माता रानी के दरबार में पहुंचे निलाद्री शंकर शुक्ल, राजिम विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क जारी
गरियाबंद के बाद पांडुका, कोपरा, सरकड़ा, रानी परतेवा, धुमा, सुरसाबांधा और श्यामनगर के दुर्गा पंडालों में पहुंचकर लिया माता रानी का आशीर्वाद
राजिम। कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के पोते निलाद्री शंकर शुक्ल ने गरियाबंद के बाद राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे पांडुका, कोपरा, सरकड़ा, रानी परतेवा, धुमा, सुरसाबांधा और श्यामनगर स्थित दुर्गा पंडालों में पहुंचे तथा माता रानी का आशीर्वाद लिया।
नवरात्रि के अवसर पर विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन करने के साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि निलाद्री शंकर शुक्ल पिछले एक महीने से राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। इस दौरान वे विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से मिल रहे हैं और क्षेत्र के लोगों के साथ संवाद कर रहे हैं।
उनके लगातार क्षेत्रीय दौरों को लेकर स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों में भी चर्चा हो रही है।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


