Advertisement Carousel

सेवानिवृत होने पर प्राचार्य और प्रधान पाठक को दी गई भावभीनी विदाई

अंबागढ़ चौंकी ;_ शास. उच्च. मा.वि. केसरटोला मे पदस्थ प्राचार्या श्रीमती पुष्प लता राहुल मेम और प्राथ. शा. केसरीटोला मे पदस्थ प्रधान पाठक श्री ओमप्रकाश साहू जी को संकुल केंद्र केसरीटोला के समस्त शिक्षक और ग्राम वासियों के तरफ से सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई
सेवानिवृत प्रधान पाठक श्री ओमप्रकाश साहू जी ने निरंतर निर्बाध रूप से अपने सेवाकाल के बहुमूल्य 40 वर्ष संस्था को समर्पित किए उन्होंने अपनी सेवाकाल बहुत ही ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा परक स्नेहपूर्वक संपादित किया जिसके परिणाम स्वरूप प्रतिवर्ष संस्था का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा
आपका जीवन हमेशा मृदुभाषी अनुशासित सहयोग समर्पण से भरा रहा आशा है कि आप सेवानिवृत के पश्चात जिन्दगी के दूसरी पारी की शुरूआत हर पल आनंद के साथ करेंगे और आपकी यह खुशियां सन्तुष्टि और अनगिनत यादगार पलों से भरा होगा
बिदाई के इस कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य श्री नरेंद्र मेश्राम जी प्रधान पाठक श्री दुर्गा प्रसाद तुलावी जी संकुल समन्वयक श्री प्रहलाद देवांगन जी और सभी संस्थाओं के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री रूपाली देवांगन सहायक शिक्षक और श्रीमती जमुना निर्मलकर सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला केसरीटोला का विशेष योगदान रहा

Share.