Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
दुर्ग -रायपुर बायपास निर्माण में तेजी कोलर के पास फ्लाईओवर दिसंबर तक निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रायपुर 24 फरवरी 2025/ भारतमाला सड़क परियोजना के अंतर्गत बन रहे दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास के निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है। राजधानी रायपुर के अभनपुर विकासखंड के अंतर्गत कोलर पास पुराना धमतरी मार्ग पर पर फ्लाईओवर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इस बायपास का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों का कहना है कि दुर्ग-रायपुर सिक्सलेन बायपास का निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लिया…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित रायपुर 24 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
सीएम को धमकी मामले में एक्शन, जेलर सहित कई अधिकारियों पर गिरी गाज, तीन आरोपी गिरफ्तार दौसा : जिले की श्यालावास जेल से शनिवार बीती रात को सीएम भजनलाल शर्मा को दी गई धमकी मामले में जेल डीजी गोविंद गुप्ता ने बड़ा एक्शन लिया है. जेल डीजी ने जेलर सहित कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. शनिवार शाम को दौसा की श्यालावास जेल में पॉक्सो मामले में बंद एक कैदी ने जयपुर कंट्रोल रूम में फोन कर सीएम भजनलाल शर्मा को रात 12 बजे से पहले जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस प्रशासन ने इस धमकी…
15 सौ रुपये में बेच रहा था 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के पेपर, क्राइम ब्रांच ने भिंड से दबोचा भोपाल: मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं से पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक करने का मामला सामने आया है. मामले में भोपाल साइबर पुलिस ने बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के प्रश्न-पत्र बेचने वाले आरोपी को भिंड से गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम ग्रुप पर छात्रों को डेढ़ हजार रुपये में सैंपल पेपर बेचकर लाखों की ठगी कर चुका है. आरोपी अब तक करीब 200 लोगों से रकम वसूल चुका…
मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय टीम को दी बधाई रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान के विरुद्ध शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने अपने एक्स हैंडल में कहा कि विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल। उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवांवित किया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर GMP ने पंचायत सचिव द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन करते नव निर्वाचित सरपंच के विजय जुलूस में शामिल होकर नारे बाजी करते पाए जाने के उपरांत किशन राठौर, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत तरईगांव, जनपद पंचायत गौरेला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसकी शिकायत अमर सिंह भानू, उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा श्री किशन राठौर, पंचायत सचिव ग्राम पंचायत तरईगांव, जनपद पंचायत गौरेला द्वारा सेमरा पंचायत में सक्रिय रूप से राजनीति करने की वाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायत के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर सूचित करने का निर्देश प्राप्त हुआ था ।…
पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, बोले- ‘कुछ ताकतें देश और धर्म को कमजोर करने में लगीं हैं’ छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन किया। इसके पहले उन्होंने बालाजी मंदिर में पूजन किया इस दौरान आयोजित सभा में बुंदेलखंड के छतरपुर-टीकमगढ़ के अलावा निवाड़ी, सागर, झांसी आदि जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पीएम बोले- इस बार बालाजी का बुलावा आया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में बुंदेली में सभी को राम-राम कर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे…
मुख्यमंत्री साय स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने रणजीता स्टेडियम के जीर्णोद्धार की घोषणा की 8 फरवरी से 23 फरवरी 25 तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है प्रतियोगिता ने एक बार फिर शहर के रणजीता स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीत लिया रायपुर 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर के रणजीत स्टेडियम में स्व.दिलीप सिंह जूदेव स्मृति में अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ीयों को…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में किया मतदान परिवार संग लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी रायपुर, 23 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मतदान केंद्र में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी,…
राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे नंबर पर रैंकिंग में उच्च प्रदर्शन करने वाले राज्यों में पहले नंबर पर ओडिशा छत्तीसगढ़ 55.2 अंकों के साथ इस बार ‘एचीवर’ की श्रेणी में रायपुर 23 फरवरी 2025 / नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सूचकांक के मामले ऊंची छलांग लगाई है। बेहतर स्वास्थ्य सूचकांक के शीर्ष राज्यों में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर आया है। राजकोषीय स्वास्थ्य मूल्यांकन कर नीति आयोग द्वारा जारी अध्ययन रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ 2022-23 की रैंकिंग में देश में दूसरे नंबर पर रहा। पांच अलग-अलग सूचकांकों के आधार पर जारी रैंकिंग में छत्तीसगढ़…
गरियाबंद।गरियाबंद वन मंडल के उर्तुलि घाट पर किसी तेज रफ्तार वाहन के ठोकर से घायल सड़क पर पड़े मादा तेंदुए को आज़ गरियाबंद लाया गया जहा प्राथमिक उपचार उपरांत जंगल सफारी भेजा जा रहा है। गरियाबंद पशु चिकित्सालय की महिला चिकित्सिक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत रायपुर रवाना किया गया। वहीं तेंदुए की हालत गंभीर बनी हुई है जबड़े व सिर मे चोट लगने से सीरियस स्थिति मे है।
अब तक शुरू नहीं हों सका उपचार दुर्घटना मे घायल तेंदुआ की हालत हों रही खराब गरियाबंद। तेज रफ्तार वाहन की चपेट मे आने से गरियाबंद से 14किमी दूर उर्तुलि घाट के पास सड़क पर घायल मिले मादा तेंदुए को डिवीजन कार्यालय गरियाबंद लाया जा चुका है परंतु उसके उपचार शुरू नहीं हों सका है गरियाबंद मे पशु चिकित्सक नहीं होने के कारण प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका है। राजिम से डॉक्टर की टीम बुलाई गई है पहुंचते ही उपचार शुरू हों सकेगा वहीं देर रात 3बजे से घायल तेंदुए का उपचार समय पर नहीं हों पाया तो उसके जान…
सोमवार को किसानों के खाते में आएगी सम्मान निधि की 19वीं किस्त; प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे राशि नई दिल्ली। सोमवार को किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान की राशि की 19वीं किस्त आ जाएगी। प्रधानमंत्री बिहार के भागलपुर से इस राशि को जारी करेंगे
आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी,पीएम मोदी के प्रधान सचिव-2 नियुक्त रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनके सेवानिवृति के करीब दो महीने बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधान सचिव-2 नियुक्त किया गया है।
आदिवासी शिक्षकों व मतदान कर्मचारियों के साथ गाली गलौज एवं अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं ….. गलीबाज एसडीएम प्रियंका वर्मा का हो तत्काल निलंबन एवं विभागीय जांच… शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार एवं राज्य निर्वाचन आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की…. रायपुर //- रायगढ़ जिले के अंतर्गत खरसिया के एसडीएम प्रियंका वर्मा द्वारा मतदान कर्मियों एवं आदिवासी शिक्षकों को लोफर__ गुंडा__ मवाली__और कामचोर__कहकर उनके साथ गाली-गलौज की गई।उनके भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया एवं क्षेत्र के चुनाव ड्यूटी में लगे आदिवासी शिक्षकों का घोर अपमान किया गया। इस बात को संज्ञान लेते हुए “शिक्षक एलबी संवर्ग छत्तीसगढ़”…
जनपद पंचायत साजा में 4 अनुपस्थित कर्मी निलंबित बेमेतरा 22 फरवरी 2025:- बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत बेरला और साजा में कल फरवरी 2025 रविवार को मतदान है। आज शनिवार को दोनों जनपदों बेरला और साजा में मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया। जनपद पंचायत साजा में सामग्री वितरण में अनुपस्थिति 3 मतदान अधिकारी और एक पीठासीन अधिकारी कुल 4 मतदान कर्मचारियों को रिट्रनिग ऑफिसर (पंचायत) साजा ने निलंबित कर दिया है। निलंबित कर्मचारियों में मतदान अधिकारी श्री रामभक्त चंद्रवंशी प्रधान पाठक उड़तला बिखः बेमेतरा, ज्ञान प्रसाद निषाद प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला डुडा रामभक्त चंद्रवंशी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला…
नारायणपुर की शानदार उपलब्धि, नीति आयोग ने दिया 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला अब विकास की नई मिसाल बन चुका है। यहां के लोगों की मेहनत और सरकार की योजनाओं ने मिलकर जिले को तेजी से आगे बढ़ाया है। इसी बेहतरीन काम के लिए नीति आयोग ने नारायणपुर को 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया है। यह सम्मान जिले को कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और समग्र विकास में शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है। नारायणपुर में खेती को उन्नत बनाने, लोगों को नए रोजगार देने और गांवों में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने के लिए खास योजनाएं चलाई जा…
सी.ई.ओ. क्रेडा ने जल जीवन मिशन फेज-2 में 32 करोड़ के घोटाले के लिए दुर्ग संभाग के अधिकारी को जारी किया निलंबन का नोटिस…… घबराये कर्मचारी ने लगाया झूठा प्रताड़ना का आरोप और हाई कोर्ट में प्रमोशन के विचाराधीन मामले से जोड़ा श्री राजेश सिंह राणा द्वारा विगत वर्ष जनवरी 2024 में क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त से ही क्रेडा द्वारा स्थापित किये जाने वाले समस्त संयंत्रों के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री राणा द्वारा इसके लिए सतत् रूप से फील्ड में भी अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्वयं…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कुछेक न्यूज़ चैनल/पोर्टल द्वारा आजकल बिना जानकारी के भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। जबकी न्यूज़ चैनल/पोर्टल का कर्त्वय जनता को सच्चाई से रूबरू करवाना है ना कि भ्रामक खबर फैला कर किसी पर जबरन कीचड़ उछालना। ऐसा ही एक मामला क्रेडा विभाग से भी सामने आया है। कुछेक अधिकारीयों की झूठी शिकायत पर एक न्यूज़ पोर्टल द्वारा भ्रामक खबरों को फैलाया जा रहा है, जिसके खिलाफ अब क्रेडा के अधिकारियों/कर्मचारियों ने कार्यवाही के लिए आवाज उठाई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी और प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल, दिनांक…
प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू पहुंचे मतदान सामग्री वितरण केंद्र …. लिया व्यवस्थाओं का जायजा… मतदान कर्मियों को सफलतापूर्वक चुनाव ड्यूटी संपन्न कराने दी हार्दिक बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं…. राजनंदगांव/डोंगरगांव //- तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड में विकासखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए (सेजस) स्वामी आत्मानंद विद्यालय को सामग्री वितरण केंद्र बनाया गया है। जहां पर आज सुबह सात बजे “छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी मोर्चा” के प्रदेश संयोजक एवं “प्रधान पाठक मंच छत्तीसगढ़” के प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू ने सामग्री वितरण केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा मतदान कर्मियों से मिलकर सभी को सफलतापूर्वक…
मंत्रिपरिषद के निर्णय दिनांक – 22 फरवरी 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-2025 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा बजट अनुमान वर्ष 2025-2026 का विधानसभा में उपस्थापन के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के किसानों को नवीन उन्नत किस्मों और गुणवत्ता युक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने…
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में छत्तीसगढ़ सरकार केबिनेट की बैठक शुरू हुई।
जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर, 22 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छाशक्ति होती है और वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में 25 फरवरी को गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र मुख्यमंत्री श्री साय ने जनता का आभार जताया, प्रदेश के विकास में निरंतर समर्पण का संकल्प दोहराया रायपुर, 21 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं…
नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री श्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर अपना जन्मदिन नन्ही मुस्कानों के साथ सादगीपूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने विशेष दिन को इन नन्हीं मुस्कानों के साथ साझा कर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग की खुशियों में भागीदार बनना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बालिका गृह में बच्चियों के संग केक काटा, उनके साथ समय बिताया और उनकी मासूम…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 61वें जन्मदिवस पर अपनी माता से लिया आशीर्वाद गृह ग्राम में सुभाशीष देने पहुंचे ग्रामीण जशपुर, 21 फरवरी 2025/* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने 61वें जन्मदिवस पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से सपत्नी आशीर्वाद लिया। माता ने उन्हें स्नेह पूर्वक गले लगाते हुए लंबी उम्र के साथ राज्य की उन्नति हेतु उत्कृष्ट काम करने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने मामा श्री विश्राम साय का भी आशीर्वाद लिया। भांजे के जन्मदिन पर उन्होंने भांजे को उत्तम स्वास्थ्य का आशीष दिया। आज बगिया में मुख्यमंत्री श्री साय को जन्मदिन की…
एग्रीस्टेक के तहत छत्तीसगढ़ में 2.64 लाख किसानों का पंजीयन पंजीयन के बाद किसानों का बनेगा सम्पूर्ण डाटाबेस किसानों का यूनिक आईडी, भूमि रिकार्ड, फसल और बीमा का होगा रिकार्ड बार-बार केवाईसी की टेंशन नहीं, एक क्लिक में मिलेगा किसानों को सभी स्कीम का लाभ रायपुर 21 फरवरी 2025/ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा एग्रीस्टैक योजना के तहत देश भर के किसानों का डिजिटल डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक 2.64 लाख किसानों का पंजीयन किया जा चुका है तथा 2.63 लाख किसानों को किसान आईडी जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में…
केंद्री नवा रायपुर में 60 एकड़ में बनेगा ट्रेन वाशिंग स्टेशन ट्रेनों की मरम्मत के साथ रखरखाव भी होगा
केंद्री नवा रायपुर में 60 एकड़ में बनेगा ट्रेन वाशिंग स्टेशन ट्रेनों की मरम्मत के साथ रखरखाव भी होगा* रायपुर 21 फरवरी 2025/ नवा रायपुर के केंद्री स्टेशन के पास रेलवे का वॉशिंग स्टेशन बनेगा। इसके लिए 60 एकड़ जमीन का चयन कर लिया गया है। वाशिंग स्टेशन बनने के बाद बोगियों और इंजन की मरम्मत के अलावा रखरखाव शुरू हो जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 1500 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही रेल सुविधाएं बढ़ेंगी। रेल्वे के अधिकारियों के अनुसार खरसिया से रेल लाइन का विस्तार नया रायपुर तक होगा। यहां के ट्रैक को परमलकसा तक जोड़ा जाएगा। उसके…
गरियाबंद। कलेक्टर गरियाबंद ने चुनाव ड्यूटी के दौरान बूथ पर शराब पीकर सोये पाए गये प्रधानपाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। छगन लाल शोनेन्द्र (प्रधानपाठक शापूर्व मा. शाला काटीदादर विखं गरियाबंद ) की नियुक्ति पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान केन्द्र कमांक 72 शास प्राथ शा कुकदा में लगाई गई थी। मतदान दिवस 20.02.2025 को मतदान प्रारंभ होने के उपरात पीठासीन अधिकारी श्री छगन लाल शोनेन्द्र शराब के नशे में धुत होकर मतदान केन्द्र में ही सो गए. जिसके कारण मतदान प्रभावित हुआ, तदपश्चात् चिकित्सकीय जाँच में पीठासीन अधिकारी श्री छगन लाल शोनेन्द्र द्वारा निर्वाचन कार्य के दौरान…
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश में एकतरफा जीत के बाद बीजेपी ने पंचायत चुनाव में भी अपनी बढ़त बरकरार रखी है दूसरे चरण के मतदान के बाद बीजेपी ने कुल 127 जिला पंचायत निर्वाचन में 85 जीत ली है वहीं बीजेपी समर्थित 12उम्मीदवार भी विजय हुये है कुल 97सीटों पर जीत दर्ज कर ली है वहीं कांग्रेस 21निर्दलीय 3 गोंडवाना 1 परिणाम शेष4
दिल्ली की मुख्यमुंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को पोर्टफोलियो आवंटित कर दिया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग अपने पास रखे हैं. मंत्री प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है. मंत्री आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और…
राजिम कुंभ कल्प में पहुंचा 12 साल का नागा बाबा, बना कौतूहल का विषय कठिन परीक्षा के बाद नागा साधु बनने होते हैं गरियाबंद 20 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प में विभिन्न क्षेत्रों से नागा साधु संत पहुंचे हुए हैं। इन नागा संतों के बीच एक 12 साल का नागा बाबा श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। नागा बाबा का नाम देवागिरी महाराज है, जो जूना अखाड़ा के 13 मणि जगरामा परिवार में शामिल हुआ है। कक्षा छटवीं तक पढ़ा नरसिंगपुर जिले का रहने वाला ये बाल नागा धर्म की रक्षा और ईश्वर प्राप्ति के लिए नागा…
नषीली दवाईयों के रोकथाम के लिए जिले के मेडिकल स्टोर्स का किया गया औचक निरीक्षण अनियमितता पाये जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओं नोटिस किया गया जारी गरियाबंद 20 फरवरी 2025/ राज्य में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों एवं कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा जिला स्तरीय एनकॉर्ड बैठक में स्वापक औषधि मनः प्रभावी (नशीली) पदार्थों की अवैध बिक्री तथा दवाओं की नशे के रूप में दुरुपयोग होने पर चिंता व्यक्त करते हुए औषधि प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशानुसार नशीली दवाओं के अवैध व्यापार…
बिग ब्रेकिंग ðððð छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध समाजसेवी और RTI कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने धमतरी के एक निवासी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि धमतरी का 55 वर्षीय नीलेश रायचूरा पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर उनके परिवार, उनकी छोटी बेटी और पत्नी के खिलाफ अभद्र, फूहड़ टिप्पणियां और गाली-गलौज कर रहा है। कुणाल शुक्ला ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इन टिप्पणियों को नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन जब यह व्यवहार असहनीय हो गया तो उन्होंने कार्रवाई का फैसला लिया। उन्होंने 19 सितंबर 2024 को रायपुर…
नया दुकान एवं स्थापना अधिनियम: आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि रायपुर 20 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और उपभोक्ताओं…
छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग: इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात रायपुर, 20 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (geo-mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और…
जब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ – मंच पर दिखी खास आत्मीयता नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया—और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के…
Google Pay चलाने वालों को लगा तगड़ा झटका! अब फ्री में नहीं कर पाएंगे पेमेंट्स, ऐसे लेनदेन पर देना होगा चार्ज Google Pay का इस्तेमाल आमतौर पर मोबाइल रिचार्ज, बिजली और गैस बिल भरने जैसी सेवाओं के लिए किया जाता है. लेकिन अब अगर आप बिजली, गैस या अन्य यूटिलिटी बिलों का भुगतान Google Pay से करते हैं, तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google Pay ने अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड से किए गए बिल पेमेंट पर सुविधा शुल्क (Convenience Fee) लगाना शुरू कर दिया है. पहले यह सेवा यूजर्स मुफ्त में…
मतदान के दौरान ईवीएम की फोटो वीडियो खींचकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले मनीष सिंह पर दर्ज हुई एफआईआर *मतदान की गोपनीयता भंग करना है लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत है दंडनीय अपराध* रायगढ़, 19 फरवरी 2025/नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम की फोटो वीडियो खींचकर सोशल मीडिया में उसे वायरल कर मतदान की गोपनीयता भंग करने वाले मनीष सिंह उर्फ बिहारी बाबू, निवासी टुरकुमुड़ा थाना जुटमिल तहसील व जिला रायगढ़ पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128, 131 तथा 132 में दिये गए प्रावधान एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।
राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर फर्जी महिला टीटीई गिरफ्तार… जीआरपी पुलिस ने यात्रियों की टिकट चेक कर रही महिला को किया गिरफ्तार..!! महिला वेटिंग रूम में यात्रियों की टिकट चेक कर रही थी फर्जी टीटीई..!! महिला ने पहन रखी थी टीटीई की ड्रेस और गले में डाल रखा था फर्जी आई कार्ड..!! रेलवे अफसर की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने महिला को किया गया गिरफ़्तार..!! आईकार्ड में काजल सरोज लिखा हुआ है.. इस महिला का नाम..!!..
दिल्ली।शालीमार गार्डन से बीजेपी विधायक विधायक रेखागुप्ता दिल्ली की नई सीएम घोषित की गई है वे कल दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण करेगी।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025: शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन की तैयारियां जोरों पर, 5,000 से अधिक प्रतिभागियों की होगी भागीदारी रायपुर,19 फरवरी 2025// अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 शांति, फिटनेस, सामुदायिक भावना और बस्तर की अछूती सुंदरता का उत्सव मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। इस मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें 5,000 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने, शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करने के उद्देश्य से अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2025 का…
दिल्ली। रेखा गुप्ता बन सकती है दिल्ली की नई सीएम रेस मे सबसे आगे नये सीएम का शपथ ग्रहण 20फरवरी को 12बजे होगी।
पंचायत चुनाव : शिक्षक पत्नियों ने गाढ़े जीत के झंडे,गरियाबंद ब्लॉक में दो सरपंच एक जनपद सदस्य निर्वाचित गरियाबंद। त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के मतदान संपन्न हो गये जिसमें गरियाबंद ब्लॉक व मैनपुर ब्लॉक में चुनाव पूर्ण हुये इस चुनाव में गरियाबंद ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत आमदी और बिंद्रानवागढ़ में महिला सरपंच चुनी गई जिनके पति शिक्षक है गरियाबंद ब्लॉक के बिंद्रानवागढ़ ग्राम पंचायत से दूसरी बार सरपंच बनी श्रीमती शेब्या ठाकुर ने अनारक्षित मुक्त सीट से 123मतों से शानदार जीत दर्ज की उनके पति प्रधानपाठक है इनके पिता रिटायर्ड प्रधानपाठक है वहीं ग्रामपंचायत आमदी से…
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से पत्रकार अजय देवांगन के एंट्री से मची खलबली राजिम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत गरियाबंद के क्षेत्र क्रमांक 3 से संपादक एवं पत्रकार अजय कुमार देवांगन ने नामांकन पत्र भरकर खलबली मचा दी है उनका चुनाव चिन्ह दो पत्ती छाप है। इन दिनों वह चुनाव प्रचार के लिए अपने साथ में लावलश्कर नहीं ले जा रहे हैं बल्कि वह खुद चलकर क्षेत्र के सभी 30 गांव में शनै शनै पहुंच रहे हैं वहां की महिलाएं युवाओं और उम्र दराज बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रहे हैं। खास बात क्या है कि वह महिलाओं के…
आम जनता के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम ने कहा कि आज हुए एमओयू से प्रशासनिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन और नीति-निर्माण में क्रांतिकारी बदलाव आएंगे। ई-गवर्नेंस और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को मिलेगा बढ़ावा मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि ई-गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, शिकायत निवारण तंत्र और योजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं को इस पहल से नया आयाम मिलेगा। इस एमओयू से न केवल सरकारी कर्मचारियों और युवाओं के कौशल विकास और क्षमता उन्नयन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि शासन की योजनाओं को अधिक प्रभावी और सुगम बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगेगी और…
श्रीमती शेब्या ठाकुर बनी बिंद्रानवागढ़ की सरपंच चतुष्कोणीय मुकाबले मे पायी शानदार जीत गरियाबंद। गरियाबंद जिले के विधानसभा मुख्यालय के ग्राम पंचायत बिंद्रानवागढ़ मे बहूचर्चित चतुष्कोणीय मुकाबले मे श्रीमती शेब्या ठाकुर (दीवान )ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी नंद किशोर ध्रुव को 123मतों से पराजित कर अपना सीट वापस लिया। अवगत हों की ग्राम बिंद्रानवागढ़ पंचायत के अजेय योद्धा रहे स्व .हरपाल सिंह ठाकुर की पुत्र वधू शेब्या ठाकुर जिनके ससुर स्व .हरपाल सिंह लगातार चार पाँच बार सरपंच रहे उनके मृत्यु उपरांत बिंद्रानवागढ़ पंचायत की सरपंच की कुर्सी दो कार्यकाल के लियॆ दूसरे खेमे मे चली गयी थी अपनी खोई प्रतिष्ठा…
वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट तैयारियां: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श रायपुर, 17 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित थे। बैठक में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, मछली पालन, पशुपालन विभाग, ग्रामोद्योग, स्कूल शिक्षा, सामान्य…
राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन: नक्सलवाद पर लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत, दशकों बाद बस्तर के गांवों में गूंजेगा लोकतंत्र का स्वर जनता ने चुना विकास का मार्ग, हिंसा को दिखाया बाहर का रास्ता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 17 फरवरी 2025 – छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में लोकतंत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। बस्तर संभाग, जो दशकों तक नक्सलवाद के साए में रहा, अब लोकतंत्र के उजाले की ओर बढ़ रहा है। सुकमा और बीजापुर जिले के अनेक मतदान केंद्रों पर पहली बार अनेक दशकों के बाद ग्रामीण पंचायत चुनाव में मतदान कर रहे…
छत्तीसगढ़ में डेयरी विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, किसानों की बढ़ेगी आय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार पशुपालन को बना रही समृद्ध ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के मार्गदर्शन में तैयार हुआ पायलट प्रोजेक्ट, डेयरी उद्योग को मिलेगी नई दिशा रायपुर, 17 जनवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कहा कि छत्तीसगढ़ में श्वेत क्रांति की तर्ज पर डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने और किसानों व पशुपालकों की आय दोगुनी करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायतीराज चुनाव का मतदान जारी है ग्रामीण गांव की सरकार चुनने उत्साह से मतदान कर रहे है जिसमें पंच सरपंच जनपदसदस्य जिला पंचायत सदस्यों के लियॆ मतदान हो रहा महिलाएं बड़ी संख्या में वोट कर रही। देर शामतक नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगजनों के सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद रायपुर 16 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के द्वारा आयोजित दिव्यागजन सामूहिक विवाह समारोह में 31 दिव्यांग जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखी वैवाहिक जीवन की मंगलकामना करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और दिव्यांगजनों के उत्थान का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। यह आयोजन भी देवतुल्य दिव्यांगजनों की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…
योगी सरकार के फैसले से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, 44 डीआईओएस समेत 100 से ज्यादा अधिकारियों को भेजा नोटिस लखनऊ। यूपी की योगी सरकार , राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व सुविधाएं सुधारने के लिए नियमित निरीक्षण करवा रही है। लेकिन, कई मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप निदेशक व डीआईओएस इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इस पर विभाग ने लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर समेत 44 जिलों के डीआईओएस (44 DIOS) सहित 100 से ज्यादा अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। अधिकारियों को निरीक्षण कर परख एप पर निरीक्षण आख्या भी अपलोड…
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखण्ड में सोमवार 17 फरवरी को होगा मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण मतदान दल हुए मतदान केन्द्रों के लिए रवाना कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने दी शुभकामनाएं गरियाबंद 16 फरवरी 2025/ त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखण्ड में प्रथम चरण का मतदान सोमवार 17 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के…
सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में गांव का विकास है एकमेव लक्ष्य.. जिला मुख्यालय राजनांदगाँव से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम- मोखला जो कि राजनांदगांव अंचल में संस्कृति और लोक कला के लिए जाना पहचाना जाने वाला गांव है।यहां त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में वर्तमान में श्रीमती चुम्मन हेमशंकर साहू जिसका निर्वाचन निशान चश्मा छाप है, को लोगों का प्यार एवं स्नेहाशीष व्यापक तौर पर मिल रहा है। क्योंकि ग्राम के लोग गांव में सद्भाव का माहौल चाहते हैं। मोखला सर्वाधिक शिक्षित गांव है अतः यहां के लोग विकास की रफ़्तार के साथ ही मैत्रीपूर्ण शांतिपूर्ण सद्भाव का वातावरण चाहते हैं ।इसलिए श्रीमती…
रायपुर।नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने महापौर अध्यक्ष के चुनाव में 56.04%वोट प्राप्त कर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर 10में 10 सीट प्राप्त किया। वहीं कांग्रेस 31.25% वोट प्राप्त कर निराशाजनक प्रदर्शन किया। वहीं पार्षद के चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर46.62%रहा वहीं कांग्रेस को 33.58% वोट शेयर के साथ निराशाजनक प्रदर्शन किया।
काजल को दिलाया न्याय, आरोपीयों को मिली आजीवन कारावास तत्कालीन एएसपी लखन पटले और तत्कालीन सीएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की 5 टीमें हर पहलुओं पर जाँच का नतीजा आरोपियों को मिली आजीवन कारावास पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने युवती काजल मसंद को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया था क्योंकि वे उसकी आबरू लूटने में असफल हो गए थे, इस मामले में आरोपियों का वहशीपन भी सामने आया है 200 से अधिक लोगों से पूछताछ, साइबर सेल के साथ एक टीम इलाके के सैकडो सीसीटीवी फुटेज की चेक एडिशनल एसपी लखन पटले एवं सीएसपी दीपक…
रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश मे आज़ संपंन्न हुये मतगणना उपरांत नगरीय क्षेत्र मे प्रभावी आचार संहिता शून्य घोषित कर समाप्त कर दिया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण, छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर, 15 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया। *भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे –…
चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य – दीपक बैज रायपुर/15 फरवरी 2025। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य है। कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत और एक जुटता से चुनाव लड़ा। हमारे सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा थे। कांग्रेस ने पूरे चुनाव में अपने सिद्धांतों पर समझौता नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव के पहले से ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही थी। पहले चुनाव को टालने की कोशिश हुई, फिर चुनावो…
निकाय चुनाव में जीत ऐतिहासिक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा के प्रति जनता के विश्वास की जीत रायपुर 15 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा क्योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर विश्वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीनों में…
बस्तर नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा कांग्रेस की प्रत्याशी देवकी भद्रे ने चुनाव जीता कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 2960 वोट, भाजपा प्रत्याशी सुनीता नाग को मिले 2153 वोट *l15 वार्डों में कांग्रेस ने 8 में जीत दर्ज की भाजपा ने जीते 7 वार्ड देवकी भद्रे ने भाजपा प्रत्यासी को 807 से अधिक मतों से दी मात कांग्रेस पार्टी की एकजुटता ने बस्तर नगर पंचायत में बड़ी जीत दिलाई है, जिसमें पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती देवकी भद्रे ने भाजपा प्रत्यासी श्रीमती नाग को 807 मतों से मात दे कर नगर प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। नगर पँचायत में…
सूरजपुर : रिटायरमेंट से महज 14 दिन पहले रिश्वतखोरी में फंसे जिला शिक्षा अधिकारी, ACB ने रंगे हाथों दबोचा… सूरजपुर। जिले में रिटायरमेंट से महज 14 दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रामललित पटेल रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गए। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने उन्हें एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। शिक्षा विभाग में प्रतिपूर्ति राशि जारी करने के एवज में वह निजी स्कूल संचालकों से कमीशन वसूल रहे थे। यह मामला सिर्फ एक घूसखोरी की घटना नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार के एक लंबे इतिहास का हिस्सा है। पटेल पर पहले भी 34 लाख के मिलेट…
एसीबी के हत्थे चढ़ा भ्रष्ट रेंजर रायगढ़। घटना का विवरण इस प्रकार है कि सरपंच बजरंग लाल सिदार ग्राम पंचायत खड़गांव जिला रायगढ़ के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है ।आवास निर्माण हेतु ग्राम पंचायत के ग्राम खड़गांव में शासकीय भूमि का चयन कर पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया था। चयनित भूमि में आवास निर्माण हेतु उसे आवासीय भूमि में परिवर्तित करने के लिए सरपंच के द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को एक आवेदन दिया गया था जिस पर कलेक्टर के यहां से…
राजिम कुंभ कल्प मेले में तैनात सुरक्षा बलों की अनोखी पहल मेले में घूमने आए नन्हे बच्चों के हाथों में बांधा गया सुरक्षा बैंड। सुरक्षा बैंड में है, नन्हे बच्चों के परिजनों का नाम और मोबाइल नंबर । गरियाबंद — राजिम कुंभ कल्प मेला के शुरुवाती दिनों से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू होने लगती है। सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए मेले में तैनात सुरक्षा बलों के द्वारा एक अनोखी पहल का शुरूआत किया जिसका नाम है *सुरक्षा बैंड* । यह सुरक्षा बैंड नन्हे बच्चों के लिए हैं जो अपने परिवार के साथ मेले…
पंचायत चुनाव में मतदान कर्मियो के सुविधाओ का रखे पूरा ख्याल….. गरम भोजन, साफ व स्वच्छ पेयजल, नाश्ता, गरम चाय सहित ठहरने, सोने आदि की हो पर्याप्त व्यवस्था .. पोलिंग बूथों में हों पूरी सुविधाएं – “छग प्रधान पाठक मंच” रायपुर //- “प्रधान पाठक मंच छत्तीसगढ़” के प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक…. …… राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर…
प्रयागराज महाकुंभ 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने त्रिवेणी संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायपुर 13 फरवरी 2025/ महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाकुंभ को सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व बताते हुए कहा कि यह भारतीय संस्कृति की अनंत शक्ति और सनातन परंपराओं की जीवंतता…
बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मेहमान अरेल घाट पहुंचे घाट से मोटर बोट के जरिए पहुंचे त्रिवेणी संगम के लिए महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में सभी ने लगाई आस्था की डुबकी
गरियाबंद। गरियाबंद नगर में एक शराबी शिक्षक शराब के नशे में गली में शराब के नशे में मदहोश होकर गली में पड़े मिले। गत दिन शाम को गरियाबंद वार्ड नंबर 2की गली में एक प्रधानपाठक शराब के नशे में मदहोश टल्ली होकर रोड पर पड़ा मिला नशा इस कदर छाया की बेहोशी की हालत में गली में पाया गया। गरियाबंद ब्लॉक के प्राथमिक शाला प्रधान पाठक अखिलेश ठाकुर है जो उसी मोहल्ले में किराए के मकान लेकर रहते है इस शराबी शिक्षक पूरे शिक्षक समुदाय को कलंकित करता नजर आता है इसप्रकार के शराबी शिक्षकों पर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही…
बिग ब्रेकिंग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना राज्यपाल श्री रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष श्री रमन सिंह भी हैं साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवार जन भी हैं उपस्थित महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाएंगे रायपुर, 12 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना होंगे। इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 8:25 बजे रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान एवं पूजन-अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री 12:50 बजे छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे, जहां वे राज्य सरकार…
कब्रिस्तान में भी घोटाला : 17.82 लाख की दीवार महीने भर में ढही, सदर-ठेकेदार की मिलीभगत उजागर !… बालोद।* जिले के दल्ली राजहरा स्थित मुस्लिम कब्रिस्तान में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। शासन द्वारा 17.82 लाख रुपये खर्च कर बनाई गई बाउंड्री वॉल महज एक महीने में ही भरभरा कर गिर गई। यह दीवार कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी, लेकिन इसकी निर्माण गुणवत्ता इतनी कमजोर थी कि अब वहां जानवरों का जमावड़ा लग गया है, जिससे मृतकों की शांति भंग हो रही है। मौन है जिम्मेदार, उठ रहे गंभीर सवाल : कब्रिस्तान की देखरेख की जिम्मेदारी मुस्लिम…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए पहुंचेंगे प्रयागराज मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण रायपुर, 12 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) का दौरा किया और छत्तीसगढ़ से कुंभ स्नान हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल और संचालक श्री अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी (गुरुवार) को महाकुंभ स्नान के…
राज्यपाल श्री रमेन डेका राजिम कुंभ कल्प के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुए राजिम कुंभ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक – राज्यपाल श्री डेका प्रयागराज में महाकुंभ और राजिम में कुंभ कल्प का भव्य आयोजन एक अनोखा संयोग साधु-संतों की मौजूदगी में राजिम कुंभ कल्प का हुआ भव्य शुभारंभ गरियाबंद 12 फरवरी 2025/ त्रिवेणी संगम राजिम के पावन तट पर नवीन मेला मैदान राजिम-चौबेबांधा में आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले 15 दिवसीय राजिम…
शिक्षक भर्ती न्यूज़ : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2023: सहायक शिक्षक पद के लिए पंचम चरण की चयन सूची जारी…
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2023: सहायक शिक्षक पद के लिए पंचम चरण की चयन सूची जारी… *रायपुर।* छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने बहुप्रतीक्षित सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के पंचम चरण की प्राविधिक चयन सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 2,613 अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट और रोस्टर क्रम के आधार पर शामिल किया गया है। *न्यायालय के आदेश के अनुरूप चयन सूची तैयार :* इस चयन प्रक्रिया में माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ द्वारा याचिका क्रमांक 925/2025 (आदेश दिनांक 03.02.2025) एवं 1179/2025 (आदेश दिनांक 10.02.2025) में पारित निर्देशों का पालन किया गया है। जिन अभ्यर्थियों का चयन इन याचिकाओं के…
गरियाबंद पुलिस द्वारा की तत्परता से ग्राम कोपरा पैरावट में लगी आग पर काबू पाया गया। पैरावट में लगी आग से आस-पास के घरों को हो सकता था नुकशान। पैरावट में लगी आग को बुझाने के लिए राजिम मेला में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तत्काल रवाना कर आग में पाया गया काबू। गरियाबंद :- आज दिनांक 12.02.2025 को थाना प्रभारी पाण्डुका उप निरीक्षक जय प्रकाश नेताम को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोपरा के साहू पारा में एक किसान वाल्मिकी साहू के पैरावट में आग लग गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना…
दंतैल हाथी ने पटक कर ग्रामीण को पटक लाश को किया छत विक्षत , ग्रामीण वन विभाग पर लगा रहे गंभीर आरोप घरघोड़ा वन वन परिक्षेत्र से बड़ी घटना सामने निकल कर आ रही है जिसमे घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के बरौद बीट में जंगल गये ग्रामीण को दंतैल ने पटककर मौत के घाट उतार दिया है। घटना कल की दोपहर की बताई जा रही है घटना से घरघोड़ा वन विभाग पुरी तरह अनजान था क्यों की वन विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र में 1 हांथी के होने की जानकारी नहीं थी। इससे स्पष्ट होता है की वन विभाग की…
राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति पहले दिन बॉलीवुड पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर की होगी शानदार प्रस्तुति गरियाबंद 11 फरवरी 2025/ राजिम कुंभ कल्प के मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे से स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुति होगी। पहले दिन मुख्य मंच पर बॉलीवुड पार्श्व गायिका मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति होगी। कुंभ कल्प के पहले दिन 12 फरवरी को लुक प्रसाद यादव द्वारा राउत नाचा, श्रीमती मीना साहू की पंडवानी,…
गरियाबंद। वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले, राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान मेला प्रारंभ दिनांक 12.02.2025 से 26.02.2025 (महाशिवरात्रि) तक कुल 15 दिवस, मेला क्षेत्र के आसपास स्थित, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, राजिम (बाह्य), जिला-गरियाबंद, देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, गोबरा नवापारा, जिला – रायपुर तथा देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान, मगरलोड, जिला- धमतरी, कुल 06 देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें बंद रखने हेतु आदेशित करता है।
राजिम कुंभ कल्प 2025: धर्म, आस्था और संस्कृति का त्रिवेणी संगम 12 फरवरी से 26 फरवरी तक होगा मेला का आयोजन राज्यपाल श्री रमेन डेका 12 फरवरी को करेंगे शुभारंभ लगभग 54 एकड़ नवीन मेला स्थल मैदान में लगेगा भव्य मेला गरियाबंद 11 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। इस बार राजिम कुंभ कल्प लगभग 54 एकड़ क्षेत्र में फैले नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा। राजिम कुंभ (कल्प) 12 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। राज्यपाल…
छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम कुंभ कल्प के स्वागत के लिए तैयार – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिवरीनारायण मेला: मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से आस्था पर्व में सहभागिता की अपील की रायपुर 11 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम कुंभ कल्प और शिबरीनारायण मेले की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 फरवरी से महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के त्रिवेणी संगम पर प्रारंभ हो रहा राजिम कुंभ कल्प न केवल छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का जीवंत संगम भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम, जिसे ‘छत्तीसगढ़…
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग, प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील रायपुर, 11 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री दयानंद ने कहा…
आईएएस रिचा प्रकाश चौधरी को वाणिज्य विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया… *नई दिल्ली, 10 फरवरी 2025:* भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर की 2014 बैच की आईएएस अधिकारी रिचा प्रकाश चौधरी को वाणिज्य विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्षों के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी होगी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती रिचा प्रकाश चौधरी को जल्द से जल्द नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि अधिकारी नियुक्ति पत्र जारी…
विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन की नई इबारत: 985 आत्मसमर्पण, 1177 गिरफ्तार रायपुर, 10 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नक्सल उन्मूलन के प्रयासों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। सरकार द्वारा लागू की गई प्रभावी नीतियों और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण ने राज्य में स्थायी शांति और सुरक्षा का माहौल बनाया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बीते 13 महीनों में 305 नक्सली मारे जा चुके हैं, 1177 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 985 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण…
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा* केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्थापित कर रहा है नए मानक – मुख्यमंत्री श्री साय *आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार में अपूर्व योगदान के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार* रायपुर, 9 फरवरी 2025: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने संसद में दिए अपने वक्तव्य में बताया कि भारत में मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर और अंडर-फाइव मृत्यु दर में गिरावट की दर…
ð¹ नेशनल पार्क एरिया मुठभेड़ में मारे गये 31 माओवादियों में से अभी तक 05 माओवादियों की शिनाख्त हुई है l शेष मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है । ð¹कुख्यात और भयानक माओवादि West Bastar Division Secretary DVCM हुंगा कर्मा & PLGA प्लाटून नम्बर 11 कमाण्डर मंगु हेमला & अन्य हिंसक माओवादी मारे जाने से नक्सल आतंक से क्षेत्रवाशियो को मिली बड़ी राहत l ð¹ मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle, .303 Rifle, रॉकेट लॉचंर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ । ð¹पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ श्री अरुण देव गौतम,…
बिलासपुर: भाजपा पार्षद प्रत्याशी मतदाताओं को पैसे बांटते रंगे हाथों पकड़े गए, जनता ने किया विरोध ;वीडियो वायरल… *बिलासपुर।* नगरीय निकाय चुनाव में धनबल के दुरुपयोग का एक बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 07 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्याम कार्तिक को मतदाताओं को नकद पैसे बांटते हुए स्थानीय निवासियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। यह घटना पंचशील नगर, यदुनंदन नगर के पास हुई, जहां सतर्क नागरिकों ने प्रत्याशी को घेर लिया और उनके द्वारा बांटे जा रहे पैसों को नाले में फेंक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया हाइलाइटर्स: • 2017 में इराक भेजे गए व्यक्तियों में से कुछ ISIS से जुड़े थे, इस नेटवर्क का ऑपरेशन अब रायपुर और नागपुर तक फैल चुका है। • तीनों आरोपी जिनमें से सभी रायपुर में पांच साल से रह रहे थे, इराक जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिनमें भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी शामिल हैं। रायपुर, 10 फरवरी 2025: छत्तीसगढ़ एंटी टेररिज़म स्क्वाड (ATS) और महाराष्ट्र ATS ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत तीन संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार…
आयुष्मान योजना अंतर्गत फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण : 15 अस्पतालों का पंजीयन निरस्त रायपुर, 10 फरवरी 2025/छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत फर्जी दावों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के 28 अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के बाद 15 अस्पतालों का पंजीयन एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया, जबकि 4 अस्पतालों को 6 माह के लिए, 4 को 3 माह के लिए…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पर्वतारोही निशा यादव को किलिमंजारो फतह पर दी बधाई संकल्प, संघर्ष और सफलता की प्रतीक बनी छत्तीसगढ़ की बेटी: मुख्यमंत्री रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा लहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और…
नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा – मुख्यमंत्री नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में मिली ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री ने दी सुरक्षाबलों को बधाई रायपुर, 9 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता को नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि बस्तर अब गनतंत्र से गणतंत्र की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के कुशल…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धमतरी में विशाल रोड शो, जनता का मिला भरपूर समर्थन नगर निकाय में भाजपा की जीत से धमतरी को मिलेगा ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ धमतरी/रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धमतरी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के विशाल रोड शो में शामिल हुए, जहाँ रोड शो को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सड़कों के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के गगनचुंबी नारों से पूरा धमतरी शहर गूँज उठा। श्री साय ने जनता से कमल का बटन दबा कर…
सिविल लाइन थाने के बाद सकरी थाने में भी हुई व्याख्याता राम प्यारे कश्यप की धोखाधड़ी की शिकायत। सिविल लाइन पुलिस ने विगत दिनों राम प्यारे कश्यप को थाने बुलाकर सिर्फ खानापूर्ति कर छोड़ दिया था? अब देखना है दूसरी शिकायत पर सकरी पुलिस क्या एक्शन लेती है या वो भी खानापूर्ति कर छोड़ देगी? बिलासपुर/ एक व्याख्याता राम प्यारे कश्यप जिसकी दो दो थानो में धोखाधड़ी की शिकायत एक को ट्रांसफर का फर्जी पत्र देकर और दूसरे को नौकरी लगाने के नाम पर लाखो रूपये की धोखा धडी की शिकायत की गई जिसमें सिविल लाइन थाने में पहली…
ð« *नेशनल पार्क मुठभेड़* ð« *जिला बीजापुर* ð« *दिनांक 09/02/2025* ð« *Update @ 1200 बजे* ⚫ *नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 12 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद* ⚫ *मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l* ⚫ *मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l* ⚫ *मुठभेड़ में शहीद हुए 2 जवान l* ⚫ *मुठभेड़ में अन्य 2 जवान घायल l* ⚫ *दोनो घायल जवान की हालत खतरे से बाहर है और उसे हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए निकाला जाएगा l* ⚫ *अतिरिक्त बल को Re-enforcement के लिए भेजा गया* ⚫…
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो भाजपा को जिताएं, रायपुर में कमल खिलाएं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय *रायपुर|* नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर को दिलाएं। रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए। हम रायपुर नगर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य…
जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो – भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने जनता से की अपील अटल विश्वास पत्र में किया गया हर वादा होगा पूरा: ट्रिपल इंजन की सरकार में होगा बड़ी तेजी से विकास नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताकर ट्रिपल इंजन सरकार बनाएं – मुख्यमंत्री जगदलपुर/रायपुर, 8 फरवरी 2024 | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें भारी जनसमर्थन देखने को मिला। एयरपोर्ट से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों…
सभी विभागों में ई-आफिस का पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ई-ऑफिस: छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन और पारदर्शिता की ओर एक और बड़ा कदम मंत्रालय के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रारंभः 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी ई-ऑफिस से जुड़े सक्ती जिले में ई-ऑफिस की शुरूआत रायपुर 7 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार सुशासन को सशक्त बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में, 1…
स्कूल मे शराब पीकर सोये पाये गये दो शिक्षक एक निलंबित दूसरे के निलंबन क़ा प्रस्ताव जे डी को भेजा गरियाबंद। गरियाबंद ब्लॉक के आश्रम शाला भौंदी मे शराब पीकर सोये मिले दो प्रधान पाठक जिसमें भागवत राम ध्रुव प्रधान पाठक माध्यमिक शाला व दामधर नेताम प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की शिकायत ग्रामीणों ने बीईओ गरियाबंद को की बीईओ गरियाबंद ने दोनों क़ा मेडिकल करवाया जिसमें शराब सेवन सिद्ध पाया गया गया। जिसका प्रतिवेदन बीईओ ने जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद को भेजा जिस पर कार्यवाही करते हुये माध्यमिक प्रधान पाठक भागवत ध्रुव के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु संभागीय संयुक्त संचालक…
वनों को आग से बचाने वन विभाग की पहली प्राथमिकता रहेगी – डीएफओ श्री लक्ष्मण सिंह गरियाबंद 07 फरवरी 2025/ वनमंडलाधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह ने आज वन विभाग के ऑक्शन हाल में वन विभाग के अधिकारी – कर्मचारियों और वन समितियों के सदस्यों को जंगलों को आग से बचाने के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वनमण्डलाधिकारी श्री सिंह ने जंगलों को आग से बचाने के लिए सभी से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर आम जनता से जंगलों को अग्नि से सुरक्षा के लिए अपील करें। कार्यशाला में बताया गया कि अग्नि सीजन 15 फरवरी…
