Advertisement Carousel

 

*छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

*नवा रायपुर, 25 सितंबर।* प्रदेश में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने बड़ा फैसला लिया है। संचालक, लोक शिक्षण ने आदेश जारी कर *दिनांक 26.09.2026 दिन शनिवार को* प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं में अवकाश घोषित किया है।

पत्र क्रमांक *विधा/296/अवकाश/2026/547, नवा रायपुर दिनांक 25.09.2026* के अनुसार यह निर्णय छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है।

आदेश की प्रतिलिपि सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, समस्त कलेक्टर, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक और समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।

Share.