*दशहरा, दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों में संशोधन की मांग, घर से दूर पदस्थ शिक्षकों की पीड़ा समझे सरकार: विषयबाध्यता मंच*
*जगदलपुर।* प्रदेश में दशहरा, दिवाली और क्रिसमस की छुट्टियों की घोषणा सरकार द्वारा कर दी गई है, लेकिन अब इन छुट्टियों में आंशिक संशोधन की मांग उठने लगी है।
विषयबाध्यता मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक *ऋषि राजपूत* ने सरकार से विनम्र निवेदन करते हुए कहा है कि इन बड़े त्योहारों से जुड़ी व्यवहारिक बातों और घर से दूर पदस्थ शिक्षकों की समस्याओं को समझा जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि दशहरा, दिवाली और क्रिसमस जैसे बड़े त्योहारों में कई तरह की तैयारियां करनी पड़ती हैं। वहीं प्रदेश के हजारों शिक्षक बस्तर, सरगुजा सहित दूरस्थ अंचलों में सेवाएं दे रहे हैं, जिन्हें अपने घर आने-जाने में ही 2 से 3 दिन का समय लग जाता है। कम छुट्टी मिलने से वे तनाव में त्योहार मनाने को मजबूर होते हैं।
ऐसे में शिक्षक तनाव मुक्त होकर त्योहार मना सकें, इसके लिए छुट्टियों में आंशिक संशोधन कर *आठ-आठ दिवस का अवकाश* दिया जाए।


