Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
गरियाबंद पुलिस द्वारा सट्टा पट्टी लिखते हुए आदतन सटोरिया को किया गिरफ्तार। कार्यवाही थाना गरियाबंद। गरियाबंद – गरियाबंद वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के द्वारा अपने थाना क्षेत्र के मुखबिर एवं थाना पेट्रोलिंग को सक्रिय किए। आज टाऊन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि काली मंदिर के पीछे हनीफ खान उर्फ हन्नु नाम का व्यक्ति अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लिखकर सट्टा-पट्टी खिला रहा है कि सूचना तस्दीक…
बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, 3700 करोड़ से अधिक के हुए करार छत्तीसगढ़ सरकार ने नैसकॉम, आईईएसए एवं टाई बैंगलोर के साथ एमओयू पर किया साइन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में उद्योगपतियों और निवेशकों से किया संवाद बेंगलुरू, 26 मार्च 2025- देश की सिलिकॉन वैली के रूप में प्रसिद्ध बेंगलुरु की कई बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बेंगलुरु में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से संवाद कर राज्य में निवेश की…
विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग से मिला छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ रायपुर छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल और नवनियुक्त प्रधानपाठकों ने आज आरंग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश शर्मा से सौजन्य भेंट कर फूलों का गुलदस्ता दिया। जिलाधिकारी रायपुर एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग द्वारा व्यंकटेशवर सिग्नेचर स्कूल उमरिया आरंग के सभागार में समस्त प्रधानपाठकों एवं प्राचार्यो की आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी । बैठक के बाद संगठन से मुलाकात करते हुवे सभी नवनियुक्त प्रधानपाठकों को बधाई देते हुवे विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा जी ने कहा की आप सभी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन…
भाजपा नेता के “”नाती और नत्निन “”के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज ग्राम दीघवाड़ी (मोहला ब्लॉक ) के भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्रा के नाती हर्ष उर्फ़ विमल मिश्रा और उनकी नत्निन नेहा उर्फ़ मुस्कान मिश्रा ने आतरगाव निवासी अविनाश दुबे से क़ृषि विभाग मे नौकरी लगाने के बहाने झाँसे मे लेकर प्रार्थी से 4 लाख 35 हजार रूपये लेकर फर्जीवाड़ा किया है. प्रार्थी द्वारा जैसे ही फ्राड होने की शंका हुई उसके बाद हर्ष उर्फ़ विमल मिश्रा से पैसा वापस करने के लिए कहा गया तो शुरू मे आज दूंगा, कल दूंगा करके 6 माह घुमाया गया. बाद और उनसे…
मेला मड़ाई के आड़ में ग्राम खैरमाल में चल रहा था, खुडखुड़िया का खेल पुलिस ने दबिश दे कर आरोपी को लिया हिरासत में। कार्यवाही थाना अमलीपदर। गरियाबंद मड़ई – गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियां को अपने-अपने थाना क्षेत्रातंर्गत अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा पर लगाम लगाने हेतु कडे निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में थाना अमलीपदर प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर एवं थाना पेट्रोलिंग को सक्रिय किये थे। जो आज दिनांक 26.03.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम खैरमाल में मेला मड़ाई के आड़ में मड़ाई मैदान के बाहर एक व्यक्ति…
नवा रायपुर में अब ई-बसें चलेंगी रायपुर से कनेक्टिविटी होगी आसान बसों के लिए टेंडर जारी रायपुर 26 मार्च 2025/ नवा रायपुर में अब जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने आम लोगों की सुविधा के लिए ई-बसें चलाने का निर्णय लिया है। एनआरडीए ने ग्रास कास्ट कांट्रेक्ट मॉडल (जीसीसी) पर 40 ई- बसों का टेंडर जारी कर दिया है। जीसीसी मॉडल के अंतर्गत ई-बसें और चार्जिंग प्वाइंट बस मालिक की रहेगी। एनआरडीए प्रति किलोमीटर के हिसाब से कॉन्ट्रेक्टर को पेमेंट करेगा। बस टूटने, फूटने चार्जिंग प्वाइंट बनाने की जिम्मेदारी कॉन्ट्रेक्टर की होगी। एनआरडीए इसे…
पीएससी की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम पर एमपी हाई कोर्ट की रोक भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की युगलपीठ (जिसमें मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति विवेक जैन शामिल हैं) ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम पर रोक लगा दी है।कोर्ट ने पीएससी को निर्देश दिया है कि बिना हाई कोर्ट की अनुमति के परिणाम घोषित न किए जाएं। इस मामले में पीएससी सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अगली सुनवाई सात मई को होगी। यह फैसला भोपाल की ममता…
शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करवाई पति की हत्या, गिरफ्तार औरैया। सहार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शादी के महज 15 दिन बाद महिला ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए पति की लोकेशन हत्यारों को बताई और 2 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। पुलिस के मुताबिक, महिला का शादी के बाद भी प्रेमी से संपर्क था। दोनों ने मिलकर साजिश रची और तय योजना के तहत हत्या को अंजाम दिया गया। कॉल डिटेल्स और संदिग्ध गतिविधियों…
हम सबका परम सौभाग्य है कि मायाली में पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का हो रहा वाचन — मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने परिवार सहित कथा में लिया भाग, 27 मार्च को होगा कथा का समापन रायपुर 25 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के मायाली के मधेश्वर महादेव धाम में आयोजित 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा में सहभागी बने और भक्ति-भाव से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति परिवारों के साथ बैठकर कथा का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर शिव महापुराण कथा का श्रवण करने…
परमानंद सेन बने सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के प्रदेश अध्यक्ष, लोकनाथ सेन को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी बलौदाबाजार (24.03.2025)। सेन सामाजिक उत्थान मंच का वार्षिक बैठक विगत 23 मार्च को तिल्दा में सम्पन्न हुआ। जिसमें समिति के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित हुए। सेन संगवारी के प्रदेश संयोजक अधिवक्ता हरेन्द्र उमरे द्वारा बैठक में सर्वप्रथम बताया गया कि सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच अब पंजीकृत संस्था है जिसका पंजीयन क्रमांक 122202518527 है। बैठक में विगत वर्ष के कार्यों की जानकारी और आकड़े प्रस्तुत किये गये, सेन संगवारी वैवाहिक मंच, रोजगार एवं शिक्षा मंच, रक्तदान मंच आदि के कार्यों के…
5 दिवसीय राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर बागबाहरा के समापन अवसर पर बालिकाओं का सम्मान। लोगों को जागरूक करने स्वक्षता, नशा मुक्ति रैली, जागरूकता रैली निकाली गई। महासमुंद – कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद तथा जिला कूड़ो एसोसिएशन महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य आयोजन दिनांक 20 से 24 मार्च 2025 तक सांस्कृतिक भवन बागबाहरा में किया गया। जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर 18 जिलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षकों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण शिविर में…
पुराने सिक्को और नोटो के सभी गवर्नर और खास नम्बर का कलेक्शन है पिथौरा के चरनदीप अजमानी के पास…. पुराने सिक्कों और नोटों का कलेक्शन एक अलग तरह का जुनून है। पिथौरा के कॉइन कलेक्टर्स डॉ एस. एस. तिवारी व चरनदीप अजमानी के पास खासकर पुराने समय के ऐतिहासिक और चांदी के सिक्के और 1 रुपये से लेकर 2000 रुपये के सभी नए पुराने नोटो का अदभुत संग्रह मौजूद है। पुराने सिक्कों का कलेक्शन भी एक अलग ही शौक है। इस तरह की चीजों के कलेक्शन के लिए लंबे समय तक मेहनत और खोज करनी पड़ती है। तब कहीं जाकर…
सिपाही का कारनामा; पहले किशोरी का किया रेप, फिर 4 साल तक यौन शोषण, शादी का दबाव बनाया तो सांप से कटवाया कानपुर: जिले एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रेउना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया. आरोप है कि जब किशोरी ने घरवालों को यह बात बताने वाली थी, तब आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया. इसके बाद 4 साल तक उसका यौन शोषण किया. इस बीच जब किशोरी गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया. इसी बीच युवक सिपाही बन गया तो उसने पीड़िता से…
मकानों के ध्वस्तीकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को फटकार लगाई, कहा- पुनर्निर्माण की देंगे इजाजत नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह प्रयागराज में एक वकील, एक प्रोफेसर और तीन अन्य लोगों के घरों के पुनर्निर्माण की अनुमति देगा, जिन्हें उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के ध्वस्त कर दिया था. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ मकान मालिकों को अपील दायर करने का समय दिए बिना घरों को ध्वस्त करने पर असंतोष व्यक्त किया. पीठ ने कहा कि नोटिस चिपकाकर भेजे गए थे,…
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया रायपुर, 24 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को…
रायपुर। शिक्षकों के पदोन्नति संशोधन घोटाला मे निलंबित संयुक्त संचालक के कुमार के विरुद्ध संस्थित विभागीय जाँच पर अपचारी कर्मचारी केकुमार ने गवाह के बयानों के प्रतिपरीक्षण की माँग विभागीय जाँच अधिकारी से की थी जिस पर विभागीय जाँच अधिकारी जेपी रथ ने गवाह 1.-छोटेलाल 2.-अशोक शर्मा3.चेतन बघेल को बुलाया गया जिनका आज़ प्रतिपरीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्ट कभी भी लागू हो सकती कैशलेस चिकित्सा छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ कि मांग अंतिम चरण मे रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कर्मचारियों की एक सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कैशलेश चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ सरकार से लगातार मांग करते आ रहा है की छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों को मेडिकल कैशलेस की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जल्द से जल्द शासन दिशा निर्देश देवे। कर्मचारी हित में उठाए गए इस मुद्दे को संघ के द्वारा समय-समय पर ज्ञापन के माध्यम से ट्विटर के माध्यम से या मंत्री एवं…
लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल है छत्तीसगढ़ विधानसभा: मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ विधानसभा ने संसदीय परंपराओं में रचा अनुशासन और आदर्श का इतिहास : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रायपुर 24 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेशवासियों की ओर से भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि जब छत्तीसगढ़ विधानसभा अपने गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव मना रही है, तब देश की प्रथम नागरिक हमारे बीच उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में भारत रत्न स्वर्गीय…
गरियाबंद में नेहरू युवा केंद्र की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर खेलेंगे *गरियाबंद।* युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नेहरू युवा केंद्र की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम गरियाबंद में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय वीर सुरेंद्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के प्राचार्य डॉ. आर. के. तलवरे, विशिष्ट अतिथि पुरन लाल कोसरिया (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), गुरुकुल महाविद्यालय से लोकेश मारकंडे (सहायक प्राध्यापक), राहुल कुमार साहू (सहायक प्राध्यापक) उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत माय भारत बैच और माय भारत टी-शर्ट भेंट कर किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता में गुरुकुल महाविद्यालय,…
राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ विधान सभा में आह्वान: नारी सशक्तीकरण और समरसता से बनेगा श्रेष्ठ छत्तीसगढ़ ‘मनखे-मनखे एक समान’ के सिद्धांत से बनेगा समरस छत्तीसगढ़ – राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु *लोकतांत्रिक परंपराओं में छत्तीसगढ़ विधानसभा एक आदर्श उदाहरण – राज्यपाल श्री रमेन डेका* रायपुर, 24 मार्च 2025/भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ विधान सभा के रजत जयंती समारोह में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को 25 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा की बधाई दी और विधान सभा की उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना को स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी…
रायपुर /बिलासपुर/ मुंगेली एल बी संवर्ग के प्रथम मान्यता प्राप्त संगठन का प्रांताध्यक्ष बने कृष्णकुमार नवरंग गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ पं क्र 122201956673 छ ग शासन से मान्यता प्राप्त संगठन का प्रांतीय अधिवेशन ,एवं आमसभा 23 मार्च को सतनाम भवन आरंग रायपुर की गई ,अधिवेशन में संगठन के तीन वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर आगामी तीन वर्ष के लिए पुनः कृष्णकुमार नवरंग को प्रांताध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया ,निर्वाचन पश्चात नवरंग ने अधिवेशन को संबोधित करते हुए आगे रणनीति के तहत एल बी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान के लिए सामुहिक याने सभी संगठन को एकजुट होकर संघर्ष करने की…
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल रायपुर, 23 मार्च 2025/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को प्रातः 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 11.15 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 23 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संघ की पत्रिका “सेवा शिखर” के प्रथम संस्करण का विधिवत विमोचन भी किया। राज्य प्रशासनिक सेवा की भूमिका को बताया शासन का मजबूत स्तंभ मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की योजनाओं और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन उन्हीं के माध्यम से…
बिलासपुर: जब कर्तव्य भूल गया डॉक्टर, नसबंदी के बदले मांगे रुपये, न देने पर ‘नरक’ का श्राप!… *बिलासपुर।* सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपचार और सेवा का दावा तो बहुत किया जाता है, मगर जब डॉक्टर ही मरीजों से अवैध वसूली करने लगे, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। जिला अस्पताल की चर्चित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी एक बार फिर विवादों में हैं। नसबंदी के बदले महिला से 6,000 रुपये मांगने और रकम न देने पर ‘नरक’ भेजने का श्राप देने के आरोप में वह प्रशासन के राडार पर आ गई हैं। वायरल ऑडियो से हुआ बड़ा खुलासा…
आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और मुख्य वक्ता पत्रकार सौरभ द्विवेदी सम्मिलित हुए रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (CASA) की ओर से शनिवार को मायरा रिजॉर्ट में सम्मान समारोह और सुफी नाइट आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य- नए चयनित अधिकारियों, आईएएस पदोन्नत अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान करना और निर्वाचन के माध्यम से नए पदाधिकारियों को संघ का दायित्व सौंपना था। बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित किया और बतौर वक्ता लल्लनटॉप के…
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में गरियाबंद पुलिस को मिली सफलता तीन दिन के भीतर अज्ञात महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा कर मृतिका की पहचान कर, आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। दिनांक 19.03.2025 को ग्राम हाथबाय से गरभनतोरा जाने वाली जंगल में लकड़ी के जले हुए चट्टा में मिला था अज्ञात महिला का जले हुए शव के अवशेष । मामले की खुलाशा करने में गरियाबंद थाना एवं स्पेशल टीम की रही विशेष भूमिका। गरियाबंद – दिनांक 19.03.2025 को सूचना प्राप्त हुआ की ग्राम हाथबाय-गरभनतोरा जाने वाली जंगल में लकड़ी के जले हुए चट्टा में एक अज्ञात महिला…
बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को लेकर विषय बाध्यता मंच द्वारा संयुक्त संचालक बस्तर शिक्षा से मुलाकात किया गया। जगदलपुर= छ.ग.विषय बाध्यता समर्थक सहायक शिक्षक मंच के प्रांतीय संयोजक ऋषिकेश राजपूत के दिशा निर्देश पर बस्तर संभाग स्तरीय पदोन्नति सहायक शिक्षक ( एल.बी.)से शिक्षक (एल.बी.) हेतु पदोन्नति सूची जारी किया गया है। जिस सन्दर्भ में बस्तर शिक्षा संभाग संयुक्त संचालक श्री संजीव श्रीवास्तव सर जी से मुलाकात करते हुए नीलम मेश्राम जी अमित ठाकुर जी द्वारा प्रमुखता से वार्ता किया गया कि को अवगत कराया गया कि शिक्षा सचिव स्तर पर मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव शाय जी के साथ समीक्षा बैठक…
भगत सिंह जी के शहादत दिवस पर देशभक्ति गीतों की संध्या शंकर नगर चौक में, रायपुर,छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा मेरा रंग दे बसंती चोला देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल द्वारा शहीदे आजम सरदार भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की शहादत 23 मार्च को सुबह 11 बजे माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी संध्या 6 बजे से देशभक्ति गीतों की संध्या मेरा रंग दे बसंती चोला कार्यक्रम का आयोजन शंकर नगर भगत सिंह चौक प्रतिमा स्थल के पास किया जाएगा जिसमें देशभक्ति गीतों के माध्यम से अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी…
बालोद : भालू की कब्र से निकला सनसनीखेज सच ! पंजे गायब, रस्सी से बंधा शव-क्या वन विभाग तस्करों के साथ?.. *बालोद।* छत्तीसगढ़ के किल्लोबाहरा जंगल में जो कुछ हुआ, वह केवल एक भालू की मौत नहीं, बल्कि एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है! 24 फरवरी को मिले भालू के शव को बिना पोस्टमॉर्टम गुपचुप दफना दिया गया, और जब 27 दिन बाद उसे निकाला गया तो जो सामने आया, उसने पूरे सिस्टम को झकझोर कर रख दिया। 1 फीट खुदाई में मिले पंजे! 3 फीट नीचे सड़ा हुआ शरीर : जब वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग…
बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम में हुए शामिल, सर्व समाज प्रमुखों का किया सम्मान रायपुर, 22 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा” फिल्म रायपुर, 22 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश रायपुर, 22 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह…
अमलेश्वर की शिक्षिका स्मृति दुबे ने एम.एड. में लहराया परचम रायपुर: शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर की छात्रा स्मृति दुबे ने एम.एड. परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।वर्तमान में स्मृति दुबे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम विद्यालय अमलेश्वर में कार्यरत है ।महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में उन्होंने न सिर्फ अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश शिवहरे, उप प्राचार्य श्री आलोक शर्मा, एम.एड. प्रभारी डॉ. श्रीमती अर्चना वर्मा और बी.एड. प्रभारी डॉ.…
सतत् सीखने से ही जनप्रतिनिधियों की भूमिका होगी प्रभावी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान में छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का किया शुभारम्भ नेतृत्व क्षमता को सशक्त बनाने के लिए विधायकों का विशेष प्रशिक्षण रायपुर 22 मार्च 2025/ हम सभी के बीच मतभेद हो सकते है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्यों में यह बात हमेशा से कायम है। छत्तीसगढ़ का विकास हमारा मूल उद्देश्य है और जनप्रतिनिधि के रूप में हमें प्रदेशवासियों के हित में सदैव समर्पित होकर काम करना है। मुख्यमंत्री श्री…
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज छुरा में नये ब्लॉक पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति गरियाबंद(छुरा)। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज तहसील छुरा, जिला गरियाबंद के तत्वावधान में आदिवासी विकास परिषद भवन छुरा में शनिवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक पदाधिकारियों को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। अध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव, उपाध्यक्ष चेतन ठाकुर, सचिव देवेश ठाकुर, महासचिव थानेश्वर कंवर, संरक्षक हेमलाल नेताम, और महिला प्रभाग की अध्यक्ष हेमलता ध्रुव को नियुक्ति दी गई। इस मौके पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला संरक्षक छत्तरसिंग ठाकुर, जिलाध्यक्ष नीलकंठ ठाकुर, सचिव शीतल ध्रुव, और जिला…
जांजगीर चांपा । कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छीकारा ने जिले के एक निलंबित शिक्षक को बहाल कर दिया ज्ञात हों की नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत श्री टुमन लाल साहू, शिक्षक, स्व. श्रीमती चन्द्र किरण शर्मा, कन्या पूर्व मा. शाला शिवरीनारायण की ड्यूटी मतदान दल ( रिजर्व), मतदान अधिकारी क्र. – 1 में लगाई गई थी एवं मतदान सामाग्री वितरण / प्राप्त करने हेतु नियत तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था। श्री टुमन लाल साहू के द्वारा उक्त मतदान सामाग्री वितरण / प्राप्त करने हेतु अनाधिकृत रूप से निर्धारित समय के बाद…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दंतेवाड़ा में ‘बस्तर पंडुम 2025’ की तैयारियों का लिया जायजा रायपुर, 22, मार्च 2025 – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज दंतेवाड़ा पहुंचकर बस्तर पंडुम 2025 – बस्तर का उत्सव के संभाग स्तरीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह भव्य आयोजन 1 से 3 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बस्तर संभाग के जनजातीय कलाकार अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन करेंगे। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रतिभागी दलों…
ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन का चाबुक – 24 घंटे में काम पर लौटें वरना होगी कड़ी कार्रवाई,आदेश जारी… रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्य ठप हो गए हैं। प्रदेश भर में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के निर्देश जारी किए हैं। *सख्त चेतावनी, नहीं तो होगी कार्रवाई :* पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, कहा “आपने छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊंचा किया” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव: खिलाड़ियों को दी ओलंपिक विजेता बनने की शुभकामनाएं बस्तर में अमन लौटा, और साथ लौटी खेलों की रौनक, जहां कभी डरते थे पांव भी रखने से, आज वहीं खेलते हैं हज़ारों खिलाड़ी: मुख्यमंत्री 130 खिलाड़ियों को 1 करोड़ 95 लाख 20 हजार रूपए की सम्मान राशि उनके बैंक खाते में अंतरित रायपुर 21 मार्च 2025/ आप सभी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और जुनून से छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय पटल…
ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस रायपुर, 21 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया…
सहा. शिक्षक पदोन्नति सूची में सैकड़ों त्रुटी को सुधारने डीईओ के नाम से बी.ई.ओ कोयलीबेडा को सौंपा ज्ञापन । पखांजूर – सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन इकाई पखांजुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.शील कोयलीबेड़ा को को ध्यान आकर्षण करते हुए फैडरेशन के अध्यक्ष राजकुमार साक्षी द्वारा अवगत कराया गया कि शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर द्वारा वरिष्ठा सूची पदोन्नति सूची में सैकड़ों त्रुटी है जिसमें पदोन्नति प्राप्त हो चुके शिक्षक का नाम अंकित है और अन्य संभाग, ज़िला स्तरीय ट्रान्सफर वाले शिक्षक संवर्ग को वरिष्ठा में जो स्वैच्छिक स्थानांतरण जिले से आए हैं जिसे…
छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ अभनपुर ने दिया नवनियुक्त नगरपालिका अध्यक्ष को बधाई। छ ग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई अभनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में नगर पालिका अभनपुर के प्रथम अध्यक्ष श्री उत्रसेन गहिवारे जी के निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आज के इस कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय प्रवक्ता विजय राव, संभाग अध्यक्ष गोपेश साहू, संभाग उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रायपुर प्रदीप कुमार साहू, डायमंड सिन्हा, रंजीत भारती, दीपेंद्र सिन्हा, भूपेंद्र सिन्हा, योगेश निर्मलकर, भारत नेताम, युगल किशोर साहू, योगेंद्र वर्मा, उत्तम साहू, संतोष गायकवाड़, भूखुराम ध्रुव, तानसिंह ध्रुव,श्रवण देवांगन,…
आपातकाल देश के इतिहास का काला अध्याय: जिन्होंने संविधान कुचला था, वो अब उसकी दुहाई देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तानाशाही के विरुद्ध लोकतंत्र की विजयगाथा है 21 मार्च रायपुर, 21 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 21 मार्च को भारत के लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताय। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, और 21 मार्च 1977 वह दिन है जब देश ने तानाशाही के विरुद्ध जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक बदलाव नहीं था, बल्कि भारत के नागरिकों की आस्था, साहस और संघर्ष की…
थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत अंडरी के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में 14 महिला माओवादी सहित कुल 26 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद । मुठभेड़ में मारे गये 18 माओवादियों की शिनाख्त हुई है, शेष मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है । ð¶ शिनाख्त 18 माओवादियों में DVCM-01, ACM-05, PPCM-03(Platoon Party Committee Member), PLGA Platoon Member-09 है शामिल ।* *ð¶ मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, SLR, INSAS Rifle, .303 Rifle, रॉकेट लॉचंर, बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ, दवाईया, माओवादी वर्दी, साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ…
शिक्षकों के सच्चाई की हुई जीत : राज्य शासन के दोषपूर्ण वेतनमान से न्यायालय से मिलेगा निजात बुढ़ापे का सहारा पेंशन भी होगा बहाल – शिव सारथी बिलासपुर – कहा जाता हैं कि सत्य परेशान हो सकता हैं पराजित नहीं इस कहावत को चरितार्थ किया है मैडम सोना साहू और उसके पति रामनिवास साहू ने जो काम लाखों संख्या बल का दम भरने वाले बड़े बड़े दिग्गज शिक्षक नेता नहीं कर पाए वह कर दिखाया है सोना साहू ने कहा जाता हैं उच्च न्यायालय के जज के सामने अच्छे से अच्छे वकील की बोलती बंद हो जाता है पर भाई…
थाना मैनपुर अंतर्गत पण्डरीपानी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये 8,00000/- (आठ लाख रूपये) नगद राशि सहित विस्फोटक सामाग्री बरामद। ▶️ जिला मुख्यालय से 55 किमी दक्षिण-पूर्व दिशा, थाना मैनपुर अंतर्गत पण्डरीपानी से लगे पहाडी क्षेत्र। ▶️ माओवादियों द्वारा ग्रामीणों व कारोबारियों को डरा-धमका कर अवैध रूप से वसूले गये नगद राशि बरामद। ▶️ साथ ही नक्सल बैनर, दैनिक डायरी, कॉपी, नक्सल साहित्य भी बरामद। ▶️ गरियाबंद पुलिस, एसटीएफ, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 बटा. एवं सीआरपीएफ 211 की संयुक्त कार्यवाही। गरियाबंद – शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन (धमतरी-गरियाबंद-नुआपाडा डिवीजन) के माओवादियों द्वारा विस्तारवादी नीति तथा दहशत फैलाने के…
राज्यपाल रमेन डेका ने विश्व योग प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागियों को 25-25 हजार रूपए की सहायता राशि दी रायपुर, 21 मार्च 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस विश्व योग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। ये प्रतिभागी आगामी अप्रैल माह में मलेशिया में आयोजित होने वाली 16वीं विश्व योग प्रतियोगिता में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी खिलाड़ी सुश्री साक्षी वर्मा और श्री विभांशु बंजारे और उनके योग प्रशिक्षक श्री नमेश कुमार साहू ने राजभवन में राज्यपाल श्री डेका से मुलाकात की। श्री…
गोलगप्पे बेचने वाले ने पाई-पाई जोड़कर खरीदा सेकंड हैंड मोबाइल, जेब में हुआ ब्लास्ट मोबाइल चलाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया मध्यप्रदेश के राजगढ़ में 19 वर्षीय अरविंद की जेब में रखा सेकंड-हैंड मोबाइल अचानक फट गया, जिससे उसके अंडकोष फट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं. हादसे के वक्त वह बाइक चला रहा था, जिससे गिरकर और ज्यादा घायल हो गया उसके परिवार के लोगो ने बताया की अरविंद ने हाल ही में सेकंड-हैंड मोबाइल खरीदा था, जिसे रातभर चार्जिंग पर छोड़ दिया था. विशेषज्ञों के अनुसार, नकली बैटरी वाले पुराने फोन ज्यादा चार्ज होने…
नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक युद्ध: बस्तर भयमुक्त होगा, 2026 तक नक्सलवाद का संपूर्ण खात्मा सुनिश्चित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 20 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में निर्णायक अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। आज सुरक्षाबलों ने बीजापुर-गंगालूर और कांकेर-नारायणपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें 26 नक्सली बीजापुर-गंगालूर में और 4 नक्सली कांकेर-नारायणपुर में ढेर हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस सफलता को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की वीरता और अदम्य साहस को नमन है। उन्होंने कहा…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट बड़े भजन रामनामी मेला के लिए दिया विशेष निमंत्रण रायपुर 20 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने सक्ती जिले के ग्राम जमगहन में 9 अप्रैल को आयोजित होने वाले बड़े भजन रामनामी मेला में मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक श्री…
शासकीय करण की मांग को लेकर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर “मोदी की गारंटी” को पूरा करने की प्रमुख माँग, पंचायत स्तर पर सभी योजनाएँ ठप्प बस्तर। प्रदेश में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिव संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल से 73 पंचायतों में विकास कार्य ठप हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत सचिव संघ ने सरकार पर चुनावी वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की अपील की है। मोदी की गारंटी” का वादा…
गर्लफ्रेंड-ब्वायफ्रेंड को फांसी की सजा; पुराने प्रेमी को बर्थ-डे पार्टी में बुलाकर कर दी थी हत्या मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी की अदालत ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने हत्या के एक मामले में महिला और उसके प्रेमी को मृत्युदंड की सजा सुनाई. हत्या मई 2024 में हुई थी. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पुराने ब्वायफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया था.मामला करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नानामई का है. 5 मई 2024 को मनु देवी ने राउरी चमारपुरा की नरेंद्र कुमार को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया था. नरेंद्र एक संपन्न परिवार से था.…
गरियाबंद में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन *गरियाबंद।* जिले के पाँच प्रमुख महाविद्यालयों—शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय पीजी महाविद्यालय , शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय , बीएड/डीएड गुरुकुल महाविद्यालय, आईटीएस कॉलेज और शासकीय आईटीआई महाविद्यालय में रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम रायपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रसेवा, देशप्रेम और आध्यात्मिक विचारधारा को जागृत करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विवेकज्योति मासिक पत्रिका के संपादक स्वामी प्रपत्यानंद जी महाराज ने युवाओं को बताया कि एक सफल व्यक्तित्व के निर्माण के लिए मन, बुद्धि, शरीर और इंद्रियों पर नियंत्रण आवश्यक है।…
अबूझमाड़ के विकास को गति देना हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 20 मार्च 2025/नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वनमंत्री श्री केदार कश्यप से मुलाकात की। ये बच्चे ‘स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
प्रदेश को फॉरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और जांच के क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान-उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ फॉरेंसिक शिक्षा में रचेगा नया इतिहास रायपुर, 20 मार्च, 2025-छत्तीसगढ़ के फॉरेंसिक विज्ञान क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राजधानी रायपुर स्थित परिसर को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) के आधिकारिक परिसर के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश को फॉरेंसिक विज्ञान, अनुसंधान और जांच के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। अब छत्तीसगढ़ में ही आधुनिक तकनीकों के माध्यम से फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान को और अधिक सशक्त…
वरिष्ठता आधार पर क्रमोन्नति/ समयमान,प्रत्येक कर्मचारी का मौलिक अधिकार,न्यायालय से भी मिला न्याय,सभी संविलयन प्राप्त शिक्षकों के लिये विभाग करे जल्द आदेश-शालेय शिक्षक संघ समुचित विभागीय निराकरण न होने कारण टकराव व न्यायालयीन हस्तक्षेप से विभाग की छवि होती है धूमिल,इसलिए प्राचार्य और व्याख्याता पदोन्नति भी त्रुटि रहित,पारदर्शी और जल्दी हो इसका करें प्रयास- वीरेंद्र दुबे रिक्त पदों का हो अद्यतन जिससे अधिकाधिक हो लाभान्वित: पदस्थापना काउंसिलिंग से ही हो ताकि भ्रष्ट्राचार के लिए न रहे कोई जगह विभागीय परीक्षा से प्राचार्य के 10% पदों पर भी जल्द सीधी भर्ती कर करें 30 वर्षो का इंतज़ार खत्म : विभाग के…
ज़िला बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत माओवादी विरोधी अभियान पर संयुक्त टीम निकली थी । अभियान के दौरान आज दिनांक 20/03/2025 के सुबह 07 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद l मुठभेड़ में Bijapur DRG के एक जवान शहीद हो गया l क्षेत्र में मुठभेड़ & सर्चिंग जारी है । विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी
जब मन सच्चा होता है, तो बनती हैं जनता की जिंदगी बदलने वाली योजनाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रोजगार और उद्यमिता के अवसर बढ़ाने उच्च शिक्षा, पशुपालन और ग्रामोद्योग पर विशेष फोकस: मुख्यमंत्री श्री साय बजट में बड़ी वृद्धि के साथ प्रदेश में नवाचारों को बढ़ावा, हर वर्ग के विकास की संकल्पना वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लिए ‘प्र-गति’ का बजट तैयार रायपुर, 19 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से संबंधित विभागों की वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 19,643 करोड़ 78 लाख 42 हजार रुपए की अनुदान मांगें छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज चर्चा उपरांत ध्वनिमत से पारित…
पात्रताधारी सभी शिक्षकों के लिए क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश जारी करे शासन सोना साहू प्रकरण के बाद सभी शिक्षक है आशान्वित शासन से संवाद कर आदेश जारी कराने टीचर्स एसोसिएशन करेगा पहल छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सोना साहू के पक्ष में हुए उच्च न्यायालय के डबल बैंच के निर्णय के आधार पर राज्य शासन शिक्षा विभाग से मांग किया है कि प्रदेश में कार्यरत सभी एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण करने आदेश जारी करे तथा तदानुसार पात्रताधारी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने का जनरल आदेश किया जावे।…
आगरा के संजलि हत्याकांड में 6 साल बाद आया फैसला; चचेरे भाई ने जिंदा जलाया था, मां बोली- हत्यारों को फांसी हो आगरा: आगरा के बहुचर्चित संजलि हत्याकांड में मंगलवार को एडीजे कोर्ट के जज नीतिन कुमार ठाकुर ने फैसला सुनाया. न्यायधीश ने इस मामले में 6 साल की सुनवाई के बाद दो आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 5.23 लाख का अर्थदंड भी लगाया है. इस मामले का मुख्य आरोपी योगेश पहले ही आत्महत्या कर चुका है. योगेश ने ही अपनी चचेरी बहन संजलि को जिंदा जलाकर मार…
उच्च शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला : बिना चले सरकारी गाड़ी ने गटक लिए 6 लाख, बाबू ने 18.55 लाख का किया गबन… *रायपुर।* छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार का एक और बड़ा मामला सामने आया है। सरकारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के नाम पर लाखों रुपए का गबन किया गया, जिसके चलते सहायक ग्रेड-02 के बाबू आकाश श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आयुक्त जनक प्रसाद पाठक द्वारा जारी आदेश में यह कार्रवाई की गई है। कैसे हुआ यह घोटाला? : जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—बिना चले ही सरकारी गाड़ी…
नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में 08 अप्रैल को होगा मतदान, 11 अप्रैल को मतगणना नवा रायपुर 19 मार्च 2025/ जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के नामनिर्देशित अभ्यर्थी की मृत्यु दिनांक 08 फरवरी 2025 को हो गई थी। मृत्यु होने के कारण छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 38 के प्रावधानानुसार उक्त वार्ड के पार्षद पद का निर्वाचन रिटर्निंग आफिसर द्वारा प्रत्यादिष्ट कर दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 14 पार्षद पद के निर्वाचन हेतु समय अनुसूची…
तालाब में डूब कर हांथी शावक कि हुई मौत, वन विभाग मौके पर पंहुचा रायगढ़/ धर्मजयगढ़ वन मंडल से बड़ी खबर निकलकर आ रही है जिसमें हाथी शावक की मौत होने की जानकारी मिली है बता दें कि धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल वन परिक्षेत्र के किदा बीट अंतर्गत ग्राम जामपाली में तालाब में डूबे से हाथी सावन की मौत हो गई है वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच है हाथी को निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं घटना कल रात की बताई जा रही है। राजस्व विभाग कि जमीन में तालाब है जहाँ हांथी कि मौत…
प्राथमिक शाला प्रधानपाठक जिला रायपुर द्वितीय कॉउंसलिंग सम्प्पन रायपुर। आज रायपुर जिले में प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 36 पदों पर द्वितीय सूची की कॉउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई।छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ के रायपुर जिलाध्यक्ष प्रदीप साहू,एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी अमित दुबे की अगुवाई में सफल कॉउंसलिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी समिति के अधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।ज्ञात हो कि पूर्व में 220 पदों पर कॉउंसलिंग एवं पदांकन हुवा था जिसके बाद पदोन्नति न लेने के बाद शेष बचे 36 पदों पर आज कॉउंसलिंग सम्प्पन हुवा। इस मौके पर प्रदीप साहू,अमित दुबे ,डॉ गोपा शर्मा, सुनीता…
सुप्रीम कोर्ट का फैसला प्रदेश के 1,80,000 शिक्षकों की ऐतिहासिक जीत… न्यायालय के आदेश का यथाशीघ्र हो पालन …. क्रमन्नति वेतनमान के संबंध में राज्य सरकार अविलंब आदेश जारी करें – “प्रधान पाठक मंच छत्तीसगढ़” रायपुर //- सुप्रीम कोर्ट में क्रमन्नति वेतनमान के संबंध में एसएलपी खारिज होने के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच एवं शिक्षक एलबी संवर्ग संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने संगठन की ओर से जारी बयान में कहा है कि इस मामले में राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए प्रदेश के 1,80,000 शिक्षक…
निर्वाचन आयोग मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने के लिए अनुच्छेद 326, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और संबंधित सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों के अनुसार कार्रवाई करेगा UIDAI और भारत निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों के बीच तकनीकी परामर्श जल्द ही शुरू होने वाला है देश के निर्वाचन आयोग ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में केंद्रीय गृह सचिव, सचिव विधायी विभाग, सचिव मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और सीईओ, UIDAI और निर्वाचन आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ…
◼️पत्रकार साथी श्री मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में शामिल चारों आरोपियों के विरूद्ध चार्ज शीट माननीय न्यायालय प्रस्तुत । VID-20250318-WA0927 ◼️घटना के मास्टर माइंड सुरेश चन्द्रकार के द्वारा बनाई गई थी पत्रकार श्री मुकेश चन्द्रकार की हत्या की योजना । ◼️आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार और उनकी साथियों के द्वारा नेलसनार- मिरतूर -गंगालूर सड़क निर्माण कार्य में अनियमित्ता के सम्बंध में बनाए गए समाचार बना हत्या का मूल कारण। ◼️अपने दो भाईयों तथा सुपरवाईजर के साथ मिलकर ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार ने बनाई थी हत्या की योजना । ◼️पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों के द्वारा हत्या करने…
Chhattisgarh – Bilaspur Big Breaking ðððð रजनेश सिंह बने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश // 13 वर्षों की सेवा के बाद बड़ी पदोन्नति, सरकार ने संशोधित आदेश में दी पुष्टि // नक्सल विरोधी अभियानों से लेकर आतंकवादियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका //राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके हैं रजनेश सिंह, 2012 बैच आईपीएस रायपुर, 18 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तेजतर्रार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी यह पदोन्नति 01 जनवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।…
बोर्ड परीक्षा के बीच बिजली विभाग ने 100 से ज्यादा घरों के कनेक्शन काटे, ग्रामीणों का भड़का आक्रोश,युवा कांग्रेस ने तहसील कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन मैनपुर–: बोर्ड परीक्षाओं के बीच बिना किसी पूर्व सूचना के 100 से अधिक घरों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बिजली विभाग द्वारा लंबित बिल भुगतान का हवाला देकर की गई इस कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस/एनएसयूआई ने तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया और प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और ब्लॉक अध्यक्ष मनोज…
जशपुर में नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या: बालिका गृह की लापरवाही उजागर… जशपुर। जिले में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने आश्रय गृह के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही और बाल सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। *कैसे हुई यह दर्दनाक घटना?* आस्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली यह नाबालिग तीन दिन पहले जशपुर में अकेली घूमते हुए पाई गई थी। पुलिस ने उसे बालिका गृह में रखा, ताकि उसे सुरक्षा और परामर्श मिल सके। लेकिन मंगलवार सुबह, जब देखरेख और सुरक्षा की…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी विस्तृत जानकारी रायपुर 18 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर राज्य के विकास संबंधी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री…
खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय: खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग की नई शुरुआत 2024-25 में अप्रैल से फरवरी तक 11,581 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व अर्जित 44 खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक ई-नीलामी: देश में पहली बार खनिज लिथियम ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 1,673 करोड़ रुपये की निधि प्राप्त: 9,362 विकास कार्यों को दी गई मंजूरी राज्य खनिज अन्वेषण ट्रस्ट की स्थापना की योजना रायपुर 18 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
कमीशन खोर कवर्धा बीईओ से त्रस्त बी आर सी सी ने खाता संचालन परिवर्तन की माँग की लिखा उच्च कार्यालय को पत्र कवर्धा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत बी आर सी सी से संयुक्त खाता संचालन मे जॉइंट रूप से जुड़े बी ई ओ कवर्धा संजय जायसवाल द्वारा नोट सीट अन्य दस्तावेज मे हस्ताक्षर के एवज मे 15फीसदी कमीशन की माँग की जाती है उक्त कमीशन खोरी से त्रस्त विकासखंड स्रोत समन्वयक कवर्धा ने जिला परियोजना समन्वयक कवर्धा को पत्र लिख कर संयुक्त खाता संचालन से बीई ओ को पृथक कर कार्यालय के लेखापाल के साथ संयुक्त खाता संचालन…
गूगल मैप्स के बताये रास्ते पर चलते-चलते नदी में गिरी कार, पांच लोगों का परिवार बाल-बाल बचा त्रिशूर: गूगल मैप्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. आपकी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं. केरल के त्रिशूर में रविवार 16 मार्च की रात गूगल मैप के दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए एक व्यक्ति की कार सीधे गायत्रीपुझा नदी में जा गिरी. सौभाग्य से कार में सवाल परिवार के सभी पांच सदस्य बाल-बाल बच गए. लेकिन, यह घटना टेक्नोलॉजी पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता के खतरे को उजागर करती है. कहां हुई घटनाः यह हादसा एझुन्नालाथु कदवु बांध के पास हुआ, जहां कोंडाझी और…
CJI संजीव खन्ना ने जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में दिलाई शपथ,’ 2031 में बन सकते हैं CJI नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. न्यायालय परिसर में आयोजित एक समारोह में शीर्ष न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की मौजूदगी में शपथ दिलाई गयी. न्यायमूर्ति बागची के शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 के मुकाबले 33 हो जाएगी. सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री से हुई चर्चा रायपुर 17 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके…
प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर निलंबित, परीक्षा में अनुपस्थिति पर कार्रवाई बेमेतरा 17 मार्च 2025 /– जिला शिक्षा अधिकारी ने आज शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक श्री त्रिलोचन दिवाकर को परीक्षा में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला बगडुमार में आयोजित कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आज सोमवार को गणित विषय की परीक्षा के दिन वे बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र से अनुपस्थित रहे। संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक परपोड़ी द्वारा कई बार फोन पर संपर्क करने का…
सहायक संचालक अमित शुक्ला और जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने डोंगरगढ़ ब्लॉक के परीक्षा केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण रायपुर। सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम रायपुर के अधिकारी श्री अमित शुक्ला, और राजनांदगाव के जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने आज सोमवार 17 मार्च को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण. इस दौरान राजनांदगाव जिला के सहायक संचालक श्री आदित्य खरे और सुरगी हायर सेकेण्डरी विद्यालय के व्याख्याता सुशील नारायण शर्मा भी साथ थे. श्री प्रवास बघेल और श्री अमित शुक्ला ने विभिन्न परीक्षा केंदो का निरिक्षण किये जिसमे चारभांठा, कोठीटोला, बोरतलाव आदि परीक्षा केंदो का निरीक्षण…
प्रदेश में चल रही भीषण गर्मी फिर भी स्कूल लग रहे दिनभर… स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए शिक्षक संगठन ने की सुबह स्कूल लगाने की मांग…. रायपुर //- प्रदेशभर में अभी पांचवी एवं आठवीं की परीक्षाएं संचालित होने के कारण दो पाली में कक्षाएं लग रही है। जिससे कि सभी जगह स्टाफ की कमी हो गई है। चूंकि परीक्षाएं सुबह 9 से 11 बजे तक है जबकि स्कूल का संचालन सुबह 10 से 4 बजे तक किया जा रहा है। इस प्रकार दो पाली में स्कूल लगने के कारण स्कूलों में स्टाफ की कमी हो गई है। प्रदेशभर…
नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएँ, कहा – नगर के समग्र विकास के लिए सभी पार्षद समर्पित भाव से करें कार्य रायपुर, 16 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अरविंद भगत एवं 20 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर जशपुर में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता, सुव्यवस्था और समृद्धि…
यूपी में बीजेपी जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर सपा बोली- हो गई हिन्दू एकता… समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा यूपी इकाई की जिलाध्यक्षों की लिस्ट पर प्रतिक्रिया दी है. सपा नेता और प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने तंज कसते हुए लिखा से हो गई हिंदू एकता सपा नेता ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा से 75 में 27 ब्राह्मण,15 राजपूत, 08 बनिया 08 ओबीसी. हो गई हिन्दू एकता. वहीं सपा प्रवक्ता आईपी सिंह ने भी इस लिस्ट पर टिप्पणी की. उन्होंने लिखा से बीजेपी का सबका साथ सबका विकास हो गया। 75 में जिला अध्यक्षों की लिस्ट में से…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह राज्य सरकार युवाओं को बनाएगी पायलट, हर संभव सहायता होगी उपलब्ध *प्रशिक्षु कैडेट्स का जोश – “हमारा सपना साकार हो रहा है!”* रायपुर, 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन…
सोना साहू क्रमोन्नति मामले मे 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट करेगी शासन के याचिका पर सुनवाई ,कोर्ट मे केस जीतने प्रदेश के शिक्षकों ने 15 लाख लगभग की राशि दी चंदे मे ,समिति बना कर मामले को लड़ रहे शिक्षक। रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुये क्रमोन्नत वेतनमान देने के सोना साहू बनाम छत्तीसगढ़ शासन का मामला अब सुप्रीम कोर्ट मे पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा की युगल पीठ ने सूरजपुर जिले की सहायक शिक्षिका सोना साहू की याचिका पर फैसला देते हुये पंचायत सेवा…
निर्वाचन मानदेय अप्राप्त, शीघ्र किया जाए भुगतान राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने जिले के सभी विकास खंडों में नगरीय निकाय एवं पंचायत आम निर्वाचन 2025 में ड्यूटी कर चुके अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मानदेय शीघ्र भुगतान की मांग की है। विदित हो कि निर्वाचन आयोग के द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार जिले में विभिन्न नगरीय निकायों में व पंचायत आम निर्वाचन छूरिया, डोंगरगढ़, डोंगरगांव व राजनांदगांव विकासखंड में संपन्न किया जा चुका है जिसमें मतदान दलों के साथ अन्य निर्वाचन कार्यों के लिए शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले के…
नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजली नियद नेल्ला नार योजना से गाँवों में पहुंच रही है विकास की रोशनी रायपुर 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर नक्सल प्रभावित गाँवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई नियद नेल्ला नार योजना से विकास की रोशनी पहुंचने लगी है। इसी के तहत सुकमा जिले के अंतिम ब्लॉक कोंटा के पूवर्ती कैंप अंतर्गत नियद नेल्ला नार ग्राम पंचायत पेंटाचिमली के ग्राम टेकलगुड़ियम के 75 घर आजादी के बाद पहली बार बिजली की रौशनी से दमकने लगे हैं। वहां के निवासियों…
कर्नाटक में शासकीय ठेकों में धर्म आधारित आरक्षण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति https://x.com/vishnudsai/status/1900941618070646987?s=48 रायपुर 15 मार्च 2025/ कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा शासकीय ठेकों में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध और तुष्टीकरण की पराकाष्ठा करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जहां भी सत्ता में आती है, संविधान की मूल आत्मा का गला घोंटने का प्रयास करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस फैसले को समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कांग्रेस का…
बरेली में मस्जिद से निकलते ही लाठी-डंडों-चाकू से हमला; पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल बरेली: यूपी के बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र में मस्जिद से नमाज पढ़ कर निकले पिता-पूत्र पर रिश्तेदारों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया. इसमें गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय तौहीद अली की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 22 साल का का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. बरेली के सीबीगंज थाना…
DSP ख्याति मिश्रा ने भी तहसीलदार पति की DGP से की शिकायत पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ख्याति मिश्रा ने अपने तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) को शिकायत पत्र लिखा है। ख्याति ने पत्र में कहा है कि उनके पति शैलेंद्र ने उनसे उच्च पद हासिल करने के लिए कई बार लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा दी, लेकिन बार-बार असफल होने के कारण वह कुंठित हो गए। DSP ख्याति ने आरोप लगाया कि इस असफलता से उत्पन्न कुंठा के चलते शैलेंद्र ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ख्याति ने अपने पत्र में…
बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली रायपुर, 15 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज गांव के बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया और उनके संग रंगों की खुशियां साझा कीं। बगिया के मंझापारा गांव में होली के रंगों से सराबोर बच्चों का मुख्यमंत्री के प्रति उत्साह और अपनापन देखते ही बनता था, जब वे अपने गांव के पुरोधा और प्रदेश के मुखिया से मिलने उनके निवास पहुंचे, तो दृश्य किसी पारिवारिक उत्सव जैसा प्रतीत हुआ। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निज निवास पर बच्चों की टोली का आत्मीय स्वागत…
छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर का वार्षिक अधिवेशन कल छत्तीसगढ़ कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर का वार्षिक सम्मेलन 16 मार्च 2025 को ग्राम सेंदर में मनाया जाएगा ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित साहू जी विधायक विधानसभा क्षेत्र राजिम होंगे। अध्यक्षता ओमप्रकाश सिन्हा मंडलेश्वर कलार समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर करेंगे।कार्यक्रम की शुरूवात सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं उद्बोधन किया जाएगा । परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित जनपद सदस्य सरपंच पंच प्रतिनिधियों का विशेष सम्मान किया जाएगा एवं सत्र 2022 2023 2024 के हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्नातक स्नाकोत्तर परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्रों को माता…
बड़ी खबर – दुखद खबर इंदौर में होली की ड्यूटी में टीआई की हुई मौत…. इंदौर – आज होली की ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक को बेटमा में हार्ट अटैक आ गया। उन्हें इंदौर के बॉम्बे अस्पताल लाया गया जहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई । वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे है । संजय पाठक की गिनती एक दबंग पुलिस अधिकारी में होती थी
रायपुर। प्रदेश के दिव्यांग शासकीय कर्मियों को पदोन्नति में 4फीसदी पद आरक्षित करने की माँग दिव्यांगजन शासकीय कर्मचारी संघ के कोरबा जिला अध्यक्ष प्रकाश खाकसे ने राज्य आयुक्त दिव्यांग जन छत्तीसगढ़ को माँग किया था जिस पर आयुक्त ने सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिख कर पदोन्नति के पदों पर 4फीसदी पद दिव्यांग कर्मचारियों के लियॆ आरक्षित करने पत्र लिखा है।
होली पर अफसर मुख्यालय से गायब ,जंगलों मे लगी आग वन विभाग की अग्नि सुरक्षा की खुली पोल गरियाबंद। गरियाबंद वन मंडल के जंगलों मे आज़ आग लग गई होली के उपलक्ष्य मे अफसर अपने घरों को चले गये मुख्यालय मे नहीं थे मैदानी अमला होली मे व्यस्त अग्नि सुरक्षा चौकीदार आज़ होली मना रहे इसी दौरान डिवीजन के कई वन क्षेत्र मे जंगल धु धु कर जल उठी जिसे बुझाने के लियॆ कोई मौजूद नहीं रहा। गश्त की कमी जिसके चलते निरीह जंगल राख के ढेर मे तब्दील हों गये।
रायपुर। होली विशेष खबर।:-सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पद से लेन देन विवाद के चलते इस्तीफा देने वाले फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने अपना इस्तीफा वापस लेकर चौंका दिया मनीष मिश्रा ने इस्तीफा को विरोधियों द्वारा फैलाई गयी अफवाह करार दिया है और कहा की फेडरेशन की मूल माँग वेतन विसंगति दूर कराना है क्रमोन्नति मिशन चला कर संगठन मे कुछ लोग फुट डाल रहे हमारी माँग सिर्फ वेतन विसंगति दूर कराना है पदोन्नति क्रमोन्नति नहीं वहीं मनीष मिश्रा ने इस्तीफा वापस लेकर नये कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राठौड़ को बर्खास्त करने की धमकी दी है…
गरियाबंद पुलिस की कार्यवाही ,ट्रेड एक्सपो USA में निवेश करने के नाम पर ठगी करने वाले दो और आरोपियों को किया गया गिरफ्तार । पूर्व में इस प्रकरण में 04 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है । गरियाबंद – थाना राजिम मे ट्रेड एक्सपो USA कंपनी में निवेश करने के नाम पर ठगी करने वालों के विरुद्ध पूर्व में अपराध क्रमांक 408/2024 धारा 420. 409. 120बी. 34 भादवी0 का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। पूर्व में विवेचना के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका…
सहारनपुर में हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, मुस्लिम युवक को फंसाने के लिए 50 हजार में की थी डील, मुस्लिम दोस्त के साथ बनाई थी प्लानिंग सहारनपुर : गोरक्षा के नाम पर हिंदू संगठन (हिंदू योद्धा परिवार) चलाने वाले चौधरी विश सिंह कांबोज को पुलिस ने पशुओं के कंकाल के साथ गिरफ्तार किया है. विश सिंह ने मंगलवार को अंबाला हाईवे पर गोवंश का कंकाल रखकर प्रदर्शन किया था. विश सिंह को उसके मुस्लिम दोस्त से 50 हजार रुपये देकर अपने एक दोस्त को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए कहा था. इसपर विश सिंह ने हाईवे पर कंकाल रखकर जाम लगा दिया.…
रायपुर। holy news छग सहायक शिक्षक समग्रशिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के संगठन पदाधिकारीयों से हुये अनबन हिसाब किताब सार्वजनिक होने से खिन्न होकर इस्तीफा देने उपरांत फेडरेशन पदाधिकारीयों ने जांजगीर जिला अध्यक्ष रवींद्र राठौर को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है वहीं रवींद्र राठौङ के प्रदेशअध्यक्ष बनने से फेडरेशन में कुंडली जमाये नेताओं की छुट्टी तय दिख रही है रवींद्र के प्रदेशअध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षक जो विभिन्न संघों गुटों में बटे है एक मंच पर आ सकते है विश्वस्त सुत्रों से पता चला है कि फेडरेशन की कमान अब मनीष मिश्रा जी…
रायपुर।(होलीन्यूज)छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेशअध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इस्तीफा क़ा कारण सुप्रीम कोर्ट मे लगे कोर्ट केस की चंदे के हिसाब सार्वजनिक होने से पिछले 10दिन से नाराज चल् रहे थे अचानक इस्तीफा दे दिया वहीं इस्तीफे की वजह संगठन मेउनकी पकड़ कमजोर होने और कई जिला पदाधिकारीयों के संगठन मे बढ़ते प्रभाव से खुद को पिछड़ता देख यह निर्णय लिया है उनके इस्तीफा देने से अंधभक्त टायप सहायक शिक्षकों और पदलोभियों सहित कई गोदीमीडिया को झटका लगने की प्रबल आशंकाहै जिनके लिये मनीष मिश्रा और विसंगति जीवन वाहिनी थे। इस्तीफा उपरांत…
होली से पहले मातम , खेलते-खेलते टब में गिरने से मासूम की हुई दर्दनाक मौत रायगढ़/घरघोड़ा: होली के रंग में डूबने की तैयारी कर रहे एक परिवार पर उस वक्त गमों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनका 10 माह का मासूम खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिर गया। मासूम की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना रायकेरा की है, जहां रिहान्स महंत, पुत्र नरेश महंत, दोपहर में अपने घर के आंगन में खेल रहा था। मासूम की मासूमियत से बेखबर परिजन अपने काम में लगे थे, तभी अचानक वह पानी से…
गरियाबंद। गरियाबंद मे आज़ एक सड़क दुर्घटना मे स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई भीषण दुर्घटना मे पोंड निवासी परमानंद ध्रुव सहायक शिक्षक ब्लॉक फिंगेश्वर मे पदस्थ थे की असमय मृत्यु हों गयी। वहीं प्राप्त सूचना के अनुसार शिक्षक श्री परमानंद ध्रुव अपने पुत्र को होली त्योहार मनाने लाने मैनपुर गये थे। वहीं वापसी मे उनकी कार बारूका के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे एक की मौत और तीन अन्य घायल हों गये गंभीर घायलों को रायपुर रिफर किया गया है वहीं शिक्षक के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा दुर्घटना की खबर मिलने…
