Advertisement Carousel

03 अगस्त 2026 को अतिरिक्त प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण संपन्न

टेमरुभाटा, 03 अगस्त। ग्राम टेमरुभाटा में नवीन प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कटेनार की सरपंच श्रीमती ललिता नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा उपसरपंच हूँगा राम ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में पंच फूलों कश्यप, रामबती कश्यप एवं कविता यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रमाकांत राठौर, सीएसी संपत राम चनाप तथा प्रधान पाठक सत्यनारायण झाड़ी की विशेष उपस्थिति रही।

समारोह में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामसिंग सहित सदस्य रूसो बघेल, घासीराम बघेल,सन्नु बघेल, मनकू बघेल, झितरू, राजू, बामन एवं लच्छिनधर हड़मा कोर्राम उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवीन शाला भवन का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी सभी ने सराहना की। समारोह में ग्रामवासी, पालकगण, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में शाला परिवार द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Share.