Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: सच
युक्तियुक्तकरण के नाम से शिक्षा विभाग ने किया मानवीय मूल्यों का पतन । केंसर जैसे गम्भीर बीमार से ग्रसित शिक्षक को भी बक्सा नही जा रहा है। जबकि अधिकारी अपने कृपा पात्र शिक्षको को अनैतिक रूप से बचा रहे है। शिक्षा विभाग की नैतिकता देखिए ,2021 से कैंसर जैसे गम्भीर बीमारी से ग्रसित अशोक कुमार निषाद माध्यमिक शाला तराई बेड़ा विकास खण्ड केशकाल में पदस्थ शिक्षक जो 2021 से कैंसर बीमारी से जूझ रहा है।जिनका एक ऑपरेशन हो चुका है और दूसरा ऑपरेशन होना है।मुँह में कैंसर होने से तरल पदार्थों का ही सेवन भोजन के रूप में कर रहे…
गरियाबंद पुलिस द्वारा मोटर सायकल गिरोह का किया भण्डाफोड 09 मोटर सायकल के साथ 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। कार्यवाही थाना छुरा। गरियाबंद – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.04.2025 के दरम्यिनी रात को प्रार्थी टोमल लाल साहू पिता स्व. डीहू राम साहू निवासी पण्डरीपानीडीह थाना छुरा जिला गरियाबंद जो अपने हीरो स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सीजी-23 एन 0665 को घर पर रखे थे। जिसकी कीमती 70,000 रू को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 49/2025 धारा 303(2) बीएनएस…
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन श्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा उप निरीक्षक गनेश्वरी नरेटी गरियाबंद को दिया गया प्रशस्ति पत्र पॉक्सो एक्ट अंतर्गत दो प्रकरणों में त्वरति विवेचना कर आरोपियों को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।* गरियाबंद – दिनांक 17.06.2025 को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर माननीय मुख्य मंत्री छ.ग. शासन श्री विष्णुदेव साय जी के द्वारा गरियाबंद जिले में पदस्थ उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को सम्मानित किया गया। पॉक्सो एक्ट अंतर्गत दो प्रकरणों में त्वरित…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ जशपुर जिले के तपकरा से होगी शुरूआत तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को वितरित होगी चरण पादुका छत्तीसगढ़ सरकार का एक और वादा होगा पूरा संग्राहक परिवारों को किया जा रहा है 745 करोड़ रूपये का पारश्रमिक भुगतान रायपुर, 18 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 21 जून को जशपुर जिले के तपकरा में आयोजित वृहद एवं भव्य कार्यक्रम में चरण पादुका वितरण योजना प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों की महिलाओं को चरण पादुका प्रदान करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार…
मंत्रिपरिषद के निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सूची में तकनीकी कारणों से शामिल होने से वंचित जातियों को प्राप्त होने वाली कतिपय सुविधाएं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव तथा पबिया, पविया, पवीया समाज के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य एवं डोमरा जाति के विद्यार्थियों को अनुसूचित जाति के समतुल्य राज्य मद से मात्र राज्य छात्रवृत्ति तथा शिष्यवृत्ति प्रदान किये…
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन में कैबिनेट की बैठक शुरू
रायपुर।छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता मे आज दोपहर 12 बजे पश्चात केबिनेट की बैठक आयोजित हैं जिसमें विभिन्न कार्यों को लेकर निर्णय लिये जाएंगे खरीफ सीजन फसल उत्पादन किसानों को खाद बीज सहित कई फैसले होंगे। बैठक मुख्यमंत्री निवास मे होगी।
सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने परिवहन सुरक्षा बेड़े में शामिल 48 वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के कर्मियों को सौंपी वाहनों की चाबी रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक…
मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पहल आयोग के 15 वें स्थापना दिवस पर पुलिस जवान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं हुईं सम्मानित रायपुर, 17 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर अंचलों में बाल…
छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालोद में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की घोषणा मुख्यमंत्री सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेन समाज प्रगतिशील समाज है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला…
दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार यह परियोजना बदलेगी बस्तर की तस्वीर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम रायपुर 17 जून 2025/दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने वाली उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने के लिए एक बड़ी शुरुआत की जा रही है। जिले के पातररास गांव में केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पहली बार एक ऐसा आधुनिक केंद्र बनाया जा रहा है जहां कोल्ड स्टोरेज, खाद्यान्न और वनोपज को खराब होने से बचाने…
“त्रुटिपूर्ण काउंसलिंग के खिलाफ शिक्षक संघ सड़कों पर – कमिश्नर बस्तर को सौंपा गया ज्ञापन” जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ, जिला सुकमा के पदाधिकारियों ने जिले में चल रही त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर गंभीर आपत्ति जताते हुए सोमवार को बस्तर संभाग के कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ ने काउंसलिंग प्रक्रिया को तत्काल निरस्त कर पुनः निष्पक्ष एवं नियमसम्मत तरीके से काउंसलिंग कराने की मांग की है। संघ ने अपने ज्ञापन में अनेक गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है — कम छात्र संख्या वाली शालाओं के शिक्षकों को नियम विरुद्ध अतिशेष से बाहर…
मुख्यमंत्री श्री साय से छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात,ओलम्पिक दिवस आयोजन हेतु किया आमंत्रित रायपुर,16 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और श्री साय को 23 जून को ओलम्पिक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, प्रदेश वालीबॉल संघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ उपाध्यक्ष श्री सुनील रामदास एवं संयुक्त सचिव श्री प्रशांत रघुवंशी उपस्थित थे। इस दौरान…
दंतेवाड़ा के युवाओं की आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरणादायक यात्रा आईआईएम में उद्यमिता प्रशिक्षण से बदली जीवन की दिशा रायपुर, 16 जून 2025/ कभी चुनौतियों से जूझते रहे दंतेवाड़ा के युवाओं के जीवन में अब उम्मीद की एक नई किरण जगी है। यह बदलाव आया है एक अनोखी और अभूतपूर्व पहल के माध्यम से जिसके केंद्र में हैं भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम रायपुर, दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ सरकार। 13 जून 2025 को जब आईआईएम रायपुर में उद्यमिता सर्टिफिकेट प्रोग्राम बैच-2 का समापन हुआ, तो मंच पर केवल प्रमाण पत्र नहीं बांटे गए, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख दिए गए।…
कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न रायपुर 16 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत…
खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और राज्य का गौरव बनो: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नए शिक्षा सत्र पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को दी शुभकामनाएं रायपुर 16 जून 2025/ नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा है— “खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और छत्तीसगढ़ का गौरव बनो।” मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली बच्चों से कहा है कि नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ एक…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नये शिक्षा सत्र 2025-26 के शाला संचालन हेतु नये निर्देश जारी किये हैं जिसके तहत राज्य की शालाएं 17जून2025 से 21जून 2025तक प्रातः7बजे से 11बजे तक संचालित होगी जिसमें शासकीय शालाओं सहित अनुदान प्राप्त शालाओं पर लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप सीसीपीएल के फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम संयुक्त विजेता घोषित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर 15 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज यहां नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को विनर्स कप सौंपा। बारिश की वजह से सीसीपीएल का फाइनल मैच नहीं खेला जा सका।…
छत्तीसगढ़ की शिक्षा में एक साहसिक छलांग कोई भी स्कूल अब शिक्षक विहीन नही एकल शिक्षकीय स्कूलों में 80 फीसद की गिरावट 10,372 स्कूलों का एकीकरण, शिक्षकों का व्यापक युक्तियुक्तकरण छात्रों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा रायपुर 15 जून 2025/ राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और पहुंच को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और सार्थक पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में यह दूरगामी सुधार,…
श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री के हाथों 31 मेधावी श्रमिक बच्चों को मिली 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री ने 38 हजार श्रमिकों के खातों में ऑनलाइन अंतरित किए 19.71 करोड़ की सहायता राशि रायपुर 15 जून 2025// “हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर एक विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करेंगे।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बीसीसीआई उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 15 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री राजीव शुक्ला का कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में खेल अधोसंरचना के विस्तार…
रेत खनन मामलों में लापरवाही पर खनि अधिकारी निलंबित रायपुर 15 जून 2025/ खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव में पदस्थ खनि अधिकारी श्री प्रवीण चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संचालनालय, भौमिकी तथा खनिकर्म, रायपुर नियत किया गया है।
36 गढ़ के 36 शिक्षकों की शैक्षिक गतिविधि आधारित पुस्तक उदीम का विमोचन रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के अलग अलग जिलों के 36 सक्रिय और नवाचारी शिक्षकों की शैक्षिक गतिविधि आधारित नवाचारी क्रियाकलापों की पुस्तक ” उदीम – सीखने सिखाने का एक प्रयास ” का विमोचन व लेखक शिक्षकों का सम्मान 13 जून दिन शुक्रवार को वृंदावन हॉल रायपुर में माननीय सुनील सोनी पूर्व सांसद व विधायक रायपुर दक्षिण के करकमलों से हुआ | कार्यक्रम में पुस्तक के संयोजक लोकेश कुमार वर्मा , संपादक भारती वर्मा व सह सम्पादक सईदा खान सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे | कार्यक्रम में नवाचारी शिक्षकों…
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में हुए शामिल ‘राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन रायपुर 14 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दैनिक नवप्रदेश के 14वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘राष्ट्रीय परिदृश्य में उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2014 में भारत जहाँ आर्थिक…
छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा रायपुर, 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80…
छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा रायपुर, 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80…
शासन की योजनाओं से सशक्त बनी जशपुर की उद्यमी महिला लालमती रायपुर 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण की योजनाएं अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी हैं। इसकी एक प्रेरणादायी मिसाल हैं जशपुर जिले के गम्हरिया ग्राम की श्रीमती लालमती, जिन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से न सिर्फ स्वयं की पहचान बनाई, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। श्रीमती लालमती का जीवन एक साधारण मजदूर से सफल उद्यमी बनने की कहानी है। जब वे प्रजापति गौरी स्व-सहायता…
*आम जनता एवं पीड़ित की समझ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह उपयोग होगी सरल हिंदी- गृहमंत्री विजय शर्मा* *पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी* रायपुर, 13 जून, 2025- प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और…
मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में आए पंजीकृत श्रमिकों के कुल 31 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 15 जून को न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मौके…
फेडरेशन द्वारा भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन फेडरेशन के पदाधिकारियों ने पांच दिवसीय कार्य का किया समर्थन छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी नवा रायपुर फेडरेशन के संयोजक श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन नवा रायपुर द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रालय संचालनालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पांच दिवसीय कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए इसे यथावत रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारी नेताओं ने अपनी उद्बोधन में कहा कि पांच दिवसीय कार्यप्रणाली व्यवस्था केंद्र के…
कलेटकर श्री उइके ने जिला चिकित्सालय के 7 डॉक्टर एवं 2 चिकित्सकीय स्टॉफ को दिया कारण बताओ नोटिस कार्य के दौरान अनुपस्थित मिलने पर दिया गया नोटिस गरियाबंद 13 जून 2025/ कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने जिला चिकित्सालय गरियाबंद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल के नियमित निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने जिला अधिकारियों को नोडल बनाया है। इन अधिकारियों द्वारा सप्ताह के सातों दिन अस्पताल में जाकर स्वास्थ्य सुविधाओं, ओ.पी.डी. की स्थिति, डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति, दवाईयों की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल एवं अस्पताल में मरीजों के लिए मूलभुत…
युक्तियुक्तकरण में भ्रष्टाचार का आरोप, पारदर्शिता विहीन प्रक्रिया के विरोध में शिक्षक साझा मंच का बस्तर संभाग मुख्यालय में धरना जगदलपुर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के मंडी प्रांगड़ में युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में व्याप्त व्यापक विसंगतियों के विरोध में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने कमिश्नर बस्तर संभाग और संयुक्त संचालक शिक्षा को ज्ञापन सौंपते हुए युक्तियुक्तकरण को निरस्त करने, 31 अगस्त 2004 के सेटअप के अनुसार पुनः युक्तिकरण करने, क्रमोन्नत वेतनमान का जनरल ऑर्डर जारी करने तथा पूर्व सेवा अवधि के आधार पर पेंशन सहित अन्य सेवानिवृत्त लाभ दिए जाने की…
पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन विद्यार्थी सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने कहा पिता श्यामा चरण शुक्ल का सपना था कि उनके संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा सिंचाई की सुविधाओं में कमी न आए।जिले के टॉपर 22 छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान। पंडित श्यामचरण शुक्ल फाउंडेशन विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन आज गरियाबंद आक्शन हाल में सम्पन्न हुआ। संस्था के चेयरमैन प्रथम एवं पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल,उनके सुपुत्र भवानी शंकर समेत फाउंडेशन के अन्य मेंबर और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में जिले में 10 वीं एवम 12 वी बोर्ड में टॉप करने वाले 22 छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति…
मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत *मुख्यमंत्री श्री साय की अभिनव पहल: डिजीलॉकर के माध्यम से लाखों पेंशनरों को बड़ी राहत* रायपुर 13 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर राज्य के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल राज्य सरकार…
छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर। सारंगढ़ बिलाईगढ़ डीईओ एलपी पटेल को राज्य शासन ने परीक्षा संबंधी उड़नदस्ता गठन मे कलेक्टर की अनुमति नहीं लेने दुर्व्यहार करने संबंधी विभिन्न शिकायतों को लेकर कलेक्टर की अनुशंसा पर निलंबित किया गया।
दोषी अधिकारियो को शासन सस्पेंड करें युक्तियुक्त मे इतना ज्यादा घोटाला और नियमविरुद्ध कार्य हुआ है कि अधिकतर beo और deo सस्पेंड हो जायेंगे. शासन की इस महती योजना को ये अधिकारी लोग मजाक समझ लिये थे. 33 जिला मे हर जगह अनियमितता हुई है. इन अधिकारियो के कारण शासन की किरकिरी हो रही है. शासन को चाहिए कि ऐसे अनियमितता करने वाले और नियम विरुद्ध कार्य करने वाले सभी beo और deo को तत्काल सस्पेंड करते हुए. रिटायर जज की अध्यक्षता मे एक समिति बनाई जाए. जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये. तब तक युक्तियुक्त…
स्थानांतरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपर कलेक्टर नवीन भगत होंगे नोडल अधिकारी गरियाबंद 12 जून 2025/ कलेक्टर श्री बीएस उइके ने स्थानांतरण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिला स्तर पर स्थानांतरण से संबंधित समस्त कार्यो के समन्वय, अनुश्रवण एवं समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के लिए अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
गरियाबंद। गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आज जिले के सभी पाँच विकासखंड शिक्षा अधिकारियों प्रधानपाठकों कों आदेश जारी कर शैक्षणिक संस्थाओं मे व्यवस्था के तहत शाला संचालन के दृष्टिगत शिक्षक विहीन एकल शिक्षकीय शालाओं मे व्यवस्था के तहत संलग्न किये गये। शिक्षकों का संलग्नीकरण समाप्त कर वापस मूल संस्था भेजने कार्यमुक्त करने का निर्देश जारी किया।परंतु जिला कलेक्ट्रेट के समग्र शिक्षा और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे बाबूगिरी कर रहे आधा दर्जन से अधिक व्याख्याताओं कों शाला वापस करने का कोई निर्देश आदेश जारी नहीं हुआ जिसका आम जनता कों इंतजार वहीं गरियाबंद जिला कार्यालय मे प्रतिनियुक्ति मे…
शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए प्राणघातक हमला करने वाले 05 आरोपियों को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार। मामला थाना गरियाबंद क्षेत्रातंर्गत ग्राम हरदी। गरियाबंद – आज दिनांक 12.06.2025 को प्रार्थी सहायक परिक्षेत्र अधिकारी वन परिक्षेत्र परसुली हरिअर्जुन यादव के द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया गया। जिसमें लेख किया गया है कि वन कक्ष क्रमांक 360 में ग्राम हरदी निवासी आशाराम गोंड के द्वारा वन अधिकार भूमि को अनाधिकृत रूप से जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसे प्रार्थी व स्टाफ के द्वारा मना करने पर आरोपीगण द्वारा अपने परिवार के साथ…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात में हुई विमान दुर्घटना पर जताया गहरा शोक रायपुर 12 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
हम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होगा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की प्रारंभिक तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों ने भी शिक्षा के विस्तार में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे तहसील साहू संघ के भवन का लोकार्पण …. कल छुरिया में होगा भव्य आयोजन एवं सभा…. राजनांदगांव //- तहसील साहू संघ छुरिया के नवनिर्मित साहू सदन का लोकार्पण व सम्मान समारोह 13 जून दिन शुक्रवार को समय 01 बजे आयोजित की जा रही है। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव छग शासन होंगे। अध्यक्षता टहल सिंह साहू प्रदेश अध्यक्ष साहू समाज। प्रमुख अतिथि माननीय सांसद संतोष पांडे, क्षेत्रीय विधायक भोलाराम साहू, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, नवाज खान पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव, विशेष अतिथि छन्नी चंदू साहू पूर्व विधायक, भागवत साहू जिला…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर मुख्यमंत्री साय की पहल से कर्मचारियों को डिजिटल सुविधा: सेवा जानकारी अब मोबाइल एप पर अपडेट प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ: सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और वेतन विसंगति में नहीं होगी कोई परेशानी: जीपीएफ का होगा त्वरित भुगतान रायपुर 11 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिवक्ता विवेक सारस्वत की नवीनतम पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का किया विमोचन रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित अधिवक्ता विवेक सारस्वत की नवीनतम पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अधिवक्ता विवेक सारस्वत की यह पुस्तक जीएसटी कानून की अद्यतन जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है और यह मैनुअल कर पेशेवरों और व्यापारियों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा। इस अवसर पर अधिवक्ता बीना सिंह गौतम, अभय तिवारी, प्रिंसी धावना, वंदना सारस्वत और प्रियांश वर्मा उपस्थित थे। उल्लेखनीय है…
गरियाबंद जिले के सभी 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति रायपुर, 12 जून 2025/ गरियाबंद जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में अब शिक्षा की नई रोशनी फैल रही है। वर्षों से जिन गांवों में शिक्षक नहीं थे, वहां अब नियमित शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 16 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब शिक्षक पदस्थ हो गए हैं। यह जिले के मैनपुर, देवभोग, छुरा और गरियाबंद ब्लॉकों के मौहानाला, भीमाटीकरा, धुमरापदर, भरूवामुड़ा जैसे दूरस्थ गांवों के स्कूलों में पढ़…
राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राज्य…
बटुराकछार स्कूल में बहार लौटी: युक्तियुक्तकरण से 97 बच्चों को मिले 4 शिक्षक पालकों में खुशी की लहर बच्चों के उज्जवल भविष्य की जगी उम्मीद रायपुर, 11 जून 2025/ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक…
डौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई रायपुर, 11 जून 2025/शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर संभागायुक्त दुर्ग ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जयसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति, बालोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला पकड़ में आया है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि…
जिले के कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नशामुक्ति केन्द्र का किये आकास्मिक निरीक्षण। नशामुकित केन्द्र में नशा से ग्रस्त लोगां से हुए रूबरू। गरियाबंद – आज दिनांक 11.06.2025 को जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भगवान सिंह उईके व पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर के साथ जिले में सचांलित नशामुक्ति केन्द्र का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशे से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य संबंधित हाल-चाल पुछा गया। नशे से ग्रसित लोगो का दैनिक क्रियाकलाप , प्रतिदिन के खाने की जानकारी, स्वास्थ्य खराब होने पर उचार की व्यवस्था, व्ययाम/योगा के संबंध में विस्तृत पुछताछ…
जिले के कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उप जेल गरियाबंद का किये आकास्मिक निरीक्षण। उप जेल के हवालाती बंदीयों से हुए रूबरू गरियाबंद – आज दिनांक 11.06.2025 को जिले के कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी भगवान सिंह उईके व पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर के साथ जिला उप जेल गरियाबंद का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जेल के बंदीयों से रूबरू होते हुए उनका हाल चाल पुछा गया। हवालाती बंदियों से उनका दैनिक क्रियाकलाप, प्रतिदिन के खाने की जानकारी, स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार की व्यवस्था के बारे में विस्तृत रूप से पुछताछ की गई। जिसमें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स…
ओडिशा में 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया 2021 बैच का आईएएस अधिकारी, सरकारी आवास से भी मिले 47 लाख ओडिशा सतर्कता निदेशालय ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कालाहांडी जिले में तैनात एक आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमान चकमा हैं, जो वर्तमान में धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
युक्तियुक्तकरण मे भारी अनियमितता, संभागायुक्त से शिकायत दोषी तीन बीईओ,पर कायर्वाही सिर्फ एक पर ही क्यों? मैनपुर बीईओ महेश राम पटेल व फिंगेश्वर रामेंद्र कुमार जोशी बीईओ को निलंबित करने की उठी मांग। कलेक्टर को गुमराह कर अपने चहेते बीईओ को बचाने का षडयंत्र । राजिम। गरियाबंद जिले में युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों की सूची ऐसी बनाई गई की चुनिंदा शिक्षकों को लाभ देने सीनियर शिक्षकों को अतिशेष बना दिया। अतिशेष शिक्षकों की गलत जानकारी देकर पदस्थापना और काउंसिलिंग में गड़बड़ी करने वाले जिले के तीन विकासखंड के बीईओ जिनमें छुरा किशन लाल मतावले, मैनपुर महेश राम पटेल,…
जनजातीय समाज के विकास के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा नई छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ, आश्रम छात्रावासों के संचालन के लिए 85 करोड़ रुपए का ऑनलाइन अंतरण छात्रावासों में सुविधाओं की एकरूपता और गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई रायपुर 10 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास-आश्रम प्रबंधन के लिए नवीन पोर्टल…
मनेन्द्रगढ़ बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप कमिश्नर सरगुजा संभाग ने की कार्रवाई रायपुर, 10 जून 2025/ सरगुजा संभाग के आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य शासन के निर्देशानुसार शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के दौरान बरती गई अनियमितताओं के चलते की गई है। जारी आदेश के अनुसार, श्री जायसवाल पर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में हेरफेर करने, विषयों की गलत जानकारी देने और चक्रिय नियमों का पालन न करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आदेश…
साझा मंच ने सभी 33 जिलों में भ्रष्ट अधिकारियों की दस्तावेज सहित खोली पोल… संचालक मंडल की दहाड़… अन्याय बर्दास्त नहीं … युक्त युक्तिकरण रद्द कर 2008 का सेटअप लागू हो… सभी दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो… इन्हें तुरंत जेल भेजे सरकार… रायपुर //- युक्त युक्तिकरण में हुए व्यापक धांधली, अनियमितता, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और प्रशासनिक दादागिरी के खिलाफ आज प्रदेशभर के शिक्षकों का गुस्सा सड़क पर दिखा। प्रदेश संचालक जाकेश साहू ने बताया कि शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने आज राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम सभी जिला कलेक्टरो को ज्ञापन सौंप कर युक्त…
मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को दी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई रायपुर 10 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद श्री गिरपुंजे…
शिक्षक साझा मंच की आज निकलेगी सभी 33 जिलों में रैली एवं ज्ञापन …. युक्त-युक्तिकरण में हुई व्यापक धांधली, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता को लेकर अधिकारियों की खोलेंगे पोल…. रायपुर //- कल 10 जून को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ द्वारा युक्त-युक्तिकरण में हुए व्यापक धांधली, भ्रष्टाचार एवं अनियमिता के कारण युक्त-युक्तिकरण की पूरी प्रक्रिया को रद्द करने सहित भ्रष्टाचार में लिप्त दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के द्वारा पोल खोल रैली निकाली जाएगी। साझा मंच के प्रदेश संचालक केदार जैन, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास…
पत्रकारों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को चंद घंटों में गरियाबंद पुलिस ने धर दबोचा । घटना के बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों की गिरफ्तारी उपरांत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। गरियाबंद – आज दिनांक को थाना राजिम क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार प्रार्थी नेमीचंद बंजारे एवं उनके साथी जितेन्द्र सिन्हा, शेख इमरान, थानेश्वर साहू , आदी चक्रधारी के साथ झगड़ा विवाद एवं मारपीट करने की सुचना प्राप्त होने पर आरोपियों के विरुद्ध BNS की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया.मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के…
सहायक शिक्षक विज्ञान के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग 17 से 26 जून तक रायपुर, 09 जून 2025/ प्रदेश में सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए ओपन काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। इसके लिए राज्य स्तरीय काउंसिलिंग की कार्यवाही एससीईआरटी परिसर शंकर नगर रायपुर में 17 जून से 26 जून तक की जाएगी। काउंसिलिंग के पश्चात अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विद्यालय के लिए नियुक्ति पत्र जारी करना तथा दस्तावेजों का सत्यापन का काम जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा 25 जून…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि शहीद एएसपी श्री गिरपुंजे के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि : परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में नक्सल घटना की जानकारी ली अस्पताल पहुंचकर नक्सल घटना में घायल जवानों से की मुलाकात रायपुर 09 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर…
मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक रायपुर 9 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से की दिन की शुरुआत मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न आसनों का किया अभ्यास रायपुर 09 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ योगासन कर चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन की शुरुआत की। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है। यह…
मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ मत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में किया मौलश्री के पौधे का रोपण रायपुर 08 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पहले दिन की शाम आईआईएम परिसर में सुशासन वाटिका का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ सुशासन वाटिका में मौलश्री के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के साथ सुशासन वाटिका में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव व श्री विजय शर्मा, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त श्री…
अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 08 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज नवा रायपुर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का शुभारंभ हुआ। सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस मंच का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना, अंतर-क्षेत्रीय समन्वय को सशक्त करना और जनकल्याण के लिए परिवर्तनकारी दृष्टिकोण विकसित करना है। मुख्यमंत्री ने…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 शुरू आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन रायपुर, 8 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार…
शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के भ्रष्टाचार की खोली पोल ….. युक्त युक्तिकरण को बताया प्रदेश के लाखों छात्र छात्राओं एवं हजारों शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ और मानसिक प्रताड़ना…. अब सभी जिलों और संभागों में रैली निकालकर खोलेंगे सरकार और भ्रष्ट अधिकारीयो की पोल…. रायपुर //- राजधानी के मोती बाग स्थित प्रेस क्लब में आज शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोली। मोर्चा के सभी 23 संयोजकगण मनीष मिश्रा, केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, कृष्णकुमार नवरंग, राजनारायण द्विवेदी, जाकेश साहू, भूपेंद्र बनाफर, शंकर…
मुख्यमंत्री सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती समारोह एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन कार्यक्रम में हुए शामिल संत कबीर ने अपने उपदेशों से समाज को नई राह दिखाई : श्री साय प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने की घोषणा रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का…
एक श्रेष्ठ भारत, दिग्विजयी भारत, समरस भारत, समृद्ध भारत बनाने में अपना योगदान करें – दीपक विस्पुते बिलासपुर, 7 जून 2025 / बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य) मध्यक्षेत्र का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में वर्ग के वर्ग कार्यवाह श्री विक्रम सिंह जी ने सभी प्रमुख अधिकारियों का परिचय कराते हुए वर्ग का प्रतिवदेन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 18 मई से प्रारंभ हुए कार्यकर्ता विकास वर्ग-1 मध्य क्षेत्र में कुल 308 स्थानों के 382 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के संबंध में की चर्चा दोनों परियोजनाओं से लगभग 7 लाख हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई बस्तर के चहुमुखी विकास के लिए अहम् साबित होगी परियोजना रायपुर, 07 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की है । उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, इसी वजह से संभाग…
वनांचल के गांवों में लौटी शिक्षा की रौशनी युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक, ग्रामीणों ने जताया आभार रायपुर, 07 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का असर अब वनांचल के गांवों में साफ़ दिखाई देने लगा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दूरस्थ और पहुंचविहीन गांवों में वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझते स्कूलों को अब राहत मिली है। लंबे समय से शिक्षक की मांग कर रहे ग्रामीणों के चेहरों पर खुशी झलक रही है। हाईस्कूल बड़गांवखुर्द को मिले दो व्याख्याता गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल रायपुर 7 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नव नियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्री मद्दी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री मद्दी सामाजिक रूप से लंबे समय से सक्रिय हैं और उनके पास विभिन्न…
शिक्षकों को भी स्थानांतरण नीति का प्राप्त हो लाभ रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने प्रदेशभर के शिक्षकों को स्थानांतरण नीति से अलग किए जाने को अनुचित करार दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश रामटेके ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पांच जून 2025 को जारी स्थानांतरण नीति के अनुसार प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाना है, लेकिन यह स्थानांतरण नीति स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकीय कार्य में पदस्थ शिक्षकगणों पर लागू नहीं होगा अर्थात प्रदेश के शिक्षकों का इस नीति के तहत जिला व राज्य स्तर पर स्थानांतरण नहीं हो पायेगा। इससे…
नई शिक्षा नीति , शिक्षक की संख्या कम कर गुणवत्ता हासिल करें ,यह नहीं कहती। युक्तियुक्त करण की पुरी प्रक्रिया अभी तक गोपनीय क्यों । शिक्षक विहीन ,एकल शिक्षक होना शासन की नाकामी ,उसके लिए शिक्षक दोषी नहीं। राजस्व विभाग की निगरानी में जब युक्ति युक्त करण हुआ तो BEO पर कार्यवाही करना गलत। शिक्षक साझा मंच के प्रदेश संचालक व GEWA के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने प्रशासन पर युक्ति युक्त करण पर दबाव पूर्वक ,एकतरफा ,पुलिस का भय दिखाकर जबरदस्ती सहमति पत्र लिखवाया और सीमित सीट दिखाकर रिक्त पदों पर पोस्टिंग किया है शासन अभी तक युक्ति युक्त करण…
महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई रायपुर, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री निधीश कुमार कोष्टी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत की गई है। निलंबन अवधि में श्री कोष्टी का मुख्यालय आबकारी आयुक्त कार्यालय,…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और नक्सल उन्मूलन पर हुई चर्चा रायपुर 06 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व नए भारत की आत्मनिर्भरता और सामर्थ्य का प्रतीक है, जिसने वैश्विक मंच पर मां भारती का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई हर गारंटी को…
छत्तीसगढ़ में अब तक 50 कोविड-19 मरीजों की पुष्टि सभी मरीजों में सामान्य लक्षण, घबराने की नहीं है आवश्यकता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की तरफ से आवश्यक जांच कराने, समय पर सैंपल परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश *सामान्य लक्षणों के चलते मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं* रायपुर, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कोविड-19 के जो भी मामले सामने आए हैं, उनमें अधिकतर मरीजों में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण ही देखे जा रहे हैं, जैसे हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश। विशेषज्ञों के अनुसार, इन लक्षणों के चलते अस्पताल में…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात नई दिल्ली, 6 जून 2025- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की। दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास, केंद्र–राज्य समन्वय और युवाओं को प्रोत्साहित करने संबंधी विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को भी लाभ मिलेगा। श्री शुक्ला ने राज्य में खेल अधोसंरचना को…
बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर नई दिल्ली, 6 जून 2025- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। जहां…
खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर निलंबित युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में लापरवाही का मामला रायपुर, 06 जून 2025/ बस्तर जिले में चल रही युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरतने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जगदलपुर मानसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह के अनुमोदन पर प्रभारी कलेक्टर श्री प्रतीक जैन द्वारा की गई है। जारी आदेश के अनुसार, श्री भारद्वाज ने युक्तियुक्तकरण हेतु विकासखंड जगदलपुर से जिला स्तरीय समिति को कई स्तरों पर त्रुटिपूर्ण और भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की। जैसे नगरनार के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कनिष्ठ शिक्षक को…
दूरस्थ इलाकों में पहुंचेगी शिक्षा की रौशनी युक्तियुक्तकरण से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का भरोसा रायपुर, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति ने दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था की नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया को तेज़ी से और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बेहद सुचारू और निष्पक्ष तरीके से पूरी कर ली गई है। अब तक जिन स्कूलों में…
शिक्षा की रौशनी से चमका तरौद का स्कूल युक्तियुक्तकरण से मिले चार नए शिक्षक शिक्षकों की पदस्थापना की खबर पाकर खुश हैं गांव के बच्चे बच्चों के चेहरे पर दिखने लगी पढ़ाई की ललक रायपुर, 06 जून 2025/ कभी शिक्षक की कमी से जूझ रहा बालोद ज़िले का छोटा-सा गांव तरौद में शिक्षा की एक नई उम्मीद जगी है। जहां पहले सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था, अब यहां चार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की खबर से गांव में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल ने बच्चों, अभिभावकों और पूरे गांव…
59 अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक एवं समकक्ष पद पर हुए पदोन्नत रायपुर 6 जून 2025 /छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वार जारी आदेश के तहत राज्य शासन की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 59 निरीक्षक, कंपनी कमांडर, प्लाटून कमांडर, रेडियो निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं वरिष्ठ रिपोर्टर संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तथा समकक्ष पदों पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में विभिन्न संवर्गों के अधिकारी शामिल हैं। उप पुलिस अधीक्षक के पद पर 46 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें श्री सुरेश कुमार भगत, श्री ओम प्रकाश कुजूर,…
शिक्षकों को अर्बन नक्सली कहने वाले व्यक्ति के खिलाफ भाजपा के बड़े नेताओं सहित कलेक्टर एवं एसपी को शिकायत… एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने एवं कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग…. रायपुर //- शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ के अंतर्गत धमतरी जिला इकाई के शिक्षक नेताओं ने स्थानीय भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव के द्वारा शिक्षकों को अर्बन नक्सली कहने पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही करने के लिए एवं उनको पार्टी से निष्कासित करने के लिए धमतरी के महापौर एवं प्रदेश महामंत्री माननीय रामू रोहरा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष धमतरी माननीय प्रकाश बैस को ज्ञापन सौंपा…
घुसपैठियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक उपमुख्यमंत्री की दो टूक- कहा हम प्रदेश को घुसपैठ का शिकार नहीं बनने देंगे टोल-फ्री नंबर और गूगल फॉर्म के माध्यम से आम जनता से भी सूचना प्राप्त की जाएगी-उपमुख्यमंत्री शर्मा रायपुर, 5 जून 2025: प्रदेश में अवैध घुसपैठ के प्रकरणों पर गंभीरता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मंत्रालय महानदी भवन में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के समस्त जिलों के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री श्री…
एक पेंड माँ के नाम अभियान के तहत 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवस पर गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्तथानो/चौकी एवं पुलिस लाईन में दो हजार से अधिक फलदार एवं छायादार पैधे लगाए गये। नागरिको से अपील स्वस्थ्य एवं सुरक्षित वातवरण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर अपने स्तर पर पर्यावरण संक्षण हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प जरूर ले।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर में बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन के लिए 25-25 लाख रूपए क घोषणा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सहभागिता की अपील रायपुर, 05 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की…
मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील रायपुर, 05 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर स्थित हाई स्कूल मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बादाम का पौधा रोपित किया। यह कार्यक्रम राज्य में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रमदेव उसेंडी, विधायक श्री आशाराम नेताम सहित अनेक…
नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा-हमारे युवाओं के पास अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा होगी रायपुर, 05 जून 2025/ छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेलों में भविष्य गढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को महानदी भवन, नया रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह अकादमी देश की श्रेष्ठ खेल संस्थाओं में से एक होगी,…
लाल आतंक का अंत: नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 5 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों द्वारा आज वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चलाए गए तलाशी अभियान में कुख्यात नक्सली एवं नक्सलवादियों के केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की, परिवारजनों से मिलकर शोक-संवेदना प्रकट की रायपुर, 5 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के शांति मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय श्री रामजीलाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे…
राज्य में 5.52 लाख टन रासायनिक खाद का भंडारण डीएपी के विकल्प के बारे में किसानों को दी जा रही जानकारी रायपुर, 05 जून 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रकार के 5.52 लाख टन रासायनिक उर्वरकों का भंडारण सुनिश्चित किया है। यह भंडारण प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों एवं विपणन संघ के माध्यम से किया गया है, जिससे किसानों को समय पर और सुगमता से खाद उपलब्ध हो सके। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के. एन. काण्डे ने बताया कि राज्य की सहकारी समितियों में अब तक…
अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो दवाइयों की पहुंच: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में आयुष के जरिए बेहतर उपचार की हैं संभावनाएं: मुख्यमंत्री राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) कार्यक्रम में देश में 5वें स्थान पर है छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल *आमजन के हित में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश* *मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न* रायपुर, 05 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दवाइयों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि…
नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम कलाकारों के सपनों का मंच होगा कलाग्राम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि रायपुर, 05 जून 2025/ नवा रायपुर अटल नगर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम की स्थापना होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। यह निर्णय 4 जून को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देना है। संस्कृति…
बीईओ एम.डी. दीवान निलंबित अतिशेष शिक्षकों की वरीयता सूची तैयार करने में लापरवाही का मामला आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर ने की कार्रवाई रायपुर, 05 जून 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत…
जिले में नियमानुसार हुआ शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्ण शासन के निर्देशानुसार अतिशेष शिक्षकों का किया गया पदस्थापना दूरस्थ अंचलों मैनपुर एवं देवभोग के शालाओं में शिक्षकों की हुई पूर्ति कलेक्टर श्री उईके ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी गरियाबंद 05 जून 2025/ शासन के निर्देशानुसार शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया 03 जून तक पूर्ण कर ली गई है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर श्री बी.एस. उईके ने प्रेसवार्ता में जिले में हुए सम्पन्न हुए युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन के नियमानुसार युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। साथ ही नियमानुसार अतिशेष शिक्षकों…
छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन दूरस्थ अंचल के स्कूलों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा रायपुर, 04 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और प्रभावशाली प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल से दूरस्थ, आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता का नया संतुलन…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 5 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती रहाटकर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंटकर सम्मानित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक श्री विक्रम उसेंडी भी उपस्थित रहे।
गौवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक गौवंश तस्करी में उपयोग होने वाले वाहनों के खिलाफ राजसात की कार्रवाई तेजी से हो-उपमुख्यमंत्री श शर्मा गौवंश तस्करी केवल एक अपराध नहीं, बल्कि संगठित अपराध है-उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर, 05 जून 2025-उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में गौवंश तस्करी जैसे गंभीर अपराध पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सभी जिलों के नोडल अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जिलेवार समीक्षा की और 15 जुलाई 2024 को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत…
