Advertisement Carousel

*प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में हर्षोल्लास से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को किया गया सम्मानित*

सिर्रीखुर्द। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था।
इस अवसर पर रसोईया द्रोपदी साहू द्वारा सभी बच्चों को पेन वितरित किए गए तथा शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकार, शिक्षा, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य के महत्व पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में शाला के प्रभारी प्रधान पाठक एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक खोमन लाल सिन्हा गुरुजी ने उपस्थित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मार्कंडेय एवं अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “बच्चों को शिक्षा, संस्कार और स्नेह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।
कार्यक्रम में खोमन गुरुजी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक शिक्षिका धनेश्वरी सिन्हा नरेंद्र मार्कंडेय शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष द्रोपदी साहू सीता साहू लीलाराम मतावले संतराम मार्कंडेय उपस्थित रहे।

Share.