शिक्षा सम्भाग दुर्ग से नहीं हो सका अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन
दुर्ग – मिडिल स्कूल प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए शिक्षा सम्भाग दुर्ग से दिनांक 07 जुलाई 2026 को प्रावधिक सूची का प्रकाशन किया गया तथा त्रुटि सुधार कर दावा आपत्ति सम्भाग के सभी जिलों से दिनांक 22/07/2026 तक मंगाया गया परंतु संयुक्त संचालक शिक्षा सम्भाग दुर्ग से आज पर्यन्त तक अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया जिससे कि टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों में काफी निराशा बनी हुई हैं जब की डीपीई रायपुर के द्वारा बार बार दिशा निर्देश जारी करने के बाद भी अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं करना अपने उच्च अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन है बता दें कि 01 सितंबर 2025 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय व राजपत्र 2026 के अनुसार अब पदोन्नति एवं सेवा में बने रहने के लिए टीईटी पास होना जरूरी है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और निः शुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 छत्तीसगढ़ में लागू हैं जिसके अनुसार बच्चों में शिक्षा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए टीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य किया गया है परंतु अधिकारियों की उदासीनता के कारण पदोन्नति की आस लगाए बैठे टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों में काफी आक्रोश व्याप्त हैं प्रशासनिक पदों पर बैठे उच्च अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश के बावजूद आज पर्यन्त तक अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं करना समझ से परे है यदि जल्द से जल्द अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया जाता तो टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा
टीईटी उत्तीर्ण
शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़


