रायपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायजी के मार्गदर्शन में क्रेडा द्वारा प्रदेश में वृहत स्तर पर ऊर्जा के गैर परंपरागत स्त्रोतों विशेष तौर पर सौर ऊर्जा से संबंधित संयंत्रों की स्थापना की जा रही है। क्रेडा सी.ई.ओ. श्री राणा के नेतृत्व में ये संयंत्र ना केवल प्रदेश के मैदानी स्तर…
मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित विधायक श्री सोनी ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर,26 नवंबर,2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा…
एक परिवार की तीन पीढ़ी को मिल रहा महतारी वंदन योजना का लाभ परिवार ने की पांच बेटियों की शिक्षा से शादी तक की प्लानिंग राज्य की 70 लाख महिलाओं को दी जा चुकी है अब तक 5878 करोड़ 37 लाख की राशि रायपुर, 26 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक संबल का एक बड़ा जरिया बन गया है, छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बल मिल रहा है। कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड के ग्राम भोंदा निवासी मरार पटेल का संयुक्त परिवार आज…
जब से पहाड़ी कोरवा भोलाराम ने खरीदी स्कूटी,समय पर पहुंच पाता है ड्यूटी किस्मत ने करवट बदली, नौकरी ने बदल दी जिंदगी कोरबा जिले के 119 पीवीटीजी युवा बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी रायपुर 26 नवंबर 2024/पहाड़ी कोरवा भोलाराम ने कभी साइकिल भी नहीं चलाई थीं। अपने परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी जंगल जाने की चली आ रही परम्परा के अनुसार वह भी बचपन से जंगल आता जाता रहा। गांव में जब स्कूल खुला तो उन्होंने किसी तरह पहले पांचवीं पास की, फिर 8वीं पास कर जीवनयापन के लिए छोटे से खेत में काम करने लग लग गया। इस बीच…
मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य ने तैयार की इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी राज्य में जल्द लागू होगी यह पॉलिसी छत्तीसगढ़ होगा देश का दूसरा राज्य *‘क्लाइमेट रेसिलिएंट छत्तीसगढ़ हरित और सशक्त भविष्य की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में वन मंत्री और वित्त मंत्री हुए शामिल* रायपुर 26 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में जल्द इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू की जाएगी। वन विभाग द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य होगा, जहां इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू होगी। अभी तक देश के एक मात्र राज्य केरल में यह पॉलिसी लागू है। इस…
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास में किया गृह प्रवेश मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर 26 नवंबर 2024/ महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने नया रायपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय आवास में अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। गृह प्रवेश समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप,…
हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक मुख्य बिंदु: • हाईकोर्ट ने डीजीपी द्वारा बनाए गए नियमों में पक्षपात की आशंका जताई। • न्यायमूर्ति पांडेय ने संवैधानिक समानता के उल्लंघन पर भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगाई। बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा बनाए गए नियमों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं, जिनमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को विशेष रियायतें दी गई थीं। यह आदेश न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडेय ने डब्ल्यूपीएस नंबर 7593/2024 की सुनवाई के दौरान दिया। यह याचिका बेद…
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को धमकी,पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर से मिल रही धमकी रायपुर। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज़ के द्वारा जारी बीते दिनो एक फरमान सभी मस्जिदों को जारी किया जिसमे कहा गया था की मस्जिद को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे.. इसके बाद से वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को पाकिस्तान अफगानिस्तान के अलावा कई देशों से धमकियां मिल रही है.. कि तेरा सर कलम कर दिया जाएगा, तुझे जान से मार दिया जाएगा ऐसे फोन और ईमेल आ रहे हैं इस मामले को लेकर सलीम राज आज़ाद चौक थाने में एफआईआर…
नशीली दवाओं के विक्रय करने वालों पर होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक रायपुर 26 नवंबर 2024/उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में नशीली दवाओं के सेवन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हो यह सुनिश्चित किया जाए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रदेश में नशीली दवाओं के विक्रय एवं सेवन पर वैधानिक कार्यवाही करने और नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए गृह विभाग और स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक में उक्त बातें कही। बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम…
कसडोल में बाघ को सुरक्षित पकड़ा गया कसडोल: कोरदा और लवन के जंगलों में दहशत फैलाने वाले एक बाघ को वन विभाग ने एक सुनियोजित अभियान के बाद कसडोल के सेक्टर-01 परस नगर के पास सुरक्षित पकड़ लिया। रायपुर से 114 किलोमीटर दूर स्थित इस इलाके में बाघ को चौहान पेट्रोल पंप के पीछे ट्रैंकुलाइज (बेहोश) कर रेस्क्यू किया गया और अब उसे इलाज के लिए रायपुर ले जाया जा रहा है। वन विभाग की जानकारी के अनुसार, यह पूर्ण विकसित बाघ अब तक लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था और इसे पकड़ने के लिए ड्रोन के…
मंत्रिपरिषद की बैठक दिनांक – 26 नवम्बर 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन, NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाने की अनुमति दी गई। मंत्रिपरिषद ने विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों को जनहित में न्यायालय से वापस लिये जाने के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद की उप समिति द्वारा अनुशंसित 54 प्रकरणों को न्यायालय से वापस…
संकुल केन्द्र धुरकोट में आयोजित हुआ बोलेगा बचपन प्रतियोगिता —————- जांजगीर चांपा। स्कूली छात्र छात्राओं के छुपी हुई प्रतिभा को उभारने और उनके सकल व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में जांजगीर चांपा जिला प्रशासन की अनूठी पहल पर बोलेगा बचपन कार्यकम संकुल केन्द्र धुरकोट में आज दिनांक 26.11.2024 बुधवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर संकुल के सभी विद्यालयों से प्रतिभागी सम्मिलित हुए। । बोलेगा बचपन प्रतियोगिता के तहत कक्षा 1 एवं 2 के लिए आयोजित हुए इस प्रतियोगिता में नवापारा प्राथमिक शाला से कविता वाचन में कु रागिनी कश्यप और आत्म परिचय में अभिषेक कुमार प्रथम स्थान पर रहे।…
प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे संविधान दिवस मनाया गया और 26/11 के शहिदों को दिया गया श्रद्धांजलि फिंगेश्वर। शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द मे संविधान दिवस मनाया गया और संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्र आत्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की क्षमता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के…
’’हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’ संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय संविधान दिवस पदयात्रा में मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगण और विधायक हुए शामिल रायपुर 26 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज प्रातः संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। संविधान दिवस पदयात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप,…
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट की बैठक शुरू
https://www.youtube.com/live/jMoPw9D2sxQ?si=7GjyDJrJ72h_Xhod
छत्तीसगढ़ के अमृत सरोवरों स्थलों में मनाया जाएगा संविधान दिवस संविधान की प्रस्तावना के वाचन सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम रायपुर, 25 नवंबर 2024/छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए अमृत सरोवरों स्थलों में संविधान दिवस का आयोजन 26 नवम्बर को किया जाएगा। इस दिन प्रातः 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का पठन होगा, जिसमें संविधान के आदर्शों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराया जाएगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस संबंध में सभी कलेक्टरों को प्रदेश के अमृत सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान…
नगरी।शासकीय प्राथमिक शाला पाईकभाठा में स्मार्ट क्लास और पानी की कमी को दूर करने ट्यूबबेल क लोकापर्ण जनपद सदस्य श्रीमती राजिम साहू जी सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती महेश्वरी ध्रुव जी brcc आर एल साहू जी smc अध्यक्ष श्रीमती संजना नेताम जी ग्राम पंचायत पाईकभाठा कें पंच गण श्री बीरेंद्र देवांगन जी श्रीमती मरकाम जी कश्यप जी पूर्व उपसरपंच हनीफ़ भाई जी शिक्षाविद घनानंद सोनवानी जी रूप सिंह ध्रुव जी की उपस्थिति में किया गया जनपद सदस्य निधि से 3लाख की राशि जनपद सदस्य श्रीमती राजिम साहू जी कें विशेष प्रयासों से जनपद सदस्य निधि से कार्य को कराया…
राज्य में अप्रैल 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों पर एचएसआरपी चिन्ह लगाना अनिवार्य सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश का पालन सुनिश्चित करने परिवहन आयुक्त ने ली वेंडरों की बैठक छत्तीसगढ़ में मेसर्स रीयल मेजॉन और रोजमेर्टा सेफ्टी एचएसआरपी चिन्ह लगाने अधिकृत रायपुर, 25 नवंबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिन्ह (एचएसआरपी) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंडर क्रमशः मेसर्स रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड और रोसमर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड को निर्धारित दर पर एचएसआरपी…
डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 25 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कल रायपुर से बिलासपुर तक की अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के तेजी से विकास के संकल्प को पुनः दोहराया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले 10 सालों में रेलवे के क्षेत्र में जो सकारात्मक बदलाव हुए, इसने न केवल यात्री सुविधाएं बढ़ी हैं,…
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है जिसमें दो को पुलिस अधीक्षक बनाया है वहीं राजेशअग्रवाल को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है। “
क्रेडा द्वारा संचालित सौर सुजला योजना की पारदर्शी निविदा से राज्य के 1000 से अधिक अतिरिक्त कृषक हुए लाभान्वित, प्रतिस्पर्धी निविदा से शासन की लगभग 25 करोड़ रुपय की बचत निविदा अंतर्गत प्राप्त अनुमोदित दर विगत वर्षों की तुलना में लगभग 12-15% हुई कम, जिससे निर्धारित लक्ष्य से 1000 से अधिक अतिरिक्त कृषक होंगे लाभान्वित । प्रतिस्पर्धी निविदा से शासन की लगभग 25 करोड़ रूपय की बचत । रायपुर-छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा राज्य शासन के दिशा निर्देश अनुसार विद्युत पहुँच विहीन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कृषकों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु माह नवम्बर 2016…
नियम विरुद्ध वरिष्ठता निर्धारण कर जूनियर को पदोन्नति देकर बना दिया प्रधान पाठक ,प्रधान पाठिका पर लटकी डिमोशन की तलवार महासमुंद। महासमुंद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुये नियम विरुद्ध पदोन्नति का मामला गरमा गया है पूर्व डीईओ श्रीमती चंद्रसेन के द्वारा पिथौरा ब्लॉक के 2013 के कनिष्ठ सहायक शिक्षिका को गलत वरिष्ठता सूची निर्धारण कर प्राथमिक प्रधान पाठक में पदोन्नति दे दी गई। वहीं गलत तरीके से वरिष्ठता निर्धारण की शिकायत पिथौरा के एक मीडिया कर्मी ने संयुक्त संचालक शिक्षा रायपुर को शिकायत प्रस्तुत की थी जिस पर जे डी रायपुर ने गंभीरता से लेते हुये एक सप्ताह में…
76वां एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया। नवापारा राजिम। 76वां एनसीसी दिवस 27 सीजी बटालियन एनसीसी युनिट द्वारा दिनांक 24 नवंबर को पी एम श्री हरिहर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस भव्य आयोजन में नगर के शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय , शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, एवं पी एम श्री हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नयापारा के एनसीसी इकाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी ध्वज को फहराकर सलामी देकर मुख्य अतिथि सौरभ जैन अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति , विशिष्ट अतिथि प्रो.एम.एल. वर्मा प्राचार्य शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय राजिम, एवं…
गरियाबंद।गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 12किमी दूर देवभोग मार्ग पर उर्तुलीघाट में गिट्टी भरी हाइवा मोड़ पर बिगड़ी फंसी है जो की लगभग 2दिन हो गये वहीं संवेदनशील घाट होने के कारण दुर्घटना की आशंका है। बिगड़ी हाइवा को यातायात पुलिस गरियाबंद ने आज स्थल पहुंच कर यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम ने उर्तुलिघाट पहुंच कर फंसे हाइवा के आसपास रेडियम लगवाया और वाहन चालक को वाहन को जल्दी हटाने को बोला।
साय सरकार किसानों के हितैसी : सचिन सिंह बघेल सेवा सहकारी समिति छुरिया में प्राधिकृत अधिकारी संजय सिन्हा ने लिया पदभार छुरिया : विकासखंड छुरिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित छुरिया हेतु उपायुक्त सहकारिता विभाग द्वारा संजय कुमार सिन्हा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किए जाने पर पदभार ग्रहण किया ,कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा अर्चना पश्चात किया गया । इस अवसर पर सचिन सिंह बघेल अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव मुख्य रूप मौजूद रहे,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बघेल ने कहा जबसे छत्तीसगढ़ में साय सरकार के नेतृत्व में जो कार्य किसानों के हित…
कलार सिन्हा समाज का सामाजिक एवम राजनीतिक क्षेत्र में अहम योगदान है- अंबिका मरकाम सिहावा विधायक मगरलोड सिन्हा समाज भवन में शेड निर्माण के लिए 5 लाख देने की विधायक ने की घोषणा ढोल नगाड़े आतिशबाजी के साथ शहर में निकली गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती की कलश शोभा यात्रा धमतरी/मगरलोड – नगर पंचायत मगरलोड में कलार सिन्हा डडसेना समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकालकर पूरे नगर के मुख्य चौक चौराहे बस स्टैंड,चंडी चौक, शीतला माता, गांधी चौक, गुरु घासीदास चौक, रामलीला मैदान होते हुए सामाजिक भवन में भगवान सहस्त्रबाहु की…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर को रायपुर, 25 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 26 नवंबर को दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है। मीडियाहाउसप्रेस भारत का समाचार चैनल है जहां आप रोजाना समाचार लेख पढ़ सकते हैं – mediahousepress.co.in
4 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 छात्रों की दक्षताओं का होगा समग्र मूल्यांकन रायपुर, 25 नवम्बर 2024/ राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय परख सर्वेक्षण 2024 इस वर्ष 4 दिसंबर को देशभर में आयोजित किया जाएगा। इसे इस बार परख (PARAKH- प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण) नाम दिया गया है। सर्वेक्षण का उद्देश्य बच्चों के समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों के मूल्यांकन से संबंधित मापदंड स्थापित करना है। इस बार सर्वेक्षण कक्षा 3, 6 और 9 के छात्रों पर…
एमसीबी : डिप्टी कलेक्टर ने मांगी लाखों की रिश्वत, राइस मिलर ने लगाए गंभीर आरोप ; मंत्री और कलेक्टर तक पहुँचा मामला… एमसीबी। जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत पर रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप मिल मालिक ने लगाए हैं। केल्हारी स्थित कोरिया मिनी राइस मिल के संचालक नजीर अहमद ने आरोप लगाया है कि डिप्टी कलेक्टर ने मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितताओं का हवाला देकर 15 लाख रुपए की मांग की है।नजीर अहमद के अनुसार केल्हारी एसडीएम रहते हुए प्रीतेश राजपूत ने उनकी राइस मिल का निरीक्षण किया और 100 क्विंटल ज्यादा धान बताकर मिल को…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरलता और आत्मीयतापूर्ण वार्तालाप ने रेलयात्रियों का जीता दिल 65 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती रेखा ने मुख्यमंत्री को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता 4 वर्षीय समायरा के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने दिया ऑटोग्राफ, छोटी बच्ची को दिया ढेर सारा आशीर्वाद रायपुर 24 नवंबर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की रायपुर से बिलासपुर ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी सहजता एवं सरलता ने यात्रियों का दिल जीत लिया। उन्होंने यात्रियों से आत्मीय चर्चा के दौरान कहा कि मेरी यात्रा का उद्देश्य यही है कि मैं आमजन के मन में क्या है, उनकी सरकार से इच्छा और अपेक्षाएं क्या है,यह जान सकूं। हमारी…
रायपुर में इस वर्ष फरवरी से अब तक 7970 अपराध हुए दर्ज। पिछले साल के इसी अवधि के तुलना में अपराधों में 3 प्रतिशत की आंशिक कमी प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां, बदमाशों पर कार्यवाही, विजिबल पुलिसिंग और नशे के खिलाफ कार्यवाहियों पर दिया जा रहा जोर आईजीपी रायपुर अमरेश मिश्रा और एसएसपी संतोष सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां, बदमाशों व अड्डेबाजी पर कार्यवाही, विजिबल पुलिसिंग और नशे के खिलाफ कार्यवाहियों पर जोर दिया जा रहा है। जिला रायपुर में माह फरवरी से अब तक आईपीसी/बीएनएस के तहत 7970 अपराध दर्ज किए गए हैं। पिछले साल इसी अवधि में…
मुख्यमंत्री श्री साय अब ट्रेन से भी करेंगे राज्य के विविध क्षेत्रों का दौरा बिलासपुर में आयोजित कवि सम्मेलन सुनने अमरकंटक एक्सप्रेस से हुए रवाना
नारायणपुर जिले के जिलास्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा बस्तर को उन्नतशील प्रगतिशील विकसित और शांत प्रदेश बनाने में सहभागिता बने- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में खिलाड़ियों से मिलकर अबूझमाड़ क्षेत्र के स्थितियों के बारे में ली जानकारी नारायणपुर और ओरछा में खेल मैदान बनाने हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा रायपुर, 24 नवंबर 2024// जनजातीय बाहुल्य और माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग में खेल के माध्यम से विकास और संस्कृति…
हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की पीएचसी बागबहार का 30 बेड में होगा उन्नयन मुख्यमंत्री ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर 24 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को…
युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं अनुशासन की भावना को जागृत करता है एनसीसी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री 76वें एनसीसी दिवस समारोह में हुए शामिल रायपुर 24 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 76वें एनसीसी दिवस समारोह में शामिल हुए। एनसीसी दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना को जगाता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स की परेड की सलामी ली। एनसीसी दिवस कार्यक्रम में एनसीसी के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस जवानों के साथ सुनी मन की बात रायपुर 24 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पुलिस मैस रायपुर में पुलिस जवानों के साथ मन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात में बताया कि ओमन में भारतीय मूल के लोग किस तरह अपनी संस्कृति को सहेज कर रखे हैं। स्लोवाकिया में भारतीय उपनिषद का हिंदी में अनुवाद किया गया है। श्री मोदी ने यह भी बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान का असर विदेशों में भी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से निर्मित है स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए रायपुर 23 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस,…
अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संवाहक -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर 24 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा छत्तीसगढ़ का अनुसूचित जनजाति समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और मूल्यों का संवाहक है। मुख्यमंत्री ने लोकसंस्कृति पर केंद्रित श्री डुमन लाल ध्रुव की किताब ‘‘लोक जीवन के बदलते संदर्भ‘‘ और छत्तीसगढ़ी कहानियों के…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काशी स्पाइन हॉस्पिटल का किया लोकार्पण रायपुर 24 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर में काशी स्पाइन हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री मोती लाल साहू और श्री पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, अस्पताल परिवार के श्री संतोष अग्रवाल, श्री लीलाधर सुल्तानिया, डॉ. विमल अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री श्री साय किसानों में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध की जाएगी सख्त कार्यवाही रायपुर 24 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक प्रदान किया पर्वतारोही निशा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी रायपुर, 23 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया। निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में ’श्री रामसेतु मार्ग’ का किया लोकार्पण 49.98 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है अरपा रिवर व्यू में श्री राम सेतु मार्ग अरपा मइया केवल एक नदी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति की धारा है: मुख्यमंत्री *बिलासपुर में फिर शुरू होगा मल्हार महोत्सव, शासन की तरफ से महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे: मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर, 23 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार की शाम बिलासपुर के रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण किया। लेजर शो और आतिशबाजी के माध्यम से श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण…
47 वाँ राउत नाचा महोत्सव: गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम राउत नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री राउत नाचा शौर्य, गौरव, और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक : मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें । हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता…
संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर साल भर चलेगा स्मरणोत्सव राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सहित गणमान्य नागरिक करेंगे संविधान की प्रस्तावना वाचन स्कूल-कॉलेजों में होगा प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता अनुसूचित जाति, जनजाति बहुल गांवों में होगा 15 दिवसीय संविधान यात्रा विशेष ग्राम सभा का होगा आयोजन रायपुर, 23 नवम्बर 2024/ भारतीय संविधान के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 से साल भर स्मरणोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वर्ष भर चलने वाले इस स्मरणोत्सव को ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान‘ के टैगलाइन के तहत संचालित किया जाएगा। स्मरणोत्सव का यह आयोजन चार स्तंभों संविधान की प्रस्तावना,…
किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर 23 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री…
गरियाबंद पुलिस द्वारा ईनामी चिटफण्ड एवं धन परिचालन स्कीम अधिनियम के तहत धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को किया गरियाबंद सम्पूर्ण कार्यवाही थाना फिंगेश्वर। गरियाबंद — भुमिदेवकान एंव एग्रोटिक लिमीटेड द्वारा प्रार्थिया दिपा मलैया एवं आवेदिका के पति विष्णु विनोद मलैया के साथ धोखाधड़ी की सूचना पर वर्ष 2024 में थाना फिंगेश्वर में अपराध पंजीबद्ध करवाया गया था। प्रकरण में प्रार्थीगण के आवेदन अनुसार दिनांक 05.03.14 को भुमिदेवकान एंव एग्रोटिक लिमीटेड में पैसा डालने पर 06 वर्षो में पैसा डबल हो जायेगा की लालच देकर उक्त कंपनी के डारेक्टर द्वारा दिनांक 05.03.14 को 08 लाख रूपये जमा करवाया गया…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार श्री बसंत साहू को दी बधाई कहा युवाओं और बच्चों के लिए कर रहे हैं प्रेरणादायक कार्य रायपुर 23 नवंबर/ हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार श्री बसंत साहू को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई…
सत्तादल के नेताओं के पास जनता के समस्याओं के लिए वक्त नही साबरमती फिल्म देखने फुर्सत ;-विपीन यादव अकील मेमन छुरिया छुरिया ;- छत्तीसगढ़ मे सत्ता दल के नेता सत्ता के नशे मे इतना मस्त है ,उन्हें माल मे जाकर साबरमती फिल्म देखने को फुर्सत है, मगर अस्पतालों मे मरीजों का हाल किसानों का दुख स्कूली बच्चों का तकलीफ समस्याओं को देखने का फुर्सत नही है ,उक्त विचार खुज्जी विधानसभा के काग्रेंस नेता पूर्व ब्लाक काग्रेंस कमेटी केअध्यक्ष विपिन यादव का है,उन्होंने कहा हाल ही मे खुज्जी विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू द्वारा एक गभ्भीर मुद्दा छुरिया ब्लाक…
चार आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी पटवारी प्रशिक्षण के लिए आदेश जारी शासन-प्रशासन के संवेदनशील और त्वरित पहल के लिए आवेदकों ने दिया धन्यवाद आवेदकों ने कहा आदेश जारी होने से चिंता मुक्त हुए महासमुंद 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लोगों को त्वरित समाधान और राहत मिल रही है। उनके द्वारा दिए गए निर्देशानुसार अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अनुकम्पा नियुक्ति के चारों प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करते हुए भू-अभिलेख शाखा को आवेदन प्राप्त होने के…
संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में देश के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा संविधान से प्रत्येक नागरिक को मिले हैं समान अधिकार : संभाग आयुक्त *आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने लिया भाग* युवा सांसद के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास बिलासपुर/22,नवंबर 2024 /संभाग स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन सरस्वती स्कूल कोनी में किया गया। कार्यक्रम में आठ जिलों के 294 प्रतिभागियों ने भाग लिया और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल और समापन सत्र संभाग आयुक्त श्री…
गरियाबंद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस जवनों का लिया जनरल परेड साथ ही किया गया बलवा ड्रिल अभ्यास गरियाबंद:- आज दिनांक 22.11.2024 को पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के द्वारा जिले के पुलिस जवानों का जनरल परेड लिए। परेड के दौरान पुलिस जवानों का वेशभूषा निरीक्षण कर उच्चकोटि का वर्दी धारण करने वाले जवानो के उत्साहवर्धन हेतु प्रशंसा दिये साथ ही जवनों का परेड ड्रिल कराया गया। परेड के पश्चात् समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का बलवा ड्रिल अभ्यास कराया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 नवम्बर को बिलासपुर में 143 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण राउत नाचा महोत्सव में भी होंगे शामिल रायपुर 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 23 नवंबर को बिलासपुर को 143 करोड़ 68 लाख रूपये की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान सकरी रोड, मिनोचा रोड, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, मिनी स्टेडियम, सिटी कोतवाली के पास निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग और अरपा नदी तट पर निर्मित राम सेतु मार्ग का लोकार्पण करेंगे। श्री साय इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में राउत नाचा महोत्सव में…
सुकमा में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर यह जीत जवानों के भुजाओं की ताकत की जीत है-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर, 22 नवम्बर, 2024-सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में आज पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। इस मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बहादुर जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बल अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए नक्सल मोर्चे…
धान खरीदी केंद्र में नागरिक सुविधाओं का ध्यान रखें, नया पुराना बारदाना ५०:५०% हो: संभागायुक्त महादेव कावरे रायपुर। आज संभागायुक्त रायपुर संभाग रायपुर श्री महादेव कावरे बालोदबाज़ार-भाटापारा जिले के धान खरीदी केंद्र सिमगा पहुँच कर धान खरीदी की निरीक्षण किया ।आज काफ़ी संख्या मैं किसान धान बेचने आ रहे हैं उनसे संभागायुक्त ने बात की । केंद्र में अब तक ५९०० क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसकी राशि १ करोड़ ३५ लाख ७४ हज़ार १४४ रुपए है । संभागायुक्त द्वारा बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, सीसीटीवी कैमरा, पानी की व्यवस्था, डैनेज़ और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली, उपस्थित एसडीएम…
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ गुड गवर्नेंस रीजनल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी छात्रों के लिए पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेस में मास्टर पाठ्यक्रम होगा शुरू राजधानी रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न मुख्यमंत्री श्री साय और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने समापन सत्र को किया सम्बोधित रायपुर, 22 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ‘‘गुड गवर्नेंस‘‘ विषय पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना’’ शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री…
मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल रायपुर 22 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विगत दिवस राजधानी रायपुर के होटल अंब्रेसिया में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर कहा कि आप सभी ने बहुत सुंदर आयोजन किया है। आप सभी अपने परिवार जनों के साथ आए हैं, मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री श्री साय ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म का जिक्र करते हुए कहा…
कुमरदा में बनेगा 30 लाख का मानस भवन सांसद संतोष पांडे ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र डोंगरगांव – राजनांदगांव लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पाण्डे जी से तरुण मानस मंच कुमरदा के प्रतिनिधि मंडल अनन्त तिवारी ,नवीन साहू की अगुवाई में शिष्ठचार भेंट किये। इस दौरान पांडे जी ने क्षेत्र की हालचाल जाना व क्षेत्र की समग्र विकास हेतु किसी भी प्रकार की कोई राशि की कमी नही होने की बात कही ।तरुण मानस मंच के अध्यक्ष ज्ञानचंद साहू द्वारा ग्राम में 32 वर्षो से लगातार सनातन धर्म की रक्षार्थ मानस महोत्सव होने की जानकारी दिया,और ग्राम में मानस…
छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने किया अपनी कार्यकारिणी का विस्तार रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने आज संगठन का विस्तार करते हुवे अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुवे सक्रिय एवं निष्ठावान पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने नियुक्ति पत्र जारी किया है जिसमे बसंत जायसवाल को प्रदेश संगठन मंत्री,पवन सिंह को प्रदेश प्रवक्ता, हरीश सिन्हा को प्रदेश सहसचिव एवं प्रदीप साहू को रायपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन, महिला प्रकोष्ठ की प्रांत अध्यक्ष श्रीमती ममता खालसा, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओमप्रकाश बघेल, उप प्रांताध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर,…
नायब तहसीलदार को तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष जांच की मांग । रायपुर। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में सोमवार 25 नवम्बर को सौपेंगे ज्ञापन । संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकुमार उप प्रांताध्यक्ष भोला राम मरकाम ,प्रदेश सचिव राधेश्याम टंडन ने सरकंडा टी आई व करपावन्ड बस्तर में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रकरण में भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाया है ,और निष्पक्ष जांच के लिए नायब तहसीलदार पुष्प राज मिश्रा को तत्काल निलंबित करने की मांग की हैं। ज्ञात हो शनिवार 20नवम्बर को घटित घटना में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात्रि कालीन ड्यूटीरत…
कांकेर जिले को मत्स्यपालन के लिए मिला बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट का राष्ट्रीय अवार्ड * दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने दिया सम्मान* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई* रायपुर 21 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले को मत्स्यपालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट इनलैंड डिस्ट्रिक्ट अवार्ड मिला है। आज 21 नवंबर को विश्व मत्स्यपालन दिवस के अवसर पर केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी एवं पंचायतीराज मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्य मंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल एवं श्री जॉर्ज कुरियन ने छत्तीसगढ़ के मत्स्यपालन विभाग के संचालक श्री नारायण सिंह नाग, सहायक संचालक…
मुख्यमंत्री ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म रायपुर 21 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखने राजधानी के मैग्नेटो मॉल पहुंचे। इस फिल्म में 22 साल पहले गुजरात के गोधरा में हुए ट्रेन हादसे की कहानी की सच्चाई को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की डायरेक्टर सुश्री एकता कपूर और फिल्म की नायिका सुश्री रिद्धि डोगरा भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह फिल्म…
एस.ई.सी.एल. के इंजीनियरिंग असिस्टेंट एवं कार्यालय अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार मनेन्द्रगढ़। प्रार्थी श्री अंकित मिश्रा, निवासी- आमाखेरवा रोड, मनेन्द्रगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि वह एस.ई.सी.एल. में ठेकेदारी का कार्य करता है। उसे जी.एम. कार्यालय (एस.ई.सी.एल.) चिरमिरी, जिला एम.सी.बी. द्वारा जारी निर्माण कार्य का टेण्डर प्राप्त हुआ था। लगभग दो माह बीत जाने के बाद भी वर्कआर्डर जारी नहीं होने पर श्री संजय कुमार सिंह, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (ओवर – सीयर) जी. एम. कार्यालय (एस.ई.सी.एल.) चिरमिरी से मुलाकात करने पर उसके द्वारा 11,000 रूपये की रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता…
विकास के लिए महत्वपूर्ण कारक है सुशासन – श्री ओ.पी. चौधरी वित्त मंत्री ने सुशासन पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ देशभर में हो रहे नवाचारों, बेस्ट प्रेक्टिसेस और जनोन्मुखी कार्यों पर सम्मेलन में हो रहा विमर्श केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा राज्य शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा नवा रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन रायपुर. 21 नवम्बर 2024. सुशासन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है। इससे न केवल देश का सुव्यवस्थित विकास होता है, बल्कि यह नागरिकों के जीवन को भी बेहतर बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल…
स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारी विशेषज्ञों के तबादले 15 प्रभावित रायपुर। 22/11/2024 स्वास्थ्य विभाग में 13चिकित्सा अधिकारी विशेषज्ञ डाक्टर और तीन सी एच एम ओ को स्थानांतरित किया गया है जिनमें तीन उपसंचालक बनाया गया है देखें आदेश।
गस्त के दौरान नक्सल मोर्चे पर मिली सफलता एक सिंगल शॉट रायफल के साथ अन्य नक्सल सामग्री बरामद । गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने मीडिया को विज्ञप्ति जारी कर आज पुलिस नक्सली मुठभेड़ की जानकारी दी उन्होंने बताया की आज दिनांक 21.11.2024 को नक्सली उपस्थिति की आसूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डी.आर.जी., कोबरा-207BN, ओडिसा SOG (नुआपाडा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211BN 65BN की संयुक्त टीम गस्त हेतु थाना जुगाड़ क्षेत्रातंर्गत अमाढ़ जंगल की ओर निकली थी। आज सुबह करीबन 07ः00 बजे सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देख फायरिंग की…
बिग ब्रेकिंग – धरमजयगढ़ वन मंडल: फिर एक हाथी शावक की मौत, विभाग पर उठ रहे सवाल?… रायगढ़ जिले का धरमजयगढ़ वन मंडल हाथियों के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है, लेकिन यहां के जंगलों से जुड़ी त्रासद घटनाएं वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। एक बार फिर छाल रेंज के हाटी बीट में एक हाथी शावक की मृत्यु की खबर ने सबको चौंका दिया है। ग्रामीणों ने सुबह वन विभाग को सूचना दी कि जंगल किनारे बने एक तालाब में एक हाथी शावक मृत पाया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर…
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला गरियाबंद पूर्वसेवा गणना मिशन के तहत महासमुंद सांसद रुप कुमारी चौधरी एवं राजिम विधायक रोहित साहू को सौंपा ज्ञापन गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला गरियाबंद ने पूर्वसेवा गणना मिशन के तहत अपनी पांच सूत्रीय मांग प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना करते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करना, माननीय उच्च न्यायालय के डबल बेंच द्वारा पारित निर्णय के अनुसार सभी शिक्षकों को क्रमोन्नति हेतु शासनादेश जारी करना, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा को मानते हुए 20 वर्ष की कुल सेवा में पूर्ण पेंशन प्रदाय करना, जुलाई 2024 से 3 प्रतिशत मंहगाई एवं 2019…
पत्थलगांव : कलेक्टर जशपूर ने आत्मानन्द स्कूल की प्राचार्या तनु ठाकुर पर दो वेतन वृद्धि रोकने के जारी किये आदेश… जशपुर। जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुए फर्जी बिल मामले में स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती तनु ठाकुर पर कलेक्टर जशपूर ने सख्त टिप्पणी करते हुए दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिये हैं। आदेश में कहा गया है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पत्थलगांव, जिला-जशपुर (छ.ग.) के विरूद्ध प्राप्त शिकायत का जांच किया जाकर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्रीमती तनु सिंह…
मंत्री ,सांसद, विधायक, निधि का हो रहा है बंदरबांट छुरिया ;- मंत्री ,सांसद विधायक सरकार द्वारा इन्हें जो निधि दिया जाता है, उसका उद्देश्य जनहित मे जरूरी कार्यो राशि देना होता है,मगर ग्रामीण क्षेत्रो से जो जानकारी है मंत्री सांसद विधायक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे किसी जब किसी आयोजन व क्षेत्र के दौरे के समय जनता के मांग पर सारे नियम को दरकिनार कर गैर जरूरी कार्यो के लिए स्वयं के निधि से लाखो रूपये दिया जा रहा है।वहीं सूत्रो से जानकारी है ,इसी प्रकार जनपद पंचायत व नगर पंचायत द्वारा पन्द्रहवेवित्त के राशि से हाईमास्क लाईट लगाने राशि दिया…
लैलूंगा : आंगनबाड़ी नियुक्तियों में किया जा रहा भारी भ्रष्टाचार??… रायगढ़। जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं कि भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर हमेशा से ही कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना लैलूंगा विवादों रहता है । आपको बता दें कि जितनी बार भर्ती कि प्रक्रिया तथा नियुक्तियाँ हुई है । हर बार चयन समिति के द्वारा व्यापक पैमाने पर गड़बडियाँ कि जाती है । *विश्वस्त सूत्रों कि* माने तो जिससे जितनी मोटी रकम मे सौदा हो जाये उसी का नियुक्ति कर दिया जाता है । फिर उसे कभी लिपिकीय…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा रायपुर 21 नवंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा रोपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अनूठा प्रयास है, जिसमें सभी लोग स्वस्फूर्त अपनी भागीदारी दे रहे हैं। श्री साय ने सभी से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने…
अवैध रेत परिवहन में लिप्त एक हाईवा गाड़ी जप्त महासमुंद 20 नवंबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजस्व एवं खनिज विभाग की टीमों द्वारा सतत निरीक्षण और छापेमारी के जरिए अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन में लिप्त एक हाईवा गाड़ी को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान टीम को सूचना मिली कि हाईवा गाड़ी में अवैध रूप से रेत परिवहन किया जा…
मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ़ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की माता जी से फोन पर की बात मुख्यमंत्री ने आत्मीयतापूर्वक पूछा – घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाएंगे?, प्रमिका की मां ने कहा – जब भी आप आएंगे, जरूर खिलाऊंगी *जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा है सुरक्षित और समृद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर 20 अक्टूबर 2024/ आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं… मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान…
