*CGSSB LST26 शिक्षक भर्ती: दिव्यांगजनों के लिए फिर खुले आवेदन, हाईकोर्ट के आदेश पर नए दिव्यांगता प्रकार शामिल, परीक्षा 20 दिसंबर को*

*रायपुर।* छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB) रायपुर ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षक (LST26) भर्ती में दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत दी है। मण्डल ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन पुनः प्रारंभ करने और परीक्षा तिथि को लेकर नया आदेश जारी किया है।
*क्रमांक / एस.एस.बी. / परीक्षा एफ-20 / 2026 / 4145, रायपुर, दिनांक 14.10.2026*
पूर्व में LST26 के तहत शिक्षक (हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, कृषि) के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन CGSSB द्वारा किया जाना था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 07.08.2026 से 02.09.2026 तक निर्धारित थी।
*हाईकोर्ट के आदेश के बाद बदलाव*
माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक *WPS NO. 6783 of 2026 के आदेश दिनांक 09.10.2026* के पालन में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रेषित शुद्धि पत्र के अनुसार विस्तृत विज्ञापन में शिक्षक पद के लिए चिन्हांकित उपयुक्त दिव्यांगता के प्रकारों में निम्नानुसार शामिल किया जाना है –
– *भाषा समूह (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान) हेतु:* B-Blind, CP- Cerebral Palsy
– *गणित विषय हेतु:* BA- Both Arms, ASD (Mild), CP- Cerebral Palsy, LC- Leprosy Cured
– *कृषि विषय हेतु:* CP- Cerebral Palsy, LC- Leprosy Cured
इस प्रकार के दिव्यांगजन अभ्यर्थी जो पहले शामिल नहीं थे, उन्हें भी अब शामिल किया गया है।
*नया शेड्यूल जारी*
अतः उपरोक्तानुसार विषयवार दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मण्डल द्वारा ऑनलाइन आवेदन पुनः प्रारंभ किया जा रहा है –
1. *दिव्यांगजनों हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभिक तिथि -* 15.10.2026 (गुरुवार)
2. *अंतिम तिथि -* 30.10.2026 (शुक्रवार) सायं 5:00 बजे तक
3. *ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार -* 31.10.2026 से 02.11.2026, सायं 5:00 बजे तक
4. *परीक्षा केन्द्र -* 16 जिला मुख्यालयों में
*परीक्षा तिथि फाइनल*
शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26) *दिनांक 20.12.2026 (रविवार)* को मण्डल द्वारा सभी अभ्यर्थियों हेतु आयोजित की जाएगी।
विस्तृत जानकारी वेबसाइट *vyapamcg.cgstate.gov.in एवं https://cgssb.cgstate.gov.in* पर उपलब्ध है।


