*लिपिकों की वेतन विसंगति पर GAD का जवाब – वेतन में कोई विसंगति नहीं, समिति ने रिपोर्ट ही नहीं दी*

*नवा रायपुर, 20 अप्रैल 2026।* प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों (सहायक ग्रेड-3) की वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
GAD द्वारा फाइल नं. GENCOR/7749/2026-GAD-3 दिनांक 20-04-2026 के तहत छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा को भेजे जवाब में कहा गया है –
> भारत सरकार में सहायक ग्रेड-3 का वेतनमान 3050-4590 है, जिसका तत्स्थानी छठवां वेतनमान 5200-20200 ग्रेड वेतन 1900 में है। इसके अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा इस वर्ग के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ दिया जा रहा है।
GAD ने कहा है कि अन्य संवर्गों से तुलना कर मांग किया जाना औचित्यपूर्ण नहीं है, क्योंकि अन्य संवर्गों के कार्य क्षेत्र एवं कार्य की प्रकृति भिन्न-भिन्न है। समय-समय पर विभिन्न आयोग एवं समितियों द्वारा विचारोपरांत इन पदों के वेतनमानों में पुनरीक्षण किया गया है।
*सहायक शिक्षक से तुलना पर तर्क -*
जहां तक इस पद की तुलना सहायक शिक्षक के पद से करने का प्रश्न है, सहायक शिक्षक का पद ड्राईंग कैडर का पद घोषित किया गया है, तथा इस पद हेतु बी.टी.आई. अनिवार्य योग्यता थी, जो सहायक ग्रेड-03 की निर्धारित योग्यता से अधिक है।
*सचिव समिति की अनुशंसा से असहमति -*
GAD ने स्पष्ट किया कि सहायक ग्रेड-03 के वेतनमान में समिति को कोई विसंगति परिलक्षित नहीं हुई है। अतः सचिव समिति, डॉ. डी.एन. तिवारी की अनुशंसा से सहमत नहीं होने के कारण समिति द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई।
यह जवाब अवर सचिव आर.पी. त्रिपाठी द्वारा डिजिटली हस्ताक्षरित कर जारी किया गया है।


