शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने शिक्षामंत्री के नाम ओएसडी, शिक्षा सचिव और संचालक को टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, वरिष्ठता अनुसार पदोन्नति सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किया लंबी व सार्थक चर्चा
जिसका तत्काल हुआ असर, बीएड ब्रिज कोर्स पर बैठक आज
25 अगस्त को होगा सभी जिला मुख्यालय में टेट मुक्ति रैली
केदार जैन, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा बोले मांग कि पूर्ति होने तक संघर्ष रहेगा जारी
छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षक संवर्ग के प्रमुख संघों का विश्वसनीय मंच छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा प्रदेश संचालक केदार जैन, संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे की अगुवाई में 18 अगस्त 2026 को शिक्षक संवर्ग की महत्वपूर्ण पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन माननीय शिक्षामंत्री के अनुपस्थित में ओएसडी द्वय श्री अंकित चौहान, श्री बृजेश बाजपेयी, शिक्षा सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, संचालक डीपीई श्री ऋतुराज रघुवंशी को सौंपकर सभी मांगों पर विस्तृत चर्चा कर शीघ्र निराकरण करते हुए आदेश जारी करने का मांग किया। चर्चा के दौरान शिक्षक मोर्चा संचालकों ने स्पष्ट कहा कि सरकार के द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिए जाने पर आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मोर्चा के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने चर्चा करते हुए ज्ञापन में सेवारत शिक्षक संवर्ग के लिए टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने। इसके स्थाई समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को अध्यादेश लाने हेतु पहल करने, तात्कालिक स्थिति में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा टेट योग्यता प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त 2018 तक का समय सीमा दिया गया है जिसके अनुसार बिना टेट के वरिष्ठता के आधार पर शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति जल्द करने। शिक्षक एलबी संवर्ग के पंचायत/नगरी निकाय में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर पुरानी पेंशन सहित शिक्षा विभाग के सभी लाभ प्रदान करने। शिक्षक संवर्ग की वेतन विसंगति को दूर करने के लिए केंद्रीय वेतनमान की संरचना के अनुसार वेतनमान लागू करने। विसंगतियुक्त शिक्षा विभाग का राजपत्र 13 फरवरी 2026 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने और शिक्षक संवर्ग को ब्रिज कोर्स के माध्यम से विभागीय बीएड कराए जाने का मांग किया गया। चर्चा लंबी और सार्थक रही अधिकारियों द्वारा बातों को गंभीरता से सुनकर सार्थक परिणाम का भरोसा प्रतिनिधि मंडल को दिया गया।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा के ज्ञापन और चर्चा का तत्काल असर दिखा। शाम होते – होते बीएड का विभागीय ब्रिज कोर्स कराए जाने हेतु नोडल इकाई SCERT द्वारा 19.08.2026 को 12:00 बजे बैठक का पत्र जारी कर शिक्षक संघों को आमंत्रित किया गया है। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे, केदार जैन, संजय शर्मा ने आगामी रणनीति में 25 अगस्त 2026 को सभी जिला मुख्यालय में “टेट मुक्ति” रैली करने का ऐलान करते हुए सभी शिक्षक संवर्ग से अपने हक और अधिकार की प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत शामिल होने का अपील किया है।
आज के प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक मोर्चा के प्रदेश संचालक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, केदार जैन सहित मोर्चा के पदाधिकारी गिरजा शंकर शुक्ला, सुधीर प्रधान, धर्मेश शर्मा, चंद्रशेखर तिवारी, जितेंद्र शर्मा, ताराचंद जायसवाल, हरीश सिन्हा,श्रीमती ममता खालसा, मोहन लहरी, प्रदीप साहू, गोपेश साहू अमित महोबे, कौशल नेताम, देवनाथ साहु, नारायण चौधरी, विजय राव, बलजीत सिंह, भूषण चंद्राकर, परमेश्वर निर्मलकर, उमेद गोटी, मनोज चौबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और पदाधिकारी शामिल रहे।


