TET ब्रेकिंग न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट में 20 नवंबर को हो सकती है अगली सुनवाई, केस स्टेटस में आई नई तारीख
नई दिल्ली। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से जुड़े मामले को लेकर शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध केस स्टेटस के स्क्रीनशॉट में मामले की अगली संभावित सुनवाई की तारीख 20 नवंबर 2026 प्रदर्शित हो रही है।
केस स्टेटस के अनुसार, W.P.(C) No. 001102/2026 फिलहाल लंबित (Pending) है। मामले की पिछली लिस्टिंग 28 सितंबर 2026 को हुई थी। इसके बाद केस की संभावित अगली लिस्टिंग 20 नवंबर 2026 दिखाई गई है।
क्या 17 नवंबर को होगी सुनवाई?
उपलब्ध स्क्रीनशॉट में 17 नवंबर 2026 की सुनवाई की पुष्टि नहीं होती है। इसके विपरीत, कंप्यूटर जनरेटेड संभावित तारीख 20 नवंबर 2026 दर्ज है।
सुप्रीम कोर्टकी वेबसाइट अनुसार
अनुसार TET से संबंधित इस याचिका की अगली संभावित लिस्टिंग 20 नवंबर 2026 दिखाई गई है, 17 नवंबर नहीं।
केस नंबर: W.P.(C) No. 001102/2026
केस की स्थिति: Pending
पिछली सूचीबद्ध तारीख: 28 सितंबर 2026
अगली संभावित तारीख: 20 नवंबर 2026
मामला: Motion Hearing (Public Interest Litigations)
शिक्षकों को अब 20 नवंबर की संभावित लिस्टिंग पर नजर रखनी होगी। हालांकि, यह तारीख अंतिम सुनवाई की गारंटी नहीं है। वास्तविक स्थिति सुप्रीम कोर्ट की अगली आधिकारिक कॉज लिस्ट से स्पष्ट होगी।


