Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
गरियाबंद पुलिस द्वारा 08 जुआरियो को गुल (गोटी) नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की गई। जुआरियों से नगदी 25000/रू , गुल (गोटी), 08 नग मोबाइल एवं 06 मोटर सायकल जप्त* ।थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही। * गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, एवं जुआ खेलने वालों पर कड़े कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में मुखबिर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किए थे। दिनांक 09.11.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि…
मुख्यमंत्री से इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात। रायपुर 08 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को डॉ. शर्मा ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई पेंटिंग भेंट की और विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के विषय में चर्चा की।
वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात* खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री। रायपुर, 09 नवंबर 2025 / “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा…
छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश सीबीडीए द्वारा बायोफ्यूल एक्सपो तथा सेमीनार का आयोजन रायपुर, 09 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी रायपुर में बायोफ्यूल एण्ड बायो एनर्जी एक्सपो का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक स्थानीय श्रीराम बिजेनस पार्क में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल रोडमैप विजन 2024-29 पर आयोजित सेमीनार में बायोफ्यूल तकनीक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ की जैव ईंधन रोडमैप की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
कल्चुरी कलार समाज के सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रतनपुर में 100 बिस्तर अस्पताल एवं 1 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा रायपुर 9 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की…
राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला। *जीवन अनमोल है – हेलमेट पहनें, जिम्मेदार बनें : मुख्यमंत्री साय* *रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में युवाओं के जोश और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन* रायपुर 9 नवम्बर 2025/राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम में आज रोमांच, ऊर्जा और साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन खेल युवा शक्ति, अनुशासन, साहस और जिम्मेदारी का उत्सव है। देशभर से आए…
टेट की अनिवार्यता देश के किसी राज्य मे नहीं फिर बवाल का मकसद नेता गिरी चमकाना या शिक्षकों क़ो डरा कर चंदा उगाही का नया खेल खेलना तो नहीं। रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स वेलफेयर के प्रदेश संयोजक इदरीश खान नें मा,.उच्चतम न्यायालय द्वारा शिक्षकों क़ो शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनें पर ही पदोन्नति सेवा विस्तार जैसे लाभ देने आदेश पारित किया है इस आदेश के पारित होने के बाद कई राज्य सरकारों नें इस आदेश के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट मे पुनर्विचार याचिका दाखिल की है परंतु किसी राज्य सरकार नें इसकी अनिवार्यता का आदेश जारी नहीं किया है परंतु न्यायालय के…
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बन रही लोगों के लिए संजीवनी शासकीय मदद से गणेशराम का किडनी प्रत्यारोपण सफल, मुख्यमंत्री से मिल कर परिवार ने जताया आभार रायपुर, 08 नवम्बर 2025/छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अब उन परिवारों के लिए संजीवनी बन चुकी है, जिनके लिए गंभीर बीमारियों का खर्च उठाना संभव नहीं होता। इस योजना ने एक बार फिर जशपुर जिले के बगीचा निवासी 48 वर्षीय किसान गणेशराम यादव को नई ज़िंदगी दी है। गणेशराम की दोनों किडनियाँ खराब हो चुकी थीं। कई महीनों से डायलिसिस पर चल रहे गणेशराम की हालत लगातार…
लोक निर्माण विभाग द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव या किसी भी निजी कार्यक्रम का कोई भुगतान नहीं सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी तथ्यहीन एवं भ्रामक आरटीआई के तहत विभाग द्वारा प्रदान की गई जानकारी में सोशल मीडिया में प्रसारित किसी भी बिल का कोई उल्लेख नहीं, इन बिलों से विभाग का कोई संबंध नहीं बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता ने दी वस्तुस्थिति की जानकारी रायपुर. 8 नवम्बर 2025. कतिपय सोशल मीडिया में प्रसारित उप मुख्यमंत्री-सह-लोक निर्माण मंत्री के परिवार के निजी कार्यक्रम का भुगतान लोक निर्माण विभाग द्वारा किये जाने संबंधी समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है। लोक निर्माण विभाग…
फेडरेशन ने बिना अनुमति जारी हुए पत्र को लेकर जारी किया खंडन। *तारीख:* 08 नवंबर 2025 स्थान:* रायपुर छत्तीसगढ़ देश नियमित शिक्षक फेडरेशन ने आज एक आधिकारिक *खंडन पत्र* जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि हाल ही में फेडरेशन के नाम और लेटरहेड पर जारी किया गया एक पत्र *पूरी तरह से अनधिकृत* है। फेडरेशन ने बताया कि उक्त पत्र जारी करने से पूर्व न तो किसी *राज्य स्तरीय* और न ही *संभागीय पदाधिकारी* से अनुमति ली गई थी। साथ ही, संगठन के किसी भी स्तर पर उस पत्र का *जावक क्रमांक* अथवा कोई संबंधित दस्तावेज भी जारी नहीं…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के 123 शिक्षकों ने अपने पूर्व नियोक्ता जनपद व जिला पंचायत के विरुद्ध 10साल में प्रथम व 20 साल में द्वितीय क्रमोन्नत वेतनमान के लिये जिला पंचायत में अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था जिसकी सुनवाई जिला पंचायत गरियाबंद के सीईओ प्रखरचंद्राकर ने शिक्षकों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं जिले के123 शिक्षकों जिनमें सहायक शिक्षक,प्राथमिक प्रधान पाठक उच्चश्रेणी शिक्षक शामिल हैं को आगामी 14 नवंबर को नोटिस जारी कर जबाब मांगागया हैं जिसपर सुनवाई हेतु बुलावा भेजा गया हैं।
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर युवा वर्ग को योगेश्वर साहु का ए संदेश.. गरियाबंद – ग्राम फुलझर घटारानी के जागरूक युवक समाजिक कार्यकर्ता श्री योगेश्वर साहु का राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर महत्वपूर्ण संदेश आज के युवा पीढ़ी नशे के आदी हो गए हैं शराब खैनी तम्बाकू बीड़ी सिगरेट आदि नशे के आदि हो गये है। आईये हम संकल्प लें कैसर के प्रति हम स्वयं जागरूक रहेंगे और दुसरो को जागरूक करेंगे। युवा वर्गों में बढ़ती धुम्रपान कैंसर की वजह बन रही है आज के युवाओं ने गुटखा तम्बाकू सिगरेट को अपना फैसन बना लिया है जो चिंता का विषय…
मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 7 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है — “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की आराधना केवल शब्दों में नहीं, अपने…
जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन। रायपुर, 7 नवम्बर 2025/ भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों…
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लिए चिन्हित व्यक्तियों को मिलेगी प्रति वर्ष 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि। रायपुर, 07 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ के चिन्हित व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025’ के नाम से जाना जाएगा। योजना के संबंध में 6 नवम्बर को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़…
गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएँ गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक रायपुर, 07 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जल संसाधन परियोजनाएँ प्रदेश…
“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ “वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 6 नवम्बर 2025/“वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में…
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से जीएसटी भुगतान की सुविधा छत्तीसगढ़ में लागू *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर व्यवसायियों को बड़ी राहत* रायपुर 6 नवंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेज़री) विभाग द्वारा व्यवसायियों के हित में जीएसटी रिटर्न के भुगतान हेतु क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई (UPI) सुविधा पूरे राज्य में लागू कर दी गई है। इस सुविधा की मांग जीएसटी लागू होने के प्रारंभिक काल से ही व्यापारी…
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ में उल्लेखनीय प्रगति और समावेशी विकास पर प्रकाश डाला *उपराष्ट्रपति ने रजत महोत्सव को विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का संकल्प बताया* *उपराष्ट्रपति ने जनजातीय समुदायों को वन, संस्कृति और विरासत का संरक्षक बताया* *उपराष्ट्रपति ने सामूहिक इच्छाशक्ति और विकास के माध्यम से नक्सलवाद को समाप्त करने में छत्तीसगढ़ की सफलता की सराहना की* *‘छत्तीसगढ़ में विकास और विश्वास ने भय और हिंसा का स्थान लिया’ – श्री सी.पी. राधाकृष्णन* *छत्तीसगढ़ सहभागी विकास और जन-प्रेरित परिवर्तन का प्रतीक* *राज्य ने सांस्कृतिक…
छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने विश्व स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर राज्य सरकार द्वारा आकांक्षा सत्यवंशी को ₹10 लाख की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा* रायपुर 5 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक विश्व कप विजय पर देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह अभूतपूर्व उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है, जिसने विश्व पटल पर देश का…
राज्योत्सव पर वायु सेना की टीम का रोमांचक एयर शो, सेंध जलाशय के ऊपर आसमां में गूंजा ‘जय जोहार’ और ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ *उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने देखा एयर शो* *अनुशासन, परस्पर विश्वास, सटीकता और देशप्रेम के जज्बे के साथ वायु सेना के विमानों ने दिखाई कलाबाजी* *वायु सेना का एयर शो छत्तीसगढ़वासियों के लिए कमाल का अनुभव, लोग देखकर एक घंटे तक होते रहे मंत्रमुग्ध* रायपुर, 5 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आज नवा रायपुर के सेंध जलाशय…
छत्तीसगढ रजत महोत्सव-2025 : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को किया सम्मानित रायपुर, 05 नवंबर 2025/ उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री…
सहा.शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पदोन्नति हेतु सौंपा ज्ञापन कांकेर – सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन कांकेर द्वारा सहायक शिक्षक संवर्ग के प्राथमिक विद्यालय प्रधान पाठक पदोन्नति सन्दर्भ से जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद जी से मुलाकात कर जिले पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिन्हा द्वारा प्रमुखता से अवगत कराया गया कि कांकेर जिले अंतर्गत 30 अक्टूबर 25 तक रिक्त पदों के आधार सभी विकास खण्ड स्तर से जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक सहायक शिक्षक संवर्ग का पदोन्नति प्रदान करने, वरिष्ठा सूची सुधार जारी करने हेतु, तथा अधिक से अधिक सहायक शिक्षक संवर्ग साथी गण…
छठ आस्था का अपमान: रायगढ़ में उबाल, टिल्लू शर्मा पर FIR — आरोपी फरार “समय रहते सुधर जाओ, वरना समाज तुम्हें सुधार देगा” — समाज ने दी खुली चेतावनी रायगढ़। छठ पर्व पर सोशल मीडिया में की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर रविवार को रायगढ़ में भारी जनाक्रोश देखने को मिला। फेसबुक पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी वायरल होते ही धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुईं और शहर के विभिन्न समाजों तथा संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। दोपहर बाद भोजपुरी समाज, ब्राह्मण समाज, छठ पूजा समितियाँ, सांस्कृतिक संगठन और विभिन्न वार्डों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय…
अबोध मासूम के साथ दरिंदगी: प्रतापपुर में 5 वर्षीय बच्ची से हैवानियत, इंसानियत हुई लहूलुहान। प्रतापपुर (सूरजपुर)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से आई यह खबर न केवल दिल दहला देने वाली है बल्कि पूरे समाज के अंतःकरण को झकझोर देने वाली है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही सिर्फ पाँच साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने जो अमानवीय कृत्य किया, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यह घटना सोमवार की दोपहर की है। बच्ची रोज़ की तरह स्कूल से लौटकर अपने घर के पास ही खेल रही थी। माता-पिता पास के खेत में काम…
विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार छत्तीसगढ़ बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर – मुख्यमंत्री श्री साय *छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य – मुख्यमंत्री ने किया आइडियाथॉन विजेताओं का सम्मान* रायपुर, 4 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘टेक स्टार्ट’ का यह आयोजन राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया दिवंगतों के परिजनों को ₹5 लाख एवं घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा रायपुर, 4 नवम्बर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
“छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र रायपुर, 04 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जनसंपर्क विभाग द्वारा “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर 25 वर्षों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर लगाई गई है। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों , नागरिकों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरण पादुका योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और घर-घर निर्मल जल…
शिक्षकों की एकजूटता जीती : बस्तर के शिक्षकों नें दिखाया दम सारा श्रेय शिक्षकों क़ो : रवीन्द्र राठौर।
शिक्षकों की एकजूटता जीती : बस्तर के शिक्षकों नें दिखाया दम सारा श्रेय शिक्षकों क़ो : रवीन्द्र राठौर। रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राठौर नें बस्तर के विवादित जे डी राकेश पाण्डॆ क़ो बस्तर से रायपुर अटैच किये जाने क़ो बस्तर के शिक्षकों की एकता एकजुटता की जीत बताया वहीं जबरदस्त एकता का परिचय देते हुये शिक्षकों के प्रदर्शन के चलते सरकार नें जे डी बस्तर क़ो हटाया गया। वही शिक्षकों के साथ किसी भी मनमानी का जवाब एकजुटता से दिया जाएगा अफसर शिक्षकों के साथ किसी प्रकार दुर्भावना से ग्रसित होकर…
रायपुर। बस्तर के विवादित संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग राकेश पांडे को शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन के बीच शासन ने बस्तर से हटा कर DPI में अटैच कर दिया हैं। ज्ञात हो की शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रताड़ित कर वेतन अवरुद्ध करने व अनावश्यक टिका टिप्पणी करने के चलते बस्तर के शिक्षक समुदाय जेडी बस्तर से आक्रोशित चल रहे थे इनके ऊपर शिक्षकों को प्रताड़ित कर रील बना कर खुद को फेमस करने के आरोप लगे थे बस्तर शिक्षकों ने आज जबरदस्त प्रदर्शन किया जिसका असर शासन ने राकेश पांडे को हटा कर एचआरसोम को बस्तर का नया जेडी बनाया हैं…
चुरामनदास साहू तहसील साहू संघ छुरिया के अध्यक्ष निर्वाचित हुए । बालकिशन साहू ,श्रीमती कुमेश्वरी साहू उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। शीशुपाल साहू एवं श्रीमती कविता साहू संगठित सचिव निर्वाचित हुए । छुरिया :- (फोटो ) जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देशन मे चुनाव अधिकारियों के देखरेख में दिनांक 02.11.2025 दिन रविवार को तहसील साहू संघ छुरिया का शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न हुआ । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए चुरामनदास साहू (शिकारीमाहका ) निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बालकिशन साहू (कल्लूबंजारी ) उपाध्यक्ष महिला श्रीमती कुलेश्वरी साहू (मातेखेडा ) निर्वाचित हुए । वही संगठन सचिव…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं बाइक चलाकर युवाओं को दिया सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रायपुर में होगा एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप 2025 का भव्य आयोजन रायपुर, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर का बूढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम आगामी 8 और 9 नवम्बर को रफ्तार, रोमांच और युवाओं के उत्साह का मंच बनेगा। रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की नई ऊर्जा, नवाचार भावना और युवा सामर्थ्य का प्रतीक होगा। छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमआरएफ नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप…
सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने बच्चों से की मुलाकात, दी प्रेरणा – बढ़ाया उत्साह *सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने बच्चों से की मुलाकात, दी प्रेरणा – बढ़ाया उत्साह* *दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में स्कूली बच्चों से किया संवाद* रायपुर, 3 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) ने स्कूली बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। यह मुलाकात न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि देशभक्ति और प्रेरणा से भरपूर भी थी। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के सदस्य दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुँचे, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों…
शिक्षक फेडरेशन के चुनाव मे रवींद्र राठौर पैनल नें एकतरफा जीत दर्ज की रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक प्रदेश संगठन चुनाव मे रवींद्र राठौर पैनल के उम्मीद वारों नें एकतरफा जीत दर्ज की जिनमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर रवींद्र राठौर नें 116 अपने निकटम प्रत्याशी अजय गुप्ता क़ो 48वोट अश्वनी कुर्रे क़ो 19 क़ो हरा कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र हरमुख 109 हेम साहू 73प्राप्त कर देवेंद्र हर मुख जीते सचिव पद पर शरण दास क़ो 48व राजू टंडन क़ो 134इस प्रकार राजू टंडन नें जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर शेष नाथ पांडे नें 133वोट…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधि तौर पर चुनाव लड़ रहे जशपुर के अजय गुप्ता का पलड़ा भारी हो गया हैं प्रदेश के सहायक शिक्षक जिनमें 60 से ऊपर मतदाताओं ने अपने साथी सहायक शिक्षक अजय गुप्ता का एकतरफा समर्थन कर रहे वहीं अजय गुप्ता को सहायक शिक्षक प्राथमिक प्रधानपाठक उच्च श्रेणी शिक्षक फेडरेशन के सीनियर नेताओं का फुल समर्थन मिल रहा जिससे उसकी जीत पक्की हो गयी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण *प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को प्रदर्शित करती दीर्घाओं का किया अवलोकन* रायपुर, 01 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को संग्रहालय को उत्कृष्टता के साथ मूर्त रूप देने के प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के…
सहायक शिक्षक फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कल अजय गुप्ता की स्थिति मजबूत मिल रहा व्यापक समर्थन । रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षक एल बी संवर्ग के संगठन चुनाव कल रायपुर मे होगा जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रदेश के 191मतदाता शिक्षक अपने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव मे मतदान करेंगे तीन दावेदार चुनाव मैदान मे है जिनमें अजय गुप्ता जशपुर ,अश्वनी कुर्रे बिलासपुर ,रवीन्द्र राठौर जांजगीर चांपा से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे इस बार त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी है तीनों प्रत्याशियों नें मतदाताओं से घूम घूम कर समर्थन माँगा है शिक्षकों के इस हाईप्रोफाइल चुनाव पर जीत का…
रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर ने संभाग में 3नवंबर को आयोजित मिडिल एचएम टी संवर्ग पदोन्नति उपरांत पदस्थापना काउंसिलिंग की तिथि में बदलाव करते हूये आगामी 7 नवंबर को आयोजित किया हैं इस बाबत सभी जिला शिक्षाअधिकारियों को पत्र जारी कर सूचना दे दी गई हैं।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से प्रदेश के विकास का अमिट संकल्प छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की रायपुर, 1 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वांगीण विकास की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक संस्कृति के अनुरूप…
कौन होगा फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष : अजय गुप्ता ,अश्वनी कुर्रे या रवींद्र राठौर दो नवंबर क़ो राजधानी मे होगा चुनाव। रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शिक्षकों के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के त्रिवर्षीय प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आगामी दो नवंबर क़ो रायपुर स्थित भामाशाह छात्रावास टिकरापारा रायपुर मे होने जा रहा कर्मचारी संगठनों मे यह संगठन शिक्षकों के बहू संख्यक वर्ग इसी संघ मे आता है जिसमें हर तीन वर्ष मे संगठन का चुनाव होता है संगठन चुनाव संपन्न कराने संगठन नें अपना निर्वाचन आयोग बनाया है जिसमें सर्व प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष का…
मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 31 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम से छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री ओराम को राज्य में आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र…
अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने सरदार पटेल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान *सभी संभागीय मुख्यालयों में स्थापित की जाएगी सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा* *खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन* रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/ देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने। आज़ादी के बाद के कठिन हालातों में उन्होंने अपनी सूझबूझ और फौलादी इरादों से 562 रियासतों का भारत में विलय कर…
प्रधानमंत्री 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में हिस्सा लेंगे *प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य देखभाल और ऊर्जा जैसे प्रमुख सेक्टरों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे* *प्रधानमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे* *दिल की बात: प्रधानमंत्री जन्मजात हृदय रोगों का उपचार करा रहे बच्चों से परस्पर बातचीत करेंगे* *प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण आदिवासी वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय रायपुर 31 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ की धरती पर 1 नवम्बर को इतिहास रचा जाएगा, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। यह भव्य संग्रहालय उन आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा की। आदिवासी नायक भगवान बिरसा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवम्बर को करेंगे लोकार्पण: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा अपना भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन : परंपरा और आधुनिकता का संगम रायपुर, 31 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवम्बर का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य की जनता को विधानसभा का नया भवन समर्पित करेंगे। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा को 25 वर्षों के बाद रजत जयंती वर्ष में अपना भव्य, आधुनिक और पूर्ण सुविधायुक्त स्थायी भवन मिलने जा रहा…
बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 29 अक्टूबर 2025/जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अंबिकापुर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता…
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: 1 से 5 नवम्बर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी शानदार प्रस्तुतियां मुख्यमंच और शिल्पग्राम मंच में कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा पहले दिन पार्श्व गायक श्री हंशराज रघुवंशी होंगे आकर्षण का केन्द्र *छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार भी देंगे अपनी प्रस्तुति* रायपुर, 30 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत महोत्सव में देश एवं प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। एक नवम्बर से 5 नवम्बर तक मुख्यमंच के अलावा शिल्पग्राम मंच पर भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। राज्योत्सव में इस बार छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकारों के साथ ही देश के…
हिमालय में गूँजी जशपुर की गूंज: आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया मार्ग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नाम रायपुर 30 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के आदिवासी युवाओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दल ने हिमाचल प्रदेश की दूहंगन घाटी (मनाली) में स्थित 5,340 मीटर ऊँची जगतसुख पीक पर एक नया आल्पाइन रूट खोला, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में “विष्णु देव रूट” नाम दिया गया है।…
सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने के लिए शिक्षा विभाग हरकत में – अजय कुमार गुप्ता की पहल लाई रंग रायपुर, 30 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ के सहायक शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से लंबित वेतन विसंगति और क्रमोन्नति वेतनमान की मांग पर अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष पद के दावेदार अजय कुमार गुप्ता की पहल के बाद शिक्षा विभाग ने डीपीआई (निदेशक, लोक शिक्षण) को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में अजय कुमार गुप्ता ने शिक्षा…
सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज के शपथ ग्रहण एवं दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल।• रायपुर 26 अक्टूबर 2025/शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार, कृषि या कोई अन्य क्षेत्र — प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय…
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार संकल्पित – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के संग बांटी दीपावली की खुशियां रायपुर, 26 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर जरूरतमंद दिव्यांग बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पूर्णतः संकल्पित है। उन्होंने कहा कि रायपुर में 5 एकड़ भूमि में दिव्यांगजनों के लिए सर्व-सुविधायुक्त पार्क का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री…
मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री श्री साय ने दुलदुला छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की रायपुर 27 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन रायपुर, 27 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना…
गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉप ऑफ द मंथ चुना गया। माह सितंबर 2025 विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को दी गई प्रशस्ति पत्र’। गरियाबंद। इस पहल के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को कॉप ऑफ द मंथ का चुनाव किया जाता है। *माह सितंबर 2025* में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी 1)प्रधान आरक्षक 289 ओंकार साहू थाना पांडुका द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में 41 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में विशेष…
सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय क्रिटिकॉन रायपुर-2025 कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल रायपुर, 25 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश…
केदार जैन ,मनीष मिश्रा बने टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण समाचार आ रहा है कि छग प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन एवं छग समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त शिक्षक संघठन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने गए है। शिक्षक हित मे हमेशा से कार्य करने वाले जुझारू एवं संघर्षशील नेता केदार जैन एवं मनीष मिश्रा के साथ साथ यह छत्तीसगढ़ के सभी संवर्ग के शिक्षकों के लिए काफी सुनहरा अवसर है क्योंकि राष्ट्रीय स्तर के संघटनो से जुड़ने से प्रदेश के शिक्षक संवर्ग…
ð¹ अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। ð¹ थाना देवभोग एवं थाना अमलीपदर के कुल 04 चोरी के मामलों में आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। ð¹ 96 नग मोबाईल बरामद एवं सोना, चांदी के आभूषण/ मुर्तिया, नगदी रकम बरामद। ð¹ घटना में प्रयुक्त कार एवं मोटर सायकल को जप्त किया गया। ð¹ *जुमला कीमती 27,42,520/- रूपये गरियाबंद :-वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जिले में घटित चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी हेतु गंभीरता पूर्वक निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अमलीपदर क्षेत्र में दिनांक 14.10.2025 के रात्रि 12.00…
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सुदूर संवेदनशील ग्राम कच्चापाल में ग्रामीणों के साथ किया संवाद सीआरपीएफ कैम्प में जवानों से मुलाकात कर किया उत्साहवर्धन *रायपुर, 25 अक्टूबर 2025// उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने बस्तर संभाग के प्रवास पर आज नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील वनांचल ग्राम कच्चापाल पहुंचे। जहां उन्होंने सीआरपीएफ के कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने कैम्प में जवानों से मुलाकात कर जवानों द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी नक्सल मोर्चे पर उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कच्चापाल में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद…
पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री श्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल *नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं, अछोटी में बीएड महाविद्यालय, मेड़ेसरा को आदर्श ग्राम बनाने, समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये एवं सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा* रायपुर 25 अक्टूबर 2025/पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है।…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा जिले के सुदूर वनांचल ग्राम दुलेड कैम्प का किया निरीक्षण गांव के चौपाल में ग्रामीणों ने बताया अब हो रहा ग्रामों में विकास। *शासन क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा* रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने एकदिवसीय प्रवास पर सुकमा जिले के सुदूर वनांचल ग्राम दुलेड पहुंचे। जहां उन्होंने सीआरपीएफ के कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने कैम्प में जवानों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने जवानों को कठिन परिस्थितियों और मुश्किलों के बाद भी लाल आतंक को जड़ से उखाड़ने के लिए…
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में सुविधाओं की ली समीक्षा बैठक आत्मसमर्पित नक्सलियों के कल्याण एवं पुनर्वास हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश *रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/* छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज अपने बीजापुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वास केंद्र में रह रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों की बुनियादी आवश्यकताओं का संवेदनशीलता के साथ ध्यान रखा…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और घोषणा पर लगी मुहर 9 नए नर्सिंग कॉलेजों के भवन निर्माण को मिली 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त…
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर अमल छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम: 5000 शिक्षक भर्ती का मार्ग हुआ प्रशस्त रायपुर 24 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने आज 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री साय की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मज़बूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर, प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रवास की तैयारियों का लिया व्यापक जायज़ा: सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश। रायपुर 24 अक्टूबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनज़र मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के…
बीआरसीसी के विरुद्ध होगी जाँच : तहसीलदार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जाँच दल गठित कलेक्टर ने की आदेश।
छुरा बीआरसी हरीश कुमार देवांगन हटाए गए प्राप्त शिकायत के लिए जांच समिति गठित गरियाबंद 24 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री बीएस उइके ने समग्र शिक्षा के क्रियान्वयन में शिथिलता एवं विभिन्न शिकायतों के दृष्टिगत छुरा के विकास खंड स्त्रोत समन्वयक श्री हरीश कुमार देवांगन को विमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में उन्हें फिंगेश्वर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला में पदस्थ किया गया है। श्री देवांगन को समग्र शिक्षा के कार्य में शिथिलता तथा उनकी कार्यशैली को लेकर संकुल समन्वयकों के द्वारा विभिन्न शिकायतों एवं उनके विरुद्ध शासन के महत्वपूर्ण कार्य गिरदावली के कार्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत चन्दन बाई जी को दी श्रद्धांजलि:शोक संतप्त परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना रायपुर, 23 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज विधायक एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री प्रणव कुमार मरपच्ची की माताजी स्वर्गीय श्रीमती चन्दन बाई जी की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर श्री मरपच्ची सहित शोक संतप्त परिवार…
6 से 9 नवम्बर तक जशपुर में होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025′ का आयोजन छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ *छत्तीसगढ़ के जशपुर में सजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ — रोमांच, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत उत्सव* रायपुर, 23 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ का पर्वतीय और हरियाली से आच्छादित जिला जशपुर एक बार फिर उत्सव, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ में प्रदेश और देशभर से पर्यटक प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभवों, जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक उत्सव के रंगों का आनंद…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की सौजन्य मुलाकात गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण रायपुर, 23 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 9वें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम…
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया गौपूजन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद…
अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार की “श्रेष्ठ योजना” (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष राष्ट्रीय…
छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा — 5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’ रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा। *छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य* राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित…
गरियाबंद। दखल छत्तीसगढ़)गरियाबंद जिले के समग्र शिक्षा जिला परियोजना कार्यालय ने शिकायतों के मद्देनजर छुरा ब्लॉक स्त्रोतसमन्वयक हरीश कुमार देवांगन को हटा कर मूल शाला वापस भेज दिया हैं जिसका आदेश आज कलेक्टर व मिशन संचालक समग्र शिक्षा ने जारी कर दिया हैं फिलहाल बीआरसीसी की नयी नियुक्ति तक बीईओ को प्रभार प्राप्त करने का आदेश जारी हुआ हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में सुनी आम जनता की समस्याएं आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश रायपुर, 21 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में लोगों से दीपावली पर्व के अवसर पर मुलाकात कर उन्हें दीप पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री को दीप पर्व की बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके गृह ग्राम बगिया पहुंचे थे। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी समस्याएं भी सुनी और उनके आवेदन भी लिये। उन्होंने इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके विभागों…
जेडी की शिकायत पहुंची मुख्यमंत्री तक: अजय गुप्ता ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, शिक्षकों को प्रताड़ित करने वाले अफसरों पर कार्रवाई की मांग, जशपुर 21 अक्टूबर 2025। सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जशपुर जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और अधिकारियों द्वारा की जा रही कथित प्रताड़ना का मुद्दा उठाया। अजय गुप्ता ने विशेष रूप से बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) राकेश पांडे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पांडे…
शहीद जवानों का बलिदान हमें कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण की सतत प्रेरणा देता रहेगा – राज्यपाल रमेन डेका पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय *पुलिस स्मृति दिवस परेड में हुए शामिल राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि* रायपुर, 21 अक्टूबर 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित…
संतों की कृपा और जनता के विश्वास से ही संभव हुआ सुशासन का दीपोत्सव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लैलूंगा के भुईयांपानी में दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल* *गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन और महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए सहित कई घोषणाएं* रायपुर, 21 अक्टूबर 2025/ दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दीपावली की बधाई देने वालों का लगा रहा तांता मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की जशपुरनगर, 20 अक्टूबर 2025/ दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और आम नागरिक मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।…
मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम बगिया में दीपावली का त्योहार मनाया मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जशपुर 20 अक्टूबर 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव देव साय ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का त्योहार मनाया इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियो को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और परिवार के साथ मिलकर समय बिताने का अवसर मिलता है। दीपावली हम सभी को अंधकार से…
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग “विष्णु के दिया” कार्यक्रम में मनाई दीपावली — शिक्षा, संस्कृति और आनंद का संगम रायपुर, 20 अक्टूबर 2025/दीपावली के पावन अवसर पर आज दुर्ग के शक्तिनगर स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में “विष्णु के दिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों के साथ दीप जलाकर और फटाके फोड़कर दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में आयोजित इस अनूठे आयोजन में मंत्री श्री यादव ने बच्चों संग दीपोत्सव मनाकर शिक्षा…
प्रेम जाल में फंसी शादीशुदा महिला, चार साल तक होता रहा शोषण – अब न्याय की गुहार लेकर पहुंची थाने। रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फँसाकर चार वर्षों तक शारीरिक शोषण किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। अब पीड़िता न्याय की आस में दर-दर की ठोकरें खा रही है और अंततः पुलिस थाना धरमजयगढ़ का सहारा लिया है। पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि बायसी कॉलोनी निवासी एक युवक, जो धरमजयगढ़ में कंप्यूटर सेंटर संचालित करता है, ने…
जनता को दीपावली के पहले शासन द्वारा दिया गया उपहार प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत दिए जाएंगे 2.23 लाख से अधिक नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत एलपीजी कनेक्शन हेतु अब लिए जाएंगे नवीन आवेदन रायपुर 19 अक्टूबर/ भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के उपरांत एक बार फिर दीपावली के पूर्व लोगों को उपहार देते हुए पीएमयूवाय अंतर्गत 25 लाख नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नवीन घरेलू…
करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव 2025 में हुए शामिल *ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा* *रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण* रायपुर 19 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं। रायपुर 19 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना…
धरती आबा के आंगन से विज्ञान भवन तक-कोरिया की विकास गाथा को मिली राष्ट्रीय पहचान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी को किया सम्मानित रायपुर, 19 अक्टूबर 2025/ देश की राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘राष्ट्रीय कॉन्क्लेव ऑन आदि कर्मयोगी अभियान’ में छत्तीगसढ के कोरिया जिले ने एक बार फिर अपनी विकास यात्रा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान में उत्कृष्ट कार्यों के…
बस्तर में नक्सल समर्पण की ऐतिहासिक गूंज पर कवर्धावासियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा का किया भव्य स्वागत और अभिनंदन। *18 अक्तूबर 2025।* भारत वर्ष के इतिहास में बस्तर का नक्सल उन्मूलन अभियान एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में जुड़ गया है, जहां सर्वाधिक 210 सशस्त्र नक्सलियों ने एक साथ हथियार त्यागकर शांति की राह चुनी है। बस्तर में प्राप्त हुई इस ऐतिहासिक उपलब्धि पश्चात में प्रदेश के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा के कवर्धा आगमन पर नगरवासियों द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया। सिग्नल चौक पर आयोजित इस स्वागत समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीदों को याद…
मुख्यमंत्री श्री साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं रायपुर 18 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
गरियाबंद ब्रेकिंग : शिक्षा सचिव के आकस्मिक निरीक्षण के दस महीने बाद प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज…..लापरवाही का खामियाजा महिला प्राचार्य को महंगा पड़ा। गरियाबंद। (दखल छत्तीसगढ़) :- गत दस माह पूर्व छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने शिक्षा की गुणवत्ता की जाँच करने गरियाबंद जिले के विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया था इस दौरान एक हेडमास्टर एक संकुल समन्वयक को निलंबित किया था वहीं जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल का निरीक्षण सचिव ने किया इस दौरान उन्होंने शाला में विभिन्न लापरवाही सहित प्राचार्य श्रीमती वंदना पांडे के कार्य के…
जनसुविधा की दिशा में बड़ा सुधार — पंजीयन विभाग ने खत्म की ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता दिवाली पर प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात — रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रायपुर, 17 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ पी चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पंजीयन विभाग ने एक महत्वपूर्ण जनहितैषी निर्णय लेते हुए कृषि भूमि की खरीदी-बिक्री (रजिस्ट्री) के लिए ऋण पुस्तिका (किसान किताब) प्रस्तुत करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। यह निर्णय किसानों और आम नागरिकों दोनों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब रजिस्ट्री…
राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि — चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नया मील का पत्थर छत्तीसगढ़ में एमडी-एमएस की 61 नई पीजी सीटें स्वीकृत, अब राज्य में कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध रायपुर, 17 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा राज्य के विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में एमडी-एमएस (चिकित्सा स्नातकोत्तर) की 61 नई सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति के साथ राज्य में शासकीय मेडिकल पीजी सीटों की संख्या 316 से बढ़कर 377 हो गई है। वहीं, निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में कुल 186 सीटें…
सक्ती जिले में एसीबी की जबरदस्त कार्यवाही अब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए धरा गया। ** एसीबी /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 17.10.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को सक्ती जिले के डभरा के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) को अपने ही कार्यालय के बाबू से 15000रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ने में सफलता हासिल हुई।घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 6.10.25 को वार्ड नंबर 12 डभरा जिला सक्ती निवासी उमेश कुमार चंद्रा जो कि बीएमओ कार्यालय डभरा में बाबू के पद पर पदस्थ है के…
मुख्यधारा में लौटे माओवादी कैडर — बस्तर में शांति, विश्वास और विकास की नई सुबह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर 17 अक्टूबर 2025/आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। वर्षों तक हिंसा और भय की छाया में जी रहे 210 माओवादी कैडरों ने आज “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” कार्यक्रम के अंतर्गत बंदूक छोड़कर संविधान को अपनाने का निर्णय लिया है। यह छत्तीसगढ़ में शांति, विश्वास और विकास के नए युग का शुभारंभ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए…
पदोन्नति ब्रेकिंग : 256 शिक्षकों को मिली मिडिल एचएम पद पर पदोन्नति,3 नवंबर से होगा पदस्थापना हेतु काउंसिलिंग। रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक रायपुर ने संभाग के 256 शिक्षकों टी संवर्ग को पदोन्नत कर माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के रूप में पदोन्नति दी हैं गत 16अक्टूबर को विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक की अनुशंसा उपरांत उक्त शिक्षकों को पदोन्नत किया गया हैं। पदोन्नत शिक्षकों को पदस्थापना हेतु आगामी 3नवंबर से 4नवंबर तक रायपुर में पदस्थापना काउंसिलिंग पर बुलाया गया हैं।
‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’: दण्डकारण्य के 210 माओवादी कैडर लौटे समाज की मुख्यधारा में रायपुर, 17 अक्टूबर 2025/ राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिशा में बस्तर की नई सुबह का संकेत है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों…
छत्तीसगढ़ सरकार नें कर्मचारी-अधिकारी की सुनी बात, दिवाली पूर्व वेतन देने का आदेश जारी- शिक्षक नेता नंदकिशोर पटेल छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभागमंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर क्र. 2489/वित्त/4-4/2025,नवा रायपुर अटल नगर, दिनांक 16/10/2025 को देर शाम आदेश जारी किया जिसमे शासन के समस्त विभाग अध्यक्ष राजस्व मण्डल, बिलासपुर समस्त संभागीय आयुक्त समस्त विभागाध्यक्ष समस्त कलेक्टर छत्तीसगढ़ को माह अक्टूबर 2025 के वेतन का अग्रिम भुगतान करने के संबंध में जिसमे छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-1 के सहायक नियम 206 (1) के तहत शासकीय कर्मचारियों के भासिक वेतन का भुगतान माह के अंतिम 2 कार्य दिवसों में करने का प्रावधान…
बड़ी खबर : दीपावली से पहले शासकीय कर्मचारियों को अग्रिम वेतन भुगतान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शासन का संवेदनशील निर्णय। रायपुर 16 अक्टूबर 2025/दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य शासन ने अपने शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सभी विभागों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मेरे…
बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक सफलता — दण्डकारण्य क्षेत्र के 200 से अधिक माओवादी कैडर करेंगे आत्मसमर्पण रायपुर 16 अक्टूबर 2025/राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और निरंतर सशक्त रणनीतिक प्रयासों के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी कैडर, जिनमें वरिष्ठतम हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग त्यागकर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे, रिज़र्व पुलिस लाइन, जगदलपुर (जिला बस्तर) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री के निर्देश का हुआ त्वरित अमल, मुसाफिर पंजी में दर्ज होने लगा रिकॉर्ड *रायपुर, 16 अक्टूबर 2025/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा हाल ही में आयोजित कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ ही ‘मुसाफिर पंजी’ के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया था कि गांवों में बाहरी राज्यों एवं शहरों से आने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा संधारित किया जाए वे किस उद्देश्य से आए हैं, कहां से आए हैं, कितने समय के लिए रुके हैं, तथा उनका…
सेंट्रिंग प्लेट्स से मिला दी रश्मि के सपनों को सहारा…. बिर्रा गांव की रश्मि अब 20 हजार महीने की कमाई से बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी *प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट लगाकर रश्मि के हौसले बुलंद* रायपुर 16 अक्टूबर 2025/ जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत बम्हनीडीह के बिर्रा गांव की महिला श्रीमती रश्मि कहरा ने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हौसला बुलंद हो और अवसर मिले, तो गांव की मिट्टी से भी सफलता की कहानी लिखी जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित गांव के अन्य निर्माण कार्यों में सेंटरिंग प्लेट…
स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन 10वीं पास और 16 वर्ष की उम्र के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन रायपुर, 16 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ में शीघ्रलेखन (स्टेनोग्राफर) एवं मुद्रलेखन (टाईपिंग) कम्प्यूटर कौशल परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन किए जा सकते हैं। हिन्दी एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 100 शब्द प्रति मिनट की गति एवं हिन्दी तथा अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन में 5 हजार, 8 हजार, 10 हजार की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति के लिए यह परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं। इस संबंध में जरूरी जानकारी और आवेदन शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा…
टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने सौंपा टेट, पुरानी व पूर्ण पेंशन एवं क्रमोन्नति का ज्ञापन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय इकाई के निर्देशानुसार जिला प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधीश एवं जिला शिक्षाधिकारी गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने बताया कि टेट की अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका दायर करने, प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन, 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन, क्रमोन्नति का जनरल आर्डर जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव (छत्तीसगढ़ शासन)व संचालक (लोक शिक्षणसंचालनालय रायपुर)के नाम कलेक्टर तथा डीईओ गरियाबंद को ज्ञापन सौंपा गया।* परमेश्वर निर्मलकर ने…
